12/11/2022
भारत के आसमान में दहाड़े एफ-16 लड़ाकू विमान
भारत में पश्चिम बंगाल के आसमान में एफ 16 विमानों ने दो साल के ब्रेक के बाद उड़ान भरी है। ये एफ 16 विमान सिंगापुर वायुसेना यानी आरएसएएफ के हैं। सिंगापुर के ये लड़ाकू विमान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण के 11 सीजन के लिए भारत में आई हैं और कलाईकुंडा वायुसेना स्टेशन पहुंचे हैं।
पश्चिम बंगाल के आसमान में एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी है। लेकिन ये विमान पाकिस्तान के नहीं, बल्कि सिंगापुर वायुसेना के हैं, जो भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण के तहत वायुसेना स्टेशन कलाईकुंडा पहुंचे हैं। एफ-16 लड़ाकू विमान लगभग दो साल के अंतराल के बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल के ऊपर आसमान में उड़ान भर रहे हैं। ये एफ-16 सिंगापुर वायु सेना गणराज्य (आरएसएएफ) के हैं, जो इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के साथ संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण (जेएमटी) के 11वें सीजन के लिए राज्य के वायुसेना स्टेशन कलाईकुंडा पहुंचे हैं।