Private School Association Itarsi

Private School Association Itarsi Always be with the private schools for the problems and solutions of the private school of Itarsi

Permanently closed.
08/09/2023
*पी एस ए की बैठक  संपन्न, कक्षा पांचवी आठवीं के परीक्षा परिणामों को लेकर जताया रोष*इटारसी - प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इटार...
18/05/2023

*पी एस ए की बैठक संपन्न, कक्षा पांचवी आठवीं के परीक्षा परिणामों को लेकर जताया रोष*
इटारसी - प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इटारसी अति आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष शिव भारद्वाज की अध्यक्षता में जे एम कंप्यूटर के सभागार में रखी गयी जिसमें मुख्य मुद्दा कक्षा 5वी एवं 8वी की बोर्ड परीक्षा एवं घोषित परीक्षा परिणाम को लेकर था ,सभी ने परीक्षा प्रणाली एवं परीक्षा परिणाम पर रोष जताया।
सबसे पहले सिलेबस को लेकर बड़ी विसंगति रही, फिर विगत दिवस राज्य शिक्षा केंद्र ने बोर्ड परीक्षा आयोजित की जिसमें क़ुछ पेपर लीक होने की वजह से उन पेपर्स को आगे की तारीख में लिया गया उसके बाद जो परीक्षा परिणाम घोषित हुए वह बहुत ही चोकाने वाले है,जो परिणाम घोषित हुए उसमें शासकीय स्कूल के लगभग सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण कर दिए एवं प्राइवेट स्कूल के परिणाम में बहुत खामी रही अधिकांश स्कूलों के विद्यार्थियों को किसी एक या दो विषय में विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया
एक स्कूल संचालक ने बताया की हमारे यहाँ की पढ़ने में बहुत अच्छी विद्यार्थी को तीन विषय में सुप्प्लिमेंट्री दें दी गई जबकि एक बच्चा जो पढ़ने में बहुत ही कमजोर था उसे उत्तीर्ण कर दिया गया ।
सुप्प्लिमेंट्री की परीक्षा कब आयोजित होगी अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी है परिणाम को लेकर अभिभावकों एवं स्कूल संचालकों में भी बहुत खासा रोष हैl
अध्यक्ष जाफ़र सिद्दीकी ने बताया की यदि इस तरह की स्थिति रही तो विभाग के विरुद्ध आंदोलन किया जायेगा, विभाग न ही स्कूलों को समय पर आर टी ई फीस प्रतिपूर्ति का भुगतान करते हैं, न ही प्राइवेट स्कूलों को सकारात्मक सहयोग करते हैं ।
जिलाध्यक्ष शिव भारद्वाज ने कहा की हम स्कूलों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं चाहे इसके लिए किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ना पड़े , उन्होंने कहा कि सभी संगठन साथ मिलकर स्कूल हित में राज्य शिक्षा केंद्र और सरकार के सामने अपना पक्ष रखेंगे ,आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी करेंगेl
बैठक में सचिव नीलेश जैन घनश्याम शर्मा, लोकेन्द्र साहू, धर्मेंद्र रणसूरमा, प्रदीप जैन, रविशंकर नागर,मंजू ठाकुर, आरती जैसवाल, कीर्ति कनौजिया, रमेश प्रधान, मनोज पटेल, उमाशंकर तिवारी, रजत प्रधान उपस्थित रहेl

*✒️प्राथमिक और माध्यमिक स्तर तक की मान्यता के तय की गई सुरक्षा निधि का होगा विरोध, राज्य शिक्षा केन्द्र डायरेक्टर से मिल...
22/01/2023

*✒️प्राथमिक और माध्यमिक स्तर तक की मान्यता के तय की गई सुरक्षा निधि का होगा विरोध, राज्य शिक्षा केन्द्र डायरेक्टर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल*
✒️प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
✒️स्कूल हित मे राज्य शिक्षा केन्द्र और सरकार से आवश्यकता पड़ने पर लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प

मासिक बैठक संपन्न

*✒️प्राथमिक और माध्यमिक स्तर तक की मान्यता के तय की गई सुरक्षा निधि का होगा विरोध, राज्य शिक्षा केन्द्र डायरेक्टर से मिल...
22/01/2023

*✒️प्राथमिक और माध्यमिक स्तर तक की मान्यता के तय की गई सुरक्षा निधि का होगा विरोध, राज्य शिक्षा केन्द्र डायरेक्टर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल*
✒️प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
✒️स्कूल हित मे राज्य शिक्षा केन्द्र और सरकार से आवश्यकता पड़ने पर लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प

*राहुल शरण, रीज़नल वॉइस अख़बार, इटारसी 9425042771*

इटारसी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इटारसी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष शिव भारद्वाज की अध्यक्षता में ग्रीन पॉइंट स्कू.....

