Govt. Mahakoshal Arts and Commerce College Jabalpur

Govt. Mahakoshal Arts and Commerce College  Jabalpur Government Mahakoshal Arts and Commerce College Jabalpur established in the year 1836 as Robertson C

जीवन का मूल मंत्र पुस्तक का विमोचन दिनांक 12 अप्रैल 2025"जीवन में कुछ ऐसा किया जाए जिसको लिखा जा सके या कुछ ऐसा लिखे जो ...
13/04/2025

जीवन का मूल मंत्र पुस्तक का विमोचन
दिनांक 12 अप्रैल 2025
"जीवन में कुछ ऐसा किया जाए जिसको लिखा जा सके या कुछ ऐसा लिखे जो पढ़ा जा सके" - उक्त विचार डॉ के एल जैन, सेवा निवृत अतिरिक्त संचालक, जबलपुर संभाग ने उनकी पुस्तक "जीवन के मूल मंत्र" के विमोचन के अवसर पर को व्यक्त किए।
प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय, शासकीय महाकोशल महाविद्यालय जबलपुर में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के केंद्र बिंदु डॉ के एल जैन पूर्व अतिरिक्त संचालक, जबलपुर संभाग जबलपुर, विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि डॉ राजेश वर्मा, कुलगुरु, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर विशिष्ट अतिथि, डॉ संतोष जाटव, वर्तमान अतिरिक्त संचालक जबलपुर संभाग, विशिष्ट अतिथि, डॉ संदेश जैन, समाज सेवी, डॉ कौशल दुबे उद्योगपति माननीय शरद भाई पालन जी
प्रेक्षा ग्रह में विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए प्राचार्य डॉ ए एल महोबिया प्राचार्य शास विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर डॉ वीणा श्रीवास्तव प्राचार्य शास महाविद्यालय रांझी, डॉ चंडोक, प्राचार्य गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय जबलपुरमहाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ पी एल अहिरवार, कार्यक्रम के अध्यक्ष,आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अलकेश चतुर्वेदी जी, अतिरिक्त संचालक कार्यालय से आए हुए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी महाविद्यालय के प्राध्यापक अतिथि विद्वान छात्र छात्राएं महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में एकत्रित हुए।
कार्यक्रम का प्रारंभ समस्त अतिथियों के द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलन करते हुए किया गया। अरुण कुमार के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई ।
सभी अतिथियों के स्वागत उपरांत डॉक्टर मलय वर्मा के द्वारा डॉक्टर के एल जैन के जीवन परिचय को प्रस्तुत किया गया । इसके उपरांत जीवन का मूल मंत्र पुस्तक का विमोचन समस्त अतिथियों के द्वारा किया गया। पुस्तक विमोचन के उपरांत डॉ कौशल दुबे ने पुस्तक के संबंध में उदाहरण सहित अपनी समीक्षा प्रस्तुत की । विशिष्ट अतिथि डॉ संदेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पुस्तक जीवन के प्रत्येक हिस्से को प्रदर्शित करती है हम सबके जीवन को बदलने में यह पुस्तक कारगर सिद्ध होगी हमें जीवन में कुछ ऐसा काम करना चाहिए कि लोग आपको याद करें और यह पुस्तक वही कार्य कर रही है।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संतोष जाटव ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर के एल जैन के जीवन और उनके कार्य क्षेत्र को बताया तथा पुस्तक लिखने के लिए उन्हें बधाई प्रस्तुत की।
कुलगुरु माननीय डॉ राजेश वर्मा ने अपने वक्तव्य में पुस्तक के मर्म और प्रारब्ध के संबंध में बताया। शब्द और भावों को पुस्तक के रूप में अवश्य लाना चाहिए और शब्द एवं रहस्य को जानना हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है ।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ द्वारा वर्ष भर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ अंग्रेजी विभाग के द्वारा आयोजित कम्युनिकेटिव इंग्लिश विषय पर आयोजित कार्यशाला के सर्टिफिकेट भी विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। महाविद्यालय में आई क्यू ए सी द्वारा महाविद्यालय के कर्मचारियों के लिए आयोजित कंप्यूटर अवेयरनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए ट्रेनर्स को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉक्टर मलय वर्मा, एवं डॉ स्मिता बेलवंशी ने किया। आभार प्रदर्शन महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर आभा पांडे, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी, द्वारा किया गया।

