*मिशन नगरोदय कार्यक्रम का आयोजन 12 मार्च को मानस भवन में*
*प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लाईव प्रसारण के माध्यम से हितग्राहियों को करेगें संबोधित*
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग मंत्रालय के पत्र दिनांक 5 मार्च के अनुसार दिनांक 12 मार्च दिन शुक्रवार को नगरीय निकायों में मिशन नगरोदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लाईव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को संबोधित कर उन्हें लाभ प्रदान करेगें। इसी तारतम्य में नगर निगम जबलपुर द्वारा दिनांक 12 मार्च दिन शुक्रवार को अपरान्ह 2 बजे से मानस भवन प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यातिथ्य, श्री राकेश सिंह,सांसद जबलपुर की अध्यक्षता एवं विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी, श्री सुशील तिवारी, श्रीमती नंदनी मरावी, श्री तरुण भनोत, श्री लखन घनघोरिया, श्री विनय सक्सेना श्री संजय यादव, प्रधान प्रशासकीय समिति जिला जबलपुर श्रीमती मनोरमा पटेल एवं श्री बी चंद्रशेखर प्रशासक के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित है। निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण करा ली गई है। उन्होंने सम्माननीय सभी अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है। निगमायुक्त ने बताया कि 3 बजे से 4ः30 बजे तक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान लाईव प्रसारण के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ वितरण कर उनसे चर्चा करेंगे।
Municipal Corporation of Jabalpur
Official page of Jabalpur Municipal Corporation, Jabalpur Madhya Pradesh India
03/03/2021
जबलपुर 03.03.2021 सुबह 08.00 । शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्थ करने के लिये नगर निगम के निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. सहित समस्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी सुबह से फील्ड पर उपस्थित ।
शहर के नागरिकों से अपील है कि वह भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये सड़क पर कचरा न फेंकें एवं कचरा प्रबंधन में नगर निगम का सहयोग करें ।
02/03/2021
जबलपुर । शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. के द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं एवं नियमित रूप से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का उनके द्वारा अवलोकन किया जा रहा है। निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने आज अधिकारियों की टीम के साथ कठौन्दा में संचालित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और कंपोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया और इसके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में नियमित रूप से आने वाले कचरे एवं उससे बिजली बनाने की प्रक्रिया को समझते हुए सभी कार्यों में सुधार एवं तेजी लाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने इस अवसर पर अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा है कि स्वच्छता के कार्यों से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के सभी मापदंडों पर काम करने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही स्वच्छता एवं सफाई के कार्य संपादित कर सभी बिंदुओं पर फोकस करें।
निरीक्षण के अवसर पर निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. के साथ अपर आयुक्त श्री महेश कुमार कोरी, श्री टी.एस. कुमरे, श्री परमेश जलोटे, उपायुक्त श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त श्री संभव अयाची, सुश्री एकता अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री सचिन विश्वकर्मा सभी विभागीय प्रमुख, समस्त संभागीय अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में अलग-अलग जाकर सफाई व्यवस्था की निगरानी की तथा मापदण्डों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये। निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने कहा है कि सफाई व्यवस्था में आईने जैसी चमक होना चाहिए एवं स्वास्थ्य विभाग इसी मूलमंत्र को केंद्र बिंदु में रखकर कार्य करें। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के निर्देश पर सड़क पर गंदगी फैलाने पर आज विजय नगर क्षेत्र में डम्फर चालक और शराब दुकान संचालक पर अपर आयुक्त श्री महेश कोरी, संभागीय अधिकारी श्री विपिन गुप्ता एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा जुर्माना भी लगाया गया। दोनो के खिलाफ 5-5 हजार का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान श्री कोरी ने शराब दुकान के बगल से संचालित अहाता के गद्दीदार के खिलाफ भी कार्रवाई की। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अन्य 60 लोगों के विरूद्ध भी चालानी कार्रवाई कर 20 हजार की वसूली की।
