09/08/2023
सभी देशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जल और जंगल के सच्चे प्रहरी के रूप में हमारे देश के आदिवासी वर्ग की सजग भूमिका रही है। समय-समय पर हमें श्री बिरसा मुंडा, श्री सिद्धू कान्हू, श्री टांट्या भील, श्री कोमरम भीम, रानी दुर्गावती जी जैसे सच्चे पर्यावरण प्रेमियों ने प्रकृति को बचाने की राह दिखाई, ऐसे महान पर्यावरण संरक्षकों को सादर नमन।