प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय शा महाकोशल महाविद्यालय जबलपुर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वस्ति प्रकोष्ठ IQAC के अंतर्गत डॉ...
13/04/2025

प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय शा महाकोशल महाविद्यालय जबलपुर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वस्ति प्रकोष्ठ IQAC के अंतर्गत डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रोफेसर सदानंद सप्रे जी का विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया।डॉ भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती के पूजन एवं पुष्पमाला अर्पण करके किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्राचार्य डॉक्टर अलकेश चतुर्वेदी जी के द्वारा किया गया । इसके उपरांत मुख्य वक्ता डॉक्टर सदानंद सप्रे जी (रिटायर्ड प्रोफेसर हैं NIT भोपाल) ने अपने वक्तव्य में सर्वप्रथम विद्यार्थियों से परस्पर संवाद करते हुए अंबेडकर जी के जीवन से संबंधित पुस्तक पढ़ने हेतु प्रेरित किया। विद्यार्थियों से स्वाधीनता सेनानी एवं समाज सुधारक के नाम पर चर्चा की। प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि स्वाधीनता के लिए जिन्होंने बलिदान दिया हमें उनकी जानकारी होना अति आवश्यक है क्योंकि उन्होंने देश को स्वाधीन बनाने के लिए स्वयं को फांसी पर चढ़ा दिया हमें अपने देश के लिए कम से कम अपना कर्तव्य निभाना चाहिए । 1947 में देश के लिए मरना सीखे परंतु अब 1947 के बाद हमें देश के लिए जीना सीखे पर कार्य करना चाहिए ।इसी तरह सामाजिक महापुरुषों से हमें आज के सामाजिक परिवेश से विकृति को दूर करना सीखना चाहिए। एक विकृति जिसे दहेज कहते हैं इसके लिए हमें सबसे पहले यह सोचना चाहिए कि जहां मैं शादी करूंगा वहां से दहेज नहीं लूंगा या जहां मेरी शादी होगी वहां से दहेज प्रथा को मैं खत्म करूंगा । इसके साथ ही डॉक्टर अंबेडकर के जीवन से जुड़ी बातों को बताते हुए उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को स्पष्ट किया ।डॉक्टर अंबेडकर ने विदेश की उच्च यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की।
हमें विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानना चाहिए और विद्यार्थियों को अपने जीवन में यह समझना अति आवश्यक है साथ ही साथ मतभेद होते हुए भी व्यक्ति के लिए स्वयं के मन में अच्छे भाव होना अति आवश्यक है। इसका उदाहरण महात्मा गांधी ने संविधान निर्माण में अंबेडकर जी के नाम का सुझाव दिया था जिसके पश्चात ही उन्हें संविधान निर्माण हेतु अध्यक्ष बनाया गया जबकि महात्मा गांधी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के मध्य मतभेद थे। उन्होंने बताया कि धनंजय कील ने डॉक्टर अंबेडकर के जीवन परिचय संबंधी एक पुस्तक लिखी है जिसे 1954 में बाबा साहब ने स्वयं पढ़ा था और बाबा साहब ने पढ़ने के उपरांत उसे पुस्तक को प्रस्तुत करने हेतु अपनी अनुमति प्रदान की थी। यह पुस्तक 1956 में बाबा साहब के मृत्यु के उपरांत प्रकाशित की गई थी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने बी आर अंबेडकर के प्रसंग को प्रस्तुत किया, साथ में सामाजिक कुरीतियों से हम सभी बाहर आए और इसे मिलकर समाप्त करें यह बात रखी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन आई क्यू ए सी प्रकोष्ठ समन्वय डॉक्टर आभा पांडे द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉक्टर तृप्ति उकास, अग्रणी प्रकोष्ठ की प्रशासनिक अधिकारी, द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक ,अतिथि विद्वान, कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल महाविद्यालय जबलपुर नॉन टीचिंग स्टाफ हेतु कंप्यूटर जागरूकता कार्यक्रम का ...
02/04/2025

