University of Rajasthan - UoR, Jaipur

University of Rajasthan - UoR, Jaipur This is the official page of University of Rajasthan, Jaipur.

29/06/2024
राजस्थान विश्वविद्यालय में उपनिवेशवाद के साए में भाषा विषय को लेकर विशेष व्याख्यान
26/06/2024

राजस्थान विश्वविद्यालय में उपनिवेशवाद के साए में भाषा विषय को लेकर विशेष व्याख्यान

26/06/2024

राजस्थान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश की प्रथम वरीयता सूची जारी

राजस्थान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश सत्र 2024-25 के लिए महाराजा कॉलेज, महारानी कॉलेज,राजस्थान कॉलेज, C.C.T, B P A तथा B V A में प्रवेश की प्रथम वरीयता सूचि आज दिनांक 26-6-3024 को प्रकाशित हो गयी है। इसमें आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ लाने की सूची सलग्न है। दिनांक 27 से 29 जून तक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होने के बाद उसी दिन दोपहर बाद से दिए गए लिंक admission uniraj.org पर ऑनलाइन फीस जमा करा सकेंगे परन्तु इससे पहले ABC-ID बनाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को प्रवेश सम्बंधित किसी भी प्रकार की सहायता हेतु सम्बन्धित महाविद्यालय में संपर्क करना होगा। फीस जमा की तिथि 27-6-24 से 30-6-24 रहेगी तथा फीस जमा नहीं होने पर प्रवेश स्वतः निरस्त मन जायेगा। सूची देखने के लिए admission uniraj.org--admission list or college list .पर क्लिक करे।

प्रोफेसर रामावतार शर्मा
कन्विनर प्रवेश प्रक्रिया

राजस्थान विश्वविद्यालय की डॉ प्रतिभा सिंह  ने खेलों में नए आयाम को लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण शिविर में...
21/06/2024

राजस्थान विश्वविद्यालय की डॉ प्रतिभा सिंह ने खेलों में नए आयाम को लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया

राजस्थान विश्वविद्यालय का 33 वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, माननीय राज्यपाल श्री मिश्र ने राजस्थान विष्वविद्यालय में...
19/06/2024

राजस्थान विश्वविद्यालय का 33 वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, माननीय राज्यपाल श्री मिश्र ने राजस्थान विष्वविद्यालय में संविधान पार्क का किया लोकार्पण ।

