Consumers World Group of Publication

Consumers World Group of Publication

Share

To Boost Your Business & Brand Locally and Globally

27/05/2026

कंज्यूमर्स वर्ल्ड ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन के प्रमुख डॉ. अनन्त शर्मा चीन में हो रही कंज्यूमर पॉलिसी कमेटी बैठक में भारतीय प्रतिनिधि मण्डल में शामिल
कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाने जाने वाले देश के प्रमुख उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ. अनन्त शर्मा को चीन के हाइकोई शहर में चल रही कंज्यूमर पॉलिसी कमेटी की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दल में चुना गया है। दल में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त सचिव अनुपम मिश्रा सहित कुल पांच लोगों को शामिल किया गया है।
डॉ. अनन्त शर्मा इस दल में भारत के उपभोक्ता संगठनों के अकेले प्रतिनिधि हैं। तीन अन्य सदस्य भारतीय मानक ब्यूरो नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी सूर्या कल्याणी, निताशा डोगर एवं राजीव रंजन शामिल हैं। बैठक का आयोजन विश्व मानक संगठन की ओर से किया जा रहा है।
डॉ. अनन्त शर्मा जयपुर की अग्रणी उपभोक्ता संस्था ‘केन्स’ के अध्यक्ष होने के साथ कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल चेयरमैन भी हैं। वे इससे पूर्व भी विभिन्न देशों में आयोजित कंज्यूमर पॉलिसी कमेटी की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
भारतीय प्रतिनिधिमण्डल में डॉ. अनन्त शर्मा का चयन किए जाने का विभिन्न उपभोक्ता संगठनों ने स्वागत किया है। सीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विदेश यात्राओं में कमी के आदर्श के अनुसार प्रतिनिधिमण्डल वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हो रहा है।

Dr. Anant Sharma Joins Indian Delegation for Consumer Policy Committee Meeting in China

Chairman of CCI Dr. Anant Sharma, a leading consumer activist known as the "Consumer Man of India," has been selected to represent India at the Consumer Policy Committee meeting in Haikou, China. The delegation comprises five members, including Anupam Mishra, Additional Secretary, Department of Consumer Affairs, Government of India.
Dr. Anant Sharma is the sole representative of Indian consumer organizations in this delegation. The other three members are senior officials from the Bureau of Indian Standards, New Delhi: Surya Kalyani, Nitasha Dogar, and Rajiv Ranjan. The meeting is being organized by the International Standards Organization ISO.
Dr. Anant Sharma is the President of the leading consumer organization, CANS, in Jaipur, and national chairman of Central Council of VCA and PCA. He has previously represented India at Consumer Policy Committee meetings held in various countries.
Various consumer organizations have welcomed Dr. Anant Sharma's selection as part of the Indian delegation. According to a release issued by CCI, in keeping with the norm of reducing foreign travel, the delegation is attending the meeting virtually.
Dr. Anant Sharma Consumer Man Anant Sharma CANS Consumer Awareness Bharat
Consumers world Consumernews.online

25/04/2026

केंद्र राज्य सरकारों एवं देश भर के उपभोक्ता संगठनों को इसका श्रेय जाता है जिन्होंने डॉ अनंत शर्मा की यात्रा को सफल बनाया I एक कॉमन मैन किस तरह देखते देखते अग्रणी कंज्यूमर मेन ऑफ इंडिया बन गया I सच्ची लगन समर्पण और कड़ी मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा है I हार्दिक शुभकामनाएं

The world-renowned consumer activist, Consumer Man of India, Dr. Anant Sharma's attachment to every state of India has now transformed into a connection with the soil of each state. During his recent visit to India, in which he travelled over 20,000 kilometres by road to every state of India, he not only raised consumer awareness but also paid homage to the soil of each state, preserving it and bringing it with him. This step of his, which binds the soul of India together, cannot be praised enough.
CCI Consumer Man Consumer Awareness Bharat Yatra Dr. Anant Sharma
Anant Sharma

19/03/2026

+सभी 28 प्रदेशों में हुए कार्यक्रम, चेन्नई में बना विश्व रिकॉर्ड
+20 हजार किलोमीटर की राष्ट्रव्यापी उपभोक्ता जागरूकता यात्रा कर जयपुर लौटे डॉ. शर्मा,
+उपभोक्ता संरक्षण के इतिहास में इस तरह का पहला आयोजन
+राजस्थान हुआ गौरवान्वित, जगह-जगह भव्य स्वागत

