Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur

Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur, NH-11, Agra Road, Jamdoli, Jaipur.

A Centre of Excellence for Higher Veterinary Education (Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Jobner, Jaipur)
Email ID: [email protected]

Photos from Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur's post 18/02/2026

पी.जी.आई.वी.ई.आर, जयपुर द्वारा नेवर गाँव में निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन
जयपुर, 17 फरवरी। स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर के पशुचिकित्सा संकुल की विशेषज्ञ टीम द्वारा मंगलवार को आँधी तहसील के नेवर गाँव में निःशुल्क पशु स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के पशुचिकित्सा संकुल प्रभारी डाॅ. सुरेश कुमार झीरवाल ने बताया कि शिविर में कुल 216 पशुओं का विभिन्न बीमारियों के लिए स्वास्थ्य जाँच एवं ईलाज किया गया जिनमें 36 भैंस, 12 गाय तथा 168 भेड़ व बकरी शामिल थे। संस्थान के पशु शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डाॅ. सुरेश कुमार झीरवाल और डाॅ. सत्यवीर सिंह, मेडिसन विभाग के डाॅ. विक्रम सिंह गुर्जर, मादा पशु रोग एवं प्रसुति विभाग के डाॅ. अभय कुमार मीणा, स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गणेश गोयल, पशुधन सहायक श्री राधेश्याम और विजय कुमार मीणा तथा संस्थान के पशुचिकित्सा संकुल के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने शिविर में अपनी सेवाऐं प्रदान की। शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. (डाॅ.) धर्म सिंह मीना ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित संकाय सदस्यों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों तथा सहायकों को बधाई दी।

Photos from Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur's post 28/01/2026

पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर में खेलकूद एवं सांस्कृृतिक सप्ताह “उमंग-2026” का दुसरा दिन
जयपुर, 27 जनवरी। स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), में जयपुर में आयोजित किए जा रहे खेलकूद एवं सांस्कृृतिक सप्ताह “उमंग-2026” के दुसरे दिन मंगलवार को रस्साकशी और टेबल टेनिस के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। रस्साकशी मुकाबले के पुरूष वर्ग में स्नातक द्वितीय वर्ष की टीम ने स्नातक चतुर्थ वर्ष (न्यू) तथा महिला वर्ग में स्नातक चतुर्थ वर्ष (ओल्ड) की टीम ने ए.एच.डी.पी. को पराजित किया। टेबल टेनिस के पुरूष तथा महिला दोनों मुकाबलों में स्नातकोत्तर की टीम ने स्नातक द्वितीय वर्ष को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज रंगोली और पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

Photos from Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur's post 28/01/2026

पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर द्वारा श्री पन्नालाल गौशाला, मंडोर में तीन दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
जयपुर, 27 जनवरी।, स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर के अधिष्ठाता प्रो. (डाॅ.) धर्म सिंह मीना के निर्देशानुसार डाॅ. सुरेश कुमार झीरवाल, प्रभारी पशुचिकित्सा संकुल ने श्री पन्नालाल गौशाला, मंडोर (जोधपुर) में गोवंश के विभिन्न नेत्र रोगों के उपचार हेतु दिनांक 22 से 24 जनवरी तक तीन दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लगभग 50 से अधिक गायों के आंखों की निःशुल्क जांच कर 9 गायों में मोतियाबिन्द एवं डरमोइड का सर्जरी द्वारा सफलतापूर्वक उपचार किया गया। शिविर का आयोजन परमार्थ रिलीफ सोसाइटी, जोधपुर और श्री पन्नालाल गौशाला, मंडोर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डाॅ. झीरवाल ने बताया की गौशाला में नेत्र चिकित्सा कार्यक्रम वर्ष 2018 में शुरू हुआ था जो अभी भी जारी है। आज तक लगभग 200 से अधिक गोवंश की नेत्र शल्य चिकित्सा कर उनका उपचार किया जा चुका हैं।

Photos from Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur's post 28/01/2026

डॉ. बरखा गुप्ता, गणतंत्र दिवस-2026 पर राज्यस्तरीय योग्यता पुरस्कार से सम्मानित
जयपुर, 26 जनवरी। डॉ. बरखा गुप्ता, वरिष्ठ सहायक आचार्य, राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (जोबनेर) जयपुर को गणतंत्र दिवस-2026 पर राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. गुप्ता को पशुचिकित्सा शिक्षा, डिजिटल परिवर्तन और संस्थागत विकास में विशेष योगदान के फलस्वरूप माननीय राज्यपाल, राजस्थान श्री हरिभाऊ बागडे द्वारा योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय कुलगुरु, रुवास (जोबनेर) जयपुर, प्रो. त्रिभुवन शर्मा ने डॉ. गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति यात्रा में इसी उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित कियाl
श्री सावन कुमार चायल, कुलसचिव रुवास (जोबनेर) जयपुर ने डॉ. गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त करना विश्विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

