EDUCATION GROUP

*⚜═👬📚एज्युकेशन  ग्रुप📚👬═⚜*✅ टॉप  हेडलाइंस : 31 मार्च 2022▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬1. टोगो के राजनयिक ‘गिल्बर्ट एफ. हौंगबो’ को ‘...
31/03/2022

*⚜═👬📚एज्युकेशन ग्रुप📚👬═⚜*

✅ टॉप हेडलाइंस : 31 मार्च 2022
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

1. टोगो के राजनयिक ‘गिल्बर्ट एफ. हौंगबो’ को ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन’ का महानिदेशक नियुक्त किया गया

2. ‘विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट’ वर्ष 2022 के ‘स्टॉकहोम जल पुरस्कार’ से सम्मानित

3. पूर्वी दिल्ली में विकेंद्रीकृत अपशिष्ट प्रबंधन प्रौद्योगिकी पार्क का उद्घाटन

4. NCW ने DSLSA के सहयोग से विधिक सहायता क्लीनिक शुरू किया

5. मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति ने वायुसेना के लिए एच.ए.एल. से 15 हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टरों की खरीद को स्वीकृति दी

6. आयुष मंत्रालय ने 2022 के प्रधानमंत्री योग पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए

7. तेलंगाना की राज्‍यपाल ने वारंगल में 'राष्‍ट्रीय संस्‍कृति महोत्‍सव' का उद्घाटन किया

8. केंद्रीय सडक, परिवहन और राजमार्ग मंत्री निति‍न गडकरी हरित हाइड्रोजन चालित कार से संसद भवन आए

9. राज्‍यसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आदेश संविधान संशोधन विधेयक-पारित

10. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिम्स्टेक के शिखर सम्‍मेलन को वर्चुअली संबोधित किया

11. वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टर की हीरक जयंती

12. आईओएनएस समुद्री अभ्यास 2022 (आईएमईएक्स 2022)

13. मातृभूमिः प्रोजेक्शन मैपिंग शो के जरिये भारत के विभिन्न पक्षों को अब ऐतिहासिक लाल किले से भी पूरे वर्ष दिखाया जायेगा

14. रक्षा मंत्रालय और मेसर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु ने लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूइट की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

15. प्रधानमंत्री ने श्रीधाम ठाकुरनगर, ठाकुरबाड़ी, पश्चिम बंगाल में मतुआ धर्म महामेला 2022 को संबोधित किया

16. कंपनियाँ ‘Shrinkflation’ का अभ्यास कर रही हैं

17. ‘मेंजे’ त्वचा रोग के कारण बाल संबंधी नुकसान से पीड़ित रेगिस्तानी लोमड़ियों को जैसलमेर के झाड़ियों के जंगलों में देखा गया

18. भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का आकार 5 बिलियन डॉलर पर पहुंचा : अध्ययन

19. अमेरिकी सीनेट ने सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए 52 बिलियन डॉलर को मंज़ूरी दी

20. श्याम प्रसाद द्वारा लिखित 'पूर्ति प्रदत श्री सोमैया' नामक पुस्तक

21. NARCL को बैंक ऑफ इंडिया से मिला 108.81 करोड़ रुपये का निवेश

22. उदय कोटक ने IL&FS के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, सीएस राजन को छह महीने के लिए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया

23. HURUN Global U40 Self-Made Billionaires 2022 : भारत चौथे स्थान पर

24. पीयूष गोयल ने दुबई में भारतीय आभूषण प्रदर्शनी केंद्र भवन का उद्घाटन किया

25. ICRA ने FY23 में भारत की GDP वृद्धि का अनुमान घटाकर 7.2% किया

26. हिमंत बिस्वा सरमा भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने गए

*FACEBOOK-https://bit.ly/2yAaxgb*

*TELEGRAM LINK-https://bit.ly/2KoXRLK*

🌻 *Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

*⚜═👬📚एज्युकेशन  ग्रुप📚👬═⚜*📝 भारतीय इतिहास से सम्बन्धित टॉप महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : 18  ✍ गरमपथी चरण । आधुनिक भारत■ भारत...
31/03/2022

*⚜═👬📚एज्युकेशन ग्रुप📚👬═⚜*

📝 भारतीय इतिहास से सम्बन्धित टॉप महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : 18

✍ गरमपथी चरण । आधुनिक भारत

■ भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के 1905-1917 की अवधि को कहा जाता है -उग्रवादी चरण

■ भारत में उग्र राष्ट्रीयता के जन्मदाता तथा निर्भयता से राष्ट्र की वेदना को , प्रकट करने वाले प्रथम भारतीय थे -बाल गंगाधर तिलक

■ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे पहली महिला अध्यक्ष थी -ऐनी बेसेंट

■ वर्ष 1905 के बंगाल विभाजन के समय वायसराय कौन था? -लार्ड कर्जन

■ गदर पार्टी के एक प्रमुख नेता थे -हरदयाल

■ किसने गाड़ी पर यह मानकर बम फेंका था कि उसमें मुजफ्फरपुर के न्यायाधीश किंग्सफोर्ड बैठे थे? -खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी

■ 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और उसे मैं लेकर रहूँगा यह किसने कहा? -बाल गंगाधर तिलक

■ मॉर्ले-मिण्टो रिफॉर्स को किस वर्ष में प्रस्तुत किया गया था? -1909

■ भारतीय परिषद अधिनियम, 1909 का सर्वग्राह्य नाम है -मॉर्ले-मिण्टो सधार

■ साम्प्रदायिक निर्वाचन क्षेत्रों की पद्धति की शुरुआत भारत में किसके द्वारा हुआ?- 1909 का मॉर्ले-मिण्टो रिफॉर्स

■ भारत में गरमदलीय आन्दोलन का पिता किसे कहा जाता है? -बाल गंगाधर तिलक

■ कौन पहले एक क्रांतिकारी थे जो बाद में एक योगी और दार्शनिक बन गए? -अरविंदो घोष

■ वर्ष 1909 में मैडम भीका जी कामा पेरिस में कौन-सा समाचार-पत्र - प्रकाशित करती थी?

