Aameendeshwalimozmabad

Aameendeshwalimozmabad मेरा गुरुर ,मेरा वजूद सब मेरे #वालिदैन ?

देशवाली समाज में फैली कुरूतियों व फिजूलखर्ची को लेकर दूदू में बैठक आयोजित की गई । देशवाली समाज जयपुर दौसा ब्रांच की बैठक...
23/08/2023

देशवाली समाज में फैली कुरूतियों व फिजूलखर्ची को लेकर दूदू में बैठक आयोजित की गई ।

देशवाली समाज जयपुर दौसा ब्रांच की बैठक देशवाली समाज के हैड ऑफिस दूदू में जयपुर दौसा ब्रांच के सदर #हुसैन_बिलगान_मोजमाबाद की सदारत में आयोजित हुई जिसमें समाजिक रस्मों रिवाजों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से फैसले लिए गए।

इस बैठक में जयपुर-दौसा ब्रांच क्षेत्र के खेड़े, कस्बों से समाज के लोग उपस्थित रहे।
बैठक के आयोजन का मकसद समाज में फैली कुरीतिया, फिजूलखर्ची, समाज सुधार व अन्य कई सामाजिक मामलों में विचार विमर्श करके कुरीतियों पर पाबंदी करना था। जिसमें देशवाली समाज में होने वाली सगाईयों में फिजूल खर्च जैसे कि डीजे बजाना, बड़े लेवल का प्रोग्राम या भोजन का आयोजन करना, प्री वेडिंग मतलब शादी से पहले दूल्हा दुल्हन की सूटिंग बनवाने पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। इसी तरह शादी व मुकलावा के फिजूल खर्च जैसे कि शादी के हल्दी रस्म पर नए चलन वाले पीले कपड़े पहनना, स्टेज लगाना, शादी, सगाई या मुकलावे में पटाखे फोड़ना, आतिशबाजी करना, शादी के बाद आशीर्वाद समारोह करना, वहां वरमाला पहनाना आदि, वहीं किसी का लग्न आने पर नाई विदाई में जैसे कि शादी के नाई विदाई पर घर के मुखिया के अधिकतम 2100 रूपये भाईयों या खास रिश्तेदारों के अधिकतम 500 रूपये व व्यवहारियों के अधिकतम 51 रूपये देने व कपड़े बिल्कुल बंद करने के साथ साथ में नाइन बनकर आने वाली महिला के विदाई के नए चलन वाला दस्तूर भी पूर्णरूप से बंद करने की सहमति हुई हैं। इसी क्रम में मौत - मय्यत में फिजूलखर्ची जैसे कि नुक्ता प्रथा बंद करने, सेम फातिहा पर इसाले सवाब राशि खेड़े कस्बों के बजाय केवल खुद के गांव के मस्जिद मदरसे में ही ताऊन करने, फातिहा पर गमजदा परिवार की और से पूरे परिवार की बहन बेटियों को देने वाले कपड़े बंद करने, शोक पर आने वाले कपड़े बंद करने, फातिहा के दूसरे दिन शोक का खाना गांव और व्यवहारियों के लिए बिल्कुल बंद करने, 10 वां, 20 वां, 40 वां और 6 माही फातिहा पर मासूम बच्चों के साथ अपने परिवार, बहन बेटियों तक सीमित करने मतलब गांव में अलग से व्यवहारियों, रिश्तेदारों को 1 आदमी के न्यौते पर भी पाबंदी रहेगी। वहीं भात पहरावणी में दामाद बेटी को देने वाले कपड़े के जोडे अपने पारिवारिक भाइयों को छोड़कर गाँव के लोगो के द्वारा कपड़े की बजाए केवल 300 रूपये नकद राशि देने, आड़ी पहरावणीया जैसे कि देवर, ननद की शादी में ले जाने वाले कपड़े, मकान की नींव लगाने पर दिये जाने वाले कपड़े या किसी भी छोटे प्रोग्राम ले जाने वाले कपड़े देने पर पाबंदी रहेगी। किसी भी अवसर पर डी.जे./ बैंड/ स्पीकर/शहनाई वगैरह बजाने पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। इसी तरह जन्मदिन पर बाहरी लोगों को बुलाकर घर या होटलों में जन्मदिन मनाने पर भी पूर्णतया पाबंदी रहेगी।
इन सभी बिंदुओं के साथ ये भी फैसला लिया गया कि जयपुर दौसा ब्रांच के किसी भी खेड़े, कस्बे, गांव, ढाणी में होने वाली शादी के मुबारक मौके पर 1100 रूपये की रसीद हैड ऑफिस जयपुर दौसा ब्रांच के नाम से कटवाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। इस बैठक में अंतिम व अहम फैसला ये भी लिया गया है कि किसी के वैवाहिक जीवन में लड़का या लड़की के आपस में अनबन होने के बाद फैसले के हिसाब से उनको थाना फौजदारी व कोर्ट कचहरी में मुकदमा दर्ज न कराकर बल्कि अपने खेड़े, कस्बों के मुकामी लोगों से आपसी सहमति से निबटारे की अपील करे वहां फैसला ना हो तो फिर ब्रांच में अपनी अर्जी दर्ज कराए जाने का फैसला भी सर्वसम्मति से लिया गया।
यह निर्णय उपस्थित खेड़े कस्बों के मौजीज लोगों की सर्वसम्मति से आज पारित किए गए जो दिनांक 21 अगस्त 2023 से लागू किए जाते है , किसी भी परिवार के द्वारा इनका उलंघन किया जाता है तो मुकामी खेड़े , कस्बे, गांव, ढाणी के कमेटियों की जिम्मेदारी होगी उन्हें इस बाबत अवगत कराकर समझाने की फिर भी कोई मुकामी कमेटियों के आदेशों की नाफरमानी करता है तो मुकामी कमेटियों या व्यक्तिगत लेवल पर जयपुर दौसा ब्रांच को अवगत कराने पर ब्रांच की जनरल मीटिंग रखकर समाज की जाजम पर निर्णय लिया जाएगा।

