India gk and gs

India gk and gs general informatin and gk
Provide gk , history and constutiion releated quistion in hindi and engli

16/02/2017

7000 ई.पू. राजस्थान (साम्भर) में बोने पौधे के प्रथम साक्ष्य।
2 6000 ई.पू. मेहरगढ़ (सिंध-बलूचिस्तान सीमा), बुर्ज़होम (कश्मीर) में भारत के प्राचीनतम आवास, कृषि तथा पशुपालन के अवशेष।
3 5000–4000 ई.पू. बागोर (भीलवाड़ा) तथा आदमगढ़ (होशंगाबाद) के निकट आखेटकों द्वारा भेड़-बकरी पालन के प्रथम अवशेष।
4 4000–3000 ई.पू. खेतिहारों-पशुपालकों की स्थानीय सभ्यताएँ।
5 2500 ई.पू. सिंधु घाटी में पूर्व-हड़प्पा सभ्यता के नगरों का विकास, अस्थि एवं प्रस्तर उपकरण तथा मनकों के आभूषण के अवशेष।
6 2500–1750 ई.पू. रेडिया-कार्बन तिथि-निर्धारण के आधार पर हड़प्पा सभ्यता का काल-विस्तार।
7 2250–2000 ई.पू. हड़प्पा सभ्यता का पूर्ण-विकसित दौर, विघटन तथा स्थानीय सभ्यताओं का उदय।
8 1500 ई.पू. भारत में आर्यों का आगमन, ऋग्वेद की रचना, वैदिक काल (1500-1000) प्रारम्भ, गंगा के मैदान में आर्योत्तर ताम्र सभ्यता।
9 1000 ई.पू. आर्यों का (गंगा मैदान) विस्तार, उत्तर वैदिक काल प्रारम्भ, 'ब्राह्मण ग्रन्थों' की रचना, वर्ण व्यवस्था का बीजारोपण, लौह धातु का प्रयोग प्रारम्भ।
10 950 ई.पू. महाभारत का युद्ध।
11 800 ई.पू. महर्षि व्यास के द्वारा महाभारत महाकाव्य की रचना, आर्यों का दक्षिण-पूर्व (बंगाल) की ओर विस्तार, रामायण का प्रथम वृत्तान्त।
12 600–550 ई.पू. उपनिषदों की रचना, आर्यों का विदर्भ तथा गोदावरी तक दक्षिण-विस्तार। सोलह महाजनपदों की स्थापना, आर्य सभ्यता में कर्मकाण्डीय अनुष्ठान प्रतिष्ठित।
13 563–483 ई.पू. बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जीवन काल, जन्म-लुम्बिनी, मृत्यु-कुशीनगर।
14 599–257 ई.पू. जैन धर्म के पुनर्प्रतिष्ठापक वर्धमान महावीर का काल (जन्म-कुन्डग्राम, वैशाली), मृत्यु-पावापुरी, कुशीनगर।
15 544–492 ई.पू. गौतम बुद्ध के समकालिक बिम्बिसार (हर्यक वंश) का राज्यकाल, मगध राज्य की श्रेष्ठता।
16 517–509 ई.पू. हखमनी वंश (ईरान) के सम्राट डेरियस प्रथम के साथ प्रथम विदेशी आक्रमण, आर्यों की पराजय, यूनानी नौ-सेनापति स्काइलैक्स द्वारा सिन्धु नदी पर गवेषण अभियान।
17 492–460 ई.पू. बिम्बिसार के पुत्र अजातशत्रु का राज्यकाल।
18 412–344 ई.पू. शिशुनाग वंश का शासनकाल, अवन्ति के प्रद्यौत वंश का मगध साम्राज्य में विलय।
19 400 ई.पू. सम्पूर्ण दक्षिण भारत में आर्यों का प्रभुत्व, सम्भवतः श्रीलंका तक विस्तार। (दक्षिण भारत)
20 344 ई.पू. महापद्मनन्द द्वारा मगध में नंदवंश की स्थापना।
21 326 ई.पू. नंद वंशी राजा घनानंद की सैन्य शक्ति से प्रभावित होकर सिकन्दर के सैनिकों का वापस लौटने का इरादा, वापसी मार्ग में बेबीलोन में सिकन्दर की मृत्यु।
