13/08/2025
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय मंत्री जी श्री इंदर सिंह सिंह परमार जी के आतिथ्य में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार का वितरण समारोह भोपाल में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2025 को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के ज्ञान विज्ञान भवन में आयोजित हुआ जिसमें शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जबलपुर संस्था के प्रधानाचार्य एल एल अहिरवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ पंकज मिश्रा को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी का पुरस्कार प्रदान किया गया, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति कुल सचिव एवं राष्ट्रीय सेवा योजनाएं कार्यक्रम समन्वयक तथा देवांश गौतम जी एवं महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की,
27/06/2025
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नशा मुक्ति अभियान इकाई तथा नवज्योति नशा मुक्ति केंद्र के द्वारा आयोजित कार्यक्रम
21/06/2025
आज दिनांक 21.06.2025 को शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय ग्वारीघाट जबलपुर में संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. एल.एल. अहिरवाल के मार्गदर्शन एवं इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रामकुमार अग्रवाल के संचालन में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास डॉ. रवि नारायण प्रजापति एवं डॉ. संजय कुमार पुरिया स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के द्वारा कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वारीघाट क्षेत्र की पार्षद श्रीमती शारदा कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि महोदया डॉ बिंदु ध्रुव , डॉ रविकांत श्रीवास्तव,डॉ आरके तिवारी ,डॉ मनोज सिंह ,डॉ राकेश सारस्वत , डॉ दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ,महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं, स्वयं सेवक एवं आम जनमानस लगभग 550 व्यक्तियों ने प्रातः 7:00 बजे से 7:45 तक योग प्रोटोकाल का अभ्यास किया। ग्यारहवें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अतंर्गत महाविद्यालय के स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं ने योग विषय पर अनेको प्रतियोगिताऐं जैसे रंगोली प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक, योग जागरूकता पर रैली का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से सम्पन्न किया गया। साथ ही महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ग्यारहवें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. पंकज मिश्रा एवं सहायक प्रभारी श्री मोहम्मद रज़ा सिद्दिकी के सहयोग सम्पन्न किया गया।
21/06/2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
20/06/2025
मां नर्मदा के तट पर ग्वारीघाट में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जबलपुर के स्वस्थ वृत्त विभाग के निर्देशन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा स्वयंसेवकों के द्वारा विश्व योग दिवस की गतिविधियों के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योग का संदेश दिया
20/06/2025
दिनांक 19 जून 2025 को शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(NDRF) वाराणसी एवं जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर माननीय प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षक गण तथा स्वयं सेवक उपस्थित हुए जिसमें उन्होंने स्वयं की रक्षा के साथ-साथ दूसरों के जीवन की रक्षा हम आपदा की स्थिति में किस प्रकार से कर सकते हैं इसका एक सुखद प्रयोग अनुभव प्राप्त किया
18/06/2025
विश्व योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम
06/06/2025
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम
06/06/2025
World Environment Day ,
एक पौधा मां के नाम
महाविद्यालय के द्रव्य गुण एवं योग विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जबलपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम
12/03/2025
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय द्वारा आयोजित विशेष शिविर की गतिविधियां वर्ष 2024 -25
11/03/2025
रक्तदान - करके देखें, अच्छा लगता है। एक ही बार में इहलोक और परलोक दोनों के लाभ। देने की ख़ुशी एक तरफ, स्वास्थ्य लाभ दूसरी तरफ। दुर्भाग्यशाली हैं वो जो दे सकते हैं, फिर भी नहीं देते। धन्यभागी हैं हम कि ईश्वर ने इस योग्य बनाया कि दे सके। १५ वर्ष से निरंतर, उसके पहले जब भी अवसर मिला तब दिया। एक बार तो ऐसे रोगी को दिया, जिसके घर के कई सदस्य आसपास होते हुए भी रक्त देने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण थे बेचारे... पर पढ़े लिखे लोगों में भी कमी नहीं है अज्ञान / अविश्वास / भय की। ईश्वर सबको सद्बुद्धि दे ताकि कोई रक्त की कमी से दम ना तोड़े। दुःख की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी युवा जनसंख्या वाले देश में लोग रक्त की कमी से मर भी रहे हैं।
05/06/2024
https://youtu.be/pETipoRRvZw?si=Vwszw2qtJi9kUAug
Seed ball making ।। Easy plantation ।। How to grow plant easily ।। GAAMC, JABALPUR
- Dr L.L. Ahirwal (Principal ) , Dr. Vidhi kumath . Rahul Dhakar ::आज के इस वीडियो में हम एक सीड बॉल बनाना सीखेगे जिसे हम किसी अपने को गिफ्...