EYC Team

EYC Team EYC (Education Youth Committee) is a Village Youths Organisation that works on village Education and It belongs to Bharatpur Division .

Ratiyapura is a Village at Mashalpur Tehsil in Karauli District of Rajasthan State, India. It is located 16 KM towards East from District head quarters Karauli and 22 km towards west from Sarmathura. and 164 KM from State capital Jaipur. and get more information call on : 9782269035

क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और क्षेत्रवासियों के बीच जागरूकता का प्रसार करना EYC टीम का प्रथम लक्ष्य है, और इसके ल...
25/08/2022

क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और क्षेत्रवासियों के बीच जागरूकता का प्रसार करना EYC टीम का प्रथम लक्ष्य है, और इसके लिए हमारी टीम लगातार प्रयासरत है।

 #गाँव_की_सड़कें_कीचड़_मुक्तEYC Team के सदस्यों की जागरूकता और लगातार किए जा रहे प्रयास, साकारात्मक परिणाम दे रहे है, EY...
04/07/2022

#गाँव_की_सड़कें_कीचड़_मुक्त

EYC Team के सदस्यों की जागरूकता और लगातार किए जा रहे प्रयास, साकारात्मक परिणाम दे रहे है, EYC टीम की सक्रियता के कारण पूर्व सरपंच Omprakash Meena जी के सहयोग से उनके कार्यकाल के दौरान ग्रामपंचायत फंड से गांव की 95% (30- 35) सड़कों/गलियों को इंटरलॉकिंग/सीसी कर कीचड़ मुक्त किया है जिससे अब ग्रामवासियों को वर्षात के दिनों मैं भी कीचड़ मुक्त सड़क होने के कारण परेशानीयो का सामना नहीं करना पड़ता है।

EYC टीम द्वारा गाँव रतियापुरा मैं 2017 से फ्री कोचिंग क्लासेज का संचालन किया जा रहा है (2020-2021 मैं कोरोना काल मैं नही...
26/06/2022

EYC टीम द्वारा गाँव रतियापुरा मैं 2017 से फ्री कोचिंग क्लासेज का संचालन किया जा रहा है (2020-2021 मैं कोरोना काल मैं नहीं) जिससे ग्रामपंचायत रतियापुरा के सैंकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे है, इस वर्ष क्लास (1-8) की बेसिक क्लास का संचालन कर छोटी क्लास के बच्चों की नीम मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है इसके लिए मई, 2022 से क्लासेज का संचालन शुरू हो चुका है इससे पहले क्लास 12 तक की कोचिंग का संचालन किया जाता था।
इस योजना को और बेहतर बनाने पर हमारी EYC टीम का प्रत्येक सदस्य काम कर रहा है। शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने के लिए गाँव मैं लाइब्रेरी को शुरू करने पर काम चल रहा है, जिसकी शुरुआत बहुत जल्द होगी।

हार्दिक आभार विधायक साहब 🙏
22/06/2022

हार्दिक आभार विधायक साहब 🙏

माननीय विधायक करौली और डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष Lakhan Singh MLA  जी को ग्रा.प.-रतियापुरा(मासलपुर) के लिए पशु चिकित्सा उ...
21/06/2022

माननीय विधायक करौली और डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष Lakhan Singh MLA जी को ग्रा.प.-रतियापुरा(मासलपुर) के लिए पशु चिकित्सा उपकेंद्र स्वीकृत करवाने के लिए EYC Team और समस्त ग्रा. प. वासियो की तरफ से हार्दिक आभार🙏
Ashok Gehlot Lalchand Kataria