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल महाविद्यालय जबलपुर नॉन टीचिंग स्टाफ हेतु कंप्यूटर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल महाविद्यालय जबलपुर में आंतरिक गुणवत्ता आस्वस्ति प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कंप्यूटर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 25 मार्च 2025 से 2 अप्रैल 2025 तक नॉन टीचिंग स्टाफ हेतु किया गया। कार्यक्रम एवं आई क्यू एसी प्रकोष्ठ समन्वयक डॉक्टर आभा पांडे एवं प्राचार्य डॉक्टर अलकेश चतुर्वेदी के निर्देशन में प्रशिक्षण का कार्य संपादित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट से निर्देश डाउनलोड करना, गूगल मेल का निर्माण करना, मेल के द्वारा मैसेज और अटैचमेंट भेजना, गूगल ड्राइव का उपयोग करना, गूगल फॉर्म का निर्माण करना और गूगल फॉर्म के द्वारा जानकारियां एकत्रित करना, फॉर्म भरना गूगल ट्रांसलेट एवं ट्रांसलिटरेट की उपयोगिता भी बताई गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्टाफ को कंप्यूटर फ्रेंडली बनाना था जिसके लिए स्टाफ को वॉइस टाइपिंग, एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, गूगल मीट के उपयोग के साथ ही यूट्यूब, व्हाट्सएप का कार्यालयीन कार्य हेतु उपयोग करने के संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉक्टर नीलिमा, डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी, श्री सौरभ राय के द्वारा कंप्यूटर लैब में ऑडियो विजुअल माध्यम से प्रत्येक मॉड्यूल का डेमोंसट्रेशन किया गया एवं डॉ विजेंद्र विश्वकर्मा, डॉ सुशील ठाकरे, डॉ आभा दुबे के द्वारा हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। आई क्यू एसी सदस्य डॉक्टर प्रतिभा कुमार, डॉक्टर स्मिता बेलवंशी, डॉक्टर मनीष सक्सैना ,डॉक्टर विभा चौधरी, डॉक्टर कुसुम लता रजक का प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 नॉन टीचिंग स्टाफ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर अल्केश चतुर्वेदी ने सभी को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु बधाई दी ।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डॉ स्मिता बेलवंशी के द्वारा किया गया।

Social Gathering and Prize Distribution Function at PMCOE Govt Mahakoshal College Jabalpur on 7/3/25
08/03/2025

Social Gathering and Prize Distribution Function at PMCOE Govt Mahakoshal College Jabalpur on 7/3/25

08/03/2025

Received Best Indian Golden Personalities Award for Academic Excellence from Shri Ashok Rohani, MLA Cantt, the Chief Guest of our Social Gathering and Prize Distribution Function at PMCOE Govt Mahakoshal College Jabalpur

*राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन*भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रकोष्ठ के अंतर्गत आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय म...
05/03/2025

*राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन*

भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रकोष्ठ के अंतर्गत आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में त्रैमासिक गतिविधियोंके अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन दिनांक 4/03/25 को किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
डॉ ध्रुव कुमार दीक्षित ने सामाजिक सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि समाजशास्त्री बेवर्ज के पांच सिद्धांतों अज्ञानता, गंदगी, बीमारी, बेकारी, अभाव के संबंध में बताया। यदि किसी व्यक्ति के साथ कारखाने में कोई दुर्घटना होती है तब भरण पोषण की जिम्मेदारी कंपनी की होती है यह 1948 का कारखाना अधिनियम के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा का एक दायित्व है। कोरोना के समय विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा उत्पन्न न हो इसलिए असाइनमेंट आधारित परीक्षाओं का आयोजन भी किया गया था यह सभी सामाजिक सुरक्षा का ही एक रूप है सरकारी नौकरी भी सामाजिक सुरक्षा को प्रदर्शित करती है जिसमें व्यक्ति नौकरी करता है और रिटायरमेंट के उपरांत पेंशन प्राप्त करता है परंतु पूंजीवाद ने सामाजिक संरचना को परिवर्तित कर दिया है जिससे सामाजिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है वर्तमान में हार्ड वर्क नहीं स्मार्ट वर्क की आवश्यकता है ताकि सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।
कार्यक्रम की वक्ता श्रीमती रिची आहूजा ने साइबर सिक्योरिटी के संबंध में पी पी टी के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर क्राइम की जानकारी प्रदान की जिसमें साइबर बुलिंग ,फिशिंग , हैकिंग ऑनलाइन फ्रॉड , वायरस से कैसे सुरक्षित रहा जाए यह उपाय को बताया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइबर क्राइम से विद्यार्थियों को सुरक्षा प्रदान करना एवं उसके उपाय को बताना रहा।
कार्यक्रम की वक्ता डॉक्टर दीप्ति पांडे ने पर्यावरण सुरक्षा में पर्यावरणीय समस्या को समझाया क्लाइमेट चेंज हमारे जीवन को प्रभावित कर रहा है जिसका मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग है ग्रीनहाउस इफेक्ट से होने वाली समस्या और उसके समाधान को समझाया साथ ही साथ जेनेटिक इंजीनियरिंग के द्वारा फूड प्रोडक्शन किया जा रहा है और यह प्रोडक्ट हमारे जीवन को प्रभावित कर रहे हैं इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण को सुरक्षित रखना अति आवश्यक है ताकि हम अच्छा जीवन यापन कर सके।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर मनीष सक्सेना एवं डॉक्टर कविता शाक्य द्वारा किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में अर्पित पटेल ने प्रथम स्थान अर्जित किया प्रगति सिंह मरकाम द्वितीय स्थान पर रही एवं प्रिया सिंह ने तृतीय स्थान अर्जित किया ।
कार्यक्रम में मंच संचालन कुमारी मेघना लोधी एवं आभार व्यक्त डॉक्टर स्मिता बेलवंशी ने किया। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रकोष्ठ समन्वयक डॉक्टर आभा पांडे, डॉक्टर मलय वर्मा, डॉक्टर मानवेंद्र यादव,डॉ अनीता अग्रवाल, डॉक्टर नीलिमा, डॉक्टर आभा दुबे, डॉक्टर रंजना जैन के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.
डॉ आभा पांडे, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ
समन्वयक

