20/10/2022
*टोंक जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में मंज़िल परियोजना द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया*
व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों मे 12 वी कक्षा अध्यनरत् एवं 12 वी उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओ के लिए मंज़िल परियोजना द्वारा समसा के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिसमे क्यूस प्राइवेट लिमिटेड, केलिबर प्राइवेट लिमेटेड, इनोवरसर्स , मैजिक बस, विप्ज़ों इंफ़्रा, इण्डियन नर्सिंग होम केयर, लर्न नेट स्किल्स, श्री प्रताप फाउंडेशन, SBI लाइफ , आदि नियोक्ता संस्थाओ ने भाग लिया l रोजगार मेले में 200 से अधिक छात्राओ ने भाग लिया एवं नियोक्ता संस्थाओ मे रोजगार हेतु आवेदन किया, नियोक्ता संथाओ द्वारा सभी छात्राओ का साक्षात्कार किया गया । जिसमें मे 23 छात्राओ को मौके पर हि नियुक्ति पत्र दिया गया , एवं शेष प्रतिभागियों को अगले चरण के साक्षात्कार के पश्चात् नियुक्ति पत्र दिया जाएगा । रोजगार मेले मे समसा ज़िला कार्यालय से ए. डी. पी. सी. श्रीमान रमेश सिंह , प्रोग्राम ऑफिसर अनीस अख़्तर एवं मोहम्मद हसीब , व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री भरत शर्मा एवं श्री योगेश गौतम आदि उपस्थित रहे । मंज़िल परियोजना से रणवीर सिंह, पूजा साहू नरेंद्र गर्ग, चर्चित दाधीच आदि मौजूद रहे ।