■ -पैट्रियट * भारत में मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई थी? -1906 ई. में

■ 1916 ई. में मद्रास में होमरूल मूवमेंट के प्रवर्तक कौन थीं? -एनी बेसेंट

■ बाल गंगाधर तिलके द्वारा शुरु की गई साप्ताहिक पत्रिका कौन-सी थी? -केसरी

■ "शेर-ए-पंजाब' किसका उपनाम है? -लाला लाजपत राय

■ कांग्रेस-लीग समझौता (लखनऊ समझौता, 1916) का दूरगामी परिणाम क्या हुआ? -भारत का विभाजन तथा पाकिस्तान का निर्माण

■ भारतीय इतिहास में 1912 का ऐतिहासिक महत्व क्या था? -राजधानी का कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरण

■ अनुशीलन समिति संबंद्ध है -वी.डी, सावरकर

■ किस गवर्नर जनरल ने 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरित करने की घोषणा की? -लार्ड हार्डिंग

■ 'अल हिलाल' समाचार-पत्र किसके द्वारा राष्ट्रीयता के प्रचार के लिए शुरु किया गया था? -अबुल कलाम आजाद

■ 'पंजाब केसरी' का खिताब किसको दिया गया था? -लाला लाजपत राय * भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम विभाजन कब हुआ था? -1907 ई. में

■ मुस्लिम लीग की स्थापना का श्रेय जाता है -सलीमुल्ला

■ महाराष्ट्र में गणपति उत्सव आरम्भ करने का श्रेय किसको प्राप्त है? -बाल गंगाधर तिलक

■ स्वदेशी आन्दोलन शुरु किया गया था -बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में

■ बंगाल विभाजन के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? -सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने

■ 1907 के कांग्रेस के सूरत अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की? -डॉ. रास बिहारी घोष

■ 'अनुशीलन समिति' थी. -एक क्रांतिकारी संगठन

■ किसने कहा था: 'कांग्रेस आन्दोलन न तो लोगों द्वारा प्रेरित था, न ही यह उनके द्वारा सोचा या योजनाबद्ध किया गया था?' -लाला लाजपत राय

■ 'निष्क्रिय विरोध' (Passive Resistance) के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया? -अरविन्द घोष

■ बंगाल 1905 में विभाजित हुआ जिसके विरोध के फलस्वरूप यह पुनः एकीकृत हुआ -1911 ई. में.

■ युद्ध के समय भारत की रक्षा के कानून के प्रावधानों को, जिसे 1915 में पंजाब के गदर के विरुद्ध इस्तेमाल किया गया था, शांति के समय भी जारी रखना चाहा था , -लार्ड हार्डिंग

■ 1906 में मिण्टो से शिमला में मिले मुसलमानों के शिष्टमंडल ने प्रार्थना की -मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन वर्ग

■ बंगाल का विभाजन हुआ -15 अगस्त, 1905

■ किस नेता ने 1906 में कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी? -दादाभाई नौरोजी

■ भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन गरमपंथियों के प्रभावाधीन आया -1906 के बाद* 1908 में बाल गंगाधर तिलक को जेल हुई -6 वर्ष की

*FACEBOOK-https://bit.ly/2yAaxgb*

*TELEGRAM LINK-https://bit.ly/2KoXRLK*

🌻 *Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

*⚜═👬📚एज्युकेशन  ग्रुप📚👬═⚜*☑️ Current AffairsDate :- 31/ March (03) /2022Day :- गुरुवार  🔥 ⃝➥ 90__प्रश्न 1:- किस देश की म...
31/03/2022

*⚜═👬📚एज्युकेशन ग्रुप📚👬═⚜*

☑️ Current Affairs

Date :- 31/ March (03) /2022
Day :- गुरुवार
🔥 ⃝➥ 90__

प्रश्न 1:- किस देश की महिला टीम द्वारा SAFF अंडर-18 महिला चैम्पियनशिप खिताब 2022 जीता है?
उत्तर :- भारतीय महिला टीम द्वारा।

प्रश्न 2:- उपभोक्ताओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने हाल ही में किस पेमेंट कंपनी के साथ हाथ मिलाया है?
उत्तर :- फोनपे के साथ।

प्रश्न 3:- सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण के लिए अमेरिकी सीनेट ने हाल ही में कितने बिलियन डॉलर की राशि को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 52 बिलियन डॉलर।

प्रश्न 4:- वन अनुसंधान संस्थान (FRI) की निदेशक कौन बनी हैं?
उत्तर :- IFS अधिकारी रेणु सिंह।

प्रश्न 5:- किस देश के वैज्ञानिकों ने पहली बार मानव रक्त में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण का पता लगाया है?
उत्तर :- नेदरलैंड के वैज्ञानिकों ने।

प्रश्न 6:- स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- प्रोफेसर विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट।

