15/12/2020
#काम करो ऐसा कि पहचान बन जाये ,
#हर कदम चलो ऐसे कि निशान बन जाये,
#यह जिंदगी तो सब काट लेते हैं,
#जिंदगी ऐसे जियो कि मिशाल बन जाये।।ips meera ji 🌹congregation 🌹
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mission UPSC Motivation, Educational Research Center, Jaipur.
15/12/2020
#काम करो ऐसा कि पहचान बन जाये ,
#हर कदम चलो ऐसे कि निशान बन जाये,
#यह जिंदगी तो सब काट लेते हैं,
#जिंदगी ऐसे जियो कि मिशाल बन जाये।।ips meera ji 🌹congregation 🌹
11/12/2020
दोस्तों, किसी भी समूह का आकार जब बड़ा हो जाता है तो उसे निर्बाध रूप से एक लक्ष्य की तरफ बढ़ने और सतत रूप से प्रवाहमान बनाये रखने के लिए कुछ नियमों को स्वीकार करना पड़ता है। नीचे स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है कि ग्रुप पर क्या करना है और क्या नहीं करना है। आवश्यक होने पर इनमें बदलाव भी संभव है लेकिन जो नियम बनाये गए हैं उनके पालन की अपेक्षा प्रत्येक सदस्य से की जायेगी..
अनुमति है..
1- आप स्वयं द्वारा बनाये गए या किसी कोचिंग के नोट्स ग्रुप पर पोस्ट कर सकते हैं ।
2-आप लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा से सम्बंधित जानकारी ग्रुप में पूछ सकते हैं जैसे- परिक्षा की तिथि, सिलेबस, फॉर्म, परीक्षा का प्रारूप, परिणाम की घोषणा इत्यादि।
3- आप परीक्षा की तैयारी और अध्ययन से सम्बंधित कोई भी जानकारी माँगने के लिये पूरी तरह स्वतंत्र हैं, जैसे- किताबों और नोट्स के नाम और पता, तैयारी कैसे की जाये।
4- पढाई के दौरान यदि किसी विषय में आप उलझ गए हों और विषय समझ में नहीं आ रहा है या आप को किसी प्रकार का संदेह दूर करना चाहते हैं तो आप ग्रुप में कुछ भी पूछ कर संदेह दूर कर सकते हैं। आप की पूरी मदद की जायेगी।
5- ग्रुप में सामान्य अध्ययन के बहुविकल्पीय या विकल्प रहित प्रश्न-उत्तर वाले पोस्ट करने की अनुमति दी जाती है।
6- किसी भी सामाजिक/आर्थिक/राजनीतिक/आध्यात्मिक महत्त्व के विषय पर आप ग्रुप में चिंतन करने और लेख लिखने के लिए स्वतंत्र हैं। अभिव्यक्ति की आजादी मानव के नैसर्गिक अधिकारों का महत्वपूर्ण भाग है लेकिन आप की ये आजादी सामाजिक मर्यादा के अधीन होगी। यदि कोई भी लेख किसी जाति/धर्म/वर्ग/व्यक्ति विशेष के प्रति दुर्भावना से प्रेरित पाया गया तो आपको चेतावनी दी जा सकती है।
7-आप ग्रुप में नयी ऊर्जा का संचार करने या सदस्यों को मोटिवेट करने के लिए अपनी या दूसरों की संघर्षपूर्ण कहानियों या प्रेरणादायक बातों को पोस्ट कर सकते हैं। क्योंकि पाया गया है कि इससे सदस्यों में सकारात्मक सोच और उत्साह का वर्धन होता है।
अनुमति हरगिज नहीं है..
8. आरक्षण पर जो भी पोस्ट करेगा उसे देखते ही ब्लॉक किया जाएगा। ग्रुप में किसी के प्रति अपशब्द, लांछन, अपमान, महिला सदस्यों पर टीका-टिप्पड़ी।
9. व्हाट्सऐप ग्रुप के लिए मोबाइल नंबर माँगना और देना मना है।
10. जानवर/इंसान का स्टीकर पोस्ट न करें। आप धार्मिक त्योहारों की बधाई या शुभकामना टाइप करके दे सकते हैं। अच्छी बात है। लेकिन किसी भी देवता/देवी का स्टीकर पोस्ट करना मना है। ये ग्रुप पूजा-पाठ के लिए नहीं बनाया गया है। आपको इसे समझना होगा।
Important Books for IAS-Prelims + Mains:
Basic level for beginners
NCERT books for class 10, 11th and 12th for history ( old ncert), geography, economics and political science.
