Senior secondary Sona vidhya Mandir Bassi Jaipur

Senior secondary Sona vidhya Mandir Bassi Jaipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Senior secondary Sona vidhya Mandir Bassi Jaipur, School, L. B. S colony Bassi, Jaipur.

वर्ष दर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देने वाला विद्यालय, आपका विश्वास ही हमारा संबल है 😊✌🏻
20/06/2024

वर्ष दर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देने वाला विद्यालय, आपका विश्वास ही हमारा संबल है 😊✌🏻

कला संकाय में सोना विद्या मन्दिर बना बस्सी तहसील में सिरमौर 96.60% एवम 94.40 % अंको के साथ दिये टॉपर 100 % रहा परीक्षा प...
05/06/2023

कला संकाय में सोना विद्या मन्दिर बना बस्सी तहसील में सिरमौर
96.60% एवम 94.40 % अंको के साथ दिये टॉपर
100 % रहा परीक्षा परिणाम
हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी मा. शिक्षा बोर्ड के 12वीं कला संकाय के परिणाओं में सोना विद्या मन्दिर ने अपना परचम लहराकर बस्सी का किया नाम रोशन
विद्यालय के निदेशक सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि आरती बैरवा ने 96.60% अंक एवम् अखिल शर्मा ने 94-40% अंक प्राप्त कर कीर्तिमान बनाते हुए तहसील मे टॉपर रहे साथ ही 17 विद्यार्थियों ने 80- 90% अंक प्राप्त किए विद्यालय निदेशक सुरेश चन्द शर्मा ने गुरुजनो एवम् विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परिमाण देने पर बधाई दी साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

कहते है यदि एक बार सफलता हासिल हो, तो वो संयोग हो सकता है, लेकिन यदि बार बार वही सफलता दोहराई जाए.. तो वो केवल और केवल म...
31/05/2023

कहते है यदि एक बार सफलता हासिल हो, तो वो संयोग हो सकता है, लेकिन यदि बार बार वही सफलता दोहराई जाए.. तो वो केवल और केवल मेहनत के बल पर ही सम्भव है ।

हमारा परीक्षा परिणाम भी ऐसी ही सफलता का नतीजा है.. वो मेहनत जो हमारे विद्यार्थी, शिक्षक और संस्था.. सभी मिलकर करते है

और नतीजा आपके सामने है, 96.8% के साथ तहसील टॉपर,
5 बच्चे 90%+,
18 बच्चे 80%+
34 बच्चे 60%+

कुल 21 में से 18 बच्चियां गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित.......

ये लिस्ट बनती ही चली जायेगी, लेकिन हमारी मेहनत के आंकड़े कम नहीं होंगे, हमारी मेहनत कम नही होगी ।

एक संस्था के रूप में हमारा अपने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और आपसे ये वादा है कि सफलता का ये सफर थमेगा नहीं.. साल दर साल ये बस बढ़त रहेगा

19/08/2022

😊🙏

15/08/2022

विद्यालय में पढ़े हुए सभी विद्यार्थियों की इस दिन से विशेष यादें जुड़ी हुई है 😊🙏

12/08/2022

आजादी का अमृत महोत्सव 😊🙏

03/07/2022

विद्यालय में बिताए हुए अपने समय के अनुभव जरूर बताएं 😊🙏

01/07/2022
सोना विद्या मंदिर - यह नाम अब सिर्फ एक संस्था का नहीं अपितु एक  विश्वास का प्रतीक बन चुका है। विश्वास बच्चों के सर्वांगी...
18/06/2022

सोना विद्या मंदिर - यह नाम अब सिर्फ एक संस्था का नहीं अपितु एक विश्वास का प्रतीक बन चुका है। विश्वास बच्चों के सर्वांगीण विकास का एवम् उनके सुनहरे भविष्य का, और गुजरते वर्षों के साथ हमने इस विश्वास को और दृढ़ किया है। हम सिर्फ वादे नहीं करते बल्कि परिणाम भी देते हैं और हमारा परिणाम ही हमारी पहचान है जो आपके और हमारे संबंधों को और मजबूत बनाता है। वर्ष 2021-22 में 12वीं कला वर्ग में विद्यालय की छात्राओं खुशी शर्मा (94.60%), उमंग वर्मा (92.60%) , अन्नू सैनी (92.20%) अंको के साथ बस्सी (हिंदी माध्यम) में प्रथम स्थान बना कर नया इतिहास रचा और माता - पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के कक्षा 10 में छात्र अनमोल मीना (93.83 %), रवि सैनी (92.33 %), अंको के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह परिणाम एक प्रमाण है कि हमारा विद्यालय सिर्फ सपने नहीं दिखाता बल्कि उन्हें साकार भी करता है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके साथ से यह सफर यूं ही चलता रहेगा व विद्यालय के योग्य एवं अनुभवी अध्यापक बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