14/04/2022

आज गांव में विनोद गुनावत(संस्थापक & चीफ कोऑर्डिनेटर, EYC टीम) के छोटे भाई रणजीत गुनावत का चयन गृह मंत्रालय में आज ACIO के पद पर अंतिम रूप से हुआ है।
रणजीत ने पिछले 3 वर्ष में 5 सरकारी जॉब्स में सिलेक्शन पा लिया है तथा तीनो भाइयों(विनोद,राजेश, रणजीत) ने अबतक 14 सरकारी नौकरियों में सफलता पाई है और कई प्रोसेस में है, इसके साथ ही इनका सबसे छोटा भाई भी अब कॉम्पटीशन के मैदान में उतर गया है जिससे जल्द बड़ी सफलता की उम्मीद है। विनोद जी और उनके भाइयों ने दिखा दिया कि पूरी शिद्दत से मेहनत की जाए तो कुछ भी मुश्किल नही है।
विनोद जी के पिताजी श्री ॐकार लाल जी मीना(अध्यापक) भी अपने समय में गांव की सबसे गरीब फैमिलीयों से थे जो कि अपना गुजारा टुकड़ियों(पत्थरों) की गाड़ियों को भरकर मजदूरी करके करते थे जब भी समय मिलता पढ़ाई करते, जिसके परिणामस्वरूप वह आज अध्यापक है।
रणजीत को इस धमाकेदार सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई और सुभकामनायें 💐💐💐💐💐💐💐
रणजीत भाई ने माता-पिता और परिवार के साथ-साथ गांव का नाम रोशन किया है, विनोद जी की फैमिली ने शिक्षा को हमेशा वरीयता पर रखा है तथा सबकुछ माना है जिसका परिणाम आप सबके सामने है।
इतना ही नही विनोद जी और उनके भाई गांव में भी युवाओं को EYC के माध्यम से गांव के बुद्धजीवियों के साथ पढ़ाई के प्रति जागरूक करने की कोशिश में पिछले 4-5 साल से लगे हुए है।

शनिवार को EYC Team  और ग्रामीणों द्वारा रतियापुरा संस्कृत स्कूल मैं शिक्षकों की कमी को लेकर दिए गए धरने प्रदर्शन के सकार...
07/03/2022

शनिवार को EYC Team और ग्रामीणों द्वारा रतियापुरा संस्कृत स्कूल मैं शिक्षकों की कमी को लेकर दिए गए धरने प्रदर्शन के सकारात्मक परिणाम नज़र आने लग गए है श्री हरिओम गौतम जी, संभागीय शिक्षा अधिकारी भरतपुर संभाग ने आज रतियापुरा स्कूल में एक अध्यापक की नियुक्ति के आदेश निकाल दिए है, और जल्द अन्य शिक्षकों के रिक्त पदों को भी भरा जाएगा इस संबंध में संकुल अधिकारी श्री दिनेश चंद मीना जी से EYC TEAM के सदस्य विनोद गुनावत जी ने संपर्क किया है।

07/03/2022

समिति द्वारा उठाये मुद्दे पर न्यूज़ कवरेज

EYC टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रतियापुरा गांव के राजकीय संस्कृत विद्यालय के बाहर शिक्षकों के रिक्त पदों, प...
07/03/2022

EYC टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रतियापुरा गांव के राजकीय संस्कृत विद्यालय के बाहर शिक्षकों के रिक्त पदों, प्रधानाध्यापक पद रिक्तता व विद्यालय को प्रवेशिका तक क्रमोन्नत न किये जाने के कारण विरोध प्रदर्शन किया जिसके कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आए है।
विरोध प्रदर्शन के चलते क्षेत्र के संकुल प्रभारी दिनेश चंद मीना जी ने आश्वासन दिया है कि 30 मार्च तक विद्यालय के सभी रिक्त पदों को संविदा कर्मी अध्यापकों को लगाकर भर दिए जाएंगे, बहुत जल्द स्थायी नियुक्ति भी कर दी जाएंगी।

इस दौरान युवा शिक्षा समिति, रतियापुरा के सदस्य श्री रामफल मीना, नरेंद, नेमीचंद, रणजीत, सूरज, जयसिंह, गणेश माली, शिवसिंह, शालू सैन, देवेंद्र लवकुश व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