प्रश्न 7:- भारत और डब्ल्यूएचओ भारत के किस शहर में एक वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र स्थापित करने पर सहमत हुए हैं?
उत्तर :- जामनगर में।

प्रश्न 8:- किसने 'स्पूर्ति प्रदत्ता श्री सोमैया' नामक पुस्तक का विमोचन किया है?
उत्तर :- उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने।

प्रश्न 9:- किसने हाल ही में इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड के अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा की है?
उत्तर :- उदय कोटक ने।

प्रश्न 10:- हाल ही में राजस्थान स्थापना दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर :- 30 मार्च 2022 को।

प्रश्न 11:- नीति आयोग ने किस संस्थान के साथ मिलकर ‘Indian Agriculture towards 2030’ पुस्तक का विमोचन किया है?
उत्तर :- FAO के साथ।

प्रश्न 12:- किस बैंक ने नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड में लगभग 109 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है?
उत्तर :- बैंक ऑफ इंडिया ने।

प्रश्न 13:- ICRA ने FY23 में भारत की GDP वृद्धि का अनुमान घटाकर कितना % किया है?
उत्तर :- 7.2%

प्रश्न 14:- बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के 2020-21 के अंतिम अनुमान के अनुसार, 2020-21 में कुल उत्पादन कितना था?
उत्तर :- 334.60 मिलियन टन।

प्रश्न 15:- सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का एक संग्रहालय, प्रधान मंत्री संग्रहालय हाल ही में किस शहर में बनाया गया है?
उत्तर :- दिल्ली में।

*FACEBOOK-https://bit.ly/2yAaxgb*

*TELEGRAM LINK-https://bit.ly/2KoXRLK*

🌻 *Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

*⚜═👬📚एज्युकेशन  ग्रुप📚👬═⚜**💎केंद्र सरकार ने असम, नगालैंड और मणिपुर में दशकों बाद अफ्स्पा का क्षेत्र घटाया💎*India AFSPA n...
31/03/2022

*⚜═👬📚एज्युकेशन ग्रुप📚👬═⚜*

*💎केंद्र सरकार ने असम, नगालैंड और मणिपुर में दशकों बाद अफ्स्पा का क्षेत्र घटाया💎*

India AFSPA news in Hindi: केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2022 को उत्तर पूर्वी राज्यों की दृष्टि से बड़ा कदम उठाते हुए असम, नगालैंड और मणिपुर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (AFSPA) का क्षेत्र सीमित करने का फैसला किया है. यह विशेष कानून अब इन राज्यों के कुछ महत्वपूर्ण इलाकों तक सीमित रहेगा. आपको बता दें कि इसका क्षेत्र घटा दिया गया है.

ये जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी है. ये फैसला 01 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगा. इस कानून को उत्तर-पूर्व के राज्यों से हटाने के लिए लंबे समय से मांग हो रही है. हालांकि केंद्र सरकार ने अभी इसे पूरी तरह हटाने की बजाए कुछ गड़बड़ी वाले क्षेत्रों तक सीमित करने का फैसला किया है.

अमित शाह ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत सरकार ने दशकों बाद नागालैंड, असम एवं मणिपुर राज्यों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) के अंतर्गत अशांत क्षेत्रों को कम करने का फैसला लिया है.

अफ्स्पा (AFSPA) के अंतर्गत क्षेत्रों में कमी सुरक्षा की स्थिति में सुधार और प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर पूर्व में स्थायी शांति लाने और उग्रवाद को समाप्त करने हेतु लगातार प्रयासों एवं कई समझौतों के कारण तेजी से विकास का परिणाम है.

गृह मंत्री ने कहा कि अफस्पा के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में कमी इन राज्यों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार, तेजी से विकास और सभी शांति समझौतों के कारण हो सकी है. मोदी सरकार ने उत्तर पूर्व में शांति बहाल की है.

असम के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं 9 जिलों एवं एक सब-डिवीजन को छोड़कर असम के सभी क्षेत्रों से अफ्स्पा वापस लेने के पीएम मोदी के फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि अब राज्य का लगभग 60 फीसदी क्षेत्र अफ्स्पा के दायरे से मुक्त होगा. उन्होंने कहा कि अफ्स्पा 1990 से लागू है तथा यह कदम असम के भविष्य में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है.

AFSPA कानून क्या है?
यह कानून किसी भी राज्य या किसी भी क्षेत्र में तभी लागू किया जाता है, जब राज्य या केंद्र सरकार उस क्षेत्र को 'अशांत क्षेत्र' (Disturbed Area Act) घोषित कर देती है. अफस्पा को सितंबर 1958 को अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, असम,त्रिपुरा, मणिपुर और नागालैंड सहित पूरे पूर्वोत्तर भारत में लागू किया गया था.

अफस्पा कानून के अंतर्गत सेना पांच या इससे ज़्यादा लोगों को एक जगह इक्ट्ठा होने से रोक सकती है. इसके अंतर्गत सेना किसी के घर में बिना वारंट के घुसकर तलाशी ले सकती है. बता दें कि ये कानून सेना को बिना वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने की ताकत देता है. इस कानून के अंतर्गत गोली चलाने के लिए किसी के भी आदेश का इंतजार नहीं करना पड़ता है.