उच्च माध्यमिक सोना विद्या मंदिर के विधार्थियों ने एक बार फिर लहराया परचम!!!                                             ...
08/06/2022

उच्च माध्यमिक सोना विद्या मंदिर के विधार्थियों ने एक बार फिर लहराया परचम!!!
सत्र 2021-22 में कक्षा 12 (कला संकाय) के 100% नतीजों के साथ ही एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए, विद्यालय की बालिका खुशी शर्मा ने 94.60% अंकों के साथ बस्सी (हिंदी माध्यम) में प्रथम स्थान प्राप्त किया| इसके अतिरिक्त विद्यालय की बालिका उमंग वर्मा ने 92.60% एवं अन्नू सैनी ने 92.20% अंक प्राप्त किए| विद्यालय परिवार सभी विधार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं|
27 वर्षों से आपकी सेवा में समर्पित सोना विद्या मंदिर जो कि निरंतर ऐतिहासिक परिणामों के जरिये सफलता का पर्याय बन चुका है, इसी प्रकार आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए सदैव तत्पर है|
धन्यवाद

जय गणपति नम : 🙏😊
10/09/2021

जय गणपति नम : 🙏😊

"हरि रूठे गुरू ठौर है, गुरू रूठे नहीं ठौर"पावस की पावन बूंदों से पतझड़ खिलता है।मेह स्नेह बन गुरू आये तो जीवन मिलता है।वि...
24/07/2021

"हरि रूठे गुरू ठौर है, गुरू रूठे नहीं ठौर"

पावस की पावन बूंदों से पतझड़ खिलता है।
मेह स्नेह बन गुरू आये तो जीवन मिलता है।

विकट निशा में नर भला कब तक चल पाएगा।
पूर्ण अवतरित चंद्र ही तब पार लगाएगा।
निक्षेपित ये पुष्पबीज कभी खिल ही जाएंगे।
हर प्रसून को माली से जब सिंचन मिलता है।
मेह स्नेह बन गुरू आये तो जीवन मिलता है।
पावस की पावन बूंदों से पतझड़ खिलता है।

तमस्वती सी निशा में फंस जाओगे ओ प्राणी!
पारण के कुछ मंत्र सीख लो सुनकर गुरु-वाणी
पुण्यवान बन नत हो जाओ उनके दर्शन पर
बालमना सा बनकर जो धरती पर मिलता है।
मेह स्नेह बन गुरू आये तो जीवन मिलता है।
पावस की पावन बूंदों से पतझड़ खिलता है।

मसि बहुत थी पर कलम को अक्षर नहीं मिले
शब्दों को कुछ ढाला भी तो स्वर नहीं मिले,
प्राण-प्रतिष्ठा तब होती है जब हो गुरु संगम
झंकृत होकर हृदय का तब तार हिलता है।
मेह स्नेह बन गुरू आये तो जीवन मिलता है।
पावस की पावन बूंदों से पतझड़ खिलता है।

ध्रुव तारे से लक्षण हर तारे में नहीं होते
अटल सत्य के दर्शन भी कभी सुलभ नहीं होते
त्राहि त्राहि कर दुविधा से जग में मत भटको
सत्वगुणी वो अमरपुरुष तत्पर ही मिलता है।
मेह स्नेह बन गुरू आये तो जीवन मिलता है।
पावस की पावन बूंदों से पतझड़ खिलता है।

कभी मिलेगा अश्रुरूप में वो निर्मल पानी
कभी मिलेगा अमरकोश में वो दानी ज्ञानी
अवनत होकर सेव्यभाव से पाना सम्भव है,
माणिक ऐसे अनायास ही किसको मिलता है?
मेह स्नेह बन गुरू आये तो जीवन मिलता है।
पावस की पावन बूंदों से पतझड़ खिलता है।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं एवं समस्त गुरुओं के चरणों में सादर वन्दन।🙏🏻

Address

L. B. S Colony Bassi
Jaipur

Opening Hours

9am - 4pm

Telephone

+919667151852

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Senior secondary Sona vidhya Mandir Bassi Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Senior secondary Sona vidhya Mandir Bassi Jaipur:

Shortcuts

Share

Category