01/06/2025
अलहम्दुलिल्लाह, कारबान-ए-उक़ाब की इस्लामिक क्लासेज़ जो कि 21 से 25 जून तक चल रही थीं, का इख़्तिताम बख़ूबी हुआ। इन क्लासेज़ में तक़रीबन 30 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा पूरी पाबंदी के साथ अपनी हाज़िरी दी। इन क्लासेज़ में इस्लाम के बुनियादी इल्म के साथ-साथ बच्चों को सीरतुन्नबी, ख़ुलफ़ा-ए-राशिदीन, शख़्शियत साज़ी, तथा कैरीयर गाइडियेन्श के बारे में बताया गया। क्लासेज़ पर आधारित एक क्विज़ भी रखी गई, जिसमें इकरामुद्दीन ने टाॅप किया तथा बेस्ट डिसीप्लिन का ईनाम ज़ैद को दिया गया, साथ ही बेस्ट ग्रुप इन्चार्ज का ईनाम अब्बास को दिया गया। बच्चों को दूसरी एक्टिविटीज़ भी करायी गईं तथा इनमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों को ईनामात भी दिए गए।
बच्चों ने इन क्लासेज़ के बारे में अपने तास्सुरात पेश करते हुए यह बताया कि क्लासेज़ में उन्होंने इस्लाम के बारे में बहुत सी अहम मालूमात ह़ासिल कीं तथा अनोखी एक्टिविटीज़ में बहुत मज़े किये। आख़िरी दिन डॉक्टर मुबश्शिर ने बच्चों को बहुत ही अहम नसीहतें करते हुए क्लासेज़ का इख़्तिताम किया।
Islamic Youth Federation - IYF - Rajasthan