🏃‍♂️🏆दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन🏆🏃‍♂️            आज 20 फरवरी को जन उत्थान मंच की ओर से युवाओं मे जोश बढ़ाने के लिए दौड़ प्र...
21/02/2022

🏃‍♂️🏆दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन🏆🏃‍♂️
आज 20 फरवरी को जन उत्थान मंच की ओर से युवाओं मे जोश बढ़ाने के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी हरिमोहन मीणा जी(ASM, रेलवे) दिमनपुरा वाले व उनकी टीम द्वारा त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम, करौली में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अमीनुद्दीन जी (चैयरमैन नगरपालिका, करौली) व उत्तम मीणा (नेशनल खिलाडी) रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम जी मीना(पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी) द्वारा की गई।
प्रतियोगिता आयोजन कमिटी के सदस्य हरीमोहन मीना जी (स्टेशन मास्टर) व उनकी टीम द्वारा माला एवं साफा पहनाकर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया गया, प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सोनू बेनीवाल जी (मंडावरा ) के द्वारा की गई।
प्रतियोगिता में चार प्रकार की दौड़ का आयोजन किया गया (100 मीटर,200 मीटर,400मीटर,1600 मीटर।) प्रतियोगिता के दौरान सैंकड़ों धावकों ने भाग लिया।

🏃‍♂️1600 मीटर दौड़ के विजेता🏃‍♂️
🏆🥇🥈🥉🏆

🥇प्रथम स्थान - वीकेश सोलंकी
🥈द्वतीय स्थान - भरतराम
🥉तृतीय स्थान - कुलदीप जाट

🏃‍♂️400 मीटर दौड़ के विजेता🏃‍♂️
🏆🥇🥈🥉🏆

🥇प्रथम स्थान - अश्विनी
🥈द्वतीय स्थान - कैलाश
🥉तृतीय स्थान - हिमांशु

🏃‍♂️100 मीटर दौड़ के विजेता🏃‍♂️
🏆🥇🥈🥉🏆

🥇प्रथम स्थान - कृष्णपाल
🥈द्वतीय स्थान - रोहित
🥉तृतीय स्थान - जितेन्द्र


🏃‍♂️200 मीटर दौड़ के विजेता🏃‍♂️
🏆🥇🥈🥉🏆

🥇प्रथम स्थान - पंकज
🥈द्वतीय स्थान - राहुल
🥉तृतीय स्थान - सचिन

सभी विजेताओं धावकों को मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अतिथि सदस्यों के रूप मैं EYC टीम से विनोद गुनावत जी, रामफल जी, मोनू जी मासलपुर विकास समिति से जीतू जी, रवि जी, हाकिम जी DDO टीम से सोहन जी, तथा सोनू बेनीवाल जी, अजय जी ,गोविंद जी आदि मौजूद रहे।

🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️

श्री रामफल जी (EYC टीम के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सलाहकार ) द्वारा 31/12/2021 को  दिल्ली में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार...
02/01/2022

श्री रामफल जी (EYC टीम के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सलाहकार ) द्वारा 31/12/2021 को दिल्ली में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्य करते हुए सर्विस पूरी की है। रामफल जी नेकदिल, समाजसेवी इंसान है
श्री रामफल जी को उनके रिटायरमेंट की ढेरों सुभकामनाए💐💐💐
आपने कृषि मंत्रालय में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर सेवा देकर जीवन का एक पड़ाव पूरा किया है,
आपने EYC टीम के माध्यम से युवाओं के साथ मिलकर उनका मार्गदर्शन करते हुए गांव में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किये है तथा EYC टीम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का नेक कार्य किया है उम्मीद करते है आप इस कार्य को आगे भी और जोश के साथ जारी रखेंगे।🙏🙏
समस्त युवा शिक्षा समिति, रतियापुरा की और से आपको ढेरों बधाईयां और सुभकामनाए💐💐💐💐

Address

Ratiyapura
Jaipur
322242

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when EYC Team posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to EYC Team:

Shortcuts

Share

Category