Sanskar Vidya Bhawan Senior Secondary School , Shivdaspura

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • Sanskar Vidya Bhawan Senior Secondary School , Shivdaspura

Sanskar Vidya Bhawan Senior Secondary School , Shivdaspura गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ISO 9001 :2015 प्र

ABOUT US
‘संस्कार विद्याभवन’ शिक्षा विभाग, राज.सरकार एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर से विधिवत मान्यता प्राप्त एवं आर.टी.एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत विद्यालय है.अंग्रेजी माध्यम में यह “संस्कार गुरूकुलम” के नाम से संचालित है. विद्यालय की स्थापना विद्यार्थियों में मानवीय एवं नैतिक मूल्यों तथा आवश्यक गुणवत्तापूर्ण जीवनोपयोगी शिक्षा के साथ-साथ सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के उद्देश्य से की

गयी थी. “शिक्षा में गुणवत्ता एवं सभी के लिए उपलब्धता’’-इस एक मौलिक सोच एवं ईमानदार इरादों के साथ हम नौनिहालों के कल को बेहतरीन बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं.
अपेक्षाकृत परिष्कृत पाठ्यक्रम, उचित अनुपात में उच्च-शिक्षित,प्रशिक्षित एवं बच्चों की मानसिकता को समझने वाले विषय –विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम, बेहतरीन शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक माहौल–ये कुछ ऐसे अवयव हैं जो संस्कार विद्याभवन को दूसरे विद्यालयों से अलग करते हैं. हम थोपने के बजाय रूचि जाग्रत कर जिज्ञासा पैदा करने के सिद्धांत पर काम करते हैं. बच्चों के साथ भावनात्मक लगाव के साथ चिंतामुक्त वातावरण एवं प्रेरणास्पद तरीके से सिखाने की तकनीक -हमारी ऐसी अद्वितीय विशेषता है, जिसके फलस्वरूप एक विद्यार्थी अपने परिवार की तरह ही हमेशा –हमेशा के लिए विद्यालय से बेहद अपनत्वतापूर्ण ढंग से जुड़ा रहता है. इन्हीं कुछ मौलिक खूबियों के कारण हम कम भौतिक संसाधनों के बावजूद भी हमारे विद्यार्थियों–अभिभावकों एवं आमजन के बीच क्षेत्रीय “ऑक्सफ़ोर्ड” की छवि रखते हैं.
विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धी सोच एवं जीतने का माद्दा पैदा करने के उद्देश्य से हम उन्हें हर वर्ग-स्तर और हर तरह की- अकादमिक, क्रीडात्मक,सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान तथा जागरूकता से सम्बंधित प्रतियोगिताओं और प्रतिस्पर्धाओं में भागीदार बनाते हैं. हमारे विद्यार्थियों ने राजस्थान पत्रिका द्वारा आयोजित जूनियर क्विज एवं संगीत प्रतियोगिता,जवाहर कला केंद्र द्वारा आयोजित सुर संगम प्रतियोगिता, अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, विद्युत् एवं जल मंत्रालय द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित सृजनात्मक प्रतियोगिता सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाकर अपनी जीत का परचम लहराया है.
विद्यार्थियों के नजरिये में व्यापकता लाने के प्रयासों के तहत विद्यालय प्रतिवर्ष दुर्लभ,ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्त्व के स्थलों पर शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. इसी श्रृंखला के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों को 8 और 9, अक्टूबर, 2014 को संसद भवन एवं राष्ट्रपति भवन भ्रमण का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है.
विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति–कौशल विकसित करने, नौनिहालों को मंच पर सहज-प्रस्तुति के लिए तैयार करने, हर क्षेत्र में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने तथा कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए हर तरीके से प्रेरित करने के लिए प्रतिवर्ष एक बड़ा मंच विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाता है. इसमें सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों और सजग अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया जाता है.
बहुक्षेत्रीय गतिविधियों में सक्रियता के साथ हम विद्यार्थियों में सामाजिकता की भावना पैदा करने के प्रखर हिमायती हैं ताकि अबोध बच्चे आगे चलकर सजग नागरिक बन सके. स्वच्छ भारत अभियान, ट्रैफ़िक सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर आमजन को जागरूक करने के लिए हम सक्रिय भूमिका का लगातार निर्वहन करते रहे हैं. 20 अप्रैल,2015 को विद्यालय के विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण 25 ज्वलंत मुद्दों (बेटी बचाओ-बेटी पढाओ,रक्तदान,वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य)पर एक विशाल जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसे “Most Social Awareness Events” शीर्षक से नेशनल रिकॉर्ड के रूप में “इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स” में दर्ज किया गया है.
अन्य सभी क्षेत्रों की तरह राजस्थान बोर्ड के परीक्षा परिणाम के मामले में भी विद्यालय हर वर्ष अग्रणी रहा है. हम “एक दो हीरो, बाकी सब जीरो” की पद्धति पर काम नहीं करते बल्कि “सबके सब हीरो, एक-दो जीरो” की पद्धति पर काम करते हैं, यही कारण है कि हमारे अधिकाँश विद्यार्थी सर्वश्रेष्ठ अंकों के साथ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होते हैं और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या न के बराबर होती है. विद्यालय ने आनुपातिक एवं संख्यात्मक दृष्टिकोण से क्षेत्र में सर्वाधिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थी दिए हैं, जो अपने आपमें एक अनूठा कीर्तिमान है.

