Pragya Bharti School,jehanabad

Pragya Bharti School,jehanabad Run and Maneged by
Pragya Bharti Education Development Society

Enroll Today Admission is going on
10/04/2026

Enroll Today Admission is going on

10/04/2026

Morning Prayer in Pragya Bharti School Shakti Nagar, VT School Jehanabad

10/04/2026

Morning March Past

21/01/2026

Activity Addmission open

जहानाबाद के प्रज्ञा भारती स्कूल, शास्त्री नगर में श्रावणी महोत्सव को खास बनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया,...
07/08/2025

जहानाबाद के प्रज्ञा भारती स्कूल, शास्त्री नगर में श्रावणी महोत्सव को खास बनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें “हरियाली” को केंद्र में रखते हुए बच्चों ने हरे रंग के वस्त्र और पारंपरिक परिधान पहनकर स्कूल परिसर को एक उत्सव स्थल में बदल दिया | कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद हुई राखी मेकिंग प्रतियोगिता और पर्यावरण बचाओ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता उसके बाद मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता और आखिर में भारतीय पारंपरिक वस्त्र परिधान प्रतियोगिता,

राखियों में जहां परंपरा की मिठास दिखी, वहीं पोस्टरों में पर्यावरण बचाने का जुनून नजर आया। मेहंदी की डिज़ाइन इतनी खूबसूरत थी कि हर हाथ एक कहानी कहता दिखा। भारतीय पारंपरिक परिधान पोशाकों में साड़ी पहनकर जैसे एक छोटा भारत ही मंच पर सजीव कर दिया।

इस पूरे आयोजन में विद्यालय अध्यक्ष *राकेश कुमार*, डायरेक्टर *बी. के. राय* और प्रिंसिपल मैडम *रेखा कुमारी* की प्रेरणा और मार्गदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना का विकास होता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्दे के पीछे भी कुछ ऐसे लोग रहे, जिनका ज़िक्र जरूरी है।
अश्विनी कुमार, जिन्होंने संपूर्ण आयोजन की संचालन व्यवस्था संभाली और हर गतिविधि को सटीकता से समय पर सम्पन्न करवाया।
वहीं,*आईटी एवं मीडिया प्रभारी मोकर्रम हाशमी* ने अपने कैमरे के पीछे खड़े रहकर हर पल को संजोया। उनका चेहरा शायद किसी फोटो फ्रेम में कम दिखे, लेकिन हर फ्रेम में उनकी मेहनत और निष्ठा की छाप जरूर दिखती है। साथ ही
अनुभवी शिक्षकगण अभिषेक पाठक, कमलेश शर्मा, सुशील कुमार सिंह, रणधीर कुमार, राजीव रंजन, रूपेश कुमार, शशि शेखर, शत्रुघ्न सिंह, अरविंद कुमार — और महिला शिक्षिकाएं—निभा देवी, अनुराधा कुमारी, अमृता कुमारी, खुशी कुमारी और आरती कुमारी सभी ने बच्चों को मार्गदर्शन देकर आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अगले दिन विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Olympiad Certificate of appreciations has given today. 🔥💯
19/05/2025

Olympiad Certificate of appreciations has given today. 🔥💯

Today Newspaper Headlines ✨
14/05/2025

Today Newspaper Headlines ✨

CBSE बोर्ड परीक्षा 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं कक...
13/05/2025

CBSE बोर्ड परीक्षा 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं कक्षा के सभी छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की।

दसवीं कक्षा के गौरवशाली परिणाम:
विद्यालय टॉपर गुलशन कुमार ने 96.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैजा शाहीन ने 95.6%, आयुष्मान ने 93.6%, शौर्य रंजन ने 91.8% तथा पुष्पांजलि राज ने 91.4% अंक प्राप्त किए। इन छात्रों ने अपने कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया।

बारहवीं कक्षा का शानदार प्रदर्शन:
झलक वर्मा ने 85.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने विषयों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी ने कहा कि, "बच्चों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है। हम अपने छात्रों पर गर्व महसूस करते हैं।"

विद्यालय के निर्देशक बी.के. राय ने कहा, "हमारा उद्देश्य न केवल अकादमिक श्रेष्ठता है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना है। यह परिणाम उसी दिशा में हमारे प्रयासों का प्रमाण है।"

विद्यालय के अध्यक्ष राकेश कुमार ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "यह सफलता हमारे शिक्षकों के प्रेरणादायक शिक्षण और विद्यार्थियों की निष्ठा का प्रतीक है। भविष्य में भी हम इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करते रहेंगे।"

विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं शिक्षकों की समर्पित सेवा और प्रयासों की सराहना की।

संपर्क:
प्रज्ञा भारती स्कूल
शास्त्री नगर, जहानाबाद

06/05/2025

Never give up🔥💫😍

Shakti Nagar/Shastri Nagar, Jehanabad

Address

Shakti Nagar/Shastri Nagar, Jehanabad
Jahanabad
804408

Opening Hours

Monday 6:30am - 1:30pm
Tuesday 6:30am - 1:30pm
Wednesday 6:30am - 1:30pm
Thursday 6:30am - 1:30pm
Friday 6:30am - 1:30pm
Saturday 6:30am - 1:30pm

Telephone

+919430410090

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pragya Bharti School,jehanabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category