25/05/2025
To those who habitually threaten India on the “Chicken Neck Corridor”, should note these facts as well:
1️⃣ Bangladesh has two of its own “chicken necks”. Both are far more vulnerable
2️⃣ First is the 80 Km North Bangladesh Corridor- from Dakhin Dinajpur to South West Garo Hills. Any disruption here, can completely isolate the entire Rangpur division from rest of Bangladesh.
3️⃣Second is the 28 km Chittagong Corridor, from South Tripura till the Bay of Bengal. This corridor, smaller than India’s chicken neck, is the only link between Bangladesh’s economic capital and political capital.
I am only presenting geographical facts that some may tend to forget.
Just like India’s Siliguri Corridor, our neighbouring country is also embedded with two narrow corridors of theirs.
12/05/2025
Salute to our Armed Forces. 🫡
12/05/2025
शुभ संध्या जालंधर
12 मई
रात 10.45 बजे
मुझे बताया गया है कि सशस्त्र बलों ने रात करीब 9.20 बजे गांव मांड के पास एक निगरानी ड्रोन को गिराया है। विशेषज्ञ दल मलबे की तलाश कर रहा है। आपसे अनुरोध है कि अगर आपको मलबा दिखे तो उसके पास न जाएं और तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
यह भी बताया गया है कि रात 10 बजे के बाद से जालंधर में कोई ड्रोन गतिविधि नहीं देखी गई है।
मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया शांत रहें और पटाखे न फोड़ें क्योंकि कुछ इलाकों में इसकी सूचना मिली है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी जो दहशत फैलाने की कोशिश करेंगे।
हमने एहतियात के तौर पर जालंधर के कुछ इलाकों में लाइट काट दी है और कुछ समय बाद स्थिति की समीक्षा करेंगे। चिंता की कोई बात नहीं है।
सादर
डीसी जालंधर
12/05/2025
12 मई ,10:09 PM
Over 15-20 Pakistani drones neutralised by Indian security forces in Samba, J&K.
12/05/2025
#ब्रेकिंग: 12 मई 10:12 PM
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि की पुष्टि की है। "जम्मू-कश्मीर के सांबा के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। उन्हें रोका जा रहा है।"
07/04/2020
💟👉ऑपरेशन ब्लू स्टार : सेना ने ऐसे दिया था कार्रवाई को अंजाम❣️📚❣️
👉भिंडरावाले ने हरमंदिर साहब को पूरी तरह अपना अड्डा बना लिया. साल 1984 के शुरू के दिनों में स्पेशल ग्रुप यानी एसजी नाम की एक गुप्त यूनिट से सेना के छह अधिकारियों को इजरायली कमांडो फोर्स सायरत मतकल के गुप्त अड्डे पर पहुंचाया गया था.
👉ऑपरेशन ब्लू स्टार अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से अलगाववादियों को खाली कराने का अभियान था, जो बीते 3 वर्षों से वहां डेरा जमाए बैठै थे. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर सेना का यह ऑपरेशन मुख्य तौर पर 3 से 8 जून 1984 तक चला. हालांकि, इस अभियान की रणनीति पर काफी पहले से काम शुरू हो चुका था.
💟👉तारीख-दर-तारीख जानिए ऑपरेशन ब्लू स्टार
❣️1981: अमृतसर में सिखों के सबसे पवित्र गुरुद्वारे स्वर्ण मंदिर के पास अपने हथियारबंद साथियों के घेरे में भिंडरावाले छिपा बैठा था.
❣️1981: पंजाब और असम में आतंकवादियों का मुकाबला करने की गुप्त गतिविधियों के लिए स्पेशल ग्रुप या एसजी नाम से एक और यूनिट तैयार की गई.
❣️1982: डायरेक्टरेट जनरल सिक्योरिटी ने प्रोजेक्ट सनरे शुरू किया. उसने सेना की 10वीं पैरा/स्पेशल फोर्सेज के एक कर्नल को 50 अधिकारियों और सैनिकों की एक टुकड़ी गठित करने का काम सौंपा, जिसमें सभी भारतीय थे. इस तरह कमांडो कंपनी 55, 56 और 57 तैयार हुई. इस यूनिट को स्पेशल ग्रुप नाम दिया गया और यह रॉ के प्रमुख के मातहत काम करने लगी. स्पेशल ग्रुप को ऑपरेशन सनडाउन के लिए तैयार किया गया.