20/10/2019
नगर निगम द्वारा
राजस्व वसूली और निगम की सेवाओं से नागरिकों को जोड़ने की पहल
क्योस्क और एम.पी. ऑनलाईन संचालकों की बैठक 20 अक्टूबर को
जबलपुर । मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के तहत् नगर निगम जबलपुर द्वारा राजस्व वसूली अभियान को गति प्रदान करने तथा नगर निगम की ऑन लाईन सेवाओं से नागरिकों को जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके तहत् दिनांक 20 अक्टूबर को अपरान्ह 12 बजे से मानस भवन में ऑन लाईन ट्रान्जेक्शन को व्यापक रूप देने तथा उसे प्रोत्साहित करने के लिए कॉमन सर्विस सेन्टर, एम.पी. ऑन लाईन एवं इच्छुक शहर मित्रों को ट्रेनिंग दी जायेगी। इस संबंध में अपर आयुक्त एवं शहर सरकार आपके द्वार योजना के नोडल अधिकारी श्री टी.एस. कुमरे एवं उपायुक्त श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर ने बताया कि अब ऑनलाईन बकाया करों की राशि जमा कराने शहर मित्रों की सहायता के साथ साथ क्योस्क और एम.पी. ऑनलाईन संचालकों का भी सहयोग लिया जायेगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गयी है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत निगम को सहयोग प्रदान करने इच्छुक युवक युवतियॉं भी शामिल हो सकती हैं, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर शहर मित्र के रूप में आम नागरिकों से ऑन लाईन बकाया करों की राषि जमा कराने का कार्य करेगें तथा नगर निगम की ऑन लाईन सेवाओं की जानकारी भी देगें।
26/09/2019
दशहरा के पूर्व शहर की सभी सड़कें होगीं गडढा मुक्त - निगमायुक्त श्री आशीष कुमार
जबलपुर । वर्षा ऋतु के दौरान जबलपुर नगरीय क्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश होने से सड़कों की स्थिति खराब हुई है। जबलपुर शहर में दुर्गात्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है एवं मुख्य दशहरा के साथ अन्य कई क्षेत्रीय स्तर पर भी दशहरे भव्य रूप से निकाले जाते हैं। इसको लेकर आज निगमायुक्त श्री आशीष कुमार द्वारा समीक्षा बैठक मानस भवन स्थित सभा कक्ष में ली गयी। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़कों के गडढों को नवरात्र के पूर्व सुधारने तेज गति से कार्य करने आज नगर निगम के सभी लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ, बैठक में प्रत्येक जोन स्तर पर अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की एवं हर क्षतिग्रस्त मार्ग के लिए दुरूस्त करने के निर्देश निगमायुक्त श्री आशीष कुमार के द्वारा दिये गए साथ ही निगमायुक्त ने अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों के डामलीकरण के लिए शासन को दो दिवस के अंदर प्रस्ताव भेजने, जिन सड़कों की निविदा कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हें तत्काल चालू कराने, नई सड़कों को प्रस्तावित किये जाने सहित प्रधानमंत्री आवास के निर्माणाधीन प्रोजेक्टों पर पहुॅंच मार्ग बनाने के निर्देश दिये। मुख्य चल समरोह स्थल के साथ क्षेत्रीय दशहरा चल समारोह मार्गो सहित विसर्जन मार्गो को दुरूस्त करते हुए शहर के सभी जोनों के अंतर्गत आने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों को शत्प्रतिशत नवरात्र पूर्व सुधारने के निर्देश आयुक्त नगर निगम ने देते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये।
26/09/2019
शहर सरकार आपके द्वार अभियान में जुड़े शहर के सैंकड़ों युवा
शहर मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज निगमायुक्त श्री आशीष कुमार द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी
शासन की सभी योजनाओं को घर-घर लेकर जायेगें शहर मित्र