*FACEBOOK-https://bit.ly/2yAaxgb*

*TELEGRAM LINK-https://bit.ly/2KoXRLK*

🌻 *Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

*⚜═👬📚एज्युकेशन  ग्रुप📚👬═⚜**💎Current Affairs Daily Hindi Quiz: 31 मार्च 2022💎*1. केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय आपद...
31/03/2022

*⚜═👬📚एज्युकेशन ग्रुप📚👬═⚜*

*💎Current Affairs Daily Hindi Quiz: 31 मार्च 2022💎*

1. केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत पिछले साल प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित कितने राज्यों को 1,887.23 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता को मंज़ूरी दी?
a. 5
b. 7
c. 10
d. 12

2. सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने हाल ही में 3,887 करोड़ रुपए की लागत से स्वदेश में विकसित कितने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) की खरीद को मंज़ूरी दे दी?
a. 25
b. 30
c. 15
d. 20

3. केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को 'महंगाई भत्ता' यानी डीए में कितने प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी दे दी है?
a. पांच प्रतिशत
b. तीन प्रतिशत
c. सात प्रतिशत
d. चार प्रतिशत

4. हाल ही में किस देश ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने हेतु एक नई डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की है?
a. भारत
b. नेपाल
c. जापान
d. ऑस्ट्रेलिया

5. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और किस देश के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) को अंतिम रूप दिया गया?
a. भारत
b. चीन
c. रूस
d. पाकिस्तान

6. शोधकर्त्ताओं के एक समूह द्वारा किस देश में किये गए अध्ययन के मुताबिक, पहली बार मानव रक्त में ‘माइक्रोप्लास्टिक’ नामक प्लास्टिक के छोटे कणों का पता चला है?
a. जर्मनी
b. रूस
c. नीदरलैंड
d. ईरान

7. इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (IL&FS) के अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
a. सी.एस. राजन
b. मोहन सेठ
c. सोहन अग्रवाल
d. राहुल सचदेवा

8. अमेरिकी सीनेट ने सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण हेतु अमेरिका में सब्सिडी के रूप में कितने बिलियन डॉलर प्रदान करने के बिल को अपनी मंजूरी दे दी है?
a. 12 बिलियन डॉलर
b. 32 बिलियन डॉलर
c. 52 बिलियन डॉलर
d. 42 बिलियन डॉलर

उत्तर-

1. a. 5
केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत पिछले साल प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 5 राज्यों को 1,887.23 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता को मंज़ूरी दी. इसमें से बिहार को 1,038.96 करोड़ रुपए, हिमाचल प्रदेश को 21.37 करोड़ रुपए, राजस्थान को 292.51 करोड़ रुपए, सिक्किम को 59.35 करोड़ रुपए और पश्चिम बंगाल को 475.04 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.

2. c. 15
सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने हाल ही में 3,887 करोड़ रुपए की लागत से स्वदेश में विकसित 15 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) की खरीद को मंज़ूरी दे दी. वहीं, हेलीकॉप्टरों के रख-रखाव के लिए बुनियादी ढांचों के विकास के लिए 377 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 10 हेलीकॉप्टर वायु सेना और 5 भारतीय सेना के लिए होंगे. यह हेलीकॉप्टर अपेक्षित दक्षता, गतिशीलता, विस्तारित रेंज, ऊंचाई पर उड़ान के प्रदर्शन और सभी मौसमों में मुकाबला करने की क्षमता से लैस है.

3. b. तीन प्रतिशत
केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को 'महंगाई भत्ता' यानी डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी दे दी है. अब ये बढ़कर 34 प्रतिशत हो गई है. बता दें कि नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा. केंद्र सरकार की इस बढ़ोतरी का लाभ 47.68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों एवं 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा.

4. d. ऑस्ट्रेलिया
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने हेतु एक नई डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की है. यह सरकार, उद्योग, सहयोगियों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के अंतरिक्ष-विशिष्ट प्राथमिकताओं को विकसित करने एवं उनकी वकालत करने में ऑस्ट्रेलिया की सहायता करेगा. यह एजेंसी अंतरिक्ष क्षेत्र में विशेषज्ञता, रणनीतिक अंतरिक्ष योजना बनाने में सहायता एवं अंतरिक्ष नीति के परिशोधन के संबंध में किसी भी विकास का हिस्सा बनने में सक्षम होने हेतु कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी.

5. a. भारत
हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और भारत के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) को अंतिम रूप दिया गया. भारत-यूएई CEPA पर भारत-यूएई वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान 18 फरवरी, 2022 को हस्ताक्षर किये गए थे. यह समझौता 1 मई, 2022 से लागू होने की उम्मीद है. CEPA दोनों देशों के बीच व्यापार को प्रोत्साहित करने हेतु एक संस्थागत तंत्र प्रदान करता है.

6. c. नीदरलैंड
नीदरलैंड में शोधकर्त्ताओं के एक समूह द्वारा किये गए अध्ययन के अनुसार, पहली बार मानव रक्त में ‘माइक्रोप्लास्टिक’ नामक प्लास्टिक के छोटे कणों का पता चला है. शोधकर्त्ताओं ने मौजूदा तकनीकों को उन कणों का पता लगाने एवं उनका विश्लेषण करने के लिये अनुकूलित किया, जो आकार में 700 नैनोमीटर जितने छोटे थे.

7. a. सी.एस. राजन
सी.एस. राजन को इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (IL&FS) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. वे इस सप्ताह उदय कोटक का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पद ग्रहण करेंगे. सी.एस. राजन को इस पद पर छह महीने की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है. सितंबर 2021 में सरकार ने उदय कोटक का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया था.

