आज आरोग्य आश्रय स्थल पर सभी बेघर मरीजों के साथ रंगो के पावन पर्व पर गुलाल के साथ होली खेली। बेघर मरीजों ने सभी देशवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार प्रेषित किया।।
यह सभी मरीज अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित है और अपना इलाज करवाने आरोग्य आश्रय स्थल पर भर्ती हुए हैं।
आप सभी जयपुर वासी भी अपने खुशियों को बांटने के लिए आरोग्य आश्रय स्थल पर आ सकते हैं।आप सभी आइए और खुशियों के त्यौहार को बेघर मरीजों के साथ मनाइये।।
Arogya Ashray Sthal
Arogya Ashray Sthal ia a recovery shelter where Homeless Patients can live, get free food and Medical treatment.
Arogya Ashray Sthal is running by Centre For Equity Studies, Jaipur
आज आरोग्य आश्रय स्थल पर गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस सेलिब्रेशन में कोमल श्रीवास्तव मैम, अंजू जी, अनिल सर और पीयूसीएल के इंटर्नस साथियों ने शिरकत की। कोमल मैम, अनिल सर, साथी इंटर्न और बेघर मरीजों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए कि आज के दिन को क्यों मनाया जाता है ओर इस बारे में सभी को जानकारी दी गई। फिर ध्वजारोहण के बाद अंत में लड्डू खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन के पश्चात पीयूसीएल के इंटर्न साथियों ने दोपहर के भोजन को बनाने में मदद की और सभी मरीजों को खाना सर्व किया।
Arogya Ashray Sthal Ashok Gehlot गुलाबी नगर, जयपुर : Pink City, Jaipur Nagar Nigam Jaipur Greater Local Self Government Department, Government of Rajasthan
#दीपावली #दीपावली2022 #दीवाली
आरोग्य आश्रय स्थल पर इस बार रोशनी का यह पर्व दीपोत्सव कुछ इस प्रकार मनाया गया। जिसमें सभी बेघर मरीजों ने मिलकर मठरियां बनाई, खाना बनाया और सारा कार्य मिलजुल के किया। जिसमें दीप लगाना, सजावट करना और अन्य कार्य बेघर मरीजों द्वारा किए गए।
इन सभी कार्यों में मदद हेमंत डंगोरिया व मैंने की।
रंगोली बनाने हेतु पीयूसीएल से वॉलिंटियर सीमा और इंटर्न दिव्यांशी ने आकर मदद की।
कोमल मैम ने आकर मिठाइयां बांटी ओर सभी को शुभकामनाएं दी। इसके बाद फूलों से रंगोली बेघर मरीजों ने बनाई।
खाना खाने के बाद अंत मे मरीजों के साथ मिलकर फुलझड़ियाँ, जमीन चक्करी, अनार, ओर आकाशी आतिशबाजी की गयी।
जिसमें सभी मरीजों ने मिलकर आतिशबाजी का लुफ्त उठाया।
26/01/2022
साथियों आरोग्य आश्रय स्थल जोकि सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज द्वारा नगर निगम जयपुर की सहायता से चलाया जा रहा है।
आरोग्य आश्रय स्थल में बेघर मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है, यहां पर मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध है और यह सब कुछ जयपुर के दानदाताओं की बदौलत संभव हो पाता है। आरोग्य आश्रय स्थल में रह रहे मरीजों के साथ क्रिसमस त्योहार को मनाया गया था और उसके पगोतो भी साझा किए गए थे जिसमें मरीजों के पास गर्म कपड़े पहनने के लिए नहीं थे और यह फोटो जब साझा किए गए तब फेसबुक के माध्यम से दानदाता अनीता जैन जी द्वारा यह फोटो देखे गए और संपर्क कर बगैर मरीजों हेतू गरम इनर सेट खरीद कर दिया गया। जिसमें बेघर मरीजों के लिए टोपी, इनर सेट और जुराब दिए गए।
