Mehta Teacher Training College

Mehta Teacher Training College College Provide excellence in education with its qualified sincere honest enthusiastic faculties.

मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, जयपुर द्वारा 13 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षणार्थियों के लिए आगरा का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजि...
15/04/2026

मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, जयपुर द्वारा 13 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षणार्थियों के लिए आगरा का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।
जिसका उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को ऐतिहासिक स्मारकों को देखने, सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने और क्लासरूम के बाहर एक्सपीरिएंशियल लर्निंग को बढ़ावा देना था।
सभी प्रतिभागी प्रातःकाल महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए तथा आवश्यक निर्देश देने के पश्चात बस द्वारा आगरा के लिए प्रस्थान किया गया।
आगरा पहुँचने पर विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम ताजमहल का भ्रमण किया और उसकी अद्भुत वास्तुकला तथा ऐतिहासिक महत्त्व को समझा। इसके पश्चात समूह ने आगरा के किले का अवलोकन किया, जहाँ विद्यार्थियों को मुगलकालीन इतिहास एवं किले के विभिन्न भागों के बारे में जानकारी दी गई। दोपहर में भोजन के पश्चात भ्रमण दल फतेहपुर सीकरी पहुँचा, जहाँ प्रसिद्ध बुलंद दरवाजा सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया गया। संकाय सदस्यों ने इन स्मारकों के ऐतिहासिक महत्त्व पर प्रकाश डाला।
दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के पश्चात भोजन की व्यवस्था की गई। सायंकाल में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वापसी यात्रा प्रारम्भ की और सुरक्षित रूप से महाविद्यालय पहुँचे। यह भ्रमण ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं स्मरणीय रहा तथा विद्यार्थियों को ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

🎓 Enhance Your Teaching & Leadership: A 3-Days Joint FDP 🎓The Internal Quality Assurance Cell (IQAC), in a unique collab...
30/03/2026

🎓 Enhance Your Teaching & Leadership: A 3-Days Joint FDP 🎓

The Internal Quality Assurance Cell (IQAC), in a unique collaboration, is proud to announce a Three-Days Online Faculty Development Programme (FDP).

This collaborative initiative is organized by three premier institutions in Jaipur:
1️⃣ Sanjay Teacher's Training (PG) College
2️⃣ Mehta Teacher Training College
3️⃣ Sri Balaji Teachers Training College

📅 Date: 2-4 April, 2026
Topic: "Professional Skills and Leadership Development"

This programme is organized under the esteemed guidance and under the visionary leadership of our Principals:

Prof. Sunita Bhargava (Principal, Sanjay Teacher's Training (PG) College, Jaipur)

Dr. Sanju (Principal, Sri Balaji Teachers Training College, Jaipur)

Dr. Suman Choudhary (Principal, Mehta Teacher Training College, Jaipur)

This programme is meticulously designed to empower educators, professionals, and aspiring leaders with the essential competencies required to excel in today’s dynamic and competitive educational landscape.

We have a stellar lineup of Keynote Speakers , including:
🔹 Prof. Gopinath Sharma
🔹 Dr. Manoj Jhajhria
🔹 Dr. Seema Dayma
🔹 Dr. Mosam Pareek
🔹 Mr. Manoj Kumar Sharma
🔹 Dr. Manju Devi

Registration Details:
✅ Registration is FREE.
📌 Limited seats are available.
🔗 Register here:

https://forms.gle/qri3NxXcrZSrmR2z8

⚠️ Last Date to Register: 01 April, 2026

For any queries, please contact the FDP Conveners:
📞 Dr. Anjana Agarwal, STTC
📞 Mrs. Babita Jangid, SBTTC
📞 Dr. Meenakshi Jandu, MTTC

OnlineWorkshop EducationIndia Jaipur STTC MTTC SBTTC

मेहता एजुकेशनल सोसाइटी के अंतर्गत संचालित "मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज" एवं सरकारी पंजीकृत संगठन(NGO) "We Resolve Foundati...
26/12/2025