जबलपुर । मध्यप्रदेश शासन की महात्वकांक्षी योजना ‘‘शहर सरकार आपके द्वार’’ अभियान को जमीनी स्तर पर लाने और इस योजना से शहर के सभी नागरिकों को जोड़ने की पहल को सार्थक करने आज मानस भवन के प्रेक्षागृह में पंजीकृत सभी शहर मित्रों को निगमायुक्त श्री आशीष कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर युवा स्वाभिमान योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं स्व-सहायता समूह के हितग्राहियों ने सैंकड़ों की संख्या में भाग लेकर आज प्रशिक्षण के अंतिम दिन ‘‘शहर सरकार आपके द्वार’’ अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर निगमायुक्त श्री आशीष कुमार ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षक, कर संग्रहिताओं तथा उपस्थित शहर मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि जो सरकारी तंत्र एवं तंत्र के सदस्य हैं वे सभी लोग नागरिकों के बीच पहुॅंचे और समस्त प्रकार की शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभांवित करें। निगमायुक्त ने विशेष रूप से कहा कि शासन द्वारा संचालित प्रमुख योजनाएॅं जिसमें जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अक्षय जल संचय योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 के साथ साथ टैक्स कलेक्शन, आदि को मुख्य रूप से जनता के बीच लेजाकर उन्हें जागरूक करना है और उनसे उनके घर जाकर कर जमा करना हो या अन्य कोई समस्याएॅं हों उनका समाधान करना है।
इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री टी.एस. कुमरे, उपायुक्त श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, श्री पी.एन. सनखेरे, सिटी मिशन मैनेजर श्रीमती मंजुला गोटिया, श्रीमती सोनिका मातेले, आदि के द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से शासन की समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुए शहर मित्र बनने आए हितग्राहियों को शहर मित्र बनने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस मौके पर सभी सहायक आयुक्त, संभागीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, करसंग्रहिता आदि उपस्थित रहे।
26/09/2019
एन एम टी के क्रियान्वयन में लापरवाही पर भड़के स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री संदीप जी आर,
लापरवाह ठेकेदार को जारी किया नोटिस,
पंजाबी दशहरा की व्यवस्थाओं का अपर कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री संदीप जी आर ने लिया जायज़ा,
पंजाबी दशहरा की सभी आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने जुट जाएं सभी अधिकारी : श्री संदीप जी आर
जबलपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यो का आज अपर कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. श्री संदीप जी.आर. ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के तकनीकी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के मौके पर उन्होंने पाया कि एन.एम.टी. 1 के क्रियान्वयन में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण एम. बारिश कन्स्ट्रक्शन, गढ़ा जबलपुर को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मॉंगा गया है। संतोष जनक प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने की स्थिति में उनके विरूद्ध अनुबंध की शर्तो के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। सी.ई.ओ. श्री जी.आर. ने बताया कि ठेकेदार को पूर्व में टाईल्स ग्रेनाईट, स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज के चेम्बर को कबर करने तथा फिनिशिंग आदि का कार्य पूर्ण करने के निर्देश पूर्व में दिये गए थे परन्तु आज दिनांक को निरीक्षण के दौरान सभी कार्य अपूर्ण पाए गये, जिसके कारण नोटिस देने की कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सी.ई.ओ. श्री संदीप जी.आर. ने पूर्व में सभी कार्यो का निरीक्षण कर निर्देश दिये गए थे कि सभी परियोजना के संबंधित अधिकारी निर्माण स्थल पर निर्माण सामग्री के अलावा किसी भी प्रकार का अनुपयोगी सामग्री जैसे कि मलवा, कचड़ा इत्यादि सामग्री इकट्ठा ना हो उक्त सामग्री, मलवा को निर्माण स्थल से डम्पिंग ग्राउण्ड में डिस्पोज करना सुनिश्चित करें, निर्माण स्थल को चारों ओर से लोहे की चादर से व्यवस्थित तरीके से बेरीकेटिंग एवं प्रवेश एवं निषेध द्वार का बनाना सुनिश्चित करें जिससे अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सके, निर्माण स्थल पर कार्य के लिये नियोजित श्रमिकों एवं तकनीकी कर्मचारियों के लिये मोबाइल टॉयलेट लगाना सुनिश्चित करें, निर्माण स्थल पर कार्य के नियोजित सभी श्रमिकों एवं तकनीकी कर्मचारियों को सेफ्टी एक्यूपमेंट उपलब्ध कराकर एवं उनका उपयोग कराना सुनिश्चित करें, ऊॅंचाई में कार्य करने वाले सभी श्रमिकों एवं कर्मचारियों को सेफ्टी बेल्ट लगाकर ही कार्य कराया जावे, एवं निर्माण स्थल पर उपयोग होने वाली समस्त प्लांट एवं मशीनरी का फिटनिश सर्टिफिकेट एवं ऑपरेटरों का ड्राईविंग लायसेंस की प्रति इस कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए थे, जिसके तहत् अपर कलेक्टर एवं सी.ई.ओ. श्री जी.आर. लगातार निगरानी कर रहे हैं।