10/11/2021
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इटारसी की मासिक बैठक का आयोजन आज दिनांक 23 सितंबर 2021 को ड्रीम इंडिया स्कूल के सभागार में जिलाध...
23/09/2021

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इटारसी की मासिक बैठक का आयोजन आज दिनांक 23 सितंबर 2021 को ड्रीम इंडिया स्कूल के सभागार में जिलाध्यक्ष शिव भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में स्कूलों की समस्याओं से संबंधित एवं कक्षा 1 से 5 तक स्कूल को खोलने पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव नीलेश जैन द्वारा विगत दिवस संपन्न शिक्षक दिवस समारोह के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात नगर अध्यक्ष जाफर सिद्दीकी ने कहा कि जिन स्कूल की मान्यता 2021-22 के लिए ऑटो रिन्यूअल के माध्यम से कोविड-19 के कारण हुई है उनके मान्यता प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देंगे। इसी प्रकार 2018-19 में जिन छात्र जिन छात्रों का प्रवेश आरटीई के अंतर्गत हुआ था और वह किसी अन्य स्कूल में दिखाई दे रहे हैं उन्हें वर्तमान स्कूल में ट्रांसफर करने के लिए उनके समस्त दस्तावेज एवं स्कूल के आवेदन के साथ संगठन के माध्यम से डीपीसी को ज्ञापन के माध्यम से दिया जाएगा जिला अध्यक्ष शिव भारद्वाज ने ने बताया कि जिन स्कूल के प्रपोजल अपलोड हो चुके हैं उनका भुगतान जल्द ही प्राप्त होगा साथ ही उन्होंने कहा कि मैं स्कूल में किसी प्रकार की आने वाली समस्याओं के लिए के निवारण के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा हूं उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने 2019-20 एवं 2020-21 के लिए पोर्टल पर जो फीस की जानकारी अपलोड करना है उस संबंध में सभी को जानकारी दी बैठक में नटवर पटेल, अशोक अवस्थी, प्रशांत चौबे, रमेश प्रधान, रवि शंकर नागर, मनोज पटेल, आरती जैसवाल, मंजू ठाकुर, सरोज चौहान, मनीता सिद्दीकी, संध्या जैन, कीर्ति कनोजिया उपस्थित रहे बैठक आयोजक सरोज चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इटारसी द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का मीडिया कवरेज।समस्त संगठन मीडिया का आभार व्यक्त करता...
09/09/2021

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इटारसी द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का मीडिया कवरेज।
समस्त संगठन मीडिया का आभार व्यक्त करता है।

*प्राइवेट स्कूल का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित* इटारसी ।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन  द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का आ...
08/09/2021

