29/09/2021
आज गुरु नानक खालसा महाविद्यालय यमुनानगर कि राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई कि ओर से करेडा खुर्द गाँव में पोषण माह के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गाँव की महिलाओं, बच्चों और स्वयंसेवकों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। NSS की कार्यक्रम संयोजिका डॉ कैथरीन ने महिलाओं को अच्छी और सेहतमंद पोषण के बारे में जानकारी देते हुए खुद को अहमियत देने का भी संदेश दिया। हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी तरह के प्रोटीन, मिनरल, विटामिन से युक्त भोजन जरूरी है। NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनय चंदेल ने महिलाओ को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और साथ ही उन्हें बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए उस पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए आग्रह किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गाँव की महिलाओं को फलों की कीट बनाकर दी गई। तत्पश्चात महिलाओं को सही तरह से हाथ धोने के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम सफल बनाने में विशेष रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. संजय विज, श्री शिव कुमार जी, राजन कुमार, सरपंच क्रेडा, आशा वर्कर किरण बाला, संतोष जी व गुरु नानक खालसा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों योगदान रहा।