10/08/2023
आर आर ग्रुप ऑफ कॉलेज की संस्था श्री सांई बाबा स्कूल ऑफ नर्सिंग जयपुर का छात्र रमेश चन्द रहा GNM अन्तिम वर्ष में District Topper श्री सांई बाबा स्कुल ऑफ नर्सिंग में हुआ समारोह, प्रतिभावान विद्यार्थीयों का किया सम्मान |
जयपुर शहर के आर आर ग्रुप ऑफ कॉलेज की झोटवाडा स्थित कॉलेज श्री सांई बाबा स्कुल ऑफ नर्सिग का परिणाम राजस्थान नर्सिंग काउसिल द्वारा घोषित GNM अन्तिम वर्ष के परिणाम में छात्र रमेश चन्द पुत्र श्री राम प्रसाद ने जयपुर जिले में प्रथम व राजस्थान में 9वां स्थान प्राप्त कर, रमेश चन्द ने संस्था के साथ परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। इस दौरान सस्था में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता करते हुए आर आर ग्रप ऑफ कॉलेज के निदेशक रामबाबू शर्मा ने कहा की वर्तमान में शिक्षा के दौर में प्रतिस्पर्धात्मक युग को देखते हुए विद्यार्थीयों के श्रेष्ठ परिणाम के लिए अनुकुल वातावरण, अनुभवी शिक्षक, उचित संस्थानो के साथ निरन्तरता आवश्यक है।
इस अवसर पर संस्था निदेशक के द्वारा छात्र रमेश को 21000/- नगद पुरुस्कार दिया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता आर आर नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार जी शर्मा एंव मुख्य अतिथि सिम्बायोसिस नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल श्री राजेन्द्र भावरिया के सानिध्य में हुआ, साथ ही छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं संस्था के प्रधानाचार्य दीपक कुमार शर्मा ने और संस्था के शिक्षक गण रजत चौधरी, भगवान सिंह, संजय जांगिड़, मनिष, आरती, अनिता योगी, भाग्यश्री शर्मा, कुलदीप, रोशन शर्मा, प्रमेन्द्र योगी, प्रकाश ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थीयों का मुह मीठा करवाकर सम्मान किया।