22 322 ई.पू. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा (कौटिल्य की मदद से) नंद शासक घनानंद को पराजित कर मौर्य वंश की स्थापना।
23 315 ई.पू. इण्डिका के लेखक तथा सेल्युकस (यूनानी शासक) के दूत मेगस्थनीज़ का भारत में आगमन।
24 298–273 ई.पू. चन्द्रगुप्त मौर्य के पुत्र बिन्दुसार का राज्य काल।
25 273–232 ई.पू. अशोक का शासनकाल, मौर्यवंश का स्वर्णयुग, अशोक द्वारा कलिंग की विजय (262-61)।
26 185 ई.पू. अन्तिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या कर मौर्य सेनापति पुष्यमित्र शुंग द्वारा शुंग वंश की स्थापना।
27 190–171 ई.पू. यवन शासक डेमेट्रियस का राज्यकाल।
28 165 ई.पू. कलिंग शासक खारवेल द्वारा 'त्रमिरदेश संघटम' (पाण्ड्य, चोल) राज्य पर विजय।
29 155–130 ई.पू. सबसे प्रसिद्ध यवन शासक 'मिनान्डर' (मिलिन्द) का राज्यकाल।
30 145 ई.पू. चोल राजा एलारा की श्रीलंका के शासक असेल पर विजय तथा लगभग 50 वर्षों तक शासन।
31 128 ई.पू. यूची आक्रमण के भय से शक क़बीलों का भारत में पंजाब से प्रवेश।
32 71 ई.पू. शुंग वंश के अन्तिम सम्राट देवभूति की हत्या, वसुदेव के द्वारा कण्व वंश की स्थापना।
33 60 ई.पू. आन्ध्र में सिमुक द्वारा सातवाहन वंश की स्थापना।
34 58 ई.पू. उज्जैन के शासक विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत का प्रारम्भ।
35 50 ई.पू. दक्षिण भारत (दक्कन) में सातवाहन वंश शुरू।
36 22 ई.पू. रोम के शासक आगस्टस के दरबार में पाण्ड्य राजदूत पहुँचा, चोल, पाण्ड्यों का रोम में व्यापारिक सम्बन्ध।
37 14–13 ई. शक (हिन्द-पार्थियन) शासक गोंडोफ़ॅरस का शासन, ईसाई धर्म प्रचार हेतु रोमन संत सेंट टामस का भारत में आगमन।
38 15 ई. कुषाणों (यूची का तोचारियन) का भारत में प्रवेश।
39 64 ई. उत्तर-पश्चिमी भारत में शक विम कडफ़ाइसिस का राज्य।
40 78 ई. कुषाण वंश के महानतम शासक कनिष्क का राज्यारोहण, उसके द्वारा शक संवत का प्रारम्भ।
41 78–101 ई. कनिष्क का शासनकाल, चौथी बौद्ध संगीति का (कश्मीर में) आयोजन।
42 100 ई. अश्वघोष द्वारा 'सौन्दरानन्द' तथा 'बुद्धचरित' एवं 'कुमारलाट' के द्वारा 'कल्पमंदितिका' की रचना।
43 100–200 ई. संगम युग, करिकाल का शासन (त्रिचनापल्ली के निकट कावेरी नदी पर सिंचाई बाँध का निर्माण)। (दक्षिण भारत)
44 109–132 ई. महानतम सातवाहन शासक गौतमीपुत्र सातकर्णि द्वारा राज्य विस्तार।
45 150 ई. बघेलखण्ड, वाराणसी तथा आगे चलकर मथुरा तक के क्षेत्र में भारशिव नागाओं की विभिन्न शाखाओं का राज्य।
46 200–250 ई. सातवाहनों का पतन, महाराष्ट्र में आभीर, उत्तरी कनारा तथा मैसूर ज़िलों में कुन्तल और कटु, आन्ध्र में इक्ष्वाकु तथा विदर्भ में वाकाटकों की सत्ता स्थापित।
47 300–888 ई. कांची में पल्लवों का शासनकाल। (दक्षिण भारत)
48 225 ई. विंध्यशक्ति द्वारा वाकाटक शासन की स्थापना, अगले 272 वर्षों तक इस वंश का शासन।
