24/08/2026
🌿 संस्कृत की मधुरता से सजा विद्यालय परिसर 🌿
“संस्कृतं नाम दैवी वागन्वाख्याता महर्षिभिः
विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में बी. के. पब्लिक स्कूल, जहांगीराबाद में संस्कृत भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि, प्रेम एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। 🕉️📚
विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में श्लोक वाचन, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता, संस्कृत गीत प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता सहित अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा एवं संस्कृत भाषा के प्रति अनुराग का सुंदर प्रदर्शन किया। 🌸
इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. रीता शर्मा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि—
"संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय ज्ञान-परंपरा, संस्कृति और संस्कारों की आधारशिला है। संस्कृत का अध्ययन विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ भाषा के प्रति संवेदनशील और समृद्ध बनाता है। हमें संस्कृत को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन और व्यवहार से भी जोड़ना चाहिए।"
विद्यालय परिसर में संस्कृत के श्लोकों, गीतों और नारों की गूंज ने वातावरण को ज्ञान, संस्कृति एवं भारतीय परंपरा से ओत-प्रोत कर दिया। 🇮🇳✨
संस्कृतं संस्कृतेः मूलम्।
संस्कृतं भारतस्य गौरवम्।
संस्कृतं नाम दैवी वाक् अन्वाख्यातं महर्षिभिः।🌺
#विश्व_संस्कृत_दिवस #संस्कृत_दिवस #भारतीय_संस्कृति #विद्यालय_गतिविधियाँ # संस्कृत_से_संस्कार