इस तरह सभी मरीज सर्दी के कपड़े पहनकर पूरे जनवरी माह में सर्दी से बचाव कर पाए और सभी मरीजों ने अनीता जैन जी को शुभाशीष दी ओर उनके दीर्घायु की कामना की।
हम बाकी सभी दानदाताओं से भी आग्रह करेंगे कि आरोग्य आश्रय स्थल पर राशन, टॉयलेट्रीज, चप्पल-जूते, अंडर गारमेंट व अन्य सामान की आवश्यकता रहती है। आप सभी अपने अनुसार दान देकर इन सभी का जीवन बेहतर बनाने में मदद करें।
धन्यवाद🙏
हेमन्त मोहनपुरिया
प्रबंधक
आरोग्य आश्रय स्थल
सेन्टर फ़ॉर इक्विटी स्टडीज, जयपुर
दूरदर्शन केंद्र के पास, झालाना संस्थागत क्षेत्र,
झालाना, जयपुर-302004
मोबाइल : 9785899022
26/12/2021
क्रिसमस के पावन अवसर पर आरोग्य आश्रय स्थल में बेघर मरीजों के साथ क्रिसमस पर्व मनाया गया और इस उपलक्ष में सभी को बधाइयां दी गई।
आरोग्य आश्रय स्थल में बेघर मरीजों का निशुल्क इलाज, रहना व खाना पीना होता है, ओर इलाज के बाद जब मरीज ठीक हो जाता है तो उसे फिर से परिवार से जोड़ा जाता है अगर उनका परिवार नहीं है तो उन्हें किसी रोजगार से जोड़ा जाता है ताकि वह अपना जीवन फिर से सड़क पर ना बताएं।
04/11/2021
Celebrating Patients Rajendra's Birthday..
02/10/2020
आज गांधीजी का 151वां जन्म दिवस व हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री रह चुके लाल बहादुर शास्त्री जी का 116वां जन्म दिवस है इसी उपलक्ष में आज आरोग्य आश्रय स्थल पर सभी बेघर मरीजों के साथ मिलकर गांधी जी और शास्त्री जी का जन्मोत्सव मनाया गया इस दौरान सभी बेघर मरीजों ने गांधीजी के बारे में और शास्त्री जी के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए इन दोनों महापुरुषों के द्वारा भारत की आजादी में दिए गए योगदान और तत्कालीन भारत में इन दोनों के संघर्ष के बारे में चर्चा हुई।
आज भारत को आजाद हुए 73 साल 1 महीना और 17 दिन हो गए हैं मगर देश में जो मौजूदा हालात बने हुए हैं कुछ उस पर भी चर्चा की गई हमने आज से 73 साल पहले अंग्रेजों से तो आजादी हासिल कर ली थी मगर आज 73 साल बाद भी हम उस गुलामी भरी मानसिकता से आजाद नहीं हुए आज भी हमें हमारे मानव अधिकारों के लिए भी लड़ना पड़ता है आज भी देश में ऐसी स्थिति है कि हमें समानता के अधिकार की लड़ाई लड़नी पड़ रही है यह समानता की लड़ाई केवल धर्म की ही नहीं बल्कि जाति, रंग, लिंग व शिक्षा इत्यादि में भी लड़ना पड़ रहा है।
इन स्वतंत्रता के सेनानियों ने कभी भी नहीं सोचा होगा की देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के बाद हमें देश को न जाने और कितनी ही कठिनाइयों और घटिया मानसिकता से आजाद कराना होगा, देश में आज भी कई मायनों में हमारे सामने इस तरह की चुनौतियां है की देश के आजाद होने के 73 साल बाद भी हम विकासशील देशों की सूची में नहीं है हमारे देश का बजट हर बार चिकित्सा और शिक्षा पर उतना खर्च नहीं होता जितना कि हम रक्षा पर खर्च कर देते हैं, यह सोचने लायक बात है कि आखिर कब तक हम देश के रुपयों को बर्बाद करते रहेंगे।
आज देश की सरकारों को सोचना चाहिए कि वर्तमान स्थिति में कोरोना जैसी महामारी पूरे विश्व भर में खेल चुकी है और हम आज भी चिकित्सा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर पैसा खर्च नहीं करते हैं हम देश में सबसे ऊंची और लंबी सुरंग, हम देश में सबसे बड़ी मूर्ति इत्यादि तरह-तरह के निर्माण कार्यों में जुटे हुए हैं जबकि इस कोरोना महामारी में हमें बड़े-बड़े कोविड सेंटर और अस्पताल खोलने चाहिए जिससे कि देश में जल्दी से एक महामारी की रोकथाम की जा सके।।