49 250 ई. नासिक में आभीरों द्वारा त्रैकुटकर वंश की स्थापना, अगले 250 वर्षों तक इस वंश का शान।
50 320–335 ई. चन्द्रगुप्त प्रथम ने गुप्त वंश को स्थापित किया।
51 325 ई. कृष्णा नदी के दक्षिण में पल्लव वंशी राज्य की स्थापना।
52 335–376 ई. समुद्रगुप्त का शासनकाल।
53 330–375 ई. सम्पूर्ण उत्तर भारत में समुद्रगुप्त का शासन। पूर्व में असम, पश्चिम में काबुल, उत्तर में नेपाल तथा दक्षिण में पल्लवों तक, केवल उज्जैन स्वतंत्र (शक वंश के अधीन)।
54 350 ई. मयूरशर्मन द्वारा कदम्ब वंश की स्थापना जो अगले 200 वर्षों तक विद्यमान रहा।
55 375–413 ई. चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य द्वारा उज्जैन, मालवा तथा गुजरात पर विजय, राजधानी पाटलिपुत्र से अयोध्या और तत्पश्चात कौशाम्बी स्थानान्तरित, चीनी यात्री फ़ाह्यान का भारत आगमन।
56 415–454 ई. कुमारगुप्त प्रथम का शासनकाल, नालन्दा में बौद्ध विहार तथा विश्वविद्यालय की स्थापना, हुणों के आक्रमण का ख़तरा।
57 455–467 ई. स्कन्दगुप्त का शासनकाल, हूणों का भारत पर प्रथम आक्रमण तथा उनकी पराजय।
58 477–496 ई. बुद्धगुप्त गुप्तवंश का अन्तिम सम्राट, गुप्तवंश का विघटन प्रारम्भ।
59 490–766 ई. सौराष्ट्र के बल्लभी क्षेत्र में मैत्रक (सम्भवतः विदेशी मूल) आक्रामकों का शासन। (पश्चिम भारत)
60 500–502 ई. हूणों के प्रथम शासक तोरमाण द्वारा भारत में राज्य स्थापना तथा मध्यवर्ती भाग (मालवा में एरण) तक उसका विस्तार।
61 500–757 ई. पश्चिम तथा मध्य दक्कन में वातापी का प्रथम चालुक्य वंश। (दक्षिण भारत)
62 502–528 ई. तोरमाण का उत्तराधिकारी मिहिरकुल भारत में गुप्त शासक भानुगुप्त द्वारा पराजित, एरण पर गुप्तवंश का पुनः अधिकार, (510)।
63 533 ई. मंदसौर के यशोधर्मन की मिहिरकुल पर विजय।
64 540 ई. परवर्ती गुप्त तथा गुप्त वंश की मुख्य शाखा का अन्त।
65 550–861 ई. मध्य राजपूताना में मध्य एशिया में आये हुए गुर्जर खानाबदोश दलों का शासन स्थापित। (पश्चिम भारत)
66 600–1200 ई. मौखरि वंश के शासक यशोवर्मन की मृत्यु (752), उत्तर, मध्य, पश्चिम तथा दक्षिण भारत में अनेक सामंतों के द्वारा स्वतंत्रता की घोषणा, अनेक छोटे-बड़े राज्यों का उदय, बंगाल में गौड़, खंग, वर्मन, पाल तथा सेन वंश, उज्जैन में गुर्जर-प्रतिहार, कन्नौज में प्रतिहार, उड़ीसा में भौम, भंज, सोम तथा पूर्वी गंग वंश, असम में भास्कर वर्मा, गुजरात में चालुक्य, धारा में परमार, नर्मदा-त्रिपुरी तथा उत्तर प्रदेश में कलचुरी, राजस्थान में चाहमान (चौहान), बुंदेलखण्ड में चंदेल, कन्नौज में गहड़वाल, कश्मीर में कार्कोट, उत्पल तथा लोहार, अफ़ग़ानिस्तान-पंजाब में हिन्दुशाही वंश।
67 606–647 ई. हर्ष (पुष्यभुति या कान्यकुब्ज वंश) का शासनकाल। चीनी बौद्ध यात्री ह्वेन त्सांग का भारत आगमन (630-44), बाणभट्ट ने 'हर्षचरित' की रचना की।
68 630–970 ई. पूर्वी दक्कन में वेंगी के पूर्वी चालुक्यों का शासनकाल। (दक्षिण भारत)