For Science and technology , read class 9th, 10th ncert, for environment and Ecology section ncert class 12th .
Read daily news paper The Hindu or Indian express, 30-35 minutes paper reading is sufficient.
Read magazine like yojana or kurukshetra
Read economic survey
Advance level :- General Studies Paper I
1. General Studies for Civil Services Preliminary Examination, Paper-I by Mc GrawHill
2. General Studies Manual Paper-1 by Manohar Pandey
3. General Studies Paper I for Civil Services Preliminary Examination by Majid Husain
4. General Knowledge Lucent's for Revision only.
» Indian History:
1. Concise History of Modern India for Civil Services Examination by Sujata Menon
2. India's Ancient Past by R.S.Sharma
3. India's Struggle for Independence by Bipan Chandra
4. A New Look at Modern Indian History: Form 1707 To The Modern Times by B.L. Grover, Alka Mehta
5. A Brief History Of Modern India By Spectrum Publication
6. History of Medieval India by Bipan Chandra
7. Indian History by TMH
Modern India by Sumit Sarkar
» Indian Geography:
1. Indian and World Geography by Majid Husain ,TMH Publishing
2. Certificate Physical and Human Geography by Goh Cheng Leong
3. Indian and World Geography: Objective Questions with Explanatory Notes for Civil Services Preliminary Examination by Khullar Access Publishing
4. Geography of India by Majid Husain
5. Oxford School Atlas
» Indian Polity:
1. Indian Polity by M. Laxmikanth
2. Introduction to the Constitution of India by D.D.Basu / Subhash kashyap
3. Magbook Indian Polity & Governance by Arihant Publication
4. Indian Polity, Governance and National Movement for Civil Services Preliminary Examination - Paper 1 by N D Arora, Access Publishing
» Indian Economy:
1. Indian Economy Book by Ramesh Singh
2. The Indian Economy Book by Sanjiv Verma
3. Indian Economy: Performance and Policies: by Uma Kapila
» Environment:
1. Environment and Ecology: Biodiversity, Climate Change and Disaster Management for Civil Services Examination Book by Majid Husain
2. Environmental Studies: From Crisis to Cure Book by R. Rajagopalan
General Studies Paper II
1. General Studies Paper 2 Book by TMH
2. General Studies Paper-2 for Civil Services Preliminary Examination by N D Arora, Access Publishing
3. CSAT - Solved Papers (General Studies Paper II) for Civil Services Preliminary Examination
General Studies - Paper II Book By Pearson Publishing
3. CSAT Paper - 2 by Arihant
• Books for Mains:
1. IAS Mains General Studies Paper 1 INDIAN HERITAGE & CULTURE HISTORY & GEOGRAPHY OF THE WORLD & SOCIETY (Reference Manual GS-1)
2. History of Modern World (History GS-1)
3. Social Problems In India (Indian Society GS-1)
4. India After Gandhi: The History of the World’s Largest Democracy (World History GS-1)
1. IAS Mains General Studies Paper 2 GOVERNANCE CONSTITUTION, POLITY SOCIAL JUSTICE & INTERNATIONAL RELATIONS (Reference Manual GS-2)
2. Governance for Growth in India (Governance GS-2)
3. Pax Indica: India and the World of the 21st Century (Foreign Policy GS-2)
4. India and the World: Through the Eyes of Indian Diplomats (Foreign Policy GS-2)
1. IAS Mains General Studies Paper 3 TECHNOLOGY ECONOMIC DEVELOPMENT BIODIVERSITY ENVIRONMENT, SECURITY & DISASTER MANAGEMENT(Reference Manual GS-3)
2. India’s National Security: A Reader (Critical Issues in Indian Politics) (National Security GS-3)
3. Internal Security & Disaster Management GS Paper 3 (Internal Security GS-3)
1. IAS Mains General Studies Paper 4 ETHICS INTEGRITY & APTITUDE (Reference Manual GS-4)
1. Contemporary Essays for Civil Services Examination (Essay)
2. 151 Essays (Essay)
3. Lexicon for ethics, Integrity and aptitude dictionary by Chronicle
Books for Interview:
1. Interviews The Last Basic Tips On facing Civil Services Personality Test (Interview Basics)
2. What…? When…? How…? Answers to All Questions About Civil Services (Interview) (Interview Questions)
3. CIVIL SERVICES INTERVIEW: HOW TO EXCEL (How to face Interview)
09/12/2020
06/12/2020
आजकल ग्रुप में जब कोई ्लास का छात्र ये बोलता है कि " मुझे भी IAS बनना है " तो सुनकर बहुत ही अच्छा लगता है लेकिन सोचने वाली बात भी है कि इस छात्र को " IAS क्या होता है " इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है ...या थोड़ी बहुत जानकारी है और थोड़ी जानकारी या बिल्कुल भी जानकारी नहीं होना एक घातक स्थिति होती है...