8. c. 52 बिलियन डॉलर
अमेरिकी सीनेट ने सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण के लिए अमेरिका में सब्सिडी के रूप में 52 बिलियन डॉलर प्रदान करने के बिल को अपनी मंजूरी दे दी है. उद्योग-व्यापी चिप्स की कमी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोटिव उद्योगों में उत्पादन को बाधित कर दिया है. इस कमी के वजह से कुछ फर्मों ने उत्पादन कम कर दिया है. अमेरिका में सेमीकंडक्टर चिप्स के लिए अन्य देशों पर निर्भरता कम करने की मांग बढ़ रही है.

*FACEBOOK-https://bit.ly/2yAaxgb*

*TELEGRAM LINK-https://bit.ly/2KoXRLK*

🌻 *Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

*⚜═👬📚एज्युकेशन  ग्रुप📚👬═⚜**💎Current Affairs Hindi One Liners: 31 मार्च 2022💎*Current Affairs Hindi One Liners: करेंट अफे...
31/03/2022

*⚜═👬📚एज्युकेशन ग्रुप📚👬═⚜*

*💎Current Affairs Hindi One Liners: 31 मार्च 2022💎*

Current Affairs Hindi One Liners: करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. इसमें संयुक्त अरब अमीरात, एनडीआरए, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और कोरोना वायरस आदि को सम्मलित किया गया है.

• हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और जिस देश के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) को अंतिम रूप दिया गया- भारत

• शोधकर्त्ताओं के एक समूह द्वारा जिस देश में किये गए अध्ययन के मुताबिक, पहली बार मानव रक्त में ‘माइक्रोप्लास्टिक’ नामक प्लास्टिक के छोटे कणों का पता चला है- नीदरलैंड

• इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (IL&FS) के अध्यक्ष के रूप में जिसे नियुक्त किया गया है- सी.एस. राजन

• अमेरिकी सीनेट ने सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण हेतु अमेरिका में सब्सिडी के रूप में जितने बिलियन डॉलर प्रदान करने के बिल को अपनी मंजूरी दे दी है-52 बिलियन डॉलर

• केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत पिछले साल प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित जितने राज्यों को 1,887.23 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता को मंज़ूरी दी-5

• सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने हाल ही में 3,887 करोड़ रुपए की लागत से स्वदेश में विकसित जितने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) की खरीद को मंज़ूरी दे दी-15

• केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को 'महंगाई भत्ता' यानी डीए में जितने प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी दे दी है- तीन प्रतिशत

• हाल ही में जिस देश ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने हेतु एक नई डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की है- ऑस्ट्रेलिया

*FACEBOOK-https://bit.ly/2yAaxgb*

*TELEGRAM LINK-https://bit.ly/2KoXRLK*

🌻 *Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

*⚜═👬📚एज्युकेशन  ग्रुप📚👬═⚜**💎केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टरों की खरीद को मंजूरी दी💎*केंद्र सरकार न...
31/03/2022

*⚜═👬📚एज्युकेशन ग्रुप📚👬═⚜*

*💎केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टरों की खरीद को मंजूरी दी💎*

केंद्र सरकार ने 3,887 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेश में विकसित 15 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टरों (एलसीएच) की खरीद को 31 मार्च 2022 को मंजूरी दे दी. बता दे प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने यह मंजूरी दी.

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 10 हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना के लिए तथा पांच हेलीकॉप्टर भारतीय सेना के लिए होंगे. मंत्रालय ने कहा कि सीसीएस ने 3,887 करोड़ रुपये की लागत से 15 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर (एलसीएच) लिमिटेड सीरीज उत्पादन की खरीद के साथ-साथ 377 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे की प्रणाली को मंजूरी दी है.

After the Cabinet Committee on Security approval for procurement of 15 Light Combat Helicopters yesterday, Defence Ministry today inked 2 separate contracts for IAF & Indian Army with HAL, Bengaluru worth Rs 3,887 Crores for these choppers: Defence Ministry pic.twitter.com/LAIBX3qs6X

— ANI () March 31, 2022
45 फीसदी स्वदेशी सामग्री
हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर लिमिटेड सीरीज प्रोडक्शन (एलएसपी) स्वदेशी रूप से विकसित लड़ाकू हेलीकाप्टर है. इसमें मूल्य के हिसाब से लगभग 45 फीसदी स्वदेशी सामग्री है जो धीरे-धीरे बढ़कर 55 फीसदी से अधिक हो जाएगी. इसका निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है.

यह फैसला महत्वपूर्ण क्यों?
इस हेलीकाप्टर की खरीद का फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन की सीमा पर मौजूदा चुनौतियों का सामना करने हेतु सेना के तीनों अंग अपनी मारक क्षमता बढ़ा रहे हैं. मंत्रालय ने कहा कि एचएएल द्वारा एलसीएच का निर्माण ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को बढ़ावा देगा और देश में रक्षा उत्पादन एवं रक्षा उद्योग के स्वदेशीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा.

इस हेलीकाप्टर यह है खूबियां
बता दें कि यह हेलीकॉप्टर एक्सपेक्टेड दक्षता, विस्तारित रेंज, गतिशीलता, ऊंचाई पर उड़ान के प्रदर्शन आदि क्षमता से लैस है. मंत्रालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर को ऊंचाई वाले बंकर-भंडाफोड़ अभियानों, जंगल एवं शहरी वातावरण में आतंकवाद रोधी अभियानों (Counter Terrorism Operations) तथा जमीन पर मौजूद सुरक्षा बलों का सहयोग करने हेतु भी तैनात किया जा सकता है. हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल धीमी गति से उड़ान भरने वाले विमानों तथा दुश्मनों द्वारा दूर से रिमोट द्वारा संचालित विमान (RPA) के खिलाफ भी किया जा सकता है.

