SANSKAaR Academy4C

SANSKAaR Academy4C We Serve Sanskaar

13/06/2022

विद्यालय की कक्षा 10th बोर्ड का शत प्रतिशत परिणाम होने पर सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई।

09/06/2022

आमेर, जयपुर के किला

08/06/2022

कक्षा 8th और 5th के सभी विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने पर बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

28/05/2022
माचड़ा क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार प्रदान करने का सर्वश्रेष्ठ संस्थान
28/05/2022

माचड़ा क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार प्रदान करने का सर्वश्रेष्ठ संस्थान

28/05/2022
26/01/2019
18/08/2018

शायद उस दिन...!

मेरे परदादा,
संस्कृत और हिंदी जानते थे।
माथे पे तिलक,
और सर पर पगड़ी बाँधते थे।।

फिर मेरे दादा जी का,
दौर आया।
उन्होंने पगड़ी उतारी,
पर जनेऊ बचाया।।

मेरे दादा जी,
अंग्रेजी बिलकुल नहीं जानते थे।
जानना तो दूर,
अंग्रेजी के नाम से कन्नी काटते थे।।

मेरे पिताजी को अंग्रेजी,
थोड़ी थोड़ी समझ में आई।
कुछ खुद समझे,
कुछ अर्थ चक्र ने समझाई।।

पर वो अंग्रेजी का प्रयोग,
मज़बूरी में करते थे।
यानि सभी सरकारी फार्म,
हिन्दी में ही भरते थे।।

जनेऊ उनका भी,
अक्षुण्य था।
पर संस्कृत का प्रयोग,
नगण्य था।।

वही दौर था, जब संस्कृत के साथ,
संस्कृति खो रही थी।
इसीलिए संस्कृत,
मृत भाषा घोषित हो रही थी।।

धीरे धीरे समय बदला,
और नया दौर आया।
मैंने अंग्रेजी को पढ़ा ही नहीं,
अच्छे से चबाया।।

मैंने खुद को,
हिन्दी से अंग्रेजी में लिफ्ट किया।
साथ ही जनेऊ को,
पूजा घर में सिफ्ट किया।।

मै बेवजह ही दो चार वाक्य,
अंग्रेजी में झाड जाता हूँ।
शायद इसीलिए समाज में,
पढ़ा लिखा कहलाता हूँ।।

और तो और,
मैंने बदल लिए कई रिश्ते नाते हैं।
मामा, चाचा, फूफा,
अब अंकल नाम से जाने जाते हैं।।

मै टोन बदल कर वेद को वेदा,
और राम को रामा कहता हूँ।
और अपनी इस तथा कथित,
सफलता पर गर्वित रहता हूँ।।

मेरे बच्चे,
और भी आगे जा रहे हैं।
मैंने संस्कार चबाया था,
वो अंग्रेजी में पचा रहे हैं।।

यानि उन्हें दादी का मतलब,
ग्रैनी बताया जाता है।
रामा वाज ए हिन्दू गॉड,
गर्व से सिखाया जाता है।।

जब श्रीमती जी उन्हें,
पानी मतलब वाटर बताती हैं।
और अपनी इस प्रगति पर,
मंद मंद मुस्काती हैं।।

जाने क्यों मेरे पूजा घर की,
जीर्ण जनेऊ चिल्लाती है।
और मंद मंद,
कुछ मन्त्र यूँ ही बुदबुदाती है।।

कहती है - ये विकास,
भारत को कहाँ ले जा रहा है।
संस्कार तो गल गए,
अब भाषा को भी पचा रहा है।।

संस्कृत की तरह हिन्दी भी,
एक दिन मृत घोषित हो जाएगी।
शायद उस दिन भारत भूमि,
पूर्ण विकसित हो जाएगी॥
🙏🙏

इसके दोषी सिर्फ हम और हम ही हैं

सौम्या अपनी नई स्कूटी के साथ अगस्त 2018
18/08/2018

सौम्या अपनी नई स्कूटी के साथ अगस्त 2018

Address

4C-Scheme, Macheda
Jaipur
302013

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SANSKAaR Academy4C posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SANSKAaR Academy4C:

Shortcuts

Share

Category