सपने देखना अच्छी बात है लेकिन इतनी छोटी सी उम्र में और इतनी छोटी सी #क्लास में सपने देखना और उसके लिए कार्य करना बिल्कुल भी तार्किक नहीं है...
अगर इस बात का और ऐसी #मानसिकता का विश्लेषण किया जाए तो ये एक बहुत ही घातक कदम है क्योकि #यूपीएससी के लिए तो उम्र 21 साल होनी चाहिए जबकि 10th क्लास के छात्र की उम्र लगभग 15 साल होगी इसका मतलब इस छात्र को यूपीएससी की तैयारी लगभग 6 साल करनी होगी और एक ही चीज को बार बार पढ़ना पड़ेगा...शायद ही कोई ऐसा छात्र हो जो इस प्रक्रिया को इतने लंबे समय तक जारी रख सके...
दूसरी बात यह भी है.. कि यूपीएससी की तैयारी के लिए #ग्रैजुएशन आवश्यक है..अगर कोई 10th क्लास का छात्र है तो उसको ग्रैजुएशन करने में 5 साल लगेंगे और इन 5 वर्षों में एक ही #सिलेबस को कई बार और लगातार पढ़ना होगा...बल्कि ऐसा कर पाना बहुत ही कम संभव है...
ऐसा नहीं है कि इतनी जल्दी यूपीएससी की तैयारी करना एक घातक कदम ही है ये एक अच्छा कदम भी है लेकिन इसकी अच्छाई #सीमित है...
अगर कोई भी छात्र अपने आपको लगातार 5 या 6 साल एक ही सिलेबस से जोड़कर रखता है तो उसका भविष्य एक बहुत बड़ा सितारा बनकर #चमकेगा ...इस बात की पर्याप्त संभावना बनती हैं लेकिन अपने आपको इतने लंबे समय तक रोक पाना बहुत ही मुश्किल प्रक्रिया है...
अगर इन दोनों पहलुओं को देखकर कोई #निर्णय लिया जाए तो निर्णय यही ठीक रहेगा कि ऐसे छात्र को पहले अपनी #अनिवार्य_शिक्षा (लगभग ग्रैजुएशन के 2 साल तक की शिक्षा ) पूरी करने के बाद ही यूपीएससी की तैयारी करनी चाहिए क्योकि अब इस छात्र को यूपीएससी और अपनी #क्षमता और #योग्यता की पर्याप्त जानकारी हो जाएगी...
...😊😊👍👍
05/12/2020
आप सभी के अनुरोध पर हमने अपना वॉट्सएप ग्रुप बना लिया है स्टडी मट्रियल के लिए और भी बहुत सी सूचनाओं के लिए।
केवल स्टडी करने वाले स्टूडेट्स हमसे जुड़ सकते है।
फ़ालतू के लोग कृपया ना आए।।
ध्यनवाद
Deepika Kumari
01/12/2020
ुक_क्यों_गए_अब_नहीं_बोलोगे_nice_pic_challenge
👇👇😁😄😁👇👇
🚔 #जुड़िए हमारे ग्रुप के साथ, हम देंगे आपके #सपनों की एक नई #उड़ान🚔
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
https://www.facebook.com/groups/620146225259545/?ref=share
01/12/2020
#रुक_क्यो_गए_अब_नहीं_बोलोगे_जय_हिंद_challenge
30/11/2020
#मेरे_गाँव_की_लड़कियाँ....
