Keshav Vidhya peeth, Jaipur

Keshav Vidhya peeth, Jaipur ESTABLISED AS ON 01-October-1992 AS A Academic Institutions (Private) IN RAJASTHAN.

आज केशव विद्यापीठ स्थित अपने जी बी महाविद्यालय में, NTPC  के वित्तीय समर्थन से, भव्य भवन के र्निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन...
15/05/2026

आज केशव विद्यापीठ स्थित अपने जी बी महाविद्यालय में, NTPC के वित्तीय समर्थन से, भव्य भवन के र्निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न हुआ, जिसमें माननीय निम्बाराम जी भाई साहब व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा श्री सतीश पूनिया जी का गरिमामय सानिध्य हम सभी को प्राप्त हुआ। अगले सत्र तक भवन का उपयोग होने लगे, ऐसा भरसक प्रयास रहेगा

☝️सौभाग्य से आज केशव विद्यापीठ परिसर में, संघ के अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि प्रमुख, अपने मा गोपाल जी आर्य का शुभागमन ह...
07/04/2026

☝️सौभाग्य से आज केशव विद्यापीठ परिसर में, संघ के अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि प्रमुख, अपने मा गोपाल जी आर्य का शुभागमन हुआ।इस अवसर पर केशव उद्यान में 400 पक्षियों के घोंसलों की क्षमता वाले एक बहुमंजिला पक्षीघर (भामाशाह श्री भुवन भास्कर जी के सौजन्य से) का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
साथ ही, RSRDC के CSR के तहत वित्तीय सहयोग से, अपने कृष्णा ग्लोबल स्कूल के प्रथम तल के निर्माण कार्य हेतु भी भूमिपूजन किया गया।
अंत में, हमारे विद्यार्थियों, आचार्यगण, कार्यकारिणी सदस्यों, परिजनों और आमंत्रित अतिथिगण को, पर्यावरण विषय पर गोपाल जी भा. सा. का पाथेय प्राप्त हुआ।
राष्ट्रोन्नति में पर्यावरण संरक्षण और बाल संस्कारों की महत्ता की ओर सभी का ध्यानाकर्षण हुआ, जिस से भविष्य के लिए नई ऊर्जा के साथ विसर्जन हुआ

अत्यंत हर्ष का विषय है कि विद्या भारती संस्थान द्वारा दि. 14-16 नवंबर को आयोजित *अखिल भारतीय  तैराकी प्रतियोगिता* (स्थान...
17/11/2025

अत्यंत हर्ष का विषय है कि विद्या भारती संस्थान द्वारा दि. 14-16 नवंबर को आयोजित *अखिल भारतीय तैराकी प्रतियोगिता* (स्थान:- राष्ट्रीय उत्थान विद्या केंद्र अकाबंधी लेआउट थानिसंद्रा ,बैंगलोर),में केशव विद्यापीठ स्थित अपने कन्या विद्यालय की *बहिन विद्या कंवर* कक्षा 11 (विज्ञान संकाय) ने भाग लेकर, *कांस्य पदक* प्राप्त कर, हम सबको गोरवान्वित किया है।
बहिन,अभिभावकों तथा आचार्यगण को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

15/11/2025

अपने कृष्णा ग्लोबल स्कूल में, सभी भैया बहिनों को शुद्ध-शीतल जल की एकीकृत व्यवस्था अर्थात चिलर प्लांट, अपने आजीवन सदस्य तथा एस एम एस मेडिकल कॉलेज से सीनियर प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत्त डा प्रदीप गुप्ता जी के सहृदय सौजन्य से स्थापित होकर प्रारंभ हो गया है।

उनकी इस सदाशयता के लिए केशव विद्यापीठ परिवार की ओर से बहुत बहुत साधुवाद

अब अपने चारों विद्यालयों, बी एड कॉलेज व छात्रावासों में यह सुविधा उपलब्ध है

अत्यंत हर्ष का विषय है कि केशव विद्यापीठ स्थित अपने कन्या विद्यालय की होनहार पूर्व छात्रा भारती शर्मा पुत्री श्री भरत शर...
28/10/2025

अत्यंत हर्ष का विषय है कि केशव विद्यापीठ स्थित अपने कन्या विद्यालय की होनहार पूर्व छात्रा भारती शर्मा पुत्री श्री भरत शर्मा, निवासी:- जामडोली ने प्रथम प्रयास में, हाल ही घोषित RAS परिणाम में 124 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

