MPPSC - Pre+Mains

MPPSC - Pre+Mains Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MPPSC - Pre+Mains, Education, sai parisar, Jabalpur.

16/11/2022
✍Top 11 Current AFFAIRS 👍✍
20/07/2021

✍Top 11 Current AFFAIRS 👍✍

18/07/2021

👨‍💻✍ Choubey study zone करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.

• एनटीपीसी ने देश के सबसे बड़े सोलर पार्क को जिस राज्य में स्थापित करने की घोषणा की है- गुजरात

• वह देश जिसने 679 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना विकसित करने हेतु भारत के सतलुज जल विद्युत निगम के साथ 1.3 बिलियन अमरीकी डॉलर का समझौता किया है- नेपाल

• विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के अनुसार, 2026 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी जिस देश में होगा- भारत

• हाल ही में जिस फुटबॉल खिलाड़ी ने यूरो कप 2020 (Euro Cup 2020) में टॉप स्कोर कर गोल्डन बूट अपने नाम किया- क्रिस्टियानो रोनाल्डो

• आईसीसी की तरफ से जारी ताजा रैंकिंग में वेस्टइंडीज की जो महिला क्रिकेटर मिताली राज को पछाड़कर वनडे की प्रथम रैंकिंग की खिलाड़ी बन गयीं हैं-. स्टेफनी टेलर

• 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के जिस खिलाड़ी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है- यशपाल शर्मा

• हाल ही में नेपाल के नए प्रधानमंत्री के जिसने शपथ ली है- शेर बहादुर देउबा

• उत्तराखंड के बाद जिस राज्य ने कांवड़ यात्रा पर कोरोना के चलते रोक लगा दी है- ओडिशा

• शाहरुख़ खान एवं संजय दत्त के बाद जिस भारतीय को दुबई ने गोल्डन वीजा जारी किया है- सानिया मिर्जा

• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और जिस देश के स्वास्थ्य मंत्रालयों बीच एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है- डेनमार्क

• आंध्र प्रदेश सरकार ने ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर जितने लाख रुपये कर दी है-8 लाख रुपये

• हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने न्यायपालिका हेतु बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिये केंद्र प्रायोजित योजना को जितने वर्ष तक जारी रखने की मंज़ूरी दे दी है- पांच वर्ष

• भारत के भीम यूपीआई को हाल ही में जिस देश में लॉन्च किया गया है- भूटान

• हरियाणा के जिस शहर में देश का पहला अनाज एटीएम खोला गया है- गुरुग्राम

• हाल ही में पाकिस्तान के जिस पूर्व राष्ट्रपति का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- ममनून हुसैन

• हाल ही में जिस देश ने जॉनसन एंड जॉनसन कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है- वियतनाम

• केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में जिस राज्य में 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया- मणिपुर

• हाल ही में जिस देश ने इजरायल के तेल अवीव में पहला दूतावास खोल दिया है- यूएई

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोकिंग कोल में सहयोग पर भारत और जिस देश के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी- रूस

• भारत 119 एथलीटों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए जितने लोगों का दल भेजने जा रहा है-228

• भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने डाटा संरक्षण का सही पालन नहीं करने पर जिस पर कार्यवाही करते हुए नए ग्राहक बनाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है- मास्टरकार्ड

• भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर को आगामी घरेलू क्रिकेट के लिए जिस राज्य की सीनियर टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है- ओडिशा

• विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) जिस दिन मनाया जाता है-15 जुलाई

• हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़ाकर जितने प्रतिशत कर दिया है-28 प्रतिशत

• विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) जिस दिन मनाया जाता है-11 जुलाई

• इंग्लैंड को हराकर जिसने यूरो कप 2020 का खिताब जीत लिया है- इटली

• गरीबी उन्मूलन हेतु काम करने वाले संगठन ऑक्सफैम की “द हंगर वायरस मल्टीप्लाइज” रिपोर्ट के अनुसार विश्वभर में हर एक मिनट में जितने लोगों की भूख के कारण मौत हो जाती है-11

• बांग्लादेश के जिस क्रिकेटर ने टेस्ट फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है- महमुदुल्लाह

• पोलैंड में भारत की अगली राजदूत जिसे नियुक्त किया गया है- नगमा मलिक

• फेडरल बैंक का नया एमडी एवं सीईओ जिसे नियुक्त किया गया है- श्याम श्रीनिवासन

• हाल ही में जिस अभिनेता एवं लोकप्रिय मिमिक्री कलाकार का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- माधव मोघे

• हाल ही में ट्विटर ने भारत में अपना शिकायत अधिकारी जिसे नियुक्त किया है- विनय प्रकाश

• डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम को हाल ही में अपने शेयरधारकों से जितने करोड़ रुपये का देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offering) लाने की मंजूरी मिल गयी-16,600 करोड़ रुपये

• विश्व मलाला दिवस (World Malala Day) जिस दिन मनाया जाता है-12 जुलाई

• यूके ने 50 वर्षों में पहली बार जिस देश को सेब का निर्यात किया है- भारत

• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने हाथीपाँव (Lymphatic Filariasis) के उन्मूलन के लिये एक दवा अभियान शुरू किया है और कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद इस दवा अभियान को फिर से शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है- महाराष्ट्र

• संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में विश्व में जितनी जनसंख्या कुपोषण की शिकार हुई है-10 प्रतिशत

• जिस राज्य सरकार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 को स्थगित करने का फैसला किया है- हरियाणा

• टी-20 क्रिकेट में 14000 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज जो बन गए हैं- क्रिस गेल

• नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी को जिसे दो दिनों में प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश दिया है- शेर बहादुर देउबा

Address

Sai Parisar
Jabalpur
482004

Telephone

+919630849817

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MPPSC - Pre+Mains posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to MPPSC - Pre+Mains:

Shortcuts

Share

Category