Govt Senior Secondary School Sitapur, Viratnagar- Jaipur

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • Govt Senior Secondary School Sitapur, Viratnagar- Jaipur

Govt Senior Secondary School Sitapur, Viratnagar- Jaipur This page has been created to share the progress of the students of GSSS Sitapur (Viratnagar) both in academics and other corricular activities

25/05/2025
*विराटनगर तहसील में प्रथम स्थान {1st Rank} प्राप्त कर आरती यादव ने रचा इतिहास!*VIRATNAGAR BLOCK TOPPER अत्यंत हर्ष और गौ...
24/05/2025

*विराटनगर तहसील में प्रथम स्थान {1st Rank} प्राप्त कर आरती यादव ने रचा इतिहास!*
VIRATNAGAR BLOCK TOPPER

अत्यंत हर्ष और गौरव के साथ सूचित किया जाता है कि

*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीतापुर, विराटनगर* (कोटपूतली-बहरोड़)
की प्रतिभाशाली छात्रा *आरती यादव* पुत्री श्री *हरीराम यादव* ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (कला संकाय) की परीक्षा 2025 में संपूर्ण विराटनगर तहसील के सरकारी एवं निजी सभी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय, अपितु ग्राम एवं समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह उल्लेखनीय सफलता आरती की कठिन परिश्रम, विद्यालय के शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है।

विद्यालय परिवार की ओर से आरती यादव को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों मंगलकामनाएँ

*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीतापुर विराटनगर (कोटपूतली बहरोड )* मे आयोजित  स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 के उपलक्ष मेंस...
15/08/2024

*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीतापुर विराटनगर (कोटपूतली बहरोड )* मे आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 के उपलक्ष में
समाजसेवी *श्रीमान् प्रभु दयाल सेठ जी* ने बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 में कक्षा 10 और 12 के सभी विद्यार्थी जिन्होंने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए, को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।

साथ में ही विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य महोदय ,जो लगातार गत तीन-चार वर्षो से विराटनगर में टॉप रिजल्ट दे रहे हैं को साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया।

दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 में 97% अंक प्राप्त करने वाली *निशा गुर्जर* के पिता जी *श्रीमान् जयराम गुर्जर* ने भी सभी शिक्षकों को साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के भूतपूर्व उपनिदेशक श्रीमान बद्रीनारायण दायमा जी भी उपस्थित थे।

Some glimpses of today's Victory Procession
02/07/2024

Some glimpses of today's Victory Procession

02/07/2024

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीतापुर विराटनगर ( कोटपूतली बहरोड) ने कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 में ऐतिहासिक परिणाम दिया है।

जहां वर्ष 2022 में
जितेंद्र यादव class 10 -- 97.33 (विराटनगर ब्लॉक टॉपर/ स्टेट रैंक 16th)
अमन यादव -- 97%
मनजीत गुर्जर---92%

वर्ष 2023..
मीना यादव class 10 .... 96.83%( विराटनगर ब्लॉक टॉपर)
मोहित यादव .... 93.67%

इस वर्ष 2024 पुन:

निशा गुर्जर class10....97% (विराटनगर ब्लॉक 2nd rank)
पुष्पा यादव...91.33%
मोनिका यादव 91.17%

और आज इन्हीं 2024 के टॉपर्स के सम्मान में विद्यालय प्रांगण से शुरू करके पूरे सीतापुर गांव में एक विजय जुलूस निकाला गया।
एक प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक स्किनर के अनुसार , '' अभिप्रेरणा सीखने का सर्वोत्तम राजमार्ग है ''।
और आज के विजय जुलूस का भी यही उद्देश्य था की सीतापुर में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अभिप्रेरणा मिले और वे अधिगम से नियमित जुड़े रहे।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीतापुर की प्रतिभाओं के सम्मान में निकल गए विजय जुलूस के कुछ तस्वीरें और वीडियो आपके साथ शेयर किया जा रहे हैं

Govt Senior Secondary School Sitapur, Viratnagar (Kotputli Behror) shines once again with outstanding results.
28/06/2024

Govt Senior Secondary School Sitapur, Viratnagar (Kotputli Behror) shines once again with outstanding results.

18/03/2024

A short eloquent speech on the value of discipline by Krishna Gurjar (Class 9) Note: In the process of learning mistakes are inevitable.

08/03/2024

Arti Yadav (class 11) delivering a speech on value of time ...

Address

Village: Sitapur, Block Viratnagar
Jaipur
303119

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt Senior Secondary School Sitapur, Viratnagar- Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category