07/11/2025
हाल-ए-कंप्यूटर शिक्षा
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक संघ - प्रदेश स्तर, Education, Jaipur.
07/11/2025
हाल-ए-कंप्यूटर शिक्षा
चुनौतियों के साथ जो खड़े रहते हैं
उनके लिए मंजिले कोई मायने नहीं रखती है।
18/10/2024
माननीय शिक्षा मंत्री MADAN DILAWAR जी
आपको बयान देकर फ्री हो लेने की आदत पड़ गई है। पिछले करीब 9 महीने से आप राजस्थान के शिक्षा मंत्री हैं और निश्चित ही आपने यह बयान अनेक विद्यालयों में निरीक्षण और भ्रमण के बाद महसूस करके ही दिया होगा। अब आपसे सिर्फ बयानों की अपेक्षा नहीं की जाती। आपके पास संपूर्ण अधिकार निहित हैं। आप कुछ अच्छे निजी स्कूलों का दौरा कीजिए। वहां आपको सभी टीचर्स एक निश्चित वेशभूषा में ही दिखेंगे और इसका फायदा यह होता है कि कम से कम महिलाओं में जो कपड़े पहनने की होड़ होती है, जो रोज अलग कपड़े पहनने और उसकी मैचिंग की चूड़ी, कड़े, बक्कल, चप्पल, बिंदी आदि को लेकर परेशानी होती है वह भी दूर हो जाएगी। फिर किसी प्रकार का आपको बयान भी नहीं देना पड़ेगा। आप महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए एक जैसी ड्रेस निर्धारित करवा दीजिए और बेहतर यही होगा कि सभी शिक्षकों को दो-दो ड्रेस शिक्षा विभाग की ओर से गिफ्ट कीजिए। इससे अगर सबसे ज्यादा आसानी किसी को होगी तो वह महिला शिक्षकों को ही होगी। अगर आप इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाते हैं तो यही माना जाएगा कि आप एक बड़े बयानवीर हैं और आपको अखबार के फ्रंट पेज पर मुख्य खबर के तौर पर छपने में बड़ा आनंद आता है। फिर भले ही वह किसी भी रूप में क्यों ना हो।
Madan Rathore CMO Rajasthan Diya Kumari Bhajanlal Sharma First India News Rajasthan Govind Singh Dotasra
12/10/2024
असत्य पर सत्य की जीत बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजय दशमी पावन दशहरा पर्व की आप सभी स्वजनों को ढेर सारी शुभकामनाएं
आईए इस दशहरे पर रावण रुपी बुराई का दहन करें और सत्य के मां मार्ग पर चलने का प्रण लें
‼️जय जय श्री राम ‼️
02/10/2024
राजस्थान का भगवान ही मालिक...
पेपर लीक, डमी कैंडिडेट सब बहुत छोटी चीजें लगती हैं जब यह मामला देखते हैं। इस स्तर की आपराधिक लापरवाही इससे पहले कभी नहीं देखी होगी। जिम्मेदार और पत्रकार को दस लाख रुपए का ऑफर देने वाले डॉ. राजेश शर्मा को फांसी पर लटका देना चाहिए। इस आदमी ने पूरी तरह मानवता के खिलाफ काम किया है।
भाई अवधेश अकोदिया को इस शानदार खुलासे के लिए हार्दिक बधाई।
Avadhesh Akodia Dainik Bhaskar CMO Rajasthan SMS Medical College and Hospital Narendra Modi Diya Kumari Bhajanlal Sharma Dr. Prem Chand Bairwa Gajendra Singh Shekhawat Col Rajyavardhan Rathore PMO India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
27/09/2024
"संसाधनो विहीन मुफ्त योजनाएं"
CET प्रतियोगी परीक्षाओं में सीट प्राप्त करने से पूर्व एक एलिजिबिलिटी एग्जाम है। इस एक्जाम से पहले मुफ़्त यात्रा के लिए एक "शारीरिक दक्षता" टेस्ट ऐसे भी देना पड़ रहा है।
इस एक तस्वीर से हम एक बेहतर बात को सरल शब्दों में समझने का प्रयास करते है। कई बार सरकारें पुनः सत्ता में आने के लिए जनता के हितार्थ लोक लुभावन मुफ़्त घोषणाएं करती है। ऐसी घोषणाओं का उद्देश्य नागरिक सुविधा बताया जाता है तथा इनके प्रचार प्रसार के लिए भी करोड़ों रुपए के विज्ञापन दिए जाते है। असल में जब गहनता से अप्रत्यक्ष उद्देश्य को पकड़ते हैं तो इन योजनाओं का उद्देश्य महज़ सत्ता वापसी करना ही होता है।
सरकारें जब किसी योजना की घोषणा करती है तो सबसे पहले राज्य के उपलब्ध संसाधनों का आंकलन करती है। उस योजना से राज्य सरकार को कितने बजट की अवश्यकता होती है, कितना भौतिक तथा मानव संसाधन की अवश्यकता होती है इन सब की अच्छे से जांच पड़ताल की जाती है। राज्य सरकार द्धारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सुविधा मुहैया कराने हेतु मुफ़्त यात्रा की सौगात प्रदान की गई है।
इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि एक छात्र जब एक स्थान से दूसरे स्थान पर परीक्षा के लिए जाता है तो उसके किराया, खाना, पीना, रहना सेंटर तक पहुंचने टैक्सी खर्चा आदि अनेक प्रकार के अतरिक्त खर्चे होते है और बेरोजगारी में यह सब वहन करना भी कठिन होता है। इसलिए इसे एक सुविधा के रूप में देखा जाता है। भारत में लोक कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना की गई है इस दृष्टिकोण में यह योजना भी लोक कल्याण से जुड़ी हुईं हैंl
मगर महज़ घोषणाओं से नागरिकों के लिए सहूलियत नहीं होती है उपलब्ध संसाधनों का अच्छे से आंकलन करने के बाद ही किसी घोषणा का उचित लाभ प्राप्त हो सकता है। अन्यथा वहीं योजना नागरिकों के लिए असुविधा, सरकार के लिए बोझ और प्रशासन के लिए अव्यवस्था बन जाती है।
मोटा मोटी बात की जाएं तो राज्य सरकार के पास वर्तमान में कुल 5000 सरकारी बसे हैं। प्रत्येक बस में 52 लोगों के बैठने की सुविधा होती है। 5000 बसों के आधार पर 2.60 लाख यात्री क्षमता प्राप्त होती है जबकि ऐसी परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 13 से 15 लाख के बीच होती है।
ऐसे में बस स्टैंड की स्थिति, रोडवेज कर्मचारियों और पुलिस प्रशाशन की मशक्कत, अन्य यात्रियों की परेशानी और जिसके लिए सुविधा की गई है उसकी परेशानी की तो क्या ही बात की जाएं।
हम इस बात को समझ सकतें है कि मुफ़्त की योजनाएं अंत में जाकर एक बहुत बड़ी अव्यवस्था को जन्म देती हैं। यह योजनाऐं राज्य के वित्तीय कर्जे को बढ़ाती है। जब हमारे संसाधनों की क्षमता 10% भी नहीं है और हम उनसे 100% परिणाम की आशा करते है तो यह नीतियां सरकारों के नीतिगत लकवे को उजागर करती है।
जनता को क्षणिक स्वार्थ में आकर ऐसी मुफ़्त की योजनाओं पर सरकारों के गाजे बाजे बजाने की बजाए यह सोचना चाहिए कि आखिर यह सरकारें नागरिकों को आत्मनिर्भर न बना कर निर्भर क्यों रखना चाहती है। पार्टियों के घोषणापत्र में शामिल मुफ़्त और सरकारों द्वारा ज़ारी मुफ्त योजनाएं राज्य की लोक कल्याणकारी अवधारणा को मतदाता कल्याणकारी रुप प्रदान कर रही है।
Narendra Modi
NITI Aayog PMO India Diya Kumari CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Dr. Prem Chand Bairwa Col Rajyavardhan Rathore Gajendra Singh Shekhawat
27/09/2024
CET 2024 सीइटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 27-28 को, बोर्ड ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश :-*
•सीइटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा देने जा रहे हैं तो परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले जरूर पहुंच जाएं
• नकल करते पाए गए तो होगी कार्रवाई
यदि वो नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आगे की भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी को डिबार किया जाएगा।
• ये रहेगा ड्रेस कोड
इसके साथ ही महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है, जिसमें हाफ स्लीव की शर्ट, सलवार सूट, हवाई चप्पल, बालों में रबर बैंड लगाने की ही अनुमति होगी। इसके अलावा किसी भी तरह के आभूषण, हेयर पिन, स्कार्फ, ताबीज, लॉकेट पहनने की अनुमति नहीं होगी।
✨ आवश्यक सामग्री ✨
1. एडमिट कार्ड
2. दो फोटो
3. आधार कार्ड या सरकारी docoment कोई एक
4. राजस्थान सरकार के द्वारा रोड़वेज़ बस नि:शुल्क हैं |
11/09/2024
"आ तो सुरगां नै सरमावै, ईं पर देव रमण नै आवे, ईं रो जस नर नारी गावै, धरती धोरां री"
अपणी कालजयी रचनावां सु राजस्थानी भाषा न और साहित्य न विश्व पटल माथे ख्याति दिला बा वाळा 'पद्मश्री' सु सम्मानित कन्हैयालाल सेठिया जी री जयंती माथे आप न श्रद्धा सारू निवण।
#आपणो_राजस्थान_आपणी_राजस्थानी
जै राजस्थान जै राजस्थानी
आज गेला में दो एक इस्कूलां में टीचर्स डे मनावै हा
एक में गाणो बाजै हो तू गिरी मैं छुहारा तेरा जी तो मेरा इसा खरै तन्नै काचा नैं खा ल्यूं जणै...