मेहता एजुकेशनल सोसाइटी के अंतर्गत संचालित "मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज" एवं सरकारी पंजीकृत संगठन(NGO) "We Resolve Foundation" के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को कपड़े, जूते, बैग, स्टेशनरी का सामान, गर्म कपड़े जैसी वस्तुएं, फल तथा बच्चों को चॉकलेट का दान कार्यक्रम दिनांक 26 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, बुजुर्गों और निराश्रित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना तथा समाज में प्रेम, सद्भावना और सहयोग की भावना फैलाना है। यह हमें याद दिलाता है कि हम सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जब हम दूसरों की मदद करते हैं, तो हमें भी खुशी मिलती है। यह कार्यक्रम हमें सिखाता है कि छोटी-छोटी दयालुता भी बड़ा बदलाव ला सकती है। लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अपने समय और संसाधनों का उपयोग करके दूसरों की सेवा की। महाविद्यालय प्रबंधन, व्याख्यातागण एवं प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा इस नेक सामाजिक कार्यक्रम के लिए सहयोग स्वरूप आर्थिक राशि दान की गई।
इस अवसर स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग देने का संकल्प लिया।

``**मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज द्वारा मेहता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फूड फेयर 'FAIRELLA- 2K25' का आयोजन***दिनांक ...
19/11/2025

``
**मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज द्वारा मेहता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फूड फेयर 'FAIRELLA- 2K25' का आयोजन**
*दिनांक 19 नवम्बर 2025* को *मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज * एवं *मेहता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल* द्वारा भव्य फूड फेयर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत *मेहता एजुकेशनल सोसाइटी के संरक्षक महोदय श्रीमान रघुवीर सिंह जी शेखावत, निदेशक महोदय श्रीमान रामबाबू जी शर्मा, श्रीमान गिरधारी लाल शर्मा, प्राचार्या डॉ. सुमन चौधरी, प्रधानाचार्य श्रीमान राजेंद्र जी शर्मा, श्रीमान मुकेश शर्मा, श्रीमान जुगल किशोर शर्मा एवं अन्य व्याख्याता गण व शिक्षक गणों* द्वारा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस फेयर का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, सहयोग और व्यावहारिक कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम में छात्रों तथा शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इसे अत्यंत सफल बना दिया।
फेयर में लगभग 15 स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें विभिन्न प्रकार के खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध थे। प्रत्येक स्टॉल को सुंदर और आकर्षक थीम के अनुसार सजाया गया था। कॉलेज के छात्रों ने टीम वर्क के साथ योजना, पाक-कला, बजट प्रबंधन और ग्राहक सेवा जैसे सभी कार्य कुशलता से संभाले। निदेशक महोदयों ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और छात्रों के उत्साह की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ, सुमन चौधरी ने छात्रों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की तथा ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
समग्र रूप से, यह फूड फेयर न केवल स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि छात्रों में उद्यमिता, टीम वर्क और संचार कौशल विकसित करने का एक उत्कृष्ट अवसर भी साबित हुआ। यह आयोजन सभी के लिए आनंददायक, शिक्षाप्रद और यादगार रहा।

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती-एनसीटीई के निर्देशानुसार मेहता टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में दिनांक 15 नवंबर 2025 को कर्मी पुत्...
15/11/2025

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती-
एनसीटीई के निर्देशानुसार मेहता टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में दिनांक 15 नवंबर 2025 को कर्मी पुत्र भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को कर्मी पुत्र भगवान बिरसा मुंडा के आदिवासी क्षेत्र में किए गए कार्यों व प्रयासों के संबंध में जागरूक करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा एनसीटीई द्वारा निर्धारित नाटक करवाया गया। इस नाटक में बिरसा मुंडा के वन, भूमि, नदी आदि को बचाने के प्रयासों को दर्शाया गया। एक छात्राध्यापिका सोनिया कटारा द्वारा आदिवासी लोकगीत की प्रस्तुति दी गई।
महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डॉक्टर सुमन चौधरी द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को वन का महत्व बताया गया तथा महाविद्यालय के पास स्थित वन का भ्रमण करवाया गया।