मैं चाहता हूँ
मेरे गाँव की लड़कियाँ
पढें और आगे बढ़ें
गाँव से निकलकर
स्कूली शिक्षा के दायरे से आगे
नारी महाविद्यालयों से इतर
कॉलेज और यूनिवर्सिटियों में पढें
वे पढें जे.एन.यू., डी.यू., बी.एच.यू. और जामिया में
और बने प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारी
वे पढ़ें इतिहास की सभ्यताएँ और क्रांतियाँ
पढें कौटिल्य, शुक्र और अरस्तू के विचार
वे पढ़ें संविधान और करें अपने हक की मांग
वे भी पढें न्यूटन और बरनौली के नियम
कैलकुलस, प्रायिकता और त्रिकोणमितीय
तथा आवर्त सारणी, मेथेन और बेन्जीन पढ़ें
विज्ञान, गणित पढ़, कर दें कोई अविष्कार
वे पढ़ें आई.आई.टी., एम्स और एन.एल.यू. में
और बनें इंजीनियर, डॉक्टर और अधिवक्ता
वे भी पढें साहित्यिक उपन्यास और कविताएँ
और किसी दिन रच दें अपनी कहानी, कविता
पढें अर्थशास्त्र और करें बजट पर चर्चा
पढ़ें और समझें राजनीति की सरगर्मियाँ
और बनें राजनीतिक प्रवक्ता व पत्रकार
वे भी खेले क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेल
और जीतें ट्रॉफियाँ व राष्ट्र स्तरीय पदक
हो सामाजिक बंधनों से मुक्त कि किसी रोज़
फेसबुक और इंस्टाग्राम का अकाउंट बना
उसपे लगाएँ अपनी प्रोफाइल
वे फर्रांटा भरें गाड़ियों और कार से
हों आजाद कि अपना साथी स्वयं चुने
सिलाई, कढ़ाई और रसोई से इतर वे
अपनी दुनिया बनाएं और सर्वव्याप्त
पितृसत्ता को दें चुनौती और स्थापित करें अपनी सत्ता
जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बने
और उनमें से ही कोई
बने पायलट और अंतरिक्ष यात्री
कि हो सशक्त और जागरूक कि
किसी रोज कर दे क्रांति अपने हक के लिए
और बना ले अपनी पहचान
फूलन देवी हो उनकी नायिका
हो इतनी मजबूत और निडर कि
ग़र कोई उन पर फब्तियाँ कसे तो
उसकी जबान नोचने का साहस रखें
मैं चाहता हूँ..
मेरे गाँव की लड़कियाँ...
27/11/2020
https://www.facebook.com/groups/620146225259545/?ref=share
#आपकी असली #पहचान आपकी #काबिलियत से होती है आपकी #शक्ल सूरत से नही
👉 Dream_upsc_lover👈
√√ 👉 Deepika Kumari
27/11/2020
" #अगर पाना है #मंजिल तो अपना #रहनुमा खुद बनो,
वो अक्सर #भटक जाते है जिन्हें #सहारा मिल जाता है !!". Dream_upsc_lover
26/11/2020
👉Motivational Story ❤🇮🇳
👉बचपन में पिता की हत्या, मां को कैंसर, लेकिन खुद पढ़ी और बहन को पढ़ाया, आज दोनों है IAS
👉“बचपन में मम्मी कहती थी कि पापा चाँद पर गये हुए हैं। फिर हमने धीरे-धीरे उनसे पूछना शुरू किया तब उन्होने पापा के साथ हुए हादसे के बारे में बताया।”
👉फ़ैज़ाबाद की डीएम का पद संभाल चुकी किंजल सिंह और उनके परिवार की कहानी बहुत ही भावुक और दर्दनाक है। किंजल सिंह 2008 में आईएएस में चयनित हुईं थी। आज उनकी पहचान एक तेज़-तर्रार अफ़सर के रूप में होती है। उनके काम करने के तरीके से जिले में अपराध करने वालों के पसीने छूटते हैं। लेकिन उनके लिए इस मुकाम तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नही था।
👉किंजल सिंह मात्र 6 महीने की थी जब उनके पुलिस अफ़सर पिता की हत्या पुलिस वालों ने ही कर दी थी।