जयपुर 19 मार्च। कंज्यूमर मैन के नाम से विख्यात राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ. अनन्त शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी उपभोक्ता जागरूकता महाभियान देश भर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इसके तहत देश के सभी 28 प्रदेशों व विभिन्न केन्द्रशासित क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का आयोजन हुआ और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा 24 दिसंबर को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा नई दिल्ली के भारत मण्डपम से शुरू की गई थी और इसका समापन 20 हजार किलोमीटर की सडक़ यात्रा के उपरांत 16 मार्च को नई दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू में संपन्न हुआ।
हिंदुस्तान के इतिहास में उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में यह पहला मौका है जबकि इस तरह का राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। अभियान विभिन्न राज्य सरकारों एवं भारतीय मानक ब्यूरो जैसे नियामक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में देश के उपभोक्ता संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से संचालित किया गया। इसके तहत 135 शहरों में विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसमें रैलियां, रोड शो, कार्यशालाएं, जागरूकता बैठकें और विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद के कार्यक्रम शामिल थे।
यात्रा के तहत जिन शहरों में बड़े कार्यक्रम हुए, उनमें दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, बैंगलूर, भुवनेश्वर, लखनऊ, गोवा, जयपुर, भोपाल, पटना, रांची, रायपुर, हरिद्वार, श्रीनगर, जालंधर, कुरुक्षेत्र, कोच्ची, हैदराबाद, तिरुपति, गुवाहाटी, शिलांग, शिमला, ईटानगर आदि शामिल हैं। यात्रा के दौरान चेन्नई में मानव श्रंखला से सीसीआई का लोगो बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया। विभिन्न कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक कार्यक्रम हुए। बाजार सर्वे भी किए गए और उपभोक्ता संरक्षण साहित्य का वितरण किया गया।
यात्रा की खास बात यह थी कि यूं तो देश भर में इसमें हजारों लोग शामिल हुए, लेकिन इसमें स्थाई रूप से शामिल सभी सदस्य राजस्थान से थे और यात्रा का नेतृत्व जयपुर की संस्था केन्स के अध्यक्ष डॉ. अनन्त शर्मा ने किया। यात्रा के सफल आयोजन के बाद डॉ. अनन्त शर्मा के जयपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्य के स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों की ओर से इस सफलता के लिए डॉ. अनन्त शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। यात्रा के तहत रामेश्वर के धनुषकोड़ी सहित देश की विभिन्न सीमाओं पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए और श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा व उपभोक्ता जागरूकता का ध्वज फहराया I
CCI Dr. Anant Sharma

उपभोगता जागरूकता भारत यात्रा पहुंची अरुणाचल प्रदेश | कंज्यूमर मैन डॉ. अनन्त शर्मा ने किया संबो 23/02/2026

*63 साल का एक बुड्ढा घूम रहा है हिंदुस्तान के गांव-गांव गली गली, आपके हक की लड़ाई के लिए I ताकि आपके बच्चे मिलावटी खाद्य सामग्री से तिल तिल करने को मजबूर ना हो I आपको घटिया और कम तौल का सामान ना मिले I और हो सके शोषण मुक्त बाजार व्यवस्था की स्थापना I क्या आप नहीं देंगे उसका साथ ? वीडियो को जरूर देखें और आगे शेयर करें I इस संदेश को हर हिंदुस्तानी तक पहुंचाना है l*

उपभोगता जागरूकता भारत यात्रा पहुंची अरुणाचल प्रदेश | कंज्यूमर मैन डॉ. अनन्त शर्मा ने किया संबो उपभोगता जागरूकता भारत यात्रा पहुंची इटानगर, अरुणाचल प्रदेशकंज्यूमर मैन डॉ. अनन्त शर्मा ने किया संबोधितउपभोक्ता ....

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा पर खास बातचीत | BharatYatra | ConsumerManOfIndia | DrAnantSharma 07/12/2025

उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए 24 दिसंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस से भारत यात्रा शुरू हो रही है I अधिक से अधिक लोगों तक Share कर इस अभियान से जुड़े, जागरूक उपभोक्ता बने https://youtu.be/FnnUqX7J9Ss?si=_wZecNHWbG0borp2
Dr. Anant Sharma

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा पर खास बातचीत | BharatYatra | ConsumerManOfIndia | DrAnantSharma ...

25/10/2025

कंज्यूमर्स वर्ल्ड ग्रुप पब्लिकेशन के प्रधान संपादक डॉ अनंत शर्मा केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री प्रहलाद जोशी एवं गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत के साथ उन्हें कंज्यूमर्स वर्ल्ड पत्रिकाभेंट करते हुए I कंज्यूमर मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से जाने जाने वाले डॉक्टर अनंत शर्मा ने आज विशिष्ट वक्ता के रूप में गोवा मैं आयोजित भारत सरकार की इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस को संबोधित किया I

Petrol pump पर नाप में गड़बड़ी । बड़ा खुलासा । कम डीजल ।मिलावट । क्या रखे ध्यान 28/09/2025

*70 लीटर की टंकी में डाल दिया 76 लीटर तेल ! वापस निकाला तो मिला 52 लीटर* हर एक को शेयर करें ताकि ऐसी गड़बड़ियां रोकी जा सके *जागो ग्राहक जागो*

Petrol pump पर नाप में गड़बड़ी । बड़ा खुलासा । कम डीजल ।मिलावट । क्या रखे ध्यान ...

नेविगेशन मेप कितने भरोसेमंद? बढ़ती दुर्घटनाये चिंता का सबब! 30/08/2025

*क्या आपको बताया जा रहा रास्ता सुरक्षित है ? तकनीक सुविधाजनक लेकिन चूक हो रही मारक, गूगल मैप उपयोग में भी सतर्कता जरूरी* जिसके आने का आपको रहता है इंतजार उसे जरूर Share करे

नेविगेशन मेप कितने भरोसेमंद? बढ़ती दुर्घटनाये चिंता का सबब! ...

Want your school to be the top-listed School/college in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Jaipur
302004

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm