लक्ष्मी नारायण यादव उ.मा विद्यालय रांझी

  • Home
  • India
  • Jabalpur
  • लक्ष्मी नारायण यादव उ.मा विद्यालय रांझी

लक्ष्मी नारायण यादव उ.मा विद्यालय रांझी Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from लक्ष्मी नारायण यादव उ.मा विद्यालय रांझी, School, RANJHI KARONDI GRAM, Jabalpur.

नगर निगम द्वारा संचालित लक्ष्मी नारायण यादव हायर सेकेंडरी स्कूल, रांझी, जबलपुर में एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। 1953 में स्थापित विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। नगर निगम द्वारा संचालित संस्था लक्ष्मी नारायण यादव उ.मा विद्यालय रांझी करोंदीग्राम जबलपुर 1954 में स्थापित कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों हेतु गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करता है।

दिनांक 15/07/2026 को विद्यालय के छात्रों को NDRF की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों एव...
16/07/2026

दिनांक 15/07/2026 को विद्यालय के छात्रों को NDRF की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों एवं विद्यालय के सभी कर्मचारियों को भूकंप, आग जैसी आपदाओं के दौरान बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

आज दिनांक 08/07/2026 को कदम संस्था द्वारा बीजारोपण अभियान के तहत विद्यालय के छात्रों को बीज उपलब्ध कराये गए एवं बीज रोपि...
08/07/2026

आज दिनांक 08/07/2026 को कदम संस्था द्वारा बीजारोपण अभियान के तहत विद्यालय के छात्रों को बीज उपलब्ध कराये गए एवं बीज रोपित कर पौधे की देखभाल करने हेतु मार्गदर्शन किया गया। इस अभियान के तहत चयनित छात्रों को दिसंबर माह में पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

दिनांक 01/06/2026 को विद्यालय में रांझी पुलिस द्वारा छात्रों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा सप्ताह के तहत नए साइबर खतर...
02/07/2026

दिनांक 01/06/2026 को विद्यालय में रांझी पुलिस द्वारा छात्रों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा सप्ताह के तहत नए साइबर खतरों के बारे में अवगत कराया गया एवं उनसे बचने हेतु नवीन जानकारियां उपलब्ध करवाई गई।

दिनांक 21 जून 2026 को लक्ष्मी नारायण यादव उ.मा.वि रांझी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी छात...
22/06/2026

दिनांक 21 जून 2026 को लक्ष्मी नारायण यादव उ.मा.वि रांझी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा योगा अभ्यास किया गया।

दिनांक 1/04/2026 को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का प्रवेशोत्सव कार्यक्रम दिवस   शाला में मनाया गया।
02/04/2026

दिनांक 1/04/2026 को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का प्रवेशोत्सव कार्यक्रम दिवस शाला में मनाया गया।

शैक्षणिक भ्रमण सत्र 2025-26 रूपनाथ मंदिर बहोरीबन्द की कुछ झलकियां - यहाँ की ऐतिहासिक और पौराणिक जानकारी नीचे दी गई है:1....
28/02/2026

शैक्षणिक भ्रमण सत्र 2025-26 रूपनाथ मंदिर बहोरीबन्द की कुछ झलकियां - यहाँ की ऐतिहासिक और पौराणिक जानकारी नीचे दी गई है:

1. सम्राट अशोक का शिलालेख (सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रमाण)
रूपनाथ की सबसे बड़ी ऐतिहासिक पहचान यहाँ मौजूद सम्राट अशोक का लघु शिलालेख (Minor Rock Edict) है।
महत्व: इस शिलालेख में अशोक ने अपने 'धम्म' (धर्म) के प्रचार और नैतिक आचरण के बारे में बताया है। यह मौर्य साम्राज्य के विस्तार और उस समय की ब्राह्मी लिपि का एक जीवंत उदाहरण है।

2. पौराणिक मान्यताएं और तीन अद्भुत कुंड
धार्मिक रूप से इस स्थान को भगवान शिव (रूपनाथ) का निवास माना जाता है। यहाँ पहाड़ी पर एक के ऊपर एक स्थित तीन प्राकृतिक जलकुंड हैं, जिनका अपना ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है:

राम कुंड: सबसे ऊपर स्थित कुंड।

लक्ष्मण कुंड: बीच में स्थित कुंड।

सीता कुंड: सबसे नीचे स्थित कुंड।

3. रूपनाथ मंदिर और गुफा
मंदिर: यहाँ एक प्राचीन 'पंचलिंगी' शिव प्रतिमा है, जिसे 'रूपनाथ' के नाम से पूजा जाता है।

4. स्थापत्य और भौगोलिक स्थिति
यह मंदिर कैमोर पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है। यहाँ की चट्टानें और प्राकृतिक झरने इसे एक सुंदर पर्यटन स्थल बनाते हैं। 9वीं शताब्दी के आसपास के कुछ मंदिर अवशेष भी यहाँ की प्राचीनता को दर्शाते हैं।

दिनांक 26/01/2026 को विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया ।
29/01/2026

दिनांक 26/01/2026 को विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया ।

आज दिनांक 12/01/2026 को लक्ष्मी नारायण यादव उ.मा. विद्यालय रांझी में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्म में "य...
19/01/2026

आज दिनांक 12/01/2026 को लक्ष्मी नारायण यादव उ.मा. विद्यालय रांझी में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्म में "युवा दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 9 से 10:30 बजे तक विद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं छात्रों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के संदेश का रेडियो के माध्यम से प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में माननीय पार्षद अंबेडकर वार्ड श्री अनुराग दाहिया, श्री आलोक मित्रा, श्री जगत पटेल, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति परोहा एवं समस्त शालेय स्टाफ उपस्थित रहा।

Address

RANJHI KARONDI GRAM
Jabalpur
482005

Opening Hours

Monday 10:30am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10:30am - 5am
Friday 10:30am - 5:30am
Saturday 10:30am - 5am
Sunday 10:30am - 5am

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लक्ष्मी नारायण यादव उ.मा विद्यालय रांझी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category