👉आज देश में बहुत सी महिला आईएएस हैं। लेकिन वो किंजल सिंह नहीं है। उनमें बचपन से ही हर परिस्थितियों से लड़ने की ताक़त थी। 1982 में पिता के.पी सिंह की एक फ़र्ज़ी एनकाउंटर में हत्या कर दी गयी थी। तब के पी सिंह, गोंडा के डीएसपी थे। अकेली विधवा माँ विभा सिंह ने ही किंजल और बहन प्रांजल सिंह की परवरिश की। उन्हे पढ़ाया-लिखाया और आइएएस बनाया। यही नही करीब 31 साल बाद आख़िर किंजल अपने पिता को इंसाफ़ दिलाने में सफल हुई। उनके पिता के हत्यारें आज सलाखों के पीछे हैं। लेकिन क्या एक विधवा माँ और दो मासूम बहनों के लिए यह आसान था।
💟👉"मुझे मत मारो मेरी दो बेटियां हैं"-
👉किंजल के पिता के आख़िरी शब्द थे कि ‘मुझे मत मारो मेरी छोटी बेटी है’।
वो ज़रूर उस वक़्त अपनी चिंता छोड़ कर अपनी जान से प्यारी नन्ही परी का ख्याल कर रहे होंगे। किंजल की छोटी बहन प्रांजल उस समय गर्भ में थी। शायद अगर आज वह ज़िंदा होते तो उन्हे ज़रूर गर्व होता कि उनके घर बेटियों ने नहीं बल्कि दो शेरनियों ने जन्म लिया है।
👉बचपन जहाँ बच्चों के लिए सपने संजोने का पड़ाव होता है। वहीं इतनी छोटी उम्र में ही किंजल अपनी माँ के साथ पिता के क़ातिलों को सज़ा दिलाने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने लगी। हालाँकि उस नन्ही बच्ची को यह अंदाज़ा नही था कि आख़िर वो वहाँ क्यों आती हैं। लेकिन वक़्त ने धीरे-धीरे उन्हे यह एहसास करा दिया कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है।
💟👉इंसाफ़ दिलाने के संघर्ष में जब माँ हार गयी कैंसर से जंग
👉प्रारंभिक शिक्षा बनारस से पूरी करने के बाद, माँ के सपने को पूरा करने के लिए किंजल ने दिल्ली का रुख किया तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। बच्ची का साहस भी ऐसा था कि छोटे से जनपद से दिल्ली जैसी नगरी में आकर पूरी दिल्ली यूनिवर्सिटी में टॉप किया वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार। किंजल ने 60 कॉलेजेस को टॉप करके गोल्ड मैडल जीता था।
👉कहते हैं ना वक़्त की मार सबसे बुरी होती है। जब ऐसा महसूस हो रहा था कि सबकुछ सुधरने वाला है, तो जैसे उनके जीवन में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। माँ को कैंसर हो गया था। एकतरफ सुबह माँ की देख-रेख तथा उसके बाद कॉलेज। लेकिन किंजल कभी टूटी नहीं लेकिन ऊपर वाला भी किंजल का इम्तिहान लेने से पीछे नहीं रहा, परीक्षा से कुछ दिन पहले ही माताजी का देहांत हो गया।
👉शायद ऊपर वाले को भी नहीं मालूम होगा कि ये बच्ची कितनी बहादुर है तभी तो दिन में माँ का अंतिम संस्कार करके, शाम में हॉस्टल पहुंचकर रात में पढाई करके सुबह परीक्षा देना शायद ही किसी इंसान के बस की बात हो।पर जब परिणाम सामने आया तो करिश्मा हुआ। इस बच्ची ने यूनिवर्सिटी टॉप किया और स्वर्ण पदक जीता।
👉माँ का आइएएस बनने का सपना पूरा किया बेटियों ने
किंजल बताती हैं कि कॉलेज में जब त्योहारों के समय सारा हॉस्टल खाली हो जाता था तो हम दोनों बहने एक दूसरे की शक्ति बनकर पढ़ने के लिए प्रेरित करती थी। फिर जो हुआ उसका गवाह सारा देश बना, 2008 में जब परिणाम घोषित हुआ तो संघर्ष की जीत हुई और दो सगी बहनों ने आइएएस की परीक्षा अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण कर अपनी माँ का सपना साकार किया।