जयपुर, 19 जून। राजस्थान विष्वविद्यालय का 33वां भव्य दीक्षांत समारोह आज राजस्थान इण्टरनेषनल सेन्टर के भव्य सभागार में आयोजित किया गया । इस समारोह में माननीय राज्यपाल एवं विष्वविद्यालय के कुलाद्यिपति श्री कलराज जी मिश्र द्वारा विभिन्न परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 126 विधार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये गये, स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विधार्थियों में 102 स्वर्ण पदक छात्राओं को प्रदान किये गये, साथ ही 467 पीएच.डी उपाधि धारकों को उनकी पीएच.डी उपाधि का वितरण किया गया, एवं वर्ष 2022 की परीक्षाओं में उतीर्ण 01 लाख 66 हजार 139 विधार्थियों को उनकी उपाधियों का भी वितरण किया गया। दीक्षांत समारोह से पूर्व माननीय राज्यपाल ने विष्वविद्यालय के मुख्य परिसर में लगभग 02 करोड 96 लाख रू. की लागत से निर्मित किये गये संविधान पार्क का भी लोकार्पण किया, इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री एवं उच्च षिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद जी बैरवा विषिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
दीक्षांत समारोह में अपना दीक्षांत भाषण देते हुए माननीय राज्यपाल एवं विष्वविद्यालय के कुलाद्यिपति श्री कलराज जी मिश्र ने सभी विश्वविद्यालयों को नई शिक्षा नीति को पूरी तरह से अपने यहां लागू करने और ऐसे पाठ्यक्रम बनाने पर जोर दिया जिनसे भारत विकास की राह पर तेजी से अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि संविधान से जुड़ी सोच देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक उपकरण है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली नई पीढ़ी संविधान के मर्म को समझे, इसी उद्देश्य से राजभवन की पहल पर विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क निर्मित करने की पहल हुई है। उन्होंने संविधान की मूल प्रति पर उकेरे चित्रों की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के उदात्त मूल्यों को इनसे समझा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शांति निकेतन के प्रसिद्ध कलाकार नंदलाल बोस को बुलाकर संविधान की मूल प्रति पर रेखांकन करवाए। इसमें राजस्थान के कलाकार स्व. कृपाल सिंह शेखावत की भी महती भूमिका रही है।
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय शोध और अनुसंधान में मौलिकता की संस्कृति के लिए कार्य करे। ऐसे शोध और अनुसंधान हों, जिनका वृहद स्तर पर समाज और राष्ट्र को लाभ मिले। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षक वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार को स्विट्ज़रलैंड स्थित यूरोपीय संघ की न्यूक्लिअर रिसर्च की विजिटिंग फेलोशिप के लिए सराहना की तथा पैरा ओलम्पिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली विश्वविद्यालय की छात्रा अवनी लखेरा की सराहना की।
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं को समय और अधुनातन आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करें ताकि वे देश के मूल्यवान नागरिक बन सके। उन्होंने पाठ्यक्रमों में नवाचारों के रूप में हमें शिक्षा के साथ कौशल संवर्धन को शामिल किए जाने पर भी जोर दिया। किताबी ज्ञान के साथ-साथ अपने परिवेश और आसन्न स्थितियों को समझना पड़ेगा और नए ज्ञान को सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा।
श्री मिश्र ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इसकी स्थापना से जुड़े श्री सी.राजगोपालाचारी और उनके शिक्षा दर्शन को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत विद्यार्थी के लिए नव जीवन का आरंभ हैं। आरंभ में उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया।
उप-मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन को संस्कारित करती है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के लिए कि जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विष्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में कहा कि दीक्षांत समारोह का मुख्य संदेष यह है कि हमारे भीतर एक विधार्थी के रूप में ज्ञानार्जन का भाव कभी समाप्त नही होना चाहिए। दुनिया में वही व्यक्ति इस विषाल जगत की व्यवस्थाओं में अनगिनत उपलब्धियां प्राप्त कर सकता है जिसके व्यक्तित्व में जीवन पर्यन्त ज्ञान प्राप्ती की जिज्ञासा विधमान रहती है। उन्होने इस अवसर पर सभी पीएच.डी धारकों एवं गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले विधार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाऐं दीं। उन्होने इस अवसर पर कहा कि विगत 03 वर्षों से शोधार्थियों का शोध कार्यों के लिए पंजीकरण नही हो पा रहा था, प्रतिभाऐं अन्य दूरस्थ विष्वविद्यालयों की ओर पलायन करने को मजबूर थीं। इस स्थिति के मध्यनजर विष्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष पीएच.डी एडमिषन टैस्ट का आयोजन किया गया, व 912 अभ्यर्थियों को पीएच.डी पाठ्यक्रम में प्रवेष दिया गया है, कोर्स वर्क की कक्षाऐं प्रारम्भ हो गयीं हैं, इससे विष्वविद्यालय में शोध कार्य को गति मिलेगी व शोधार्थियों को छात्रवृति के रूप में आर्थिक संबल भी मिल सकेगा। उन्होने इस अवसर पर यह भी कहा की 03 वर्षों में नेषनल एक्रीडिएषन एण्ड एसेसमेंट कांउसिल से विष्वविद्यालय के एक्रीडेषन की प्रक्रिया लम्बित होने के कारण विष्वविद्यालय को केन्द्र सरकार से सैंकडों, करोड रूपयों का अनुदान प्राप्त नही हो सका। उन्होने कहा कि मुझे यह उल्लेख करते हुए प्रसन्नता है कि विष्वविद्यालय के नेषनल एसेसमेंट एवं एक्रीडेषन के लिए आवेदन किया जा चुका है, जिससे विष्वविद्यालय के लिए केन्द्र सरकार से अनुदान प्राप्ति का मार्ग प्रषस्त हो सकेगा।
आज आयोजित इस दीक्षांत समारोह में विष्वविद्यालय सिंडिकेट, सीनेट एवं शैक्षेणिक परिषद् के सदस्य, विभिन्न संकायों के डीन, षिक्षक विष्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम में सभी गोल्ड मैडल एवं पीएच.डी डिग्री प्राप्त करने वाले विधार्थी विष्वविद्यालय द्वारा निर्धारित किये गये गणवेष में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विष्वविद्यालय ने इस पूरे कार्यक्रम का अपनी फेसबुक आई.डी पर सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की। विष्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री अवधेष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

जनसम्पर्क अधिकारी

राजस्थान विश्वविद्यालय के ई सी एच इनक्यूबेशन सेंटर व आईआईटी दिल्ली के बीच परस्पर सहयोग को लेकर विशेष सत्र का आयोजन
18/01/2024

राजस्थान विश्वविद्यालय के ई सी एच इनक्यूबेशन सेंटर व आईआईटी दिल्ली के बीच परस्पर सहयोग को लेकर विशेष सत्र का आयोजन

राजस्थान विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवकों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण राजस्थान विश्वव...
13/01/2024

राजस्थान विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवकों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण

राजस्थान विश्वविद्यालय के भूगोल शास्त्र विभाग में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के 500 स्वयंसेवकों को पुलिस द्वारा प्रशिक्षण दिया गया

राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक प्रोफेसर आर एन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ पुलिस के अधिकारियों इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी ली

30/08/2023

राजस्थान विश्वविद्यालय ने जयपुर बम ब्लास्ट के दौरान मृत हुए निर्दोष नागरिकों एवं शरीर में 25% से अधिक घायल हुए नागरिकों के आश्रितों को राजस्थान विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में एक विशेष अभिनव योजना के तहत प्राथमिकता के साथ प्रवेश देकर उनसे उनके अध्ययन समाप्ति तक किसी तरह का शुल्क चाहे वह ट्यूशन फीस हो या परीक्षा शुल्क हो न लेकर इन परिवारों का जीवन बदल दिया है विश्वविद्यालय ने ऐसे 63 पीड़ितों को विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा देकर योग्य बना दिया यह सभी आज राजकीय व अन्य निजी संस्थानों रोजगार के योग्य होकर अपने परिवारों का प्रभावी सहारा बन गए हैं

Address

JLN Marg
Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when University of Rajasthan - UoR, Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to University of Rajasthan - UoR, Jaipur:

Shortcuts

Share

Category