Bastar High School, Jagdalpur

Bastar High School, Jagdalpur This was a complete boys school at one point of time. Now it has been converted under co-educational institute.

Bastar High School (now known as Government Multipurpose Higher Secondary School, Jagdalpur) is one of the oldest schools in Bastar district of Chhattisgarh, India. This school has provided notable personalities to the society since its inception. Some of the illustrious personalities who did their schooling from here were Mohammad Hidayatulla (Late Chief Justice, Supreme Court and Vice President of India), Shani, Dhananjay Verma (famours Hindi Writers) etc.

https://www.youtube.com/आदरणीय वरिष्ठ व कनिष्ठ सहपाठियो से निवेदन है ,ग्रुप में लिंक 🔗 भेजा जा रहा जो की कल के प्रोग्राम...
17/11/2025

https://www.youtube.com/
आदरणीय
वरिष्ठ व कनिष्ठ सहपाठियो से निवेदन है ,ग्रुप में लिंक 🔗 भेजा जा रहा जो की कल के प्रोग्राम का लाइव देखने का है , LIVE देखने के लिए इस लिंक को सभी SUBSCRIBE करे , 100 से अधिक SUBSCRIBE होने के बाद इस LINK 🔗 से BASTER HIGH SCHOOL का 3 DAYS PROGRAM LIVE हो जाएगा
जायेगा

1926-2026 Centenary Year Celebration JAGTU MAAHRAA G M H S School ( Bastar High School) Jagdalpur

11/11/2025

जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल)जगदलपुर शताब्दी समारोह के तीन दिवसीय आयोजन में साहित्य को समर्पित काव्य गोष्ठी भी प्रस्तावित है।
जिसमें शहर के एवं बाहर से आए हुए सभी रचनाकारों को ससम्मान आमंत्रित किया जाता है।

काव्य गोष्ठी का समय-:
कार्यक्रम का दिनांक एवं समय
18-11-2025
प्रथम सत्र- प्रातः 11 बजे से 2बजे तक

कृपया ध्यान दीजिए 🙏
▪️रचनाएं मौलिक होनी चाहिए।
▪️राजनीति से प्रेरित नहीं होनी चाहिए।
▪️समयाभाव के कारण केवल एक ही रचना पठन करने की अनुमति दी जाती है।
▪️जिसके लिए 4 मिनट का समय निर्धारित किया जाता है।
▪️सभी रचनाकार अपने नाम की स्वीकृति दिनांक 14- 11- 2025 तक नाम एवं फोन नंबर के साथ अवश्य देवें। सादर 🙏

नवनीत कमल -काव्य गोष्ठी संयोजिका
संपर्क नंबर- 9826514839
राम रजनीश वाजपेई -काव्य गोष्ठी संचालक

जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, (बस्तर हाई स्कूल) जगदलपुर, छत्तीसगढ़ने अपनी स्थापना के 100 व...
28/10/2025

जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, (बस्तर हाई स्कूल) जगदलपुर, छत्तीसगढ़
ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन कर रहा है।

"उत्कृष्टता के 100 वर्ष - ज्ञान और विरासत की एक शताब्दी" शीर्षक वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षिक यात्रा और उसकी समृद्ध विरासत का जश्न मनाना है।

यह समारोह 17 नवंबर, 2025 से 19 नवंबर, 2025 तक जगदलपुर में आयोजित होगा।

छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री इस समारोह का उद्घाटन करेंगे और उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, कैबिनेट मंत्री, अन्य गणमान्य गणमान्य व्यक्ति, जिला अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय समुदाय के सदस्यों, सम्मानित पूर्व छात्रों, प्रधानाचार्य, संकाय सदस्यों, वर्तमान छात्रों और समर्पित कर्मचारियों की उपस्थिति में समारोह की शोभा बढ़ाएँगे।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की उपलब्धियों की एक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणादायक भाषण शामिल होंगे, जो इस ऐतिहासिक संस्थान की शैक्षणिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे। यह अवसर न केवल विद्यालय के गौरवशाली अतीत को याद करने का एक तरीका है, बल्कि हमें भविष्य में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित भी करता है।

ये दिवस संस्थान के उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्टता की उसकी निरंतर विरासत का प्रतीक हैं।

16/09/2025

*रचना आमंत्रण*
******************

बहुत ही हर्ष का विषय है कि हमारी संस्था जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला( बस्तर हाई स्कूल) स्थापना का 100 वर्ष पूर्ण करने की ओर है, किसी भी संस्था के लिए 100 वर्ष पूर्ण होना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
विकास के विभिन्न पायदानों को स्पर्श करता हुआ 100 वर्ष पूर्ण होने का इतिहास पुनः स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा जो कालांतर के लिए अमर होगा एक समृद्ध भाषा शैली एवं विषयों के साथ उत्कृष्ट स्मारिका का प्रकाशन हमारा उद्देश्य है,इस हेतु भूतपूर्व छात्रों/शिक्षकों /रंगकर्मी/एवं वरिष्ठ रचनाकारों से रचनाएँ सादर आमंत्रित की जातीं हैं।