69 636–637 ई. ख़लीफ़ा उमर के समय में अरबों का भारत पर पहला अभिलिखित हमला। (दक्षिण भारत)
70 643 ई. चीनी यात्री ह्वेनसांग की चीन वापसी। (दक्षिण भारत)
71 647 ई. तिब्बत से कन्नौज आते हुए ह्वेन सांग पर किसी स्थानीय सामंत के द्वारा हमला। हर्षवर्धन की मृत्यु। (दक्षिण भारत)
72 674 ई. विक्रमादित्य प्रथम, चालुक्य और परमेश्वर वर्मन प्रथम, पल्लव शासक बने। (दक्षिण भारत)
73 675–685 ई. तीसरे चीन यात्री इत्सिंग का नालन्दा आवास। (दक्षिण भारत)
74 700 ई. कन्नौज में यशोवर्मन (मौखरि वंश) सिंहासनारूढ़, संस्कृत नाट्यकार भवभूति तथा प्राकृत कवि वाक्पतिराज को उसके राजदरबार में संरक्षण।
75 700–900 ई. दक्षिण भारत में आलवारों (वैष्णव) का भक्ति आंदोलन, भक्ति संग्रह 'प्रबंधम्' की रचना। (दक्षिण भारत)
76 712 ई. मुहम्मद बिन क़ासिम के नेतृत्व में भारत पर प्रथम अरब आक्रमण, मैत्रक राज्य का पतन। (पश्चिम भारत), मुहम्मद बिन क़ासिम का सिन्ध पर आक्रमण, देवलगढ़ विजय, निरुन की लड़ाई में हिन्दू राजा दाहिर की मृत्यु, क़ासिम की ब्राह्मणाबाद पर विजय
77
730 ई. कन्नौज में मौखरी शासक यशोवर्मन सिंहासनरुढ़।
78 753–774 ई. ख़लीफ़ा मंसूर के काल में ब्रह्मगुप्त के 'ब्रह्म सिद्धान्त' तथा 'खण्डनखाड्य' का अल्फ़जारी द्वारा अरबी में अनुवाद।
79 757–973 ई. मान्यखेत में राष्ट्रकूटों का शासनकाल। (दक्षिण भारत)
80 740–1036 ई. उत्तर भारत में गुर्जर-प्रतिहारों का आधिपत्य, अरबों का प्रतिरोध। (उत्तरी भारत)
81 746–974 ई. छाप या छापौटकट्ट, गुर्जर क़बीले द्वारा 746 के आसपास अन्हिलपुर (आनन्दपुर) की स्थापना, जो 15वीं शती तक पश्चिम भारत का प्रमुख नगर रहा। (पश्चिम भारत)
82 786–808 ई. ईरानी शासक ख़लीफ़ा हारून-अल-रशीद का शासनकाल, बरमस्क (एक मन्त्री) द्वारा भारत के अनेक वैद्यों, ज्योतिषियों, रसायनशास्त्रियों, विचारकों को बग़दाद बुलाकर उनसे इन विषयों के अनेक ग्रन्थों का अरबी में अनुवाद करवाया।
83 824–924 ई. वैष्णव भक्तिकाल।
84 831–1310 ई. चन्देलों द्वारा बुंदेलखण्ड में स्वतंत्र राज्य की स्थापना, अनेक विष्णु मन्दिरों और खजुराहों के मन्दिरों का भी निर्माण। (पश्चिम भारत)
85 840–890 ई. सतलुज से नर्मदा नदी तक मिहिरभोज या भोज का शासन। (पश्चिम भारत)
86 950–1200 ई. इंदौर के पास धारा में परमारों का राज्य, जिनमें मुंज (974-994) तथा भोज प्रसिद्ध राजा हुए, भोज ज्योतिष, काव्यशास्त्र, वास्तुकला तथा संस्कृति का विद्वान था। (पश्चिम भारत)
87 973–1189 ई. कल्याणी का द्वितीय चालुक्य वंश। (दक्षिण भारत)
88 974–1240 ई. चालुक्यों का अन्हिलपुर, सौराष्ट्र तथा आबू क्षेत्र में प्रभुत्व, चालुक्य शासक मूलराज का शासन काल (974-995)। (पश्चिम भारत)
89 985–1014 ई. चोल शासक राजराज का शासनकाल, भूमि-सर्वेक्षण का प्रारम्भ (1000 ई.)। (दक्षिण भारत)