स्वच्छता अभियान # # विशेष अभियान 5.0 पर रिपोर्ट मेहता टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, हरमाड़ा, जयपुर (राजस्थान) में दिनांक 25/ 1...
25/10/2025

स्वच्छता अभियान # # विशेष अभियान 5.0 पर रिपोर्ट
मेहता टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, हरमाड़ा, जयपुर (राजस्थान) में दिनांक 25/ 10/ 2025 को ‘विशेष अभियान 5.0’ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान मनाया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय में SHS 2025 की थीम 'उत्सव की भावना, स्वच्छता और जिम्मेदारी के साथ' जोड़ते हुए महाविद्यालय परिसर, ग्रामीण पंचायत समिति व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के आसपास सफाई कार्यक्रम रखा गया। संस्था व्याख्याताओं एवं प्रशिक्षणार्थियों ने इस कार्यक्रम में सक्रियता के साथ भाग लिया एवं परिसर की सफाई करते हुए परिसर का सौंदर्यकरण सुनिश्चित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय संस्थान में सफाई एवं स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी व पर्यावरणीय जागरूकता की भावना को विकसित किया।
, , , , ,

मेहता एजुकेशन सोसाइटी के बैनर तले मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, हरमाड़ा और दीर्घायु अस्पताल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में...
21/09/2025

मेहता एजुकेशन सोसाइटी के बैनर तले मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, हरमाड़ा और दीर्घायु अस्पताल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मेहता कॉलेज परिसर में दिनांक 20 सितंबर 2025 को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना और उचित परामर्श प्रदान करना है ताकि उनके स्वास्थ्य में उचित सुधार लाया जा सके। साथ ही सभी वर्गों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है।
इस शिविर में दीर्घायु अस्पताल की चिकित्सा टीम को आमंत्रित किया गया था, जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल थे।
विवरण निम्नानुसार है:
डॉ. अशोक शर्मा (Managing Director)
डॉ. अशोक कुमार दादरवाल (MD in Medicine - Consulting Doctor)
डॉ. शशि चौधरी (DCH, Pediatric Specialist)
डॉ. राजेंद्र कुमार (Ophthalmologist)
डॉ. एम.एस. चौधरी (Ophthalmologist)
डॉ. हिमांशु जांगिड़ (Dental Specialist) # #@
श्री नेकीराम सामोटा (Senior Optometrist)
कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया गया।
मेहता एजुकेशन सोसाइटी के निदेशक श्री राजेश मेहता एवं श्री रमेश चंद्र शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. सुमन चौधरी ने आमंत्रित चिकित्सकों एवं अतिथियों का स्वागत किया।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में दिनभर में कई स्वास्थ्य परीक्षण किए गए जैसे शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, दंत जांच, नेत्र जांच, ब्लड ग्रुप आदि। इस शिविर में निःशुल्क जांच के अलावा निःशुल्क परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
महाविद्यालय द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच कार्यक्रम में इच्छुक विद्यार्थियों, व्याख्यातागणों एवं महाविद्यालय के अन्य सहायक कर्मचारियों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाई। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी इस शिविर में अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाई। शिविर में विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई।

मेहता एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित मेहता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एम.ओ.यू के अन्तर्गत पांच  दिवसीय समाजोपयोगी उत्पाद...
25/04/2025