❣️1983: भिंडरावाले ने हरमंदिर साहब को पूरी तरह अपना अड्डा बना लिया. इस साल के शुरू के दिनों में स्पेशल ग्रुप यानी एसजी नाम की एक गुप्त यूनिट से सेना के छह अधिकारियों को इजरायली कमांडो फोर्स सायरत मतकल के गुप्त अड्डे पर पहुंचाया गया. तेलअवीव के पास स्थित इस अड्डे पर इन सैनिक अधिकारियों को सड़कों, इमारतों और गाडिय़ों के बड़ी सावधानी से बनाए गए मॉडलों के बीच आतंक से लड़ने की 22 दिन तक ट्रेनिंग दी गई.
❣️फरवरी 1984: स्पेशल ग्रुप के सदस्य श्रद्धालुओं और पत्रकारों के वेश में स्वर्ण मंदिर में घुसकर आसपास का सारा नक्शा देख आए.
❣️अप्रैल 1984: डायरेक्टर जनरल सिक्योरिटी ने पीएम इंदिरा गांधी को स्वर्ण मंदिर को दबोचने के लिए एक गुप्त मिशन के बारे में बताया, जो सैनिक हमले से कुछ ही कम था. उनका कहना था कि ऑपरेशन सनडाउन असल में झपट्टा मारकर दबोचने की कार्रवाई है. हेलिकॉप्टर में सवार कमांडो स्वर्ण मंदिर के पास गुरु नानक निवास गेस्ट हाउस में उतरेंगे और भिंडरावाले को उठा लेंगे. ऑपरेशन को यह नाम इसलिए दिया गया कि सारी कार्रवाई आधी रात के बाद होनी थी, जब भिंडरावाले और उसके साथियों को इसकी उम्मीद सबसे कम होगी. लेकिन आम लोगों की मौत की आशंका से इंदिरा गांधी ने इस अभियान को हरी झंडी नहीं दी. ऑपरेशन सनडाउन के रद्द होने के बाद ब्लूस्टार की तैयारी हुई.
❣️1 जून, 1984: सीआरपीएफ और बीएसएफ ने गुरु रामदास लंगर परिसर पर फायरिंग शुरू कर दी. सेना के आदेश के तहत हो रही इस फायरिंग में कम से कम 8 लोग मारे गए.
❣️2 जून, 1984: भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी. पंजाब के गांवों में आर्मी की 7 डिविजन तैनात कर दी गई. रात होते होते मीडिया और प्रेस को कवरेज करने से रोक दिया गया. पंजाब में रेल, रोड और हवाई सेवाएं सस्पेंड कर दी गईं. पानी और बिजली की सप्लाई रोक दी गई. विदेशियों और एनआरआई की एंट्री पर भी पाबंदी लगा दी गई.
❣️3 जून, 1984: पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया था. सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेज की गश्त बढ़ गई. मंदिर परिसर से लगे आने जाने के सभी रास्ते सील कर दिए गए.
❣️4 जून, 1984: सेना ने भिंडरावाले के सैन्य सलाहकार शाबेग सिंह की किलेबंदी को खत्म करने की कार्रवाई शुरू कर दी. एतिहासिक रामगढिया बंगा पर बमबारी शुरू की गई. इस दौरान करीब 100 लोग मारे गए. एसजीपीसी के पूर्व प्रमुख गुरुचरण सिंह तोहड़ा को भिंडरवाले से बातचीत के लिए भेजा गया. इस दौरान गोलीबारी रोक दी गई. हालांकि, तोहड़ा की बातचीत नाकाम रही जिसके बाद फायरिंग फिर से शुरू हो गई.
❣️5 जून, 1984: सुबह होते ही हरमंदिर साहिब परिसर के भीतर गोलीबारी शुरू हुई. सेना की 9वीं डिविजन ने अकाल तख्त पर सामने से हमला किया. रात में साढ़े दस बजे के बाद काली कमांडो पोशाक में 20 कमांडो चुपचाप स्वर्ण मंदिर में घुसे. उन्होंने नाइट विजन चश्मे, एम-1 स्टील हेल्मेट और बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थीं. उनके पास कुछ एमपी-5 सबमशीनगन और एके-47 राइफल थीं.
👉उस समय एसजी की 56वीं कमांडो कंपनी भारत में अकेला ऐसा दस्ता था, जिसे तंग जगह में लड़ने का अभ्यास कराया गया था. हर कमांडो शार्पशूटर, गोताखोर और पैराशूट के जरिए विमान से छलांग लगाने में माहिर था और 40 किलोमीटर की रफ्तार से मार्च कर सकता था. उनमें से कुछ ने गैस मास्क पहन रखे थे और ज्यादा असरदार आंसू गैस, सीएक्स गैस के गोले छोड़ने के लिए गैस गन ले रखी थीं.