*प्राइवेट स्कूल का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित*
इटारसी ।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 11 वे वर्ष में भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरिम में किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया तत्पश्चात ड्रीम इंडिया स्कूल के शिक्षकों द्वारा सरस्वती वंदना की गई राशि खाड़े द्वारा वन्दे मातरम् गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अतिथि देवो भव: का पालन करते हुए अतिथि डॉ सीताशरण शर्मा विधायक, दीपक अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि, राममोहन मलैया का स्वागत जिला अध्यक्ष शिव भारद्वाज ,नगर अध्यक्ष जाफर सिद्दीकी ,नीलेश जैन नटवर पटेल ,प्रशांत चौबे एवं समस्त संचालकों ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा की शिक्षा प्रदान करना सबसे बड़ा कर्म है आगे जाकर ऐसा होगा कि शिक्षक एक बार फिर सर्वोपरि होंगे राजनेता व अन्य उनके अधीनस्थ होंगे वर्तमान में स्कूल संचालक त्रिकोणी संघर्ष में गिरे हुए हैं एक तरफ कोविड की गाइडलाइन है दूसरी तरफ विद्यार्थियों को शिक्षा देने की चुनौती है तो तीसरी तरफ पालकों के समूह के विद्रोही स्वर । अपने उदबोधन में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव भारद्वाज ने स्कूल संचालकों और शिक्षकों की समस्याओं को रखा और कहा कि हम निरंतर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करते रहते हे। नगर अध्यक्ष जाफर सिद्दीकी उपस्थित सभी अतिथि, सम्मानित होने वाले शिक्षक, सभी संचालक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत शब्दों के माध्यम से किया। पूर्व जनपद अध्यक्ष राम मोहन मलैया ने भी स्कूल संचालको की समस्याओं को रखा ।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला कांग्रेश उपाध्यक्ष संजय दुबे भी उपस्थित थे
तत्पश्चात शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें स्वामी विवेकानंद अवार्ड बसंत कुमार सोनी संत रामदास स्कूल, सन एकेडमी अवार्ड श्रीमति राखी झांझोट मॉं नर्मदा कालेज एवं स्कूल, एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड जतिंदर कौर इच्छप्राणि गुरूनानक पब्लिक हा.से.स्कूल, गोल्डन वर्ड अवार्ड प्रीति राजेश विश्वकर्मा, बालक ध्रुव स्कूल, मॉं नर्मदा अवार्ड प्रिया सोनी श्री महावीर जैन हा. से. स्कूल, आदर्श अवार्ड कुसुम साहू सन एकेडमी स्कूल, बालक ध्रुव अवार्ड अंजली वर्मा स्व.डी.पी.दुबे मेमोरियल स्कूल, पारस रत्न अवार्ड अशोक साहू गोर्ल्डन बर्ड स्कूल, जीनियस अवार्ड श्रीमति सुषमा राजपूत रेनबो पब्लिक हा.से.स्कूल, सी.पी.एम. अवार्ड वीरेन्द्र प्रसाद दीक्षित सेवानिवृत्त प्राचार्य महात्मा गांधी उ.मा. विद्यालय भौरा, ताज टी व्ही एस अवार्ड सन्नो सोनी कुसुम मालपानी हा. स्कूल, गुरू संतराम दास जी महाराज अवार्ड सुनील दत्त मिश्रा आदर्श हा से स्कूल, राजेन्द्र रत्न अवार्ड कु.दिव्या रैकवार ग्रीन पाइंट स्कूल, मुस्कान अवार्ड श्रीमति रईशा कुरैशी डीम इंडिया स्कूल, श्री विद्यासागर अवार्ड ज्वेलसी जेम्स जीनियस प्लानेट स्कूल, श्री महावीर अवार्ड श्रीमति रेखा सकतपुरिया नोबल हाइट्स स्कूल, महाराजा अग्रसेन अवार्ड श्रीमति श्वेता वशिष्ठ प्राचार्य महर्षि वशिष्ठ विद्या मंदिर, ज्ञानी गुरबक्श सिंह अवार्ड क्षमा मीना पंडित रविशंकर दीवान स्कूल सोनतलाई, कर्मरत्न अवार्ड श्री आशीष भदौरिया ब्राइट एकेडमी, रत्नश्री अवार्ड श्रीमति बबीता अग्रवाल अग्रवाल कोचिंग, सरदार वल्लभ भाई पटैल अवार्ड श्री नारायण प्रसाद चौधरी प्राचार्य शासकीय बालक उ.मा स्कूल इटारसी, नोबल टीचर अवार्ड मउ दास गुप्ता डीम इंडिया स्कूल, श्री पार्श्वनाथ अवार्ड श्री हिमांशु द्विवेदी एम.जी.एम.स्कूल, मां रेवा अवार्ड मीनू मालवीय राष्ट्रभारती हा. से. स्कूल को ,गुरू दत्तात्रय अवार्ड श्री अखिलेश शुक्ला प्राचार्य शासकीय कन्या उ.मा स्कूल इटारसी को, अशोका अवार्ड श्रीमति मंजूलता राठौर सरस्वती शिशु मंदिर को, महर्षि वाल्मिकी अवार्ड सावन भेरूआ स्पोर्ट टीचर को, परशुराम अवार्ड मेहनता रैकवार महिला स्वधार आश्रय ग्रह को , गुरूकुलम अवार्ड श्रीमति शोभा बडगूजर गुरूकुलम् स्कूल को दिया गया। सभी सम्मानित शिक्षकों को शाल , श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं शानदार सम्मान पत्र और पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन मनीता सिद्दीकी द्वारा किया गया एवं आभार सचिव नीलेश जैन द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत मे कोरोना में समय पूर्व हमे छोडकर प्रभु के पास जाने वालों को गीत के माध्यम ऐ मालिक तेरे बंदे हम, से राशि खाडे ने श्रद्धांजलि अर्पित की ,तत्पश्चात सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। एवं जन गण मन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सम्मान समारोह को सफल बनाने में घनश्याम शर्मा, रमेश प्रधान, प्रदीप जैन, आर के गौर, प्रशांत चौबे, दीपक दुगाया, मनोज पटेल, आरती जैसवाल, सरोज चौहान, गुंजन जैन, मंजू ठाकुर, मीना परसाई, अंकिता चौबे, संध्या जैन, बरखा पटेल, कीर्ति कनोजिया का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक समाजसेवी भी उपस्थित थे।

Address

Itarsi
461111

Telephone

+919425040299

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Private School Association Itarsi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Private School Association Itarsi:

Shortcuts

Share

Category