A Workshop on Improve your Communicative Skills sponsored by PM Usha scheme started in PMCOE Govt. Mahakoshal College Ja...
04/03/2025

A Workshop on Improve your Communicative Skills sponsored by PM Usha scheme started in PMCOE Govt. Mahakoshal College Jabalpur on 3rd March 2025 in the Language Lab.Dr. Abha Pandey, Professor and Head of the Department informed the objective of the workshop. Principal Dr. Alkesh Chaturvedi graced the inaugral session. Resource person Dr. Anupama Verma from Govt. Agriculture College Jabalpur started the first session full of activity through a PPT on Communication Skills. Dr. Smita Belwanshi, the coordinator of the workshop anchored the inaugural function. Dr. Pratibha Kumar and Dr. Meena Keller were also present. Enthusiastic students outnumbered the seats available in the Language Lab.

A presentation on action plan at IQAC meeting in my College with the Principal and the members of the staff.
01/03/2025

A presentation on action plan at IQAC meeting in my College with the Principal and the members of the staff.

Attended the Phd Viva of research scholar of Dr. Anita Juneja at Pt. Ravishankar Shukla University Raipur on 7/2/24. It ...
08/02/2025

Attended the Phd Viva of research scholar of Dr. Anita Juneja at Pt. Ravishankar Shukla University Raipur on 7/2/24. It was a pleasure to meet faculty members and old friends from various colleges of Raipur.

Attended Ph D Viva Voce of Research Scholar of Dr. Anita Juneja, Khusboo,  as an expert at Pt. Ravishankar Shukla Univer...
08/02/2025

Attended Ph D Viva Voce of Research Scholar of Dr. Anita Juneja, Khusboo, as an expert at Pt. Ravishankar Shukla University Raipur on 7/2/25. It was a pleasure meeting the faculty members, the old friends from various colleges of Raipur.

दिनांक 30/1/25 को "भारतीय ज्ञान परम्परा एवं महाकुंभ समागम" विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ एस सी राय, प्राचा...
30/01/2025

दिनांक 30/1/25 को "भारतीय ज्ञान परम्परा एवं महाकुंभ समागम" विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ एस सी राय, प्राचार्य, PMCOE, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना, मुख्य अतिथि, डॉ ध्रुव कुमार दीक्षित, केसरवानी महाविद्यालय जबलपुर, डॉ आनंद राणा, जानकीरमन महाविद्यालय जबलपुर PMCOE, शासकीय महाकोशल महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ अलकेश चतुर्वेदी ने विचार प्रस्तुत किए। संचालन डॉ मलय वर्मा ने किया । समन्वयक डॉ आभा पांडे द्वारा जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय भारतीय ज्ञान परंपरा अकादमिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के संचालन में सहयोग करने वाली समिति प्रभारियों और सदस्यों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए और आभार व्यक्त किया।

Address

Jabalpur
482001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. Mahakoshal Arts and Commerce College Jabalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govt. Mahakoshal Arts and Commerce College Jabalpur:

Shortcuts

Share

Category