1- उक्त स्मारिका के लिए अपने बहुमूल्य संस्मरण,ललित निबंध,कहानी आलेख,साहित्यिक गतिविधियाँ,
गीत /नवगीत, कविताएँ आदि भेज सकतें हैं,कृपया राजनीतिक आलेख ना भेजें।
2--रचनाओं के साथ ही रचनाकार अपना संक्षिप्त परिचय पूर्ण पता मोबाइल व्हाट्सएप नंबर और अपनी एक कलर फोटो भी अवश्य भेजें।
3-- रचनाएँ मौलिक एवं अप्रकाशित होनी चाहिए।
4--पद्य विधा में कम से कम दो रचनाएँ अवश्य भेजें।
5--रचनाएँ टाइप किया हुआ हो,फोटो या हस्तलिखित नहीं हो।
*रचना स्वीकार करने की अंतिम तिथि*
*10अक्टूबर 2025*
अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाली रचनाओं को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रचनाएंँ निम्नलिखित पर सादर आमंत्रित हैं
श्री बी. एस. रामकुमार प्राचार्य
वाट्स एप नंबर -9406358180
श्रीमती नवनीत कमल- संपादक
वाट्स एप नंबर 9826514839

06/09/2025

बस्तर हाई स्कूल जगदलपुर के समस्त वरिष्ठ विद्यार्थीगण आप सभी से सादर आग्रह है कि आप में से किसी के पास भी अपने समय की फोटोग्राफ्स हो तो कृपया इस पेज पर शेयर करने का कष्ट करें आने वाले दिनों में विद्यालय की पत्रिका का प्रकाशन होना है जिसमें इन फोटो को प्रकाशित किया जाएगा

16/04/2024
आज 21 जून 2023 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष में शाला प्रांगण में शाला परिवार के द्वारा योगाभ्यास किया गया
21/06/2023

आज 21 जून 2023 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष में शाला प्रांगण में शाला परिवार के द्वारा योगाभ्यास किया गया

इतिहास बस्तर हाई स्कूल का ।शहर का सबसे पुराना हाई स्कूल जिसका निर्माण वर्ष 1925 -1926 में हुआ , (पहले इसे मिडिल स्कूल का...
05/02/2022

इतिहास बस्तर हाई स्कूल का ।

शहर का सबसे पुराना हाई स्कूल जिसका निर्माण वर्ष 1925 -1926 में हुआ , (पहले इसे मिडिल स्कूल का दर्जा प्राप्त था ), तत्कालीन ब्रिटिश चीफ ऐडमिनिस्ट्रेटर W.V ग्रीगसन के नाम पर इसे ग्रीगसन हाई स्कूल कहा जाने लगा।

शुरुआत में यह स्कूल सदर बाजार के समीप जहां वर्तमान में( महारानी लक्ष्मीबाई शाला ) है वहाँ संचालित किया जाता था।

आज़ादी के बाद इसे बस्तर हाई स्कूल कहा जाने लगा।

उस वक़्त हिंदी के साथ इंग्लिश और संस्कृत विषयों पर विशेष महत्व दिया जाता था । ख़ास बात यह कि संस्कृत के शब्दों को इंग्लिश में समझया जाता था।

हर साल वार्षिकोत्सव होता था जिसमे अंग्रेजी नाटक , हिंदी नाटक ,गायन एवं मनोरंजक कार्यक्रम होते थे

स्कूल में विभिन्न खेल कूद का भी आयोजन पास के खेल मैदान वर्तमान में जिसे (हाता मैदान /गांधी मैदान) कहा जाता है वहाँ किया जाता था।

1936 में एक बार अंग्रेज अधकारियों और भारतीय अधिकारियों के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया था। जिसे देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। उस वक़्त शहर के आबादी लगभग 10 हज़ार रही होगी।

यह ऐतिहासिक तस्वीर 18 जनवरी 1938 की है , तस्वीर में तत्कालीन प्रिंसिपल मधुसूदन नारायण देव , स्टेट शिक्षा मंत्री निरंजन सिंह दीवान और
ऊपर छानी में खड़े दो छात्र भास्कर मिश्र ( बाएं ) दृण सिंह ( दाएँ ) ।

हम सभी में कहीं न कहीं बस्तर हाई स्कूल की कुछ याद जुड़ी हुई हैं ।

शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर शाला परिवार की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई और ...
16/08/2021

शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर शाला परिवार की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं....... जय हिंद

GMHSS Staff
10/08/2021

GMHSS Staff

Address

Near Hata Ground, Jeet Chowk
Jagdalpur
494001

Opening Hours

Monday 10:30am - 5pm
Tuesday 10:30am - 5pm
Wednesday 10:30am - 5pm
Thursday 10:30am - 5pm
Friday 10:30am - 5pm
Saturday 7:30am - 12pm

Telephone

+917782222116

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bastar High School, Jagdalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Bastar High School, Jagdalpur:

Shortcuts

Share

Category