दूजी में बाजै हो मुन्नी बदनाम हुई ...
अब यै टीचर्स अर स्टूडेंट्स कुणसै समाज रो निरमाण करैगा सोच सोच सिर री नसां फाटण लागगी
एक म्हे मनाता तो देशभक्ति गीत अर लोकगीत छूट कोई गीत नीं बाजतो हो कविता,भासण, अर कहाणी कैह सुण लेता पण आजकाल तो स्टूडेंट हुयग्या तो रंग ई बदळग्यो अर स्टूडेंट तो स्टूडेंट गुरूजी जद सूं टीचर बणग्या उणां रो ई रंग बदळग्यो । गुरूजी नैं नाचणै खातर केणै री हिम्मत कोई नीं कर सकतो उण बखत, मन्नै याद आवै कदै ई कोई गुरूजी नाचता कोई नीं देख्या होगा जद पण कैई टीचर्स री रील वायरल होती दिख जावैली आज ऐड़ा गाणा पै नाचै कै धरती सरम सूं फाट जावै.... मैडमजी लटका झटका सूं नाचता दिखै गाणो बाजै.. शीला की जवानी..
विद्यालय सूं इस्कूल अर गुरू चेला सूं टीचर स्टूडेंट री या जातरा आपां नैं कठै ले आई सोचणै री जुरत है।
आप आपरी इस्कूल में चेतो राखो इण बातां नै पल्लै बांध लेवो यै रंग चोखा नीं है... #शिक्षक_दिवस
04/09/2024
SI भर्ती पर विचार :-
जो भर्ती एग्जाम के दिन से विवादित थी उसको अब रद्द करने के सवाल पर मेरा यही कहना है इतने दिन कहां थे जब चोरों के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे तो, क्या अब रद्द से उन अभ्यर्थियों के साथ गलत नहीं होगा जिन्होंने इस भर्ती को 4 साल दिए और 1 साल से अधिक ट्रेनिंग को दिया अब कई यह बोलेंगे कि जो इन फर्जी लोगों की वजह से सिलेक्शन से रहे गए उनका क्या तो भाई वह कम से कम अभी पढ़ाई से जुड़े हुए तो है पर जो मेहनत से लग चुके हैं क्या उनकी उम्र वापस आ जाएगी और वह अपने आप को पढ़ाई की मुख्य धारा में वापस जोड़ पाएंगे, इसकी बजाय जो चोर और बचे हैं उन पर कार्रवाई हो, जो मास्टरमाइंड है उनको सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए और हां एक बात और सिर्फ इस भर्ती की ही बात नहीं होनी चाहिए आप JEN भर्ती, वरिष्ठ अध्यापक, वनरक्षक, EO/RO, 1st grade 1st peper पर भी बात करो और जांच करवाओ ताकि बेरोजगारों के साथ न्याय हो, हाईलाइट होने की वजह से एक भर्ती पर ही बल और बाकी के गुनहगारों को छोड़ना कहां तक सही है,,,
और इसकी आड़ में NEET और रीट का फर्जीवाड़ा कब तक छुपेगा...
रद्द की बात करके बेरोजगारों को राजी कर दिया जाता है पल्ले झाड़ लिये जाते हैं और बड़े बड़े मगरमच्छ हर बार बच जाते हैं पेपर के मुख्य आरोपी बच जाते हैं
CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Diya Kumari Ravindra Singh Bhati
26/08/2024
आपको अपने कर्तव्यों का बोध कराने कृष्ण नहीं आएंगे …
अतः जीवन में कम से कम एक बार गीता ज़रूर पढ़ें …
कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