14/09/2023
हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हिंदी, हमारी मातृभाषा है और हमारे संस्कृति और भाषा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है हिंदी को और अधिक बढ़ावा देना।
आइए, हम सभी मिलकर हिंदी के सौंदर्य और महत्व को सबके साथ साझा करें।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!🙏🇮🇳
effectively.