15/12/2025
सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस–2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। An emotion for millions of across the globe, continues to grow along the path of Empowering Learners & Enriching the Nation.
03/11/2025
राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव 2025
आयोजक – केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वी.एस.)
स्थल – चेन्नई संभाग
केन्द्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग ने राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव 2025 में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसका आयोजन के.वी.एस. द्वारा चेन्नई संभाग में किया गया। इस राष्ट्रीय आयोजन ने देशभर के विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत एवं “एकता में विविधता” की भावना प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया।
जयपुर संभाग के कुल 53 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, सृजनशीलता एवं अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संभाग का नाम गौरवान्वित किया —
1. स्वदेशी खिलौना निर्माण (Indigenous Toy Making) – कक्षा X के विकास मीणा एवं रजत जाट ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की लुप्त होती कावड़ निर्माण परंपरा को “विकसित भारत” थीम पर आधारित पारंपरिक एवं पर्यावरण–अनुकूल खिलौनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। उनकी रचना सृजनात्मकता एवं सांस्कृतिक जुड़ाव का अनूठा उदाहरण रही।
2. लोक वोकल संगीत समूह (Vocal Music – Folk Group) – आदित्य सोनी, अखिलेश सारस्वत, तुलसी एवं आशीष मीणा ने अपने मधुर राजस्थानी लोक संगीत समूह गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर द्वितीय स्थान अर्जित किया।
जयपुर संभाग द्वारा प्रस्तुत कला प्रदर्शनी एवं आर्ट डिस्प्ले को आगंतुकों एवं विभिन्न हितधारकों ने विशेष रूप से सराहा। विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, सृजनशीलता, अनुशासित व्यवहार और विषयगत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों के दल ने पूरे आयोजन के दौरान उत्कृष्ट अनुशासन, टीम–स्पिरिट और मर्यादित आचरण का परिचय दिया, जिससे के.वी.एस. जयपुर संभाग की गरिमा और प्रतिष्ठा और भी बढ़ी।
दल संरचना:
विद्यार्थियों के दल का नेतृत्व प्राचार्य श्री राघवेंद्र लाल संतानिया ने दलनायक के रूप में किया।
मार्गदर्शक एवं अनुरक्षण दल में कला शिक्षक अजय मिश्रा, संगीत शिक्षिका ओम ज्योति, संगीत शिक्षक आलोक, सामाजिक विज्ञान शिक्षक जितेंद्र वर्मा, प्राथमिक शिक्षिकाएँ निशा मीणा, प्रियंका सैन एवं संयोगिता सम्मिलित रहे।
दलनायक एवं सभी सहयोगी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सतत सहयोग प्रदान किया, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस आयोजन में जयपुर संभाग की भागीदारी ने राष्ट्रीय एकता पर्व की मूल भावना — कला, संस्कृति और एकता के माध्यम से राष्ट्र की समरसता — को प्रभावी रूप से अभिव्यक्त किया।
31/07/2025
केन्द्रीय विद्यालय पाली, राजस्थान के नव निर्मित भवन का लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह दिनांक 29.07.2025 गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी, शिक्षा मंत्री, भारत सरकार के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय पाली, राजस्थान के नव निर्मित भवन को आभासी माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री पी. पी. चौधरी जी ने आभासी रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के पद को सुशोभित किया ।
कार्यक्रम के मंचासीन मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं पाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री जोराराम जी कुमावत रहे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पाली जिला कलेक्टर श्री लक्ष्मीनारायण मंत्री जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पाली जिला प्रमुख, उप जिला कलेक्टर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली प्रधान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, अभिभावक, शिक्षक एवं आमजन उपस्थित रहे।
18/07/2025
During the Annual Principals’ Conference, on the third and final day of the conference, we celebrated the remarkable achievements of our principals and teachers whose dedication and expertise led to exceptional academic results in the 2024–25 session. Professor Sucheta Prakash, Principal, RIE Ajmer, together with Dr. Anurag Yadav, Deputy Commissioner, KVS RO Jaipur, our Assistant Commissioners personally presented these outstanding educators with Certificates of Appreciation. With warm words of gratitude, they commended each teacher’s tireless effort, innovative spirit, and steadfast commitment to student success. In closing, both dignitaries inspired the awardees to carry forward this momentum into the coming session, reaffirming their confidence in the teachers’ ability to shape an even brighter future for the Jaipur Region.
14/07/2025
The Principals’ Conference of KVS Jaipur Region was inaugurated today by Sh. Deepesh Gehlot, Additional Commissioner, KVS, who graced the occasion as the Chief Guest.
During the conference, Sh. Deepesh Gehlot felicitated the dedicated principals of Jaipur Region for their exceptional performance in the CBSE Board Examinations. In his address, he shared a visionary roadmap, encouraging the region to strive harder and move from the 2nd position to the top rank in the coming year. His inspiring words instilled a renewed sense of purpose and determination among all present.
Sh. Anurag Yadav, Deputy Commissioner, KVS RO Jaipur, also addressed the gathering. He motivated the principals to continue their pursuit of excellence and encouraged them to give their best in the current academic session.
A group photograph featuring all the principals and the Chief Guest was taken at the conclusion of the event, symbolizing collective commitment and unity.
The conference served as a platform for reflection, recognition, and a shared commitment to academic excellence.
United in vision & commitment!
17/06/2025
A proud moment for Kendriya Vidyalaya Bundi, Rajasthan.
The new vidyalaya building was inaugurated today by Shri Om Birla, Hon’ble Speaker, House of the People, Parliament of India.
Congratulations to all the parents, students and teachers.