हर्ष का विषय है कि, कल केशव विद्यापीठ स्थित माधव सभागार में, अंकुर अग्रवाल स्मृति छात्रवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन संपन्...
26/10/2025

हर्ष का विषय है कि, कल केशव विद्यापीठ स्थित माधव सभागार में, अंकुर अग्रवाल स्मृति छात्रवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। श्री धर्मेंद्र सिंह शेखावत जी के मुख्य आतिथ्य में, श्री कमलेश अग्रवाल जी के सौजन्य से, अपने डालमिया विद्यालय के 40 व धानुका विद्यालय के 20 ,प्रतिभाशाली किन्तु आर्थिक दृष्टि से विपन्न भैया बहिनों को कुल 4 लाख की राशि छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गई, ताकि वे अधिक उत्साह से अपना अध्ययन पूर्ण कर सकें।
इस अवसर पर केंद्रीय समिति, स्थानीय समितियों के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे

अत्यंत हर्ष का विषय है की विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय हैंडबॉल खेल कूद प्रतियोगिता में अपने डालमिया विद्यालय की ...
26/10/2025

अत्यंत हर्ष का विषय है की विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय हैंडबॉल खेल कूद प्रतियोगिता में अपने डालमिया विद्यालय की 17 वर्ष एवं 19 वर्ष की टीमें विजेता रहीं ।अब ये टीमें आगामी 7 नवंबर को अखिल भारतीय स्तर पर भाग लेने चेन्नई जाऐंगी।
साथ ही,यहीं की 14 वर्ष की टीमें उपविजेता भी रही । आगामी 7 नवंबर अखिल भारतीय स्तर पर भाग लेने को 17 वर्ष व 19 वर्ष की टीम अखिल भारतीय स्तर पर भाग लेने के लिए चेन्नई जाएगी।

हर्ष का विषय है कि विद्या भारती द्वारा दि. 23-27 अक्टूबर तक आयोजित, अखिल भारतीय खेल- कूद *कुश्ती, जूडो, कुरास प्रतियोगित...
26/10/2025

हर्ष का विषय है कि विद्या भारती द्वारा दि. 23-27 अक्टूबर तक आयोजित, अखिल भारतीय खेल- कूद *कुश्ती, जूडो, कुरास प्रतियोगिता भोपाल* में केशव विद्यापीठ स्थित अपने कन्या विद्यालय से बहिनों ने भाग लेकर निम्नानुसार उपलब्धि प्राप्त की:-
*जूडो:-* बहिन रिया सिंह ,कक्षा 7 ने रजत पदक।
*कुरास:*- बहिन ईनिका कक्षा 7 ने कांस्य पदक।
*कुश्ती:-* बहिन अदिति गुर्जर, आयशा गुर्जर एवं दिव्या शर्मा कक्षा 9 ने कांस्य पदक प्राप्त कर हम सबको गोरवान्वित किया है।
इन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

हर्ष का विषय है कि विद्या भारती द्वारा दि. 25- 27 अक्टूबर तक आयोजित आयोजित *क्षेत्रीय तैराकी प्रतियोगिता भीलवाड़ा* में क...
26/10/2025

हर्ष का विषय है कि विद्या भारती द्वारा दि. 25- 27 अक्टूबर तक आयोजित आयोजित *क्षेत्रीय तैराकी प्रतियोगिता भीलवाड़ा* में केशव विद्यापीठ स्थित अपने कन्या विद्यालय की प्रतिभाशाली बहिन विद्या कंवर कक्षा 11 (विज्ञान संकाय) ने *स्वर्ण पदक* प्राप्त कर हम सबको गौरवान्वित करते हुए, विद्यालय में नए खेल (तैराकी) के पद चिन्ह स्थापित किये हैं।
अब यह बहिन दि. 14-16 नवंबर 2025 को आयोजित अखिल भारतीय तैराकी प्रतियोगिता राष्ट्रोत्थान विद्या केंद्र ,बैंगलोर में भाग लेंगी।
बहिन को अग्रिम बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

हर्ष का विषय है कि केशव विद्यापीठ स्थित अपने डालमिया विद्यालय के भैया पराग सैनी ने अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में ...
26/10/2025

हर्ष का विषय है कि केशव विद्यापीठ स्थित अपने डालमिया विद्यालय के भैया पराग सैनी ने अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 63 किलो कुश्ती में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Keshav Vidhya peeth, Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category