*FACEBOOK-https://bit.ly/2yAaxgb*

*TELEGRAM LINK-https://bit.ly/2KoXRLK*

🌻 *Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

*⚜═👬📚एज्युकेशन  ग्रुप📚👬═⚜**💎Static GK 31st March 2022💎*1.अरावली पर्वत श्रृंखला निम्नलिखित में से किस राज्य में अवस्थित न...
31/03/2022

*⚜═👬📚एज्युकेशन ग्रुप📚👬═⚜*

*💎Static GK 31st March 2022💎*

1.अरावली पर्वत श्रृंखला निम्नलिखित में से किस राज्य में अवस्थित नहीं है?
(A) पंजाब
(B) गुजरात
(C) राजस्थान
(D) हरियाणा

उत्तर : (A) पंजाब
अरावली पर्वत श्रृंखला पंजाब से नहीं गुजरती है। अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। जिसे राजस्थान में आडावाला पर्वत के नाम से भी जाना जाता है,भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है,जो गोडवाना लेंड का अस्तित्व है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। इसकी उत्पत्ति प्रिकेंबियन युग में हुई। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही जिले में गुरुशिखर (1722 /1727 मी.) है, जो माउंट आबू(सिरोही) में है।

2.निम्नलिखित में से कौन-सा रोग, हृदय स्पंदन दर या लय से संबंधित है?
(A) विचर्चिका (सोरायसिस)
(B) छाजन (एक्जिमा)
(C) सबलवाय (ग्लूकोमा)
(D) अतालता (अर्हिद्मिया)

उत्तर : (D) अतालता (अर्हिद्मिया)
अतालता या अर्हिद्मिया आम हृदय रोग है। आम तौर से, इसका मतलब किसी भी प्रकार की असामान्य हृदय गति या लय से होता है। अतालता के विभिन्न प्रकार हैं, जिनमें आट्रियल क़िजरिलैशन सबसे आम रूप है। ऐसा अनुमान है कि यह रोग हांग कांग की आम जनसंख्या के 1% लोगों को है। हालाँकि यह तात्कालिक रूप से जीवन के लिए ख़तरनाक नहीं होता, लेकिन यह स्ट्रोक को पांच-गुना, दिल के दौरों को तीन-गुना और मृत्यु को दो-गुना बढा देता है।

3.कैंडेला निम्नलिखित में से किस आधार राशि की SI इकाई है?
(A) लंबाई
(B) द्रव्यमान
(C) दीप्त तीव्रता
(D) तापमान


उत्तर : (C) दीप्त तीव्रता
कैंडेला दीप्त तीव्रता की एक इकाई है । दीप्त तीव्रता, इकाई समय में प्रति इकाई ठोस कोण में उत्सर्जित दृश्य प्रकाश की मात्रा को मापती है। दीप्त तीव्रता की SI इकाई एक लुमेन प्रति स्टेरडियन या केवल कैंडेला (cd) है । इकाइयां भौतिक मात्रा के मापन के लिए मानक के अलावा कुछ भी नहीं है। मात्रा का मापन मूल रूप से दो भागों में उल्लिखित है, पहला भाग मानक इकाई का कितना गुना प्रदान करता है, और दूसरा भाग इकाई का नाम प्रदान करता है।

4.वित्त विधेयक को प्रस्तुत करने के कितने दिनों के भीतर संसद द्वारा पारित किया जाना होता है?
(A) 75
(B) 60
(C) 85
(D) 90


उत्तर : (A) 75
वित्त विधेयक को संसद में पेश होने के 75 दिनों के भीतर पारित करना होता है। वित्त विधेयक केवल लोकसभा में पेश किया जा सकता है। हालाँकि, राज्य सभा विधेयक में संशोधन की सिफारिश कर सकती है। इसे लोकसभा में उपस्थित और मतदान करने वाले सभी सदस्यों के बहुमत से पारित किया जाता है। एक वित्त विधेयक एक धन विधेयक है जिसे संविधान के अनुच्छेद 110 में परिभाषित किया गया है। माना जाता है कि लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक को राज्य सभा द्वारा भी पारित किया जाता है, जब 14 दिनों के भीतर उच्च सदन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।


5.’पुलिकली’ भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसकी एक मनोरंजक लोक कला है?
(A) कर्नाटक
(B) केरल
(C) पंजाब
(D) सिक्किम

उत्तर : (B) केरल
पुलिककली एक मनोरंजक नुक्कड़ लोक कला है जो ओणम समारोह के चौथे दिन निभाई जाती है। पुली का अर्थ है तेंदुआ / बाघ और काली का अर्थ प्ले मलयालम में है। यह लोक कला मुख्य रूप से केरल के त्रिशूर जिले में प्रचलित है। इस लोक कला का मुख्य विषय बाघ और शिकारी की भूमिका निभाने वाले प्रतिभागियों के साथ बाघ का शिकार है। कलाकार अपने शरीर को बाघों और शिकारियों की तरह चित्रित करते हैं और सड़कों पर पारंपरिक टकराव उपकरणों जैसे कि थकिल, उडुक्कू और चेंडा की धड़कन पर नृत्य करते हैं।


6.निम्नलिखित में से किस वर्ष में सिख गुरु श्री हरकृष्ण जी को ज्ञान प्राप्त हुआ था?
(A) 1656 में
(B) 1661 में
(C) 1664 में
(D) 1678 में

