11/08/2024
प्रेस विज्ञप्ति
श्री राजपूत सभा जयपुर के पूर्व महामंत्री स्व. ठा.सा. श्री बलवीर सिंह हाथोज की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन।
जयपुर दिनांक 11 अगस्त 2024। आज राजपूत सभा के महामंत्री स्व. ठा.सा. श्री बलवीर सिंह हाथोज की प्रथम पुण्यतिथि पर अपराहन 02 बजे से 04 बजे तक सभा भवन मे श्रृद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा रखी गई, जिसमें सर्व समाज व राजपूत समाज के गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
समाज के विभिन्न संगठनो व महानुभावो ने, राजपूत सभा की कार्यकारणी एवं जिला ईकाईयों की कार्यकारणी ने स्व. ठा.सा. श्री बलवीर सिंह जी हाथोज को श्रृद्धासुमन अर्पित किये। उनकी स्मृतियों को याद करते हुये सभाध्यक्ष राम सिंह चन्दलाई ने कहा की बलवीर सिंह जी बहुत सेवा भावी एवं मिलनसार स्वभाव के धनी थे पिछले दो दशकों से ज्यादा समय श्री राजपूत सभा के विभिन्न पदो पर रहते हुए सभा के चहुमुखी विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री राजपूत सभा की सभी गतिविधियों तथा सामूहिक विवाह आयोजनों में इनकी समाज सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभा और राजपूत समाज इनकी सेवाओं के लिए ऋणी रहेगा। अन्य वक्ताओं में श्री राजपूत सभा के संगठन मंत्री धीर सिंह जी शेखावत, अर्जुन सिंह हाथोज, दौसा जिला इकाई अध्यक्ष गोपाल सिंह हामावास, सुरजीत सिंह चावंडेड़ा, बद्री सिंह राजावत, महिपाल सिंह मकराणा, चैन सिंह राठौड़ अध्यक्ष; भारतीय क्षत्रिय महासंघ, एडवोकेट राजेन्द्र सिंह तंवर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बलवीर सिंह जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर श्रृद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत, संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत, सहमंत्री मोहन सिंह बगड़, कोषाध्यक्ष प्रधुमन सिहं मूंडरू, अजयपाल सिंह पचकोड़िया, अजयवीर सिंह जीरोता, एडवोकेट गजराज सिंह कैलाई, नटवर सिंह रोयल, मूल सिंह शेखावत, लोकेन्द्र सिंह लोटवाड़ा, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, शंकर सिंह शेखावत, जयपुर जिला इकाई अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, जयपुर देहात जिला इकाई अध्यक्ष मोती सिंह सांवली आदि उपस्थित महानुभावो ने पुष्पांजलि अर्पित की।
सचिव
सादर प्रकाषनार्थ,
संलग्न फोटो