Sanskar IAS Academy

Sanskar IAS Academy संस्कार आईएएस अकादमी

19/03/2024
24/12/2022

Mppsc 2022
Narmada river system

21/12/2022

Mp psc 2022

20/12/2022

एक संघर्ष भरी कहानी,

पहले मन नहीं था लेकिन सोचा बहुत सारे दोस्तों को मोटिवेशन मिलेगा तो.....

1. NDA qualified in 2014 but failed in SSB
2. 4 बार SSC CHSL(2017,2018,2019,2020......)
3. 4 बार CPO SI (2017,2018,2019,2020....)
4. 4 बार CGL (2017,2018,2019,2020....)
5. 2 बार MTS(2016,2019....)
6. 2 बार AFCAT (2017,2018...)
7. 2 बार रेलवे ( ALP, NTPC..)
8. 1 बार दिल्ली पुलिस (कांस्टेबल)
9. 1 बार INVESTIGATION OFFICER IN INTELLIGENCE BUREO

इतने सारे एग्जाम क्लियर करने के बाद SSC CGL 2019 से मुझे ड्रीम पोस्ट मिली... ! पता नही क्यों कुछ लोग मात्र एक दो अटेम्प्ट फेल होने के बाद हताश हो जाते हैं।

अब सुनिए कहानी संघर्ष की.....

आज से लगभग 1.5 साल पहले की बात है SSC MTS 2019 का फाइनलl रिजल्ट आने वाला था सभी घरवालों को इन्फॉर्म कर दिया कि उम्मीद है नौकरी मिल जाएगी लेकिन हुआ ये की मात्र 0.89 मार्क्स से मिस हो गया। सच बोलूं दोस्तो उस दिन सोचा इतनी छोटी नौकरी में सेलेक्शन नही हुआ तो SS CgL तो नही कर पाऊंगा।

फिर घरवालों को दिलासा दिलाई की CHSL में अच्छे खासे मार्क्स हैं उसमे पक्का हो जाएगा उसमे typing का रिजल्ट आने वाला था शायद जून 2021 की बात है, हुआ ये दोस्तो कि टाइपिंग में भी फेल हो गया। उस दिन अकेले बैठ के खूब रोया। थोड़ी देर बाद घरवालों को पता चला कि टाइपिंग में फेल हो गया टूट गए थे बिलकुल, लेकिन फिर दिलासा दिलाई की sub inspector (CPO) का फिजिकल है।

फिजिकल के लिए दबा के मेहनत की लेकिन किस्मत को क्या स्वीकार था पता नही सुबह 6 बजे से सारा का सारा फिजिकल कर लिया लेकिन अंत में बताया की आपकी हाइट 169.8 है हमे पूरी 170 चाहिए। इसलिए फिजिकल में बाहर हो गया। इस बार बिलकुल टूट चुका था। घरवालों को बताने के लिए कुछ था ही नही, था तो मेरे पास सिर्फ एक शब्द नौकरी में पक्का लूंगा।

खैर सारे दिन और रात बस एक ही टेंशन कि क्या किया जाए। कुछ दिन बाद delhi police constable का written क्लीयर हो गया अच्छे मार्क्स भी थे तो सोचा इस बार हम फिजिकल करेंगे। बहुत मेहनत की (अपनी पूरी ताकत लगा दी) लेकिन उस दिन दौड़ से बाहर हो गया।

उस दिन 2 घंटे तक पूरा दिमाग बंद, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं? खैर ये बंदा हिम्मत थोड़े ना हारने वाला था मन में था बड़ा आदमी बनूंगा लेकिन यहां तो failure ही failure था।

अब बारी आती है SSC CgL 2019 की, मार्क्स अच्छे थे पूरा विश्वास हो गया इसमें पक्का job मिलेगी लेकिन ये सब इतना आसान थोड़ी था। document verification हो गया final रिजल्ट की डेट 15 Feb थी। इतना टाइम किसके पास था घरवालों को बताया की इसमें पक्का हो जाएगा लेकिन कुछ लड़के इस भर्ती पर कोर्ट चले जाते हैं।

अब ये प्रिक्रिया इतनी लंबी खींचती है की हर दूसरे दिन डेट पर डेट court की, जब इंसान को उम्मीद होती है तो उस रिजल्ट का इंतजार भी बहुत मुश्किल होता है लेकिन करता गया इंतजार daily कोई न कोई गांव में पूछ ही लेता यार तेरा रिजल्ट आ रहा था न ऐसे कैसे date change कर देते हो तुम कभी बोलते हो 15 कभी 21 कभी 24 ......

दिमाग 24 घंटे में से 16 घंटे खराब रहता था। यकीनन दोस्तो आखिरकार 7 अप्रैल को court case dismissed हो गया था। अब बारी थी रिजल्ट की। 8 को लगभग 2 बजे हुए थे सुबह से इंतजार था कि आज रिजल्ट आएगा। मोबाइल हाथ में था notification आया result out देखा

name search किया name के पीछे (B23)= excise post code) लिखा देखा समझो पूरा दिमाग शांत। कम से कम 15 बार देखा रिजल्ट विश्वास नही हो रहा था कि क्या सच में मैं inspector (⭐⭐⭐) बन गया, जो कभी चपरासी के एग्जाम में भी फेल हो गया था।

इसलिए दोस्तों अपना best से best दो मेरा दावा है की आपको इतना मिलेगा की आपने सपने में भी नही सोचा होगा......वर्षों का संघर्ष एक दिन सफलता के रुप मे आपके पास लौटेगा और उस दिन आपकी खुशी का ठिकाना नही रहेगा।

Address

Flat No. 2 JDA Building Dashmes Dwar Madan Mahal Chowk, Madan Mahal Railway Station
Jabalpur
482001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanskar IAS Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sanskar IAS Academy:

Shortcuts

Share

Category