मेहता एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित मेहता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एम.ओ.यू के अन्तर्गत पांच दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादक कार्य व समाज सेवा शिविर तथा अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता EXPLORIA'2025 का आयोजन दिनांक 21 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक किया गया। जिसमें दिनांक 25 अप्रैल 2025 को वाद विवाद और आशु भाषण (एक्सटेम्पोर) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था: वाद विवाद प्रतियोगिता हेतु प्रकरण- "क्या AI ने दैनिक जीवन को आसान बनाया या गोपनीयता में खलल डाला है"। प्रतिभागियों ने अपने पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। उनके आत्मविश्वास, शोध और वक्तृत्व कौशल ने सभी को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, तर्क की स्पष्टता और भाषा शैली के आधार पर अंक प्रदान किए।
आशु भाषण प्रतियोगिता (एक्सटेम्पोर) में विद्यार्थियों को मंच पर जाकर तुरंत दिए गए विषय पर बिना तैयारी के बोलना था। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की त्वरित सोच और बोलने की क्षमता को परखने के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन चौधरी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। यह प्रतियोगिता न केवल मनोरंजक रही, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुई। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बी. एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के लिए "होटल आपणी ढाणी रिसॉर्ट" में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई।

मेहता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एम.ओ.यू के अन्तर्गत अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में दिनांक 24 अप्रैल 2025 को खेलकूद गति...
24/04/2025

मेहता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एम.ओ.यू के अन्तर्गत अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में दिनांक 24 अप्रैल 2025 को खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो (छात्र एवं छात्रा वर्ग) और वॉलीबॉल (छात्र वर्ग) खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए। छात्र और छात्राओं ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
विजेता टीमों के नाम-
खो-खो (छात्र वर्ग)- मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज
खो-खो (छात्रा वर्ग)- मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज
वॉलीबॉल (छात्र वर्ग) - मेहता टीचर ट्रेनिंग कॉलेज
समारोह में सभी विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

मेहता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एम.ओ.यू के अन्तर्गत अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में दिनांक 23 अप्रैल 2025 को खेलकूद गति...
23/04/2025

मेहता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एम.ओ.यू के अन्तर्गत अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में दिनांक 23 अप्रैल 2025 को खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी (छात्र एवं छात्रा वर्ग), दौड़ -200 मीटर (छात्र एवं छात्रा वर्ग), गोला फेंक (छात्र वर्ग) जैसी खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो- कबड्डी स्टार श्रीमान बृजेश चौधरी तथा श्रीमान राहुल चौधरी के कर-कमलों द्वारा किया गया। छात्र और छात्राओं ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उनका जोश बढ़ाया। समारोह में सभी विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को उभारने का अवसर बनी, बल्कि विभिन्न कॉलेजों के बीच सौहार्द और सहयोग की भावना भी स्थापित हुई।

मेहता एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित मेहता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एम.ओ.यू के अन्तर्गत पांच  दिवसीय समाजोपयोगी उत्पाद...
22/04/2025

मेहता एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित मेहता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एम.ओ.यू के अन्तर्गत पांच दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादक कार्य व समाज सेवा शिविर तथा अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रथम दिवस पर "नॉन-फायर फूड प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बिना आग के बने स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं जज के रूप में मेहता एजुकेशनल सोसाइटी के निदेशक महोदय, श्रीमान रामबाबू शर्मा तथा श्रीमान गिरधारी लाल शर्मा एवं संरक्षक महोदय, श्रीमान रघुवीर सिंह शेखावत उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा, “यह प्रतियोगिता छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ाती है”। जजों ने व्यंजनों को स्वाद, प्रस्तुति, पोषण और रचनात्मकता के आधार पर परखा। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दूसरे दिन अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के अंतर्गत रंगोली, मेहंदी, पोस्टर और एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, रचनात्मकता और प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पूजा बेनीवाल, सहायक आचार्या, श्री अग्रसेन स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय, जामडोली तथा डॉ. अंकश्री भार्गव, सहायक आचार्या, एस.एस.जी. पारीक पीजी महाविद्यालय, उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल ने निष्पक्ष निर्णय देते हुए विजेताओं की घोषणा की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास का विकास करना था। अंत में, विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन चौधरी ने आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

Address

Udaipuria, Harmara
Jaipur
302013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mehta Teacher Training College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Mehta Teacher Training College:

Shortcuts

Share