PM coe Gmacc Jabalpur

PM coe Gmacc Jabalpur

Share

The institution first came into existence as Saugor School in 1836. In 1860 it was upgrad

Government Mahakoshal Arts & Commerce Autonomous (Lead) College Jabalpur is one of the oldest and most prestigious institutions of higher education in Central India.

Photos from PM coe Gmacc Jabalpur's post 31/08/2025

दिनांक : 30/08/2025
स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत
”आतंकवाद के विरुद्ध भारत का अटूट संकल्प : ऑपरेशन सिन्दूर“ विषय पर व्याख्यान आयोजित

”युवाओं को आंतक का हर स्तर पर विरोध करना चाहिये,
शांति में ही प्रगति निहित है”
डॉ. सुधीर कुमार मिश्र, प्रसिद्ध वैज्ञानिक

स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत आज ”आतंकवाद के विरुद्ध भारत का अटूट संकल्प : ऑपरेशन सिन्दूर“ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में डॉ. सुधीर कुमार मिश्र, प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं डीआरडीओ सलाहकार एवं पूर्व महानिदेशक - ब्रहास उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि कें रुप में महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री आशीष राव उपस्थित रहें। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

मुख्य वक्ता के रुप में डॉ. सुधीर कुमार मिश्र, प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं डीआरडीओ सलाहकार एवं पूर्व महानिदेशक - ब्रहास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये भारतीय सैन्य शक्ति की रणनीति, शौर्य एवं ऑपरेशन सिन्दूर के क्रियान्वयन की भारत शासन के अखण्ड प्रयास और अटूट संकल्प से अवगत कराया। सामरिक क्षेत्र में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और वैश्विक मंच पर भारतीय भागीदारी का पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शन किया। अपने अस्तित्व की रक्षा के लिये संघर्ष और उसकी तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम संयोजक, प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने विषय प्रवर्तन करते हुये कहा कि डॉ. सुधीर मिश्र युवाओं के लिए यूथ आईकॉन है जिन्होने न केवल अपने नगर, बल्कि देश को गौरवान्वित किया है। निश्चित ही आपका उद्बोधन युवाओं हेतु प्ररेणा स्त्रोत है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध किया कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तत्पर है। आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए भारतीय सेना सदैव प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. जागेश्वर प्रजापति द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ.देवेन्द्र कोष्टा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. आभा पाण्डेय, डॉ.ए.सी.तिवारी, डॉ. राजेश शामकुंवर, डॉ. रामेश्वर झारिया के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत आतंकवाद के विरुद्ध भारत का अटूट संकल्प ऑ 30/08/2025

आतंकवाद के विरुद्ध भारत का अटूट संकल्प : ऑपरेशन सिन्दूर

स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत आतंकवाद के विरुद्ध भारत का अटूट संकल्प ऑ स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत आतंकवाद के विरुद्ध भारत का अटूट संकल्प ऑपरेशन सिन्दूर“ विष.....

Photos from PM coe Gmacc Jabalpur's post 29/08/2025

“स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना एवं BRBRAITT (BSNL) के मध्य ऐतिहासिक एमओयू – इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण को मिलेगा नया आयाम”

जबलपुर :
एशिया के सबसे बड़े और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एपेक्स प्रशिक्षण संस्थान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम ट्रेनिंग (BRBRAITT), बीएसएनएल जबलपुर और स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, मध्यप्रदेश शासन के मध्य आज एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) सम्पन्न हुआ।

यह एमओयू डॉ. मनीष शुक्ला, चीफ जनरल मैनेजर, बीएसएनएल प्रशिक्षण वर्टिकल तथा प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो. अलकेश चतुर्वेदी, प्राचार्य, शासकीय महाकौशल महाविद्यालय जबलपुर सहित श्री अजय तिवारी और डॉ. पंकज कुमार राय भी उपस्थित रहे।

एमओयू की विशेषताएँ

प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि इस एमओयू के माध्यम से विद्यार्थियों को एडवांस्ड टेलीकॉम, साइबर सिक्योरिटी, ऑप्टिकल फाइबर, डेटा कम्युनिकेशन, आईटी और इंडस्ट्री 4.0 जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को समर/विंटर ट्रेनिंग, औद्योगिक भ्रमण, शॉर्ट-टर्म टेक्निकल कोर्सेज, सॉफ्ट स्किल्स, मोटिवेशनल सेशन्स एवं लीडरशिप वर्कशॉप्स का लाभ मिलेगा।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस एमओयू के अंतर्गत एरिक्सन, नोकिया, सैमसंग, हुआवेई, टीसीएस, विप्रो और अन्य प्रमुख प्राइवेट टेलीकॉम एवं आईटी कंपनियां अपनी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ (Labs) BRBRAITT, जबलपुर में स्थापित करेंगी। इन प्रयोगशालाओं में शासकीय महाकौशल महाविद्यालय, जबलपुर के विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स प्राप्त होंगे और उन्हें रोजगार एवं स्टार्टअप अवसरों में बढ़त मिलेगी।

नए अवसरों के द्वार

डॉ. मनीष शुक्ला ने कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों के लिए केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की दिशा में भी मार्ग प्रशस्त करेगा। निजी कंपनियों के सहयोग से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

सिंधिया जी की घोषणा से जबलपुर को मिलेगा लाभ

इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री आदरणीय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी तथा जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे जी ने हाल ही में जबलपुर में अत्याधुनिक टेलीकॉम ट्रेनिंग एवं इनोवेशन सेंटर की स्थापना की घोषणा की थी। इस एमओयू से यह घोषणा धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है, जिससे जबलपुर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का हब बनेगा।

