29/12/2021
*जयपुर*
*गिव हेयर- जॉय-होप फोर कैंसर सर्वाइवर्स*
अगर आपके एक छोटे से प्रयास से किसी के चहरे पर मुस्कान आ जाए तो यकीन मानिए कि जीवन में आपने कुछ अच्छा कर लिया। इसी सोच को लेकर कैंसर सर्वाइवर्स के लिए *पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज* में *4 जनवरी* को हेयर डोनेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। *पोद्दार इंटरनेशल कॉलेज और इन्वेन्टिव हैल्पिंग हैंड सोसायटी द्वारा, मैक स्टूडियो एंड इंडिया हेल्थ मैग्जीन* के सहयोग से हेयर डोनेशन प्रोग्राम-*‘गिव हेयर, जॉय, होप* का आयोजित किया जाएगा। इस हेयर डोनेशन में ना सिर्फ स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ सभी इच्छुक व्यक्ति शामिल हो सकते हैं जो अपनी स्वेच्छा से बाल डोनेट करना चाहते हैं। हेयर डोनेशन प्रोग्राम का मकसद कैंसर सर्वाइवर्स के लिए खासतौर पर बच्चों के डोनेट हेयर से विग बनाकर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाना है। इस एक दिवसीय हेयर डोनेशन प्रोग्राम में *इन्वेटिव हैल्पिंग हैंड सोसायटी की डारेक्टर हिमांशी गहलोत* मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।
*हेयर डोनेशन के बारे में:-* हेयर डोनेशन प्रोग्राम में *मैक स्टूडियो (काजल जैमन)* द्वारा सभी डोनर्स के हेयर कट किए जाएंगे। मैक स्टूडियो ब्यूटी सलून एक जाना-पहचाना नाम है जो कि सैलीब्रिटीज़ के मेकओवर से लेकर हेयर कट तक करता रहा है। डोनर हेयर डोनेशन के बाद अपनी पंसद का हेयर स्टाईल ऑन द स्पॉट मैक स्टूडियो के एस्कपर्ट से करवा सकते हैं।
*हेयर डोनेशन प्रोग्राम की रूपरेखा:-* हेयर डोनेशन प्रोग्राम का आगाज 5 साल की लिटिल हेयर डोनर *आद्विका जगरिया* की संगीतमय प्रस्तुति के साथ किया जाएगा जो कि लाईव हेयर डोनेट कर लोगों को हेयर डोनेशन के लिए मोटिवेट करेंगी। इसके अलावा *पोद्दार कॉलेज के थियेटर ग्रुप के 17 स्टूडेंट्स* द्वारा हेयर डोनेशन अवेयरनेस पर एक मार्मिक शोर्ट प्ले का मंचन किया जाएगा, मंच पर प्रस्तुतियों की श्रृंखला में *पोद्दार कॉलेज* के स्टूडेंट्स द्वार एक और संगीतमय नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी।
*इन्वेन्टिव हैल्पिंग हैंड सोसायटी के बारे में:-* इन्वेंटिव हेल्पिंग हैंड सोसाइटी अधिनियम के तहत पंजीकृत एक गैर सरकारी संगठन है जिसकी डायरेक्टर हैं *हिमांशी गहलोत, इन्वेंटिव हैल्पिंग हैंड संस्था* विभिन्न अभियानों पर काम करती है खास तौर पर कैंसर रोगियों के लिए बाल दान, कला-चिकित्सा कार्यशालाएं, रक्तदान, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए विशिष्ट रूप से डिजाइन किए गए मॉड्यूल शामिल हैं। संस्था द्वारा अब तक 600 से अधिक हेयर डोनेशन किए जा चुके हैँ.
*हेयर डोनेशन प्रोग्राम का आप भी बन सकते हैं हिस्साः- गिव हेयर- जॉय-होप फोर कैंसर सर्वाइवर्स* ईवेंट में हेयर डोनेट कर आप भी इस नेक काम में हमारे साथ जुड़ सकते हैं कृपया अपनी भागीदारी निभाते हुए आप नीचे दिए लिंक पर अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं।
*कृपया ध्यान:-* कृपया ध्यान दें कि आपके लंबे बालों में से केवल 6-8 इंच लंबाई ही दान के रूप में ली जाएगी।
*kindly register by clicking on this link: https://forms.gle/9wS5vTPmTaUKGKwu7
For more details, you may kindly contact Ms. Shweta Sharma – 9001092491 or Ms. Shilpi Damor – 9784197387.
Thanks and regards
Organizing Committee*