03/12/2025
स्वामी सत्यानंद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, जहांगीराबाद
📰 प्रेरणादायी उपलब्धि — पूर्व छात्रा साक्षी ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया
आज विद्यालय परिसर में एक विशेष क्षण देखने को मिला, जब हमारी पूर्व छात्रा #साक्षी (टनल इंजीनियर) ने विद्यालय आकर छात्राओं को प्रेरित किया और सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए।
वर्तमान में साक्षी #कनाडा में #टनल #इंजीनियरिंग (Tunnel Engineering) के क्षेत्र में कार्यरत हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रही हैं।
विद्यालय में अपने आगमन के दौरान उन्होंने छात्राओं को मेहनत, आत्मविश्वास और करियर निर्माण पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सपने तभी पूरे होते हैं जब हम स्वयं पर विश्वास रखते हैं और लगातार अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करते हैं।
विद्यालय परिवार ने साक्षी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा गुप्ता जी ने बहन साक्षी को पटका पहनाकर व भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया।
छात्राओं ने भी उनसे प्रेरणा लेकर उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और शिक्षा के महत्व को समझने का संकल्प लिया।