👉किंजल जहाँ आईएएस की मेरिट सूची में 25 वें स्थान पर रही तो प्रांजल ने 252वें रैंक लाकर यह उपलब्धि हासिल की पर अफ़सोस उस वक़्त उनके पास खुशियाँ बांटने के लिए कोई नही था।
💟👉किंजल कहती हैं:
👉“बहुत से ऐसे लम्हे आए जिन्हें हम अपने पिता के साथ बांटना चाहते थे। जब हम दोनों बहनों का एक साथ आईएएस में चयन हुआ तो उस खुशी को बांटने के लिए न तो हमारे पिता थे और न ही हमारी मां।”
👉किंजल अपनी माँ को अपनी प्रेरणा बताती हैं। दरअसल उनके पिता केपी सिंह का जिस समय कत्ल हुआ था उस समय उन्होने आइएएस की परीक्षा पास कर ली थी और वे इंटरव्यू की तैयारी कर रहे थे। पर उनकी मौत के साथ उनका यह सपना अधूरा रह गया और इसी सपने को विधवा माँ ने अपनी दोनो बेटियों में देखा। दोनो बेटियों ने खूब मेहनत की और इस सपने को पूरा करके दिखाया।
💟👉आख़िर इंसाफ़ मिला
👉एक कहावत है कि “जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड” यानि देर से मिला न्याय न मिलने के बराबर है। जाहिर है हर किसी में किंजल जैसा जुझारूपन नहीं होता और न ही उतनी सघन प्रेरणा होती है, पर फिर भी इंसाफ़ इंसाफ़ होता है।
👉किंजल इन भावुक पल में खुद को मजबूत कर कहती हैं:
“सबसे ज्यादा भावुक करने वाली बात ये है कि मेरी मां जिन्होंने न्याय के लिए इतना लंबा संघर्ष किया आज इस दुनिया में नहीं है। अगर ये फैसला और पहले आ जाता तो उन सब लोगों को खुशी होती जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। ”
💟👉क्या था मामला?
👉दरअसल इस मामले में पुलिस का दावा था कि केपी सिंह की हत्या गांव में छिपे डकैतों के साथ क्रॉस-फायरिंग में हुई थी। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। जांच के बाद पता चला कि किंजल के पिता की हत्या उनके ही महकमे के एक जूनियर अधिकारी आरबी सरोज ने की थी। हद तो तब हो गई जब हत्याकांड को सच दिखाने के लिए पुलिसवालों ने 12 गांव वालों की भी हत्या कर दी। 31 साल तक चले मुकदमे के बाद सीबीआई की अदालत ने तीनों अभियुक्तो को फांसी की सजा सुनाई। इस मामले में 19 पुलिसवालों को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें से 10 की मौत हो चुकी है।
👉जिलाधिकारी खीरी के पद पर रहते हुए इन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए जिसमे शख्सियत, देवी अवार्ड्स, हाफ मैराथन मुंबई, इंदौर में राष्ट्रीय अवार्ड, राज्य निर्वाचन आयोग मुख्य है।
👉किंजल सिंह अभी फ़ैजाबाद की जिलाधिकारी हैं। लेकिन एक साल में लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी रहते जो कार्य इन्होने किया वो कोई नही कर सका। जनपद खीरी में थारु आदिवासियों के लिए किंजल सिंह किसी मसीहा से कम नहीं है। श्रीमती किंजल सिंह जी ने थारुओं को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए भरसक प्रयास किये जिसे हर किसी ने सराहा तथा इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री, गृह मंत्री तथा कई संस्थाओं ने सम्मानित किया।
👉किंजल सिंह के जज्बे को सलाम, जिसने जीवन में आने वाली कठिनाइयों को अपना रास्ता बनाया और अपनी मंजिल पर पहुंचकर मेरे जैसे कई युवाओं को निरन्तर संघर्ष करते रहने की सीख दी।
धन्यवाद!
✍🏻✍🏻....... #
अगर पोस्ट पसंद आए तो फॉलो जरूर करना ताकि अगले पोस्ट के notifications आपको मिलते रहे ।