❣️6 जून, 1984: सुबह चार बजे के आसपास तीन विकर-विजयंत टैंक लगाए गए. उन्होंने 105 मिलिमीटर के गोले दागकर अकाल तख्त की दीवारें उड़ा दीं. उसके बाद कमांडो और पैदल सैनिकों ने उग्रवादियों की धरपकड़ शुरू की. सुबह छह बजे रक्षा राज्यमंत्री के.पी. सिंहदेव ने आर.के. धवन के निवास पर फोन किया. उन्होंने इंदिरा गांधी तक यह संदेश पहुंचाने को कहा कि ऑपरेशन कामयाब रहा, लेकिन बड़ी संख्या में सैनिक और असैनिक मारे गए हैं.
❣️7 जून, 1984: सेना ने हरमंदिर साहिब परिसर पर प्रभावी कब्जा जमा लिया.
❣️8 जून, 1984: तत्कालीन राष्ट्रपति जैल सिंह ने स्वर्ण मंदिर का दौरा किया. हालांकि, उनके साथ मंदिर गए एसजी दस्ते के कमांडिंग ऑफिसर, एक लेफ्टिनेंट जनरल किसी उग्रवादी निशानची की गोली से बुरी तरह घायल हो गए.
❣️10 जून, 1984: दोपहर तक पूरा ऑपरेशन खत्म हो गया.
❣️31 अक्टूबर, 1984: इंदिरा गांधी को उनके दो सिख अंगरक्षकों ने गोली मार दी थी.
07/04/2020
🌳🌺 #संयुक्त_राष्ट्र_संघ प्रश्न🌺🌳
☑️🎀 UNO से सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये महत्वपूर्ण प्रश्न 🎀☑️
1. U.N.O. का फुलफॉर्म क्या है?
— United Nation Organisation
2. संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
— 24 अक्टूबर
3. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
— अटल बिहारी वाजपेयी
4. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना किस वर्ष हुई?
— 1945 में
5. संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज की पृष्ठभूमि श्वेत रंग, जैतून की दो ऊपर की ओर खुली हुई शाखाएँ , बीच में विश्व का मानचित्र, हल्की नीली पृष्ठभूमि। यू. एन. ओ. ने इस ध्वज को कब अंगीवमत किया ?
— अक्टूबर 1947 में
6. संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिवमत भाषाएं-अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी, रूसी तथा स्पेनिश है। कार्य करने की कौनसी भाषाएं हैं?
— अंग्रेजी और फ्रेंच
7. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ हैं?— न्यूयार्क
8. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं?
— एंटोनियो गुटेरेस।
9. वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य राष्ट्रों की कुल संख्या कितनी हैं?
— 193
10. लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत एक नए निकाय का गठन किस नाम से किया गया है?
— यू.एन.विमन
11. भारत यू. एन. ओ. का सदस्य किस वर्ष से है?
— 1945 से
12. कौन से दो देश यू. एन. ओ. के सदस्य देश नहीं हैं?
— वेटिकन सिटी और ताइवान
13. संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?
— श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित
14. संयुक्त राष्ट्र संघ में ‘वीटो’ का अधिकार किसे प्राप्त हैं?
— सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को
15. संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटो का क्या अर्थ है?
— मैं मना करता हूँ यानि निषेधात्मक वोट
16. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य उददेश्य क्या हैं?
— अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना
17. संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य कौन-कौन से देश है?
— सं. रा. अमरीका, यूनाइटेड किंगडम ( यू.के. ), रूस, चीन और फ्रांस
18. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है?
— हेग ( नीदरलैण्डस )
19. संयुक्त राष्ट्र संघ की लाइब्रेरी किस नाम से जानी जाती है?
— हैमरशोल्ड लाइब्रेरी
20. संयुक्त राष्ट्र घोषणा-पत्र की मूल प्रति कहाँ सुरक्षित रखी गई है?
— अमरीका के राष्ट्रीय पुरालेखागार में
21. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं?
— महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक-सामाजिक परिषद, सचिवालय, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय, न्यासी परिषद
22. संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय बाल संकट कोष ( UNICEF) का मुख्यालय कहा है?
— न्यूयार्क ( अमरीका )
23. संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका को क्या कहते हैं?
— सुरक्षा परिषद
24. संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में कितने शब्द, धाराएं व अध्याय है?
— 10 हजार शब्द, 111 धाराएं, 19 अध्याय
25. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय हेतु भूमि किसने दान में दी थी?
— जान डी. राकफेलर ने
26. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय कब बनकर तैयार हुआ?
— 1952 में
27. संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में कितने कर्मचारी कार्यरत हैं?
— 10. हजार
28. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कौन होता है?
— महासचिव
29. महासचिव का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
— 5 वर्ष
30. संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख व्यवस्थापिका का नाम बताएं?
— महासभा
31. संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़ा पहला विशिष्ट संगठन कौन-सा है?
— अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
07/04/2020
✍ आज का ज्ञान ✍️
💐2020 के सभी #महोत्सव💐
1. 'होर्नबिल महोत्सव' 2020 किस राज्य में मनाया गया-
A. गुजरात B. तमिलनाडु
C. केरल D. नागालैंड
D
2. 'संगाई महोत्सव' 2020 किस राज्य में मनाया गया-
A. उत्तराखंड B. मणिपुर
C. हिमाचल प्रदेश D. तमिलनाडु
B
3.' बाली यात्रा उत्सव' का आयोजन कहां किया गया-
A. ओडिशा B. कर्नाटक
C. केरल D. गोवा
A
4. 'शिरूई लिली महोत्सव' का आयोजन किस राज्य में किया गया-
A. नागालैंड B. अरुणाचल प्रदेश
C. असम D. मणिपुर
D
5. 'द ओसियन डांस फेस्टिवल' का आयोजन कहां किया गया-
A. बांग्लादेश B. नेपाल
C. श्रीलंका D. भारत
A
6. 'डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट महोत्सव' का आयोजन कहां किया गया-
A. भोपाल B. चंडीगढ़
C. मुंबई D. वाराणसी
D
7. 'नीरमहल जल उत्सव' का आयोजन किस राज्य में किया गया-
A. पंजाब B. गुजरात
C. त्रिपुरा D. मेघालय
C
8. 'बथुकम्मा उत्सव' का आयोजन कहां किया गया-
A. कर्नाटक B. उत्तराखंड
C. बिहार D. तेलंगाना
D
9. 'इंडो-बांग्ला बाॅल म्यूजिक फेस्टिवल' का आयोजन कहां किया गया-
A. नई दिल्ली B. बैंकॉक
C. ढाका D. काठमांडू
C
10. 'इंडिया ड्रोन महोत्सव' का आयोजन कहां किया गया-
A. देहरादून B. गांधी नगर
C. बेंगलुरु D. पणजी
A
11. 'खर्ची पूजा महोत्सव' किस राज्य में आयोजित किया गया-
A. मध्य प्रदेश B. उत्तर प्रदेश
C. हरियाणा D. त्रिपुरा
D
12. 'काला घोड़ा' महोत्सव कहां आयोजित किया गया-
A. चेन्नई B. कोलकाता
C. मुंबई D. बेंगलुरु
C
13. 'बेहदीन खलम महोत्सव' किस राज्य में आयोजित किया गया-
A. त्रिपुरा B. असम
C. मणिपुर D. मेघालय
D
14. 7 वां 'मालाबार नदी महोत्सव' किस राज्य में आयोजित किया गया-
A. केरल B. कर्नाटक
C. गोवा D. महाराष्ट्र
A
15. 40 वे 'अंतरराष्ट्रीय वार्षिक डेजर्ट' का आयोजन कहां किया गया-
A. बाड़मेर B. जयपुर
C. जैसलमेर D. बीकानेर
C
16. जून 2019 में 'योग महोत्सव' का आयोजन कहां किया गया-
A. चंडीगढ़ B. नई दिल्ली
C. बेंगलुरु D. भोपाल
B
17. 10 वें 'राष्ट्रीय संस्कृत महोत्सव' का आयोजन अक्टूबर 2019 में कहां किया गया-
A. मध्य प्रदेश B. उत्तर प्रदेश
C. बिहार D. गुजरात
A
18. 5 वां 'भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव' नवंबर 2019 में कहां आयोजित किया गया-
A. नई दिल्ली B. मुंबई
C. कोलकाता D. चेन्नई
C
19. अक्टूबर 2019 में 'गांधी फिल्म महोत्सव' का आयोजन कहां किया गया-
A. बेंगलुरु B. पणजी
C. नई दिल्ली D. मुंबई
D
20. नवंबर 2019 में 'राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव' का आयोजन कहां किया गया-
A. नई दिल्ली B. कोलकाता
C. मुंबई D. चेन्नई
A
21. अगस्त 2019 में 'आदि महोत्सव' का आयोजन कहां किया गया?
A. लेह लद्दाख B. हिमाचल प्रदेश
C. जम्मू-कश्मीर D. उत्तराखंड
A