TEJUS IAS Jaipur

TEJUS IAS Jaipur

Share

Tejus Education Society was established in an aim to impart quality education both in terms of technical skills and all round personality development.

05/04/2018

#बिटिया_सोना_लाई_है...

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने भारत के लिए पहला गोल्ड जीता. उन्होंने स्नैच में 86 का स्कोर किया और क्लीन एंड जर्क में 110 स्कोर करते हुए कुल 196 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. बता दें, चानू का जन्म मणिपुर की राजधानी इंफाल में 8 अगस्त 1994 को पैदा हुआ. उनका पूरा नाम 'साइखोम मीराबाई चानू' है. उनकी उम्र 23 साल है.

भले ही आज चानू से गोल्ड हासिल कर देश का नाम रोशन कर दिया है लेकिन एक समय था जब वह खेल की दुनिया छोड़ना चाहती थी. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार एक समय था जब चानू डिप्रेशन में चली गईं थी और उन्हें हर हफ्ते मनोवैज्ञानिक के सेशन लेने पड़ते थे.साल 2016 में हुए विश्व चैंपियनशिप में कर्णम मल्लेश्वरी के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली वह दूसरी भारतीय बनी थी. जिसके बाद वह काफी हताश थी. इस निराशा से उबरने में मुझे काफी समय लगा.

मीडिया रिपोर्ट की माने तो उस दौरान चानू ने खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर खेल की दुनिया में जबरदस्त वापसी की. वहीं आज गोल्ड जीतने के बाद उनके मन को तसल्ली मिली जिसका दर्द वह 2016 से झेल रही थीं.
#मीराबाई_चानू
#गोल्ड_कोस्ट

Photos 01/01/2017

happy new year 2017

Photos 30/03/2016
Photos 27/03/2016

रणथम्भौर दुर्ग- सवाईमाधोपुर

इस दुर्ग को दुर्गाधिराज व हम्मीरदेव चौहान की आन-बान-शान कहते है।
इस दुर्ग का निर्माण 8वीं सदी में रतिदेव चौहान नें तथा पुनर्निर्माण सन् 994 में रणथम्मन नें करवाया: यह दुर्ग थम्भौर पहाडी पर बना है इसलिए इसे रणथम्भौर दुर्ग कहते है।
यह एक वन दुर्ग है।
अबुल-फजल नें इस दुर्ग के बारे में कहा है कि राजस्थान के अन्य सभी दुर्ग नंगे है लेकिन यह दुर्ग बख्तरबंद है।
एकमात्र दुर्ग जिसमें मंदिर-मस्जिद और गिरिजाघर है।
इस दुर्ग में हम्मीर महल,जोगी महल,सुपारी महल,त्रिनेत्र गणेश मंदिर व पीर सदरूद्दीन की दरगाह है।
इस दुर्ग में 9 प्रवेश द्वार है।
32 खंभो की न्याय की छतरी या जैत्रसिंह की छतरी है।

इस दुर्ग में सन् 1301 को राजस्थान का प्रथम शाका हुआ जिसमें एकमात्र जल-जौहर हुआ था।

Want your school to be the top-listed School/college in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


S-17, MANGAL MARG, BAPU NAGAR
Jaipur
302015