90 986–87 ई. खुरासनी शासक अलप्तगीन के ग़ुलाम सुबुक्तगीन का काबुल-कंधार में हिन्दुशाही शासक जयपाल पर प्रथम आक्रमण, जयपाल पराजित।
91 997–998 ई. सुबुक्तगीन की मृत्यु, महमूद गजनवी खुरासान की गद्दी पर बैठा।
92 999 ई. बग़दाद के ख़लीफ़ा द्वारा महमूद गजनवी को स्वतुत्र शासक के रूप में मान्यता।
93 1000 ई. महमूद गजनवी का भारत पर (काबुल में) प्रथम आक्रमण, स्थानीय जनता पर लूट तथा जबरन धर्म परिवर्तन।
94 1002 ई. महमूद गजनवी का तीसरा आक्रमण, आनन्दपाल से युद्ध तथा उसकी पराजय।
95 1010 ई. आनन्दपाल अपमानजनक शर्तों पर महमूद गजनवी का सामंत बना।
96 1011–1012 ई. महमूद का थानेश्वर पर हमला, उत्तर-पश्चिम भारत में हिन्दुशाही वंश के छोटे-बड़े सभी राज्य ध्वस्त।
97 1013 ई. आनन्दपाल की मृत्यु, पुत्र त्रिलोचनपाल उत्तराधिकारी बना।
98 1014 ई. तोषी की लड़ाई में त्रिलोचनपाल परास्त, झेलम तक का क्षेत्र महमूद गजनवी के राज्य में सम्मिलित।
99 1014–1044 ई. चोल राजा राजेन्द्र का शासनकाल, श्रीलंका की विजय (1018), बंगाल पर आक्रमण (1021)। (दक्षिण भारत)
100 1017 ई. शंकराचार्य के 'मायावाद' का खंडन कर विशिष्टाद्वैतवाद मत की स्थापना करने वाले वैष्णव आचार्य रामानुज का जन्म।
101 1018–1019 ई. महमूद गजनवी का गंगा नदी-यमुना दोआब क्षेत्र पर क़ब्ज़ा।
102 1025–1026 ई. गजनवी के द्वारा सोमनाथ मन्दिर (गुजरात) की लूट।
103 1026 ई. अन्तिम हिन्दूशाही शासक भीमपाल की मृत्यु, काबुल-कंधार के हिन्दुशाही वंश का अन्त।
104 1027 ई. जाटों को कुचलने के लिए महमूद गजनवी का भारत (गुजरात-सिन्ध) पर 17वाँ व अन्तिम आक्रमण।
105 1030 ई. महमूद गजनवी की मृत्यु; मसूद, गजनी का सुल्तान, 'किताब-उल-हिन्द' के लेखक अलबेरूनी का भारत आगमन।
106 1043 ई. स्थानीय हिन्दू राजाओं का लाहौर पर पुनः अधिकार कर स्वाधीन राज्य स्थापित करने का प्रयास विफल।
107 1044–52 ई. राजेन्द्र के उत्तराधिकारी राजाधिराज प्रथम का शासनकाल। (दक्षिण भारत)
108 1052–64 ई. राजेन्द्र द्वितीय का शासनकाल। (दक्षिण भारत)
109 1064–70 ई. वीर राजेन्द्र चोल का शासनकाल। (दक्षिण भारत)
110 1070–1120 ई. कुलोत्तुंग प्रथम का शासनकाल, आन्ध्र का चोल राज्य में विलेय (1076)। (दक्षिण भारत)
111 1120–1267 ई. परवर्ती चोल शासकों का काल। (दक्षिण भारत)
112 1131 ई. कर्नाटक में लिंगायत सम्प्रदाय के संस्थापक संत बासवेश्वर या बासव का जन्म। (दक्षिण भारत)
113 1137 ई. विशिष्टाद्वैतवाद मत के विचारक संत रामानुजाचार्य का देहान्त।
114 1162 ई. द्वैतवादी वैष्णव संत निम्बार्क स्वामी का जन्म।
115 1163 ई. मुइजुद्दीन मोहम्मद गौरी गजनी का शासन बना।
116 1167 ई. संत बाससेश्वर का निधन।
117 1191 ई. तराईन के प्रथम युद्ध में राजपूत शासक पृथ्वीराज तृतीय के हाथों मुहम्मद गोरी पराजित।