उपरोक्त के साथ साथ उन्होंने आज ग्वारीघाट स्थित पंजाबी दशहरा के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएॅं पंजाबी दशहरा आयोजन के पूर्व सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने आयोजन स्थल पर साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश, के साथ साथ सुरक्षा आदि के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश मौके पर दिये। इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री टी.एस. कुमरे, अधीक्षण यंत्री श्री एस.के. द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री श्री नवीन लोनारे के साथ साथ पुलिस विभाग के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
24/09/2019
शहर सरकार आपके द्वार अभियान के लिए सैंकड़ों युवा युवतियों में शहर मित्र बनने का उत्साह
आज शहर मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में उमड़े शहर के युवा
पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से शहर मित्र बनने पंजीयन की प्रक्रिया और अन्य शासन की योजनाओं की दी गयी जानकारी
जबलपुर । मध्यप्रदेश शासन के महात्वकांक्षी योजना शहर सरकार आपके द्वार अभियान को जमीनी स्तर पर लाने और इस योजना से शहर के सभी नागरिकों को जोड़ने की पहल को सार्थक करने आज मानस भवन के प्रेक्षागृह में शहर के युवक युवतियों के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के हितग्राहियों समेत अन्य योजना से जुड़े हितग्राहियों को शहर मित्र बनने तथा उसके प्रक्रियाओं को बताने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक सम्पन्न कर उपस्थित सभी हितग्राहियों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया। इसके पूर्व नगर निगम के अपर आयुक्त एवं शहर सरकार आपके द्वार के नोडल अधिकारी श्री टी.एस. कुमरे, राजस्व विभाग के उपायुक्त श्री पी.एन. सनखेरे, स्वच्छ सर्वेक्षण लीग के नोडल अधिकारी सुश्री एकता अग्रवाल, प्रधानमंत्री आवास योजना के सहायक यंत्री श्री सुनील दुबे, एवं अक्षय जल संचय योजना के तकनीकी विशेषज्ञ श्री अभिषेक दुबे ने पॉंवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से शहर मित्र बनने की प्रक्रिया के साथ साथ आम नागरिकों को घर-घर पहुॅंचाई जाने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
इसके उपरांत उपस्थित सभी युवक युवतियों द्वारा हाथ उठाकर शहर मित्र बनकर मध्यप्रदेश शासन एवं नगर निगम के द्वारा संचालित सभी अभियानों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्री संभव अयाची, श्रीमती अंकिता जैन, श्रीमती मीना पटैल, एन.यू.एल.एम. के मंजुला गोटिया, सोनिका मातेले, के साथ साथ सभी 15 संभाग के संभागीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, करसंग्रहिता एवं सैंकड़ों की संख्या में युवक युवतियॉं उपस्थित रहीं।
24/09/2019
नगर निगम के विकास कार्यो में रेल्वे करेगा साकारात्मक सहयोग
रेल्वे और नगर निगम के समन्वय बैठक में लिया गया निर्णय
जबलपुर । आज दिनांक 23 सितम्बर 2019 को प्रातः 11 बजे महापौर डॉं. श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले की अध्यक्षता में नगर निगम और रेल्वे के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जबलपुर जोन के रेल प्रबंधक डॉं. मनोज सिंह ने महापौर डॉं. श्रीमती गोडबोले को आश्वासन दिया कि रेल्वे प्रषासन नगर निगम के सभी विकास कार्यो में साकारात्मक रूप से सहयोग करेगा। डी.आर.एम. श्री सिंह ने समन्वय बैठक में बताया कि नगर निगम को रेल्वे प्रशासन द्वारा तकनीकी उपाय एवं सुझाव दिये जायेगें। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि रेल्वे को जिस दिन भी निगम प्रशासन कोई सहयोग के लिए पत्राचार करता है तो उसी दिन रेल्वे प्रशासन की ओर से सहयोग सहमति पत्र जारी किये जायेगें। बैठक के दौरान मदन महल स्टेशन के पास नाले को कव्हर करने के सम्बंध में चर्चा की गई, इस सम्बंध में यह निर्णय लिया गया कि रैलवे की भूमि पर नाला के आने वाले भाग हेतु रेल्वे ड्राईंग डिजाईन तकनीकी विवरण उपलब्ध करायेगा तथा इस सम्बंध में रेल्वे के द्वारा अनापत्ति भी प्रदान करने की सहमति प्रदान की जायेगी। यदि यह कार्य संयुक्त रूप से रेल्वे स्मार्ट सिटी के माध्यम से संभव होगा तो इस संबंध में विचार किया जाए। मदन महल अण्डरब्रिज में पानी भरने के सम्बंध में हुई चर्चा पर यह निर्णय लिया गया कि रेल्वे तकनीकी उपाय का सुझाव देगा तथा इस सम्बंध में निगम द्वारा कार्य कराये जाने हेतु पष्चिम मध्य रेल ने अनापत्ति प्रदान की जाएगी। शहर के सभी अण्डरब्रिज के लिये टीम बनाकर निरीक्षण किया जाए एविं कये जाने वाले कार्यो की सूची तैयार की जाए। नेरोगेज की भूमि की अदला बदली के संबंध में यह तय किया गया कि कॉंचघर के निकटर रेल्वे सौरभ कॉलोनी से लगी हुई भूमि के अभिलेख निकाल कर भूमि के स्वामित्व संबंधी जानकारी प्राप्त की जाये। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जाये। रेल्वे को मिलेगी उसी अनुपात में छोटी लाइन से रामलला मंदिर तक की भूमि की अलाट, रमनगरा के पाईप लाईन के रेल्वे क्रासिंग के संबंध में एस.ई.सी.आर. से हुए पत्राचार की प्रति रेल्वे को पुनः उपलब्ध कराई जाये, के संबंध में चर्चा हुई।
उपरोक्त के अलावा बैठक में इन बिन्दुओं पर भी क्रमषः महापौर द्वारा यह कहा गया कि नगर निगम द्वारा दूसरे पुल के चौड़ीकरण हेतु राषि डब्लूसीआर में जमा की गई। यह कार्य बाक्स पुसिंग के सथान पर आपने कट तकनीक से किया जाये ताकि सड़क का एलायमेंट प्रभावित न हो। इस संबंध में डी.आर.एम. द्वारा कहा गया कि तकनीकी विशेषज्ञों की राय लेकर ही कार्यवाही की जायेगी। दूसरे पुल के एक तरफ रक्षा सम्पदा की भूमि है जिसके लिये नगर निगम, रेल्वे एवं कलेक्टर कार्यालय संयुक्त प्रयास करेंगे। नगर निगम किसी भी ब्रिज के नीचे यदि सीमेंट क्रांक्रीट कार्य करना चाहता है उसके लिये रेल्वे को पत्र भेज दें। सहमति तत्काल प्रदान की जायवेगी। इसी प्रकार ब्रिज क्रमांक 3 हेतु नगर निगम के निवेदन पर कार्यवाही के पहले पुल में पानी भरने के संबंधी समस्या के निराकरण हेतु निरीक्षण के लिए दिनांक 24 सितम्बर 2019 प्रातः 11 बजे की तिथि निश्चित की गई। नगर निगम एवं रेल्वे अपनी भूमि पर आवश्यक कार्य करेंगे। प्लेटफार्म क्रमांक 6 के बाहर पूर्व निर्मित विक्रम होटल निगम स्वामित्व भूमि पर था यह होटल तोड़कर नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण में भूमि समर्पित की गई है। जिसके एवज में डब्लू.सी.आर. से उस स्थल से लगी भूमि की मॉंग की गई यह जानकारी डी.आर.एम. द्वारा दी गई कि रेल्वे भूमि यदि हस्तांतरित की जाती है तो वह भूमि के विरूद्ध अथवा लीज पर आवंटित होती है। प्रष्नाधीन स्थल पर रेल्वे भूमि है वह अनुमानतः लगभग रूपये 52 करोड़ पर 30 वर्षो की लीज पर उपलब्ध होगी। इस संबंध में संयुत निरीक्षण कर वाणिज्यिक भवन निर्माण पर नगर निगम विचार कर सकता है। शोभापुर रेल लाईन के नीचे डक्ट डालने हेतु नगर निगम द्वारा डब्लू.सी.आर. को राशि उपलब्ध कराई गई थी। श्री राकेश सिंह डब्लू.सी.आर. द्वारा यह बताया गया कि यह कार्य पूर्ण किया जा युका है, एवं उनके मोबाइल नं. 9752418261 पर चर्चा कर समय लेकर स्थल निरीक्षण किया जा सकता है। संजीवनी नगर क्षेत्र में रेल्वे भूमि पर एक तरफ रिटेनिंग वॉल बनाने से नाले के एक ओर की दीवार बन गई है, दूसरी दीवार रेल्वे द्वारा तैयार करने का आश्वासन दिया गया।
समन्वय बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्री कमलेश अग्रवाल, स्मार्ट सिटी कम्पनी के डायरेक्टर श्री संजय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री संदीप जी.आर., रेल्वे की ओर से अधिकारी श्री संजय यादव, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री राकेश सिंह, श्री मनोज प्यासी, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री टी.एस. कुमरे, अधीक्षण यंत्री श्री एस.के. द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री श्री अजय शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
Come together, to make our city cleen and green.
