Lokesh

Lokesh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lokesh, Educational consultant, Jaipur.

जिस मिट्टी से अपना प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ाव होता है अगर वहाँ से कोई आदमी उच्चे पद पर पहुँच के गौरवमयी पद धा...
22/07/2025

जिस मिट्टी से अपना प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ाव होता है अगर वहाँ से कोई आदमी उच्चे पद पर पहुँच के गौरवमयी पद धारण करे तो अच्छा लगता है ,सौभाग्य की बात है कि मेरी 5 वी से लेकर 10 वी तक की पढ़ाई किठाना गाँव में ही हुई जो कि जगदीप जी का गाँव है ♥️जब हमारे गांव की सरहद से, उसी मिट्टी से, जहाँ बचपन में नंगे पाँव धूल उड़ाई जाती है… जब वहीं से कोई बेटा देश का उपराष्ट्रपति बनता है — तो वो सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं, पूरी पीढ़ी का सपना साकार करता है। जगदीपधनखड़ जी का ऊँचे पद तक पहुँचने का ये सपना ये साबित करता है कि हमारी धरती केवल अन्न ही नहीं, अभिमान भी उपजाती है।ये वही मिट्टी है जहाँ सुबह की रामधुन और शाम की चौपालें होती हैं, जहाँ बच्चों को संघर्ष नहीं सिखाया जाता, बल्कि जीकर दिखाया जाता है। उसी मिट्टी से निकला एक सपूत जब दिल्ली के सिंहासन तक पहुँचता है, तो हर कच्ची गली रौशन हो जाती है, हर मां की आंख नम और सीना गर्व से भरा होता है।देश के इतने बड़ें संवैधानिक पद तक पहुंचकर जो सेवा आपने दी है ये अमिट रहेगी जगदीप जी 👍

10/07/2024
29/12/2023

साल तो बदल ही जायेगा साहब
हालात बदले तो कोई बात बने 🕊️

ये दिसम्बर, ये ठंडी हवा और खुशगवार मौसमहम अगर दूर न होते तो मिलकर चाय पीते..... पी.सी.मीना मालावास Mahendra Kumar
18/12/2023

ये दिसम्बर, ये ठंडी हवा और खुशगवार मौसम

हम अगर दूर न होते तो मिलकर चाय पीते.....
पी.सी.मीना मालावास
Mahendra Kumar

17/12/2023

फिर लिखेंगे नये सिरे से कहानी अपनी
ये बर्बादियों का दौर है ख़त्म हो जाने दो

18/09/2022

संघर्ष ही जीवन है.

बाज पक्षी, जिसे हम ईगल या शाहीन भी कहते है। जिस उम्र में बाकी परिंदों के बच्चे चिचियाना सीखते है उस उम्र में एक मादा बाज अपने चूजे को पंजे में दबोच कर सबसे ऊंचा उड़ जाती है। पक्षियों की दुनिया में ऐसी Tough and tight training किसी भी ओर की नही होती।

मादा बाज अपने चूजे को लेकर लगभग 12 Kmt. ऊपर ले जाती है। जितने ऊपर अमूमन जहाज उड़ा करते हैं और वह दूरी तय करने में मादा बाज 7 से 9 मिनट का समय लेती है।

यहां से शुरू होती है उस नन्हें चूजे की कठिन परीक्षा। उसे अब यहां बताया जाएगा कि तू किस लिए पैदा हुआ है? तेरी दुनिया क्या है? तेरी ऊंचाई क्या है? तेरा धर्म बहुत ऊंचा है और फिर मादा बाज उसे अपने पंजों से छोड़ देती है।

धरती की ओर ऊपर से नीचे आते वक्त लगभग 2 Kmt. उस चूजे को आभास ही नहीं होता कि उसके साथ क्या हो रहा है। 7 Kmt. के अंतराल के आने के बाद उस चूजे के पंख जो कंजाइन से जकड़े होते है, वह खुलने लगते है।

लगभग 9 Kmt. आने के बाद उनके पंख पूरे खुल जाते है। यह जीवन का पहला दौर होता है जब बाज का बच्चा पंख फड़फड़ाता है।

अब धरती से वह लगभग 3000 मीटर दूर है लेकिन अभी वह उड़ना नहीं सीख पाया है। अब धरती के बिल्कुल करीब आता है जहां से वह देख सकता है उसके स्वामित्व को। अब उसकी दूरी धरती से महज 700/800 मीटर होती है लेकिन उसका पंख अभी इतना मजबूत नहीं हुआ है की वो उड़ सके।
धरती से लगभग 400/500 मीटर दूरी पर उसे अब लगता है कि उसके जीवन की शायद अंतिम यात्रा है। फिर अचानक से एक पंजा उसे आकर अपनी गिरफ्त मे लेता है और अपने पंखों के दरमियान समा लेता है।
यह पंजा उसकी मां का होता है जो ठीक उसके उपर चिपक कर उड़ रही होती है। और उसकी यह ट्रेनिंग निरंतर चलती रहती है जब तक कि वह उड़ना नहीं सीख जाता।
यह ट्रेनिंग एक कमांडो की तरह होती है।. तब जाकर दुनिया को एक बाज़ मिलता है अपने से दस गुना अधिक वजनी प्राणी का भी शिकार करता है।

हिंदी में एक कहावत है... "बाज़ के बच्चे मुँडेर पर नही उड़ते।"
बेशक अपने बच्चों को अपने से चिपका कर रखिए पर उसे दुनियां की मुश्किलों से रूबरू कराइए, उन्हें लड़ना सिखाइए। बिना आवश्यकता के भी संघर्ष करना सिखाइए। ये Tv के रियलिटी शो और अंग्रेजी स्कूल की बसों ने मिलकर आपके बच्चों को "ब्रायलर मुर्गे" जैसा बना दिया है जिसके पास मजबूत टंगड़ी तो है पर चल नही सकता। वजनदार पंख तो है पर उड़ नही सकता क्योंकि...

"गमले के पौधे और जंगल के पौधे में बहुत फ़र्क होता है।"

( साभार )

16/03/2022

*√√Jaipur: रीट परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने ली बैठक*

*23-24 जुलाई को होगी रीट परीक्षा, सीएस ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश, परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश*

*बैठक में शिक्षा विभाग एसीएस पीके गोयल और कार्मिक विभाग के अधिकारी रहे मौजूद*

Address

Jaipur
302001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lokesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share