118 1192 ई. तराईन का दूसरा युद्ध, मोहम्मद गौरी के हाथों पृथ्वीराज तृतीय की हार, गौरी का ग़ुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक भारत का सूबेदार नियुक्त, मेरठ एवं कौल (अलीगढ़) पर अधिकार।
119 1192–1193 ई. दिल्ली पर कुतुबुद्दीन ऐबक का आधिपत्य।
120 1199 ई. द्वैतवादी सम्प्रदाय के आचार्य महादेव मध्वाचार्य का जन्म।
121 1200 ई. मोहम्मद गौरी की मृत्यु।
122 1206 ई. कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा 'दिल्ली सल्तनत' की स्थापना; दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाले प्रथम वंश- 'इल्बरी वंश' की स्थापना; क़ुतुबमीनार का निर्माण आरम्भ।
123 1210 ई. ऐबक की मृत्यु, आरामशाह उत्तराधिकारी बना।
124 1211–1236 ई. इल्तुतमिश का शासनकाल, रणथम्भौर विजय (1226)।
125 1221 ई. भारत पर चंगेज़ ख़ाँ का हमला।
126 1228 ई. बग़दाद के ख़लीफ़ा से इल्तुतमिश को 'खिल्लत' अर्थात् 'इस्लामी शासक के रूप में मान्यता'।
127 1229 ई. प्रथम यूरोपीय यात्री मान्टे कैर्बनो (इटली) का भारत आगमन।
128 1236 ई. इल्तुतमिश के उत्तराधिकारी रुकुनुद्दीन फ़ीरोज़शाह की मृत्यु, रजिया सुल्तान गद्दी पर बैठी।
129 1239 ई. इख़्तियारुद्दीन अल्तूनिया का विद्रोह।
130 1240 ई. रजिया सुल्तान की हत्या।
131 1241 ई. भारत पर मंगोलों का प्रथम आक्रमण।
132 1246 ई. सुल्तान नसीरुद्दीन गद्दी पर आसीन, 1265 में उसकी मृत्यु।
133 1253 ई. अमीर ख़ुसरो का जन्म।
134 1266 ई. गयासुद्दीन बलबन गद्दी पर बैठा।
135 1279 ई. महाराष्ट्र में संत सम्मेलन का आयोजन।
136 1279 ई. बंगाल में तुगरिल ख़ाँ का विद्रोह।
137 1286 ई. बलबन की मृत्यु।
138 1288–1293 ई. प्रसिद्ध वेनिश यात्री मार्को पोलो की भारत यात्रा।
139 1290 ई. जलालुद्दीन ख़िलजी दिल्ली का सुल्तान, ख़िलजी वंश की स्थापना।
140 1294 ई. अलाउद्दीन ख़िलजी का देवगिरि अभियान।
141 1295–1316 ई. अलाउद्दीन ख़िलजी दिल्ली का सुल्तान, राज्य-विस्तार अभियान प्रारम्भ; गुजरात (1299), रणथम्भौर (1301), चित्तौड़ (1303), मालवा (1305), मलिक काफ़ूर के नेतृत्व में दक्कन अभियान, 1320-1325-अलाउद्दीन की मृत्यु
142 1320–1325 ई. ग़यासुद्दीन तुग़लक़ (गाज़ी मलिक) दिल्ली का सुल्तान बना, तुग़लक़ वंश की स्थापना, काकतीय तथा पाण्ड्यों के राज्य का दिल्ली सल्तनत में विलय (1321-1323)।
143 1325 ई. ग़यासुद्दीन की मृत्यु, मुहम्मद बिन तुग़लक़ गद्दी पर आसीन, अमीर ख़ुसरो की मृत्यु, फैंसिस्कन पादरी आडोरिक आफ़ पोर्डेनॉन की भारत यात्रा।
144 1326–1327 ई. मुहम्मद तुग़लक़ द्वारा दिल्ली से दौलताबाद राजधानी का स्थानान्तरण।
145 1330 ई. मुहम्मद तुग़लक़ द्वारा प्रयोग के तौर पर सोने के स्थान पर ताँबे के सिक्के जारी किए गए।
146 1333 ई. अफ़्रीकी यात्री इब्नबतूता की भारत यात्रा।
147 1336 ई. हरिहर एवं बुक्का द्वारा विजयनगर राज्य की स्थापना।
148 1342 इब्नबतूता का चीन को प्रस्थान।
149 1347 ई. अलाउद्दीन बहमन शाह प्रथम के द्वारा बहमनी राज्य की स्थापना।