Swacch jabalpur swasth jabalpur
30/08/2019
अब शहर में मनाया जायेगा ईको फ्रेन्डली गणेशोत्सव
नगर निगम द्वारा एन.जी.ओ. के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गो को दिया जा रहा है प्रतिमा निर्माण का प्रषिक्षण
पहले दिन होम सांईस कॉलेज और मॉनकुॅंवर बाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं को बताई गयी ईको फ्रेन्डली गणेष प्रतिमा बनाने की विधि
पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण की रोकथाम के लिए ईको फ्रेन्डली गणेश प्रतिमा स्थापित करना जरूरी
निगमायुक्त की पहल पर जबलपुर ने शुरू की अनूठी परम्परा
जबलपुर । अब शहर में ईको फ्रेन्डली गणेशोत्सव मनाया जायेगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा एन.जी.ओ. के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गो को मिट्टी के गणेश प्रतिमाएॅं निर्माण करने संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज पहले दिन होम सांईस कॉलेज एवं मॉन कुॅंवरबाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं को ईको फ्रेन्डली गणेश प्रतिमाएॅं बनाने की विधि बतलाई गयी। इस संबंध में निगमायुक्त श्री आशीष कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी के लिए यह आवष्यक है कि सभी श्रद्धालुगण अपने अपने घरों में मिट्टी से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। उन्होंने यह परम्परा शुरू कर शहर के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि सभी लोग निगम के इस अभियान में सहभागी बने और ईको फ्रेन्डली गणेश प्रतिमाएॅं स्थापित कर उनका पूजन अर्चन करें।
उपरोक्त दोनो महाविद्यालयों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैंकड़कों की संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और मिट्टी के गणेश जी की मूर्ति बनाने की विधि ग्रहण की। इस कार्यक्रम में नगर निगम एवं कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्राओं को मिट्टी उपलब्ध कराई गयी, कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रेरणात्मक संदेश देते हुए नगर निगम के अपर आयुक्त वित्त श्री रोहित सिंह कौशल ने बताया कि गणेश पूजन के उपरांत उन्हें नदी, तालाबों या अन्य जलस्त्रोंतों में विसर्जन न करें बल्की घर के गमले में विसर्जित कर उनके प्रति आस्था रखें और पर्यावरण संरक्षण के सार्थक उद्देश्यों की पूर्ति करने हेतु निगम प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे इस पुनीत अभियान में अपना साकारात्मक उत्कृष्ट भाव प्रगट करते हुए सहभागी बनें। इस मौके पर डॉं. स्वाती, सहायक आयुक्त सुश्री एकता अग्रवाल, सुश्री शैलजा सुल्लेरे, श्री संजय प्रजापति आदि सहयोग की भूमिका में उपस्थित रहे।
आज तमरहाई स्कूल और बाल भवन में कार्यक्रम
अपर आयुक्त वित्त श्री रोहित सिंह कौशल ने बताया कि ईको फ्रेन्डली गणेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 31 अगस्त 2019 को प्रातः 11ः30 बजे से तमरहाई स्कूल और 3 बजे से बाल भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the school
Telephone
Website
Address
Teen Patti Chowk, Shastri Marg
Jabalpur
482002
Opening Hours
| Monday | 10:30am - 6:30pm |
| Tuesday | 10:30am - 6:30pm |
| Wednesday | 10:30am - 6:30pm |
| Thursday | 10:30am - 6:30pm |
| Friday | 10:30am - 6:30pm |
| Saturday | 10:30am - 6:30pm |