20/07/2024
संत थॉमस विद्यालय में “चित्रकला” व “योगा” प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
जगाधरी के प्रतिष्ठित संत थॉमस विद्यालय में ए. एस.आई. एस सी. क्षेत्रीय स्तर पर (ASISC Zonal Level) “चित्रकला” एवं “योगा” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्या डॉ. चंदना लाल द्वारा इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने का मुख्य उद्देश्य समाज में “कला - कौशल” तथा “ स्वास्थ्य” के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। “चित्रकला प्रतियोगिता” का आयोजन चित्रकला अध्यापिका विद्याबाली एवं योगा प्रतियोगिता का आयोजन रेखा रावत की देख -रेख में सम्पन्न हुआ ।
“चित्रकला “ प्रतियोगिता में संत थॉमस विद्यालय के प्रतिभागियों के अतिरिक्त क्राइस्ट राजा कॉन्वेंट स्कूल ( जींद ) ,बेल टॉल पब्लिक स्कूल ( अंबाला ) , सेंट पॉल हाई स्कूल ( अंबाला ) , ब्लूमबर्ग पब्लिक स्कूल ( यमुनानगर) , संत कबीर पब्लिक स्कूल (हिसार) ,आदर्श पब्लिक स्कूल (करनाल) के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
“योगा” प्रतियोगिता में संत थॉमस विद्यालय के प्रतिभागियों के अतिरिक्त संत कबीर पब्लिक स्कूल (हिसार) ,आदर्श पब्लिक स्कूल (करनाल) के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
दोनों प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय की माननीया प्रधानाचार्या डॉक्टर चंदना लाल व जगाधरी चर्च के धर्मगुरु अरनेस्ट जस्टिन मसीह की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना द्वारा हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. चंदना लाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं ।
निर्णायक मंडल ,अध्यापकगण एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए , जलपान का प्रबंध भी किया गया। “चित्रकला” प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों में एच.ओ. डी. सीमा जैन (महाराजा अग्रसेन कॉलेज ,जगाधरी) , चित्रकला अध्यापक सुखविंदर सिंह (डी.पी.एस., जगाधरी), चित्रकला अध्यापक प्रदीप बत्तरा (एस.डी. पब्लिक स्कूल, जगाधरी) तथा “योगा प्रतियोगिता के निर्णायकों में योगा कोच रजनी (एस. डी. मॉडल स्कूल, जगाधरी) , योगा व नैचुरल पैथी प्रवक्ता मंगल ( खालसा कॉलेज , यमुनानगर) , एच.ओ. डी. फ़िज़िकल एजुकेशन डॉ. अमृता प्रीतम (खालसा कॉलेज, यमुनानगर), असिस्टेंट प्रोफेसर हैल्थ एंड फ़िज़िकल एजुकेशन रजनी (खालसा कॉलेज, यमुनानगर) , सीनियर डिस्ट्रिक्ट योगा कोच किरन गुलाटी (स्पोर्ट्स ऑफिस, यमुनानगर ) थे।
“चित्रकला प्रतियोगिता” का परिणाम इस प्रकार रहा:-
**सब- जूनियर वर्ग
प्रथम स्थान - समरीन (आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल)
द्वितीय स्थान - नित्या ( संत थॉमस स्कूल, जगाधरी)
तृतीय स्थान - आदर्श (संत कबीर स्कूल, हिसार)
**जूनियर वर्ग
प्रथम स्थान - अनुज प्रिंस (बेल टॉल पब्लिक स्कूल, अंबाला)
द्वितीय स्थान - ज्ञान कौर ( संत थॉमस स्कूल, जगाधरी)
तृतीय स्थान - अन्नया (संत कबीर स्कूल, हिसार)
** सीनियर वर्ग
प्रथम स्थान - गंगा कौर (संत थॉमस स्कूल, जगाधरी)
द्वितीय स्थान - ईशा ( आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल)
तृतीय स्थान - तानिया धीमान (संत कबीर स्कूल, हिसार)
“योगा प्रतियोगिता” का परिणाम इस प्रकार रहा:-
**ऑल ओवर चैंपियनशिप
अंडर 14 गर्ल्स
* प्रथम स्थान– संत थॉमस स्कूल ,जगाधरी
* द्वितीय स्थान–आदर्श पब्लिक स्कूल ,करनाल
* तृतीय स्थान– संत कबीर स्कूल, हिसार
अंडर 17 गर्ल्स
* प्रथम स्थान– संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
अंडर 17 बॉय्ज़
* प्रथम स्थान–संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
अंडर 19 गर्ल्स
*प्रथम स्थान–संत कबीर स्कूल, हिसार
*द्वितीय स्थान–आदर्श पब्लिक स्कूल ,करनाल
*तृतीय स्थान– संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
**इनडिविजुअल रिज़ल्ट (एकल परिणाम)
प्रथम स्थान– वर्णिका, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
*द्वितीय स्थान– जीनल, संत कबीर स्कूल,हिसार
*तृतीय स्थान – अवनि , संत कबीर स्कूल,हिसार
अंडर 17 गर्ल्स
प्रथम स्थान- हशमन कौर, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
द्वितीय स्थान- आरना, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
तृतीय स्थान- मान्यता, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
अंडर 17 बॉय्ज़
प्रथम स्थान – सुखबीर सिंह,संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
द्वितीय स्थान– आरव काम्बोज, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
तृतीय स्थान – देवांश देवगन, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
अंडर 19 गर्ल्स
प्रथम स्थान– मानवी व्यास , संत कबीर स्कूल, हिसार
द्वितीय स्थान– रिया राणा, आदर्श पब्लिक स्कूल करनाल एवं हिमांशी ,संत कबीर स्कूल, हिसार
तृतीय स्थान - वंशिका, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
**रिद्धिमिक योगा परिणाम:-
अंडर 14 गर्ल्स
प्रथम स्थान- प्रियल, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
द्वितीय स्थान- जीनल, संत कबीर स्कूल, हिसार
तृतीय स्थान - नव्या, आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल
अंडर 17 गर्ल्स
प्रथम स्थान - आरना, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
अंडर 17 बॉय्ज़
प्रथम स्थान –सुखबीर सिंह, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
अंडर 19 गर्ल्स
प्रथम स्थान - रिया राणा, आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल
द्वितीय स्थान– हिमांशी, संत कबीर स्कूल, हिसार
तृतीय स्थान –जसमीत कौर, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
** आर्टिस्टिक योगा परिणाम:-
अंडर 14 गर्ल्स
प्रथम स्थान- वर्णिका, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
द्वितीय स्थान- याशवी, आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल
अंडर 17 गर्ल्स
प्रथम स्थान - हशमन कौर, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
अंडर 17 बॉय्ज़
प्रथम स्थान- आरव कम्बोज, संत थॉमस स्कूल, जगाधरी
अंडर 19 गर्ल्स
प्रथम स्थान– मानवी व्यास, संत कबीर स्कूल, हिसार
द्वितीय स्थान– दिव्यांशी, आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया डॉ. चंदना लाल ने विजेताओं को ट्रॉफी ,मेडल एवं सर्टिफिकेट द्वारा पुरस्कृत करते हुए बधाई दी तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।