150 1350 ई. विद्यापति का जन्म, संत नामदेव का निधन।
151 1351 ई. मुहम्मद तुग़लक़ की मृत्यु, फ़िरोज़ शाह तुग़लक उत्तराधिकारी बना।
152 1351–1388 ई. सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुग़लक का राज्यकाल, बंगाल अभियान (1353-54, 1359, 1369), कांगड़ा विजय (1360-61), थट्टा विजय (1371-72), फ़िरोज की मृत्यु।
153 1388–1414 ई. परवर्ती तुग़लक़ शासकों का शासनकाल।
154 1398 ई. तैमूर लंग का भारत पर आक्रमण, दिल्ली पर अधिकार, भारत में अराजकता।
155 1399 ई. दिल्ली सल्तनत का विघटन प्रारम्भ, सूबेदारों द्वारा स्वतंत्र राज्यों की स्थापना, दिल्ली-दोआब में इक़बाल ख़ाँ, गुजरात में जफ़र ख़ाँ, सिंध-मुल्तान में ख़िज़्र ख़ाँ, महोबा-कालपी में महमूद ख़ाँ, कन्नौज अथवा बिहार में ख्वाजा जहान, धारा (इन्दौर) में दिलावर ख़ाँ, समन में ग़ालिब ख़ाँ, बयाना में शख्स ख़ाँ तथा ग्वालियर में भीमदेव द्वारा स्वतंत्र राज्य स्थापित।
156 1411–42 ई. अहमदशाह द्वारा अहमदाबाद की स्थापना एवं स्वतंत्रता की घोषणा।
157 1412 ई. अन्तिम तुग़लक़ शासक महमूद की मृत्यु, तुग़लक़ वंश का पतन।
158 1414 ई. दिल्ली पर ख़िज़्र ख़ाँ का अधिकार।
159 1420–1421 ई. इटली के यात्री निकोलो कोंटी की भारत यात्रा।
160 1429 ई. बहमनी राज्य की राजधानी गुलबर्गा से बीदर स्थानान्तरित।
161 1430–69 ई. मेवाड़ में राणा कुम्भा का राज्यकाल।
162 1442 ई. अब्दुर्रज्जाक की विजयनगर यात्रा।
163 1447 ई. बहलोल लोदी का दिल्ली पर अधिकार, लोदी वंश की स्थापना।
164 1450 ई. गोरखनाथ की साखियों की रचना।
165 1455 ई. प्रसिद्ध संत कबीर का जन्म।
166 1469 ई. सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का ननकाना (पंजाब) में जन्म।
167 1470 ई. रूसी यात्री निकितिन की भारत यात्रा।
168 1472 ई. शेरशाह सूरी का जन्म।
169 1479 ई. बल्लभाचार्य का जन्म।
170 1483 ई. जहीरूद्दीन बाबर का फरगना में जन्म।
171 1485 ई. चैतन्य महाप्रभु का जन्म।
172 1486 ई. पुर्तग़ाली नाविक सरदार बार्थोलोम्यो डिआज डेनोवेज ने 'केप ऑफ़ गुड होप' (शुभ यात्रा अंतरीप) की खोज की, इसी मार्ग से बाद में वास्कोडिगामा ने भारत की यात्रा की।
173 1489 ई. सिकन्दर लोदी गद्दी पर आसीन, बीजापुर स्वाधीन।
174 1490 ई. दिल्ली सल्तनत से अहमदनगर स्वाधीन।
175 1494 ई. बंगाल में हुसैनशाह गद्दी पर आसीन, बाबर फरगना का अमीर बना।
176 1498 ई. पुर्तग़ाली नाविक वास्कोडिगामा भारत में, कालीकट पहुँचा।
177 1502 ई. पुर्तग़ाल के राजा जॉन द्वितीय को पोप अलेक्जेंडर षष्टम का 'बुल' प्रदान किया गया, जिससे पुर्तग़ालियों को भारत के साथ व्यापार करने का एकाधिकार तथा भारत में राज्य स्थापित करने का औपचारिक अधिकार मिला।
178 1503 ई. फरगना बाबर के अधिकार से मुक्त।
179 1504 ई. इटली के लुडोविको डी बार्थेमा की पश्चिम तथा दक्षिण भारत की यