CONTEMPORARY ISSUES And HISTORY समसामयिक मुद्दे और इतिहास

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • CONTEMPORARY ISSUES And HISTORY समसामयिक मुद्दे और इतिहास

CONTEMPORARY ISSUES And HISTORY समसामयिक मुद्दे और इतिहास यहाँ UPSC, RAS/PCS की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण स्टडी मटेरियल,मार्गदर्शन और जानकारी उपलब्ध होगी।

देखिये ! कितनी कठिन होती है UPSC...! 200 में से 75 नंबर लाने पर भी प्री क्लीयर हो जाता है( मतलब 37℅ नंबर ) स्कूल/ कॉलेज ...
19/04/2024

देखिये !
कितनी कठिन होती है UPSC...!

200 में से 75 नंबर लाने पर भी प्री क्लीयर हो जाता है
( मतलब 37℅ नंबर )
स्कूल/ कॉलेज में इतने कम नंबर आ जाते तो सभी ताने मारने लगते है!

आप सभी साथियों को होली की शुभ कामनाएँ 💐💐
24/03/2024

आप सभी साथियों को होली की शुभ कामनाएँ 💐💐

🔥 CET समान पात्रता परीक्षा( स्नातक स्तर ) परीक्षा- सितंबर में🔥 CET समान पात्रता परीक्षा ( 12th स्तर ) परीक्षा- ऑक्टम्बर ...
11/03/2024

🔥 CET समान पात्रता परीक्षा( स्नातक स्तर ) परीक्षा- सितंबर में

🔥 CET समान पात्रता परीक्षा ( 12th स्तर ) परीक्षा- ऑक्टम्बर में

📣 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड संशोधित परीक्षा कैलेंडर
join Telegram 👉 https://t.me/itihaasaddaclasses

इतिहास अड्डा क्लासेज       **T
29/02/2024

इतिहास अड्डा क्लासेज
**T

Happy Republic Day 💐💐
26/01/2024

Happy Republic Day 💐💐

नमस्कार साथियों!🌸🌸👉 आप सभी साथियों की 'भारतीय इतिहास' की ऑनलाइन क्लास के लिए लंबे समय मांग की जा रही थी। साथियों अब इंतज...
30/09/2023

नमस्कार साथियों!🌸🌸
👉 आप सभी साथियों की 'भारतीय इतिहास' की ऑनलाइन क्लास के लिए लंबे समय मांग की जा रही थी। साथियों अब इंतजार खत्म! 👉 2 अक्टूबर से आपको 'इतिहास अड्डा क्लासेज' के YouTube चैनल पर प्रति दिन निशुल्क क्लास मिलेंगी। जहाँ पर पूरी क्लास के साथ साथ टॉपिक वाइज़ टेस्ट होगा।
👉 इतिहास अड्डा क्लासेज के You Tube चैनल से अधिक से अधिक जुड़े और अपने मित्रों को भी जोड़े। चैनल का लिंक नीचे 👇 दिया गया है। धन्यवाद!!

UGC NET, Assist. Professor, School Lecturer, EMRS, Dsssb PGT Etc. Telegram- https://t.me/itihaasaddaclassesInstagram- https://instagram.com/itihaas.adda?igsh...

30/09/2023

RAS pre. प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले सभी साथियों को शुभ कामनाएँ 💐💐
All The Best 👍💯 All

27/09/2023

राजस्थान के नवीन जिलों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

[Special RAS Pre Exam 2023]

1.राजस्थान के कितने जिले अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं- 6 (गंगानगर ,अनूपगढ़, बीकानेर, फलौदी,जैसलमेर, बाड़मेर )

2. संत पीपा का मंदिर, समदड़ी किस जिले में है - बालोतरा( यह पहले बाड़मेर में था)

3. मारवाड़ के शासकों की शरणस्थली सिवाना दुर्ग किस जिले में है - बालोतरा( यह पहले बाड़मेर में था)

4. आमेर के शासक मानसिंह की जन्मस्थली मौजमाबाद किस जिले में है - दूदू ( यह पहले जयपुर जिले में था)

5. राजस्थान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील जयसमंद झील किस जिले में है - संलुबर ( यह पहले उदयपुर जिले में थी)

6.गोगाजी से संबंधित गोगाजी की ओल्डी किस जिले में है - सांचौर ( यह पहले जालौर जिले में थी)

7. तिजारा जैन मंदिर वर्तमान में किस जिले में है - खैरथल ( यह मंदिर पहले अलवर जिले में था)

8. कृष्णा कुमारी को लेकर जयपुर और जोधपुर की सेनाओं के मध्य लड़े गए प्रसिद्ध गिंगोली का संबंध वर्तमान किस जिले से है - डीडवाना कुचामन ( पहले यह स्थल नागौर जिले में था)

9. ताम्र युगीन सभ्यताओं की जन्मस्थली गणेश्वर सभ्यता का संबंध वर्तमान किस जिले से है - नीमकाथाना ( यह सभ्यता स्थल पहले सीकर जिले में थी)

10. महाराणा प्रताप की आठ खभों की छतरी बांडोली का संबंध वर्तमान में किस जिले से है- सलूम्बर ( यह पहले उदयपुर में थी

11. जल महलों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध डीग के महल डीग का संबंध वर्तमान में किस जिले से है - डीग( यह पहले भरतपुर में थे)

12. बेंगटी गांव जहां हड़बूजी की गाड़ी की पूजा की जाती है का संबंध वर्तमान किस जिले से है - फलौदी ( पूर्व में जोधपुर)

13. जटपट्टी उद्योग के लिए जसोल गांव प्रसिद्ध है , वर्तमान में जसोल गांव किस जिले में है- ( बालोतरा) पूर्व में यह बाड़मेर जिले में था

14. कपड़े पर प्रचलित लोक गाथाओं के चित्रण को पट चित्रण (फड़) कहा जाता है इसके लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार श्री लाल जोशी का संबंध किस जिले से है- शाहपुरा ( पूर्व में भीलवाड़ा)

15. ओसिया को राजस्थान का भुवनेश्वर कहा जाता है ओसिया के मंदिर(सच्चियाय माता मन्दिर) किस जिले में है - जोधपुर ग्रामीण ( पूर्व में जोधपुर)

16. सेवड़िया पशु मेले का आयोजन अब किस जिले में किया जाएगा- सांचौर ( पूर्व में जालौर)

17. कोडा़मार होली (भिनाय)वर्तमान में किस जिले की प्रसिद्ध है- केकड़ी ( पूर्व में अजमेर)

18. निरंजनी सम्प्रदाय के प्रवर्तक हरिदास जी की प्रमुख पीठ गाढा किस जिले में है - डीडवाना कुचामन ( पूर्व में नागौर)

19.एशिया का सबसे बड़े सोलर प्लांट भड़ला जिसकी विधुत क्षमता 2245 मेगावाट है किब जिले में है - फलौदी ( पूर्व में जोधपुर)

20. कुरंजा पक्षी के लिए प्रसिद्ध खीचंन गांव किस जिले में है - फलौदी ( पूर्व में जोधपुर)

21. मारवाड़ शासक मालदेव तथा अफगान शासक शेरशाह सूरी के मध्य गिरि सुमेल का युद्ध 5 जनवरी 1544 को लड़ा गया था वर्तमान में यह ऐतिहासिक स्थल किस जिले में है - ब्यावर ( पूर्व में पाली)

22. मीराबाई का जन्म स्थल कुड़की वर्तमान में किस जिले में है- ब्यावर( पूर्व में नागौर)

23. मेवाड़ के शासक राणा कुंभा ने मालवा के शासन महमूद खिलजी प्रथम को पराजित करने के उपलक्ष में बदनोर में कुशालमाता के भव्य मंदिर का निर्माण करवाया था वर्तमान में यह किस जिले में है- ब्यावर( पूर्व में भीलवाड़ा)

24. मुर्रा भैंस का प्रजनन केंद्र कुम्हेर किस जिले में है - डीग( पूर्व में भरतपुर)

25. अलाउद्दीन आलमशाह का मकबरा कहां है- खैरथल ( पूर्व में अलवर)

26. नीमुचणा हत्याकांड जिसे महात्मा गांधी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी वीभत्स और दोहरी डायरशाही की संज्ञा दी है का संबंध वर्तमान में किस जिले से है - कोटपूतली ( पूर्व में अलवर)

27. बैराठ सभ्यता जहां से अशोक का भाब्रु शिलालेख प्राप्त हुआ है जो उसके बौद्ध धर्म में आस्था को प्रकट करता है कि संबंध किस जिले से है - कोटपूतली ( पूर्व में जयपुर)

28. धुंधलेश्वर महादेव का मंदिर किस जिले में है - गंगापुर सिटी ( पूर्व में सवाई माधोपुर)

29. अभ्रक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध जहाजपुर, बनेडा़ तथा फुलिया का संबंध किस जिले से है - शाहपुरा ( पूर्व में भीलवाड़ा)

30. गूदड़ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ दातंडा गांव में है ये वर्तमान में किस जिले में है - शाहपुरा (पूर्व में भीलवाड़ा)

टेलीग्राम पर जुड़े 👇
https://t.me/RAS_Special

05/03/2023

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CONTEMPORARY ISSUES And HISTORY समसामयिक मुद्दे और इतिहास posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share