02/07/2026
https://youtu.be/PWpDs9ORzAA सरस्वती शिशु मंदिर करकबेल का भव्य शुभारंभ
करकबेल - करकबेल में सरस्वती शिशु मंदिर के पुनर्निर्मित भव्य भवन में माँ सरस्वती का पूजन एवं नवागत छात्रों का मुंह मीठा कर हुआ शुभारंभ। इस कार्यक्रम में मणिनागेन्द्र सिंह फॉउंडेशन के महासचिव इंजी. सरदार सिंह के मुख्यातिथ्य व गोटेगांव के लोकप्रिय विधायक महेंद्र नागेश की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमान हाकम सिंह जी चड़ार पूर्व विधायक गोटेगांव, संतोष दुबे पूर्व जनपद अध्यक्ष गोटेगांव, हेमेन्द्र सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरसिंहपुर, रेशम सिंह जी पटेल वरिष्ठ समाज सेवी, राजकुमार गुमास्ता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, कमलेश अग्रहरि विभाग समन्वयक जबलपुर विभाग, मदन खत्री संस्थापक अध्यक्ष माधव ग्राम भारती, विशाल सिंह पटेल, सुरेंद्र पटेल, रामगोपाल पटेल वरिष्ठ समाज सेवी, श्रीमती अनिता श्रीवास्तव सरपंच बौछार, विक्रम सिंह चौहान अध्यक्ष माधव ग्राम भारती, कमल सिंह पटेल सचिव एवं जिला सचिव नरसिंहपुर, सरस्वती शिशु मंदिर गोटेगांव के व्यवस्थापक श्रीमान राजकुमार जैन जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कहा शिशु मंदिर शिक्षा के साथ संस्कार भी देता है, यहीं से सुयोग्य नागरिक बनकर बच्चे निकलते हैं, एक मात्र करकबेल का शिशु मन्दिर ही है जहां से 2 आई ए एस 20 - 25 डॉक्टर, तहसीलदार, एसडीएम, बैंक मैनेजर, लोको पायलट और अनेक बच्चे देश विदेश में सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने कहा अपने बच्चों को शिशु मंदिर में ही पढ़ाना चाहिए। सन्तोष दुबे जिनका जन्म भी था ने एक लाख, रेशम सिंह पटेल ने पचास हज़ार, हेमेंद्र सिंह ने बाइस हज़ार, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने ग्यारह हजार, तथा इंद्रजीत पटेल ने ग्यारह हजार रुपए शिशु मंदिर को दान देने की घोषणा की। पूर्व के सभी दानदाताओं का साल, श्रीफल और पुष्पाहार से सम्मान किया। विद्यालय भवन में निर्माण में कार्यरत सभी बंधुओ को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माधव ग्राम भारती के अनेक सदस्य, मूरत सिंह पटेल सदस्य भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ, इंजी. चंद्रमोहन गुप्ता, डॉ भरत मेहरा पूर्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष/ माधव ग्राम भारती के मनोनीत सदस्य, मेहरा समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष, विमलेश पटेल, इमरत रजक, राजेश वैष्णव, लोकेंद्र नेमा प्रधानाचार्य, जीतेश सक्सेना, राजीव नेमा, वरुण सक्सेना, श्रीमती अंजना वैष्णव, श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्रीमती संगीता पटेल, श्रीमति अनीता, सुश्री हर्षा दुबे, पवन पटेल, मुकेश ठाकुर जिला महामंत्री भाजपा अनुसूचित जनजाति, गोविंद किरार जिला समन्वयक, गिरीश पटेल, सूर्यादित्य लोधी, विनोद पाटकर एवं छात्रों के माता पिता और अनेक गांवों के गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन रघुवीर सिंह पटेल के मुखारबिंद से हुआ। वर्षा के कारण समय से पहले कार्यक्रम समाप्त करना पड़ा।