जय हिन्द, जय भारत🇮🇳🇮🇳
हेमन्त मोहनपुरिया
सेन्टर फ़ॉर इक्विटी स्टडीज / PUCL
17/03/2020
आज दिनाँक 17/03/2020 को आरोग्य आश्रय स्थल पर बेघर व्यक्ति अम्बाशंकर जी को उनके परिवाजनों से मिलवाया।
कल दिनाँक 16/03/2020 को बजाज नगर थाने ने हमारी संस्था सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज की समन्वयक कोमल श्रीवास्तव जी को फ़ोन कर सूचना दी कि एक बेघर व्यक्ति मिला है जो कि लगभग 70 साल के है और अपने बारे में कुछ बता नही पा रहे है, तब संस्था से हेमन्त मोहनपुरिया ने बजाज नगर थाने जाकर बेघर व्यक्ति के बारे में जानकारी ली और उन्हें रात्रि को लगभग 10 बजे आरोग्य आश्रय स्थल पर लेकर आये।
इसी क्रम में आज दिनाँक 17/03/2020 को सुबह 11 बजे 100 न. पुलिस कन्ट्रोल रूम पर फ़ोन कर बेघर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जी.आर.पी. थाने जयपुर से पुलिस के सिपाही आये और उन्होंने बेघर व्यक्ति अम्बाशंकर जी के बारे जानकारी ली और मिसिंग रिपोर्ट 03/2020 को दिखाया जिसमे अम्बाशंकर जी की गुमशुदगी दर्ज थी जिसके बाद जी.आर.पी थाने जयपुर की मदद से अम्बाशंकर जी को उनके परिजनों से मिलवाया।।
अम्बाशंकर जी गुजरात के रहने वाले है और केवल गुजराती भाषा ही जानते है, इसी कारण किसी से कुछ बोल नही पाये ओर ना ही कुछ समझा पाये।
अम्बाशंकर जी हरिद्वार में गीता के पाठ को सुनने जा रहे थे और इसी बीच वो जयपुर में ट्रेन के रुकने पर ट्रेन से उतर कर जयपुर जिले के बरकत नगर तक पहुँच गए और इसी क्रम में बजाज नगर थाने को मिले जिसके बाद थाने ने हमारी संस्था सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज को इस सम्बंध में अवगत करवाया था।
आरोग्य आश्रय स्थल सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज संस्था द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें नगर निगम जयपुर और जयपुर जिले के दानदाता भी मदद कर रहे है।।
अंत में उन सभी साथियों का धन्यवाद जिन्होंने हर तरह की मदद की ओर एक पिता को उसके पुत्र व परिवार से मिलाया।।
संपर्क :
हेमन्त मोहनपुरिया
(प्रबंधक)
आरोग्य आश्रय स्थल
(सेन्टर फ़ॉर इक्विटी स्टडीज)
मोबाइल न. 9785899022
12/03/2020
आरोग्य आश्रय स्थल पर आज दिनाँक 12 मार्च 2020 को शेयर एंड सर्व वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से बेघर मरीजों के लिए राशन के सामान में 200 किलो आटा ओर 30 किलो चीनी भेंट की गई।।
जयपुर के सभी दानदाताओं से निवेदन है कि आरोग्य आश्रय स्थल पर आप खुले दिल से बेघर मरीजों के लिए राशन, खाने-पीने का सामान, टॉइलेट्रीज़ आइटम्स, ग्रूमिंग आइटम्स, कपड़े, हरी सब्जियां, दुग्ध, चप्पल, जूते इत्यादि भेँट कर सकते है।
संपर्क :-
हेमन्त मोहनपुरिया
(प्रबंधक)
आरोग्य आश्रय स्थल
सेन्टर फ़ॉर इक्विटी स्टडीज
दूरदर्शन केंद्र के पास, झालाना,
जयपुर, राजस्थान
मोबाइल न. :- 9785899022
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the school
Telephone
Website
Address
Arogya Ashray Sthal, Jhalana
Jaipur
302004