Photos from Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur's post 28/01/2026

पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर में खेलकूद एवं सांस्कृृतिक सप्ताह “उमंग-2026” का रंगारंग शुभारम्भ
जयपुर, 26 जनवरी। स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर में सोमवार को खेलकूद एवं सांस्कृृतिक सप्ताह “उमंग-2026” का रंगारंग शुभारम्भ हुआ। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (जोबनेर) जयपुर के माननीय कुलगुरू प्रो. (डाॅ.) त्रिभुवन शर्मा ने फीता काटकर तथा हवा में गुब्बारे छोड़कर इस साप्ताहिक कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया। कुलगुरू महोदय ने खेल मैदान में नवनिर्मित क्रिकेट पिच का भी उद्घाटन किया। तत्पश्चात् संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों के मध्य रस्साकशी का मैत्रीपूर्ण मुकाबला हुआ। कार्यक्रम में रूवास के कुलसचिव श्रीमान सावन कुमार चायल, रूवास के डीन-डायरेक्टर्स, संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. (डाॅ.) धर्म सिंह मीना, संकाय सदस्य, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Photos from Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur's post 28/01/2026

पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय (जोबनेर) जयपुर ने 77वां गणतंत्र दिवस मनाया
जयपुर, 26 जनवरी। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (जोबनेर) जयपुर ने 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, जयपुर परिसर में हर्षोउल्लास से मनाया। रूवास के माननीय कुलगुरू प्रो. (डाॅ.) त्रिभुवन शर्मा ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। माननीय कुलगुरू ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए खुशियों के साथ-साथ चितंन करने का भी दिन है। माननीय कुलगुरू ने कहा कि परिवर्तन प्रकृृति का नियम है और यह जीवन के हर क्षेत्र में लागू होता है। परिवर्तन कभी भी सहज स्वीकार्य नही होता है परन्तु अतीत में की गई गलतियों को सुधारना परिवर्तन के स्थायीकरण के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हमेशा अतीत से अधिक सशक्त और समर्थ होता है। हमारी पौराणिक शिक्षा नीति का उद्देश्य व्यक्ति का सर्वागीण विकास था। तब भारत का विश्व की अर्थव्यवस्था में एक चैथाई से अधिक भागीदारी हुआ करती थी। परन्तु हमें परतंत्र बनाये रखने के लिए हमारी शिक्षा व्यवस्था को सिर्फ जीविकोपार्जन के लिए बदला गया। अब हमें शिक्षा के द्वारा विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास पर ध्यान देना है ताकि हम उन्हें समर्थ व सुसंस्कृृत नागरिक बना सके। माननीय कुलगुरू ने कहा कि विश्वविद्यालय जल्द ही आंतरिक गुणवत्ता गारंटी प्रकोष्ठ, संस्थागत विकास योजना व प्रोफेसन ऑफ़ प्रैक्टिस जैसी योजनाएं शुरू करेगा जिससे विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता व संरचानत्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी। माननीय कुलगुरू ने कहा कि विगत् एक वर्ष में विश्वविद्यालय ने यूजीसी की टु एफ कीे मान्यता, वेबसाइट निर्माण, न्युजलेटर प्रकाशन व शैक्षणिक संस्थाओं के साथ शोध गुणवत्ता के लिए समझौता ज्ञापन किये है। माननीय कुलगुरू महोदय ने संकाय सदस्यों द्वारा प्राप्त किये गये सम्मान पुरस्कारों व उत्कृृष्ट कार्यो का भी उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने डाॅ. बरखा गुप्ता को उत्कृृष्ट कार्यो के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किये जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर माननीय कुलगुरू महोदय के साथ कुलसचिव श्री सावन कुमार चायल, फेकल्टी चेयरमेन एवं अधिष्ठाता प्रो. (डाॅ.) धर्म सिंह मीना, निदेशक अनुसंधान एवं अधिष्ठाता डेयरी एवं खाद्य प्रोद्योगिकी महाविद्यालय बस्सी प्रो. (डाॅ.) बलवन्त मेश्राम, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. (डाॅ.) रोहिताश दाधिच, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. (डॉ.) जी. एस. गौतम व अध्यक्ष पी.एम.ई. डाॅ. समीता सैनी द्वारा उत्कृृष्ट कार्य के लिए संकाय सदस्यों प्रो. (डाॅ.) सजीता शर्मा, डाॅ. गायत्री गुर्जर व इंजिनियर शफात अहम्मद खान को उच्च रेटिंग जरनल में शोध पत्र को प्रकाशित करने के लिए एवं मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले पशुचिकित्सा स्नातक के तृृतीय वर्ष की छात्राएं शैलजा तिवारी, हर्षा राठी व वर्षा तथा प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रिया, मुस्कान खान व नेहा चैधरी और डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी के तृृतीय वर्ष के छात्र अलोक गौतम व छात्रा तमन्ना चैधरी को पुरस्कृृत किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बलिदान एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सावन कुमार चायल, डीन डायरेक्टर्स, संकाय सदस्य, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डाॅ. मोनिका करनानी ने मंच का संचालन किया। सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. निर्मल कुमार जेफ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Photos from Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur's post 19/01/2026

पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहरावण्डा, दौसा के विद्यार्थियों का पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण
जयपुर, 17 जनवरी। शुक्रवार को पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहरावण्डा ब्लॉक सिकराय, (दौसा) के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत् स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर का दौरा किया। संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) धर्म सिंह मीना के मार्गदर्शन तथा डॉ. निर्मल कुमार जेफ, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण के दिशा निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों एवं इकाईयों का भ्रमण कर संस्थान द्वारा शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने पशुधन फार्म संकुल में पशुओं के विभिन्न प्रजातियों तथा उनके रख-रखाव से संबंधित विस्तृृत जानकारी ली। पशुचिकित्सा संकुल भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पशुओं की जाँच हेतु उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों जैसे ऐक्स-रे, अल्टरासाउण्ड, ई.सी.जी., डाइलिसिस मशीन आदि तथा पशुओं के विभिन्न रोगों और उनके उपचार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने संस्थान के पशु जन्य रोग निदान, निगरानी एवं निवारण केन्द्र (सी. डी. एस. आर. जेड.) का भ्रमण कर केन्द्र द्वारा जूनोटिक रोगों के क्षेत्र में किये जा रहे अनुसंधान तथा निगरानी कार्यों के बारे में भी जाना। संस्थान का भ्रमण डॉ. प्रियंका मीना तथा डॉ. अभय कुमार मीना द्वारा करवाया गया।

Photos from Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur's post 19/01/2026

अधिष्ठाता, पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर ने पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांगल राजावतान, दौसा के विद्यार्थियों को दिया पशुचिकित्सा शिक्षा का ज्ञान
जयपुर, 17 जनवरी। स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) धर्म सिंह मीना शनिवार को पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांगल राजावतान (दौसा) द्वारा विद्यार्थियों की गणित, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी क्षेत्र में जागरूकता हेतु आयोजित राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को पशुचिकित्सा एवं डेयरी प्रोद्यौगिकी व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में विद्यमान विभिन्न आयामों एवं अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने पशुचिकित्सा एवं डेयरी प्रोद्यौगिकी व्यवसायिक शिक्षा में अध्ययन हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, नामांकन विधि, शुल्क, शिक्षा प्रदान करने वाले विभिन्न संस्थान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इन क्षेत्रों में स्वरोजगार की भी अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने संस्थान द्वारा पशुचिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो तथा संस्थान के पशु जन्य रोग निदान, निगरानी एवं निवारण केन्द्र (सी. डी. एस. आर. जेड.) द्वारा जूनोटिक रोगों के क्षेत्र में किये जा रहे अनुसंधान तथा निगरानी कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Photos from Post Graduate Institute of Veterinary Education and Research, Jaipur's post 13/01/2026

पशुचिकित्सा महाविद्यालय शिरवल तथा रामपुरा फुल के विद्यार्थियों का पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण
जयपुर, 13 जनवरी। इंटरनेशनल वेटरनरी स्टूडेंट्स एसोसिएशन (IVSA) के बैनर अंतर्गत क्रातिसिंह नाना पाटील पशुचिकित्सा महाविद्यालय, शिरवल (महाराष्ट्र) तथा पशुचिकित्सा महाविद्यालय, रामपुरा फुल (पंजाब) के 22 स्नातक विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत् मंगलवार को स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर का दौरा किया। संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. (डाॅ.) धर्म सिंह मीना के मार्गदर्शन तथा डाॅ. निर्मल कुमार जेफ, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण के दिशा निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों एवं इकाईयों का भ्रमण कर संस्थान द्वारा शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने पशुधन फार्म संकुल में पशुओं के विभिन्न प्रजातियों तथा उनके रख-रखाव से संबंधित विस्तृृत जानकारी ली। पशुचिकित्सा संकुल भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पशुओं की जाँच हेतु उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों जैसे ऐक्स-रे, अल्टरासाउण्ड, ई.सी.जी., डाइलिसिस मशीन आदि तथा पशुओं के विभिन्न रोगों और उनके उपचार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने संस्थान के पशु जन्य रोग निदान, निगरानी एवं निवारण केन्द्र (सी. डी. एस. आर. जेड.) का भ्रमण कर केन्द्र द्वारा जूनोटिक रोगों के क्षेत्र में किये जा रहे अनुसंधान तथा निगरानी कार्यों के बारे में भी जाना।

Want your school to be the top-listed School/college in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


NH-11, Agra Road, Jamdoli
Jaipur
302031