17/04/2026
01/04/2026
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा15 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ परिणाम संस्कारों के साथ जीवनोपयोगी शिक्षासिर्फ परीक्षा पास करवाने वाला नहीं...
01/04/2026

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
15 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ परिणाम
संस्कारों के साथ जीवनोपयोगी शिक्षा
सिर्फ परीक्षा पास करवाने वाला नहीं, उज्जवल भविष्य और शानदार करियर के लिए सम्पूर्ण मार्गदर्शन करने वाला विद्यालय ।
एक बार अवश्य विजिट कीजिए - संस्कार विद्याभवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिवदासपुरा

31/10/2025

संस्कार विद्याभवन शिवदासपुरा में मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती ।
विद्यार्थियों की मानव श्रृंखला से भारत का मानचित्र बनाकर वंदे मातरम का गायन किया और सर्वधर्म प्रार्थना की। सभी में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

संस्कार विद्याभवन शिवदासपुरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह की कुछ झलकियां।
11/03/2025

संस्कार विद्याभवन शिवदासपुरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह की कुछ झलकियां।

संस्कार विद्याभवन, शिवदासपुरा के कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित 12th  स्टूडेंट्स के विदाई समारोह की झलकियां ।
11/03/2025

संस्कार विद्याभवन, शिवदासपुरा के कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित 12th स्टूडेंट्स के विदाई समारोह की झलकियां ।

संस्कार विद्याभवन, शिवदासपुरा के 12th स्टूडेंट्स के विदाई समारोह के दौरान 12th के स्टूडेंट्स टीचर्स को गिफ्ट देते हुए।
11/03/2025

संस्कार विद्याभवन, शिवदासपुरा के 12th स्टूडेंट्स के विदाई समारोह के दौरान 12th के स्टूडेंट्स टीचर्स को गिफ्ट देते हुए।

संस्कार विद्याभवन, शिवदासपुरा में सत्र 2024- 2025 के कक्षा 12th आर्ट्स , साइंस के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित क...
11/03/2025

संस्कार विद्याभवन, शिवदासपुरा में सत्र 2024- 2025 के कक्षा 12th आर्ट्स , साइंस के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभी स्टूडेंट्स को विभिन्न टाइटल्स भी प्रदान किए गए।

Address

Near Purani Basti Water Tank , Shivdaspura Tank , Shivdaspura Tank, Main Tonk Road, Shivdaspura , Jaipur
Jaipur
303903

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm

Telephone

+919461110103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanskar Vidya Bhawan Senior Secondary School , Shivdaspura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sanskar Vidya Bhawan Senior Secondary School , Shivdaspura:

Shortcuts

Share

Category