22/03/2025
जबलपुर कॉलेज ऑफ कम्प्यूटर्स एण्ड कम्युनिकेशन के बीकॉम, बीबीए, बीसीए एवं एम.कॉम के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए रंगारंग स्वागत समारोह का आयोजन होटल समड़िया वराट रोट में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती पूजन के साथ किया गया तत्पश्चात् द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने तिलक लगाकर नव-प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया गया। नव प्रवेशित छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गायन, नृत्य, मिमिक्री खेल आदि की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की चेयर पर्सन सुश्री अर्पणा शुक्ला उपस्थित रहीं साथ ही महाविद्यालय के डायरेक्टर्स श्री बम्लेश्वर राव ने उपस्थित होकर अपने उब्दोधन में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सदैव सच्चाई व ईमानदारी के रास्ते पर चलकर अपने परिवार एवं महाविद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही साथ ही मिडिया प्रभारी स्वाती ठाकुर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि नगर निगम जोर्ज डिसिलवा वार्ड की पार्षद श्रीमति लक्ष्मी जय चकवर्ती जिन्होने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना संबोधन किया। अनन्या कंस्ट्रक्शन के ओनर श्री पीयूष गुप्ता जोकि वर्ष 2012 के छात्र उन्होने अपने छात्र जीवन का उल्लेख किया साथ ही साथ संकुल गवरमेंट विद्यालय के प्राचार्य श्री किशन राय खरे ने छात्रों को आगे बढ़ कर जीवन की कठिनाई का सामना करने के लिए प्रोत्साहित कियां। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक प्रभारी सुश्री आयुषी गौतम के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टॉफ श्रीमती पूनम श्रीवास, श्रीमती वर्षा झारिया, श्री हर्षित सक्सेना, सुश्री साक्षी विश्वकर्मा, सोमेश अग्रवाल, स्नेहलता, चिलमाई, महेन्द्र कुशवाहा पल्लवी, नेहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय वर्ष की छात्राओं आस्था और मेघा ने किया। मिस फ्रेशर तनु शर्मा तथा मिस्टर फेशर अमित साकेत को चुना गया साथ ही बेस्ट लुक मेल शिवांशु दीक्षित तथा फीमेल रिया मेहरा रहीं। पलक, स्नेहा, कुमकुम, हिमांशी, प्रियंका, अमित, शीमोन, पवन, मिताली, पुष्पराज, कृष्णा, अलिशा, गगन, रूकमणी की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आकर्षित बनाया।