उत्तर : (B) 1661 में
सिख गुरु श्री हर कृष्ण जी, गुरु हर राय के पुत्र थे। वह 1661 में अपने पिता के उत्तराधिकारी बने। वे सिख धर्म में सबसे कम उम्र के सिख गुरु थे। गुरु हर कृष्ण दस सिख गुरुओं में से आठवें थे। उन्हें बाल गुरु के रूप में भी जाना जाता है। पांच साल की छोटी उम्र में गुरु के रूप में स्थापित, गुरु हर कृष्ण एक मानवतावादी थे जिन्होंने दिल्ली में उन लोगों को ठीक करने में मदद की जो एक चेचक की महामारी से पीड़ित थे। गुरु हर कृष्ण ने स्वयं इस बीमारी का अनुबंध किया और आठवें जन्मदिन से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।


7.HDFC बैंक का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?
(A) पटना
(B) बंगलुरु
(C) नई दिल्ली
(D) मुंबई

उत्तर : (D) मुंबई
एचडीएफसी बैंक भारत का एक प्रमुख बैंक है। मुंबई, भारत में इसकी स्थापना अगस्त 1994 में की गयी थी। मुंबई आवास विकास वित्त निगम लिमिटेड (एचडीएफसी) का मुख्यालय है। एचडीएफसी बैंक ने जनवरी 1995 में एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के रूप में कार्य शुरू किया। मोबाइल बैंकिंग भी हिंदी में उपलब्ध है। इसके शाखाओं की अधिकतम संख्या मुंबई और नई दिल्ली में हैं। इस बैंक के वर्तमान सीईओ ससीधर जगदीशन हैं।

8.लोथियन द्वीप वन्यजीव अभ्यारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(A) महाराष्ट्र
(B) ओडिशा
(C) तमिलनाडु
(D) पश्चिम बंगाल

उत्तर : (D) पश्चिम बंगाल
लोथियन द्वीप पक्षी अभयारण्य सुंदरबन बायोस्फीयर रिजर्व के अंदर तीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है। यह अभयारण्य दक्षिण 24 परगना जिले, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यह पक्षी अभयारण्य द्वीप पर 38 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और सप्तमुखी नदी से घिरा हुआ है। लोथियन द्वीप बर्ड सैंक्चुअरी यहाँ पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की पक्षियों की प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें ब्लैक-कैप्ड किंगफ़िशर, कर्लेव, व्हाइट-बेलिड सी-ईगल, टर्न और व्हिम्ब्रेल शामिल हैं।

9.निम्नलिखित में से किसने विश्वेश भृगुवंशी की जीवनी ‘विशेष : कोड टू विन’ लिखी है?
(A) निरुपमा यादव
(B) मोनिका अरोड़ा
(C) चेतन भगत
(D) अरुंधति रॉय

उत्तर : (A) निरुपमा यादव
“विशेष: कोड टू विन” नाम की पुस्तक, खेल-लेखक-लेखिका निरुपमा यादव द्वारा लिखी गई है। यह भारत के सबसे युवा बास्केटबॉल कप्तान विश्वेश भृगुवंशी की जीवनी है। पुस्तक का उद्देश्य भी खेल उद्योग को क्रिकेट की तरह भारत में विकासशील खेलों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि खिलाड़ियों को उनकी उचित पहचान मिले। 29 वर्षीय भृगुवंशी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं और 2007 से भारत के लिए खेल रहे हैं।

10.निम्नलिखित में से कौन अपने कार्यकाल की समाप्ति से पहले प्रधानमंत्री की सलाह पर लोक सभा को भंग कर सकता है?
(A) राज्य सभा के सभापति
(B) लोक सभा के अध्यक्ष
(C) राष्ट्रपति
(D) उपराष्ट्रपति

उत्तर : (C) राष्ट्रपति
संसद (लोकसभा) के निचले सदन को प्रधान मंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा भंग किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में, प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल की समाप्ति से पहले राष्ट्रपति को लोकसभा भंग करने और नए चुनाव कराने की सलाह दे सकता है। इसका अर्थ यह है कि कार्यपालिका को संसदीय प्रणाली में विधायिका को भंग करने का अधिकार प्राप्त है।

*FACEBOOK-https://bit.ly/2yAaxgb*

*TELEGRAM LINK-https://bit.ly/2KoXRLK*

🌻 *Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

31/03/2022

*⚜═👬📚एज्युकेशन ग्रुप📚👬═⚜*

*💎Current Affairs 31st March 2022💎*

1.केंद्र सरकार ने हाल ही में “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
(A) जून 2022
(B) जुलाई 2022
(C) अगस्त 2022
(D) सितम्बर 2022

उत्तर: (D) सितम्बर 2022
केंद्र सरकार ने हाल ही में “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” को 6 महीने यानी सितम्बर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है. इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जाता है. इस योजना का चरण 5 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ जो की और मार्च 2022 में समाप्त होने वाला था.

2.भारतीय सेना के “अग्निबाज़ डिवीजन” ने हाल ही में किस राज्य की पुलिस के साथ संयुक्त अभ्यास ‘सुरक्षा कवच 2’ का आयोजन किया है?
(A) केरल पुलिस
(B) दिल्ली पुलिस
(C) गुजरात पुलिस
(D) महाराष्ट्र पुलिस

उत्तर: (D) महाराष्ट्र पुलिस
भारतीय सेना के “अग्निबाज़ डिवीजन” ने हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर पुणे में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई का मुकाबला करने के उद्देश्य से संयुक्त अभ्यास ‘सुरक्षा कवच 2’ का आयोजन किया है. इसका मुख्य उद्देश्य अभ्यासों और प्रक्रियाओं में सामंजस्य स्थापित करना है.