21/08/2023

27/05/2023

लाडली भांजियो ने कीया परिवार और समाज का नाम रोशन, मुंह मीठा कराकर दी बधाई।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के 12th कला वर्ग के घोषित हुए परिणाम में मोजमाबाद से मेरी भांजियो और मुल्तानी परिवार से मेरे बहनोई अब्दुल रफीक, अब्दुल रसीद की लाडलियों ने देशवाली समाज का मोजमाबाद कस्बे व नवगठित जिला दूदू में नाम रोशन करते हुए मान सम्मान बढ़ाया।

बच्चियों का परिणाम निम्नानुसार रहा।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
*1. मेहर बानो D/O रसीद मोहम्मद मुल्तानी*
टोटल प्राप्तांक *458*
*91.60%*

*2. सादिया बानो D/O रफीक मोहम्मद मुल्तानी*
टोटल प्राप्तांक *443*
*88.60%*

परिवार की आमदनी का जरिया कृषि ही है जिसमें यह दोनो बेटियां अपने पढ़ाई के कीमती वक्त में से वक्त निकालते हुए अपने मां बाप का सहयोग करती थी इस बाबत बच्चियों पर मोहल्ले वासी और पड़ोसियों ने फक्र महसूस करते हुए बधाईयां दी।

दिनांक 13/05/2023 को पिपलाद, हरसौर, भेरूनदा,व पिह मारवड (हरसौर मे गफ्फार जी रिजवी साहब की बेटीयो व पिह मे गुलजार साहब वा...
21/05/2023

दिनांक 13/05/2023 को पिपलाद, हरसौर, भेरूनदा,व पिह मारवड (हरसौर मे गफ्फार जी रिजवी साहब की बेटीयो व पिह मे गुलजार साहब वाईस चैयरमैन देशवाली विकास बोर्ड एवं शोध संस्थान के छोटे भाई की शादी) मे मदद फाउंडेशन टीम चाकसू,फागी,लदाना,मौजमाबाद,नरैना के साथियो के साथ शिरकत की रास्ते मे आये गाँव बहादुर नगर पिपलाद सरपंच साहब सद्दाम जी,सतार जी सिसोदिया, जफर साहब मोयल परबतसर, रमजान भाई, शकील भाई पिपलाद अल्ताफ भाई kkm मस्ती मौहम्मद जी, गफ्फार जी हरसौर बाबू भाई इशाक भाई मौलाना भेरूनदा गुलजार जी,महबूब साहब, सद्दाम भाई पिह व तमाम मारवड के साथी आपने जो मान सम्मान दिया जो मेहमान नवाजी की आप सभी मारवड के साथीयो का दिल से शुक्रिया।।

Address

Near Kali Haweli Mozmabad
Jaipur
303009

Telephone

+18107697611

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aameendeshwalimozmabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category