यह एमओयू विद्यार्थियों के लिए तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और रोजगार क्षमता को सशक्त बनाने वाला है। शासकीय महाकौशल महाविद्यालय जबलपुर के विद्यार्थियों को अब न केवल बीएसएनएल बल्कि एरिक्सन, नोकिया, सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ प्रत्यक्ष रूप से कार्य करने और सीखने का अवसर मिलेगा।

इस समझौते के साथ जबलपुर शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित होने की दिशा में अग्रसर है।

Photos from PM coe Gmacc Jabalpur's post 29/08/2025

राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाकौशल महाविद्यालय में भव्य आयोजन

जबलपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शासकीय प्रधानमंत्री एक्सीलेंस महाकौशल महाविद्यालय में खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के ओपन स्टेडियम में महाविद्यालय की दो टीमों के मध्य रोमांचक फुटबॉल मैच खेला गया, जिसने विद्यार्थियों और उपस्थित जनों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्राओं के दो दल द्वारा रास्साकसी भी प्रस्तुत की गई, जिसने आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एथलीट्स श्री जितेंद्र सिंह, श्री दीपक द्विवेदी एवं श्री अनिमेष मोनू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही खेल अधिकारी डॉ. ज्योति जुनगरे पूर्व खेल अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. अरुण शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी मरावी, डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, एवं डॉ राहुल झरिया की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

फुटबॉल मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया। पूरे महाविद्यालय परिसर में खेल और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना तथा मेजर ध्यानचंद जैसी महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर खेलों के प्रति समर्पण को बढ़ाना रहा।

Photos from PM coe Gmacc Jabalpur's post 28/08/2025

ाष्ट्र_एक_चुनाव
िवसीय_राष्ट्रीय_संगोष्ठी

आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, जबलपुर में आयोजित "एक राष्ट्र, एक चुनाव – लोकतांत्रिक स्थिरता और विकास की ओर एक कदम" विषयक संगोष्ठी में सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जबलपुर के लोकप्रिय सांसद श्री आशीष दुबे जी, मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार श्री रविन्द्र बाजपेयी जी, केंट के लोकप्रिय विधायक श्री अशोक रोहाणी जी, भाजपा जबलपुर महानगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी, रानी दुर्गावती विश्विद्यालय के कुलगुरु श्री राजेश वर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अलकेश चतुर्वेदी जी, श्री अरुण शुक्ला जी, श्री आशीष राव सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत सफल और सारगर्भित रहा।

Photos from PM coe Gmacc Jabalpur's post 23/08/2025

500 से अधिक युवाओं की भागीदारी के साथ जिला करियर मेला सम्पन्न

जबलपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत आयोजित जिला करियर मेला और युवा संगम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक अशोक रोहाणी जी उपस्थित रहे , अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने की, विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमान आशीष राव भी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अरुण शुक्ल ने किया। विधायक माननीय अशोक रोहाणी ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर दिए एवं अच्छे स्टार्टअप्स करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कौशल विभाग के निदेशक तथा उद्योग केंद्र, उद्योग विभाग के निदेशक भी उपस्थित रहे। करियर मेले में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 35 से अधिक कंपनियों और संस्थानों ने स्टॉल्स लगाकर युवाओं को रोजगार, इंटर्नशिप, काउंसलिंग और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए।

विशेषज्ञों ने युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार की दिशा में मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भरता और करियर निर्माण की ओर प्रेरित करने वाला है। विधायक माननीय अशोक रोहाणी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

यह मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बनकर उनके भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

20/08/2025

आयोजन में आपकी गरिमामय उपस्थिति प्रार्थित है।

Photos from PM coe Gmacc Jabalpur's post 20/08/2025

माननीय उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया जिला करियर मेले का पोस्टर जारी

35 से ज्यादा कंपनियां आएंगी, युवाओं को मिलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के मौके

जबलपुर। युवाओं के करियर निर्माण और रोजगार सृजन के लिए जबलपुर में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में 21 अगस्त को स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जिला करियर मेला और युवा संगम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का पोस्टर माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने जारी किया।

मंत्री बोले – “युवा शक्ति ही राष्ट्र की धुरी”

पोस्टर विमोचन के अवसर पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा –
“युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक संपत्ति है। शासन का उद्देश्य हर युवा को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है। मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के लिए लगातार अवसर उपलब्ध करा रही है, जिससे वे रोजगार पाने के साथ-साथ स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ सकें।”

35 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

कार्यक्रम में देशभर की 35 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। ये कंपनियां युवाओं को प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, रोजगार और काउंसलिंग उपलब्ध कराएंगी। इसके साथ ही स्टार्टअप और स्वरोजगार की दिशा में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि पिछले महीने आयोजित करियर मेले में 400 से ज्यादा विद्यार्थियों को रोजगार मिला था। इस बार और भी अधिक युवाओं के चयन की संभावना है।

युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

करियर मेले का उद्देश्य सिर्फ नौकरी दिलाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नवाचार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना भी है। विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग सत्र लिए जाएंगे, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी क्षमताओं के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने की सलाह दी जाएगी।

प्राचार्य और अधिकारी भी रहे मौजूद

पोस्टर विमोचन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अलकेश चतुर्वेदी, संभागीय समन्वयक प्रो. अरुण शुक्ल तथा डॉ. रविश तमन्ना मौजूद रहे। सभी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होने और अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

19/08/2025

सभी विद्यार्थी एवं युवा आयोजित रोजगार मेले में अपना पंजीयन अवश्य कराएं

PM coe Gmacc Jabalpur Government Mahakoshal Arts & Commerce Autonomous (Lead) College Jabalpur is one of the oldest and most prestigious institutions of higher education in Central India. The institution first came into existence as Saugor School in 1836. In 1860 it was upgrad

Want your school to be the top-listed School/college in Jabalpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


South CIvil Line Jabalpur
Jabalpur
482001