3.निम्न में से किस कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ को रॉयल सोसाइटी ऑफ एडिनबर्ग के फेलो के लिए नामित किया गया है?
(A) टाटा
(B) पेप्सी
(C) कोका-कोला
(D) बायोकॉन

उत्तर: (D) बायोकॉन
बायोकॉन बायोलॉजिक्स की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ को हाल ही में रॉयल सोसाइटी ऑफ एडिनबर्ग के फेलो के लिए नामित किया गया है. वे स्कॉटलैंड में लगभग 1,700 फेलो की आरएसई की वर्तमान फेलोशिप में शामिल होंगी. आरएसई विश्व के सबसे पुराने और सबसे सम्मानित अकादमिक समाजों में से एक है.

4.नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग का कार्यकाल हाल ही में कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है?
(A) 1 वर्ष
(B) 2 वर्ष
(C) 3 वर्ष
(D) 4 वर्ष


उत्तर: (A) 1 वर्ष
ब्रुसेल्स में नाटो सम्मेलन के बाद हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और अन्य नाटो नेताओं ने नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढाकर 30 सितंबर, 2023 तक कर दिया है. वे अक्टूबर 2014 में, नॉर्वे के पूर्व प्रधान मंत्री स्टोल्टेनबर्ग को नाटो महासचिव नामित किये गए थे.

5.निम्न में से किस राइड-हेलिंग स्टार्टअप कंपनी ने जल्द ही नियो बैंक एवेल फाइनेंस का अधिग्रहण करने की घोषणा की है?
(A) उबेर
(B) ओला
(C) फेसबुक
(D) रैपिडो


उत्तर: (B) ओला
भारतीय राइड-हेलिंग स्टार्टअप कंपनी ओला हाल ही में नियो बैंक एवेल फाइनेंस का अधिग्रहण करने के लिए सहमत हुई है. इस समझौते की वित्तीय शर्तों का खुलासा ओला द्वारा नहीं किया गया था, जो एवेल फाइनेंस में 9% हिस्सेदारी का मालिक है.

6.निम्न में से किस सरकार द्वारा हाल ही में 75,800 करोड़ का बजट पेश किया गया है?
(A) दिल्ली सरकार
(B) केरल सरकार
(C) पंजाब सरकार
(D) महाराष्ट्र सरकार


उत्तर: (A) दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में 75,800 करोड़ का बजट या रोजगार बजट पेश किया गया है. जिसमे दिल्ली सरकार के मुताबिक, आने वाले 5 वर्षो में खुदरा क्षेत्र में 3 लाख नौकरियां और अगले 1 साल में 1.20 लाख से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा करने की घोषणा की गयी है.

7.निम्न में किस बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार हाल ही में डन एंड ब्रैडस्ट्रीट में शामिल हुए है?
(A) पंजाब नेशनल बैंक
(B) इंडियन बैंक
(C) केनरा बैंक
(D) भारतीय स्टेट बैंक


उत्तर: (D) भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार हाल ही में डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक सलाहकार बोर्ड ऑफ डेटा एंड एनालिटिक्स में शामिल हुए है. रजनीश कुमार ने अक्टूबर 2020 में एसबीआई के अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ दिया था.

8.सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विनोद जी खंडारे को हाल ही में किस मंत्रालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है?
(A) जनजातीय मंत्रालय
(B) महिला और बाल विकास मंत्रालय
(C) शिक्षा मंत्रालय
(D) रक्षा मंत्रालय

उत्तर: (D) रक्षा मंत्रालय
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विनोद जी खंडारे को हाल ही में रक्षा सचिव को रक्षा रणनीति से संबंधित मामलों पर रणनीतिक अंतर्दृष्टि और सलाह देने के लिए रक्षा मंत्रालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है. वे रक्षा सचिव के साथ मिलकर काम करेंगे.

9.एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन किस स्थान पर है जहां पर हाल ही में ट्यूलिप फेस्टिवल शुरू किया गया है?
(A) लद्दाख
(B) चेन्नई
(C) श्रीनगर
(D) दिल्ली

उत्तर: (C) श्रीनगर
एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर में स्थित है जहां पर हाल ही में ट्यूलिप फेस्टिवल शुरू किया गया है. इस गार्डन में एक लाख से अधिक ट्यूलिप हैं। यह उद्यान कश्मीर में एक प्रमुख वैश्विक पर्यटक आकर्षण है. यह इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन जबरवान रेंज की तलहटी में स्थित है.

10.ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट प्रारूप के निर्माता स्टीफन विल्हाइट का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
(A) 64 वर्ष
(B) 74 वर्ष
(C) 84 वर्ष
(D) 94 वर्ष

उत्तर: (B) 74 वर्ष
ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट प्रारूप के निर्माता स्टीफन विल्हाइट का हाल ही में कोविड -19 संबंधित मुद्दों के कारण 74 वर्ष की उम्र निधन हो गया है? उन्होंने वर्ष 1987 में Compuserve में काम करते हुए ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट या GIF तैयार किया था.

*FACEBOOK-https://bit.ly/2yAaxgb*

*TELEGRAM LINK-https://bit.ly/2KoXRLK*

🌻 *Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

https://bit.ly/2yAaxgb

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when EDUCATION GROUP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category