11/09/2024
2016 में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया था, अब 2024 में शिक्षक दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कर कमलों से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया है. यह मेरा सौभाग्य है कि अलग अलग ब्लॉक में मुझे शिक्षा क्षेत्र के सभी सम्मान प्राप्त हुए. जयपुर पश्चिम ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय सम्मान, आमेर ब्लॉक में जिला स्तरीय सम्मान तथा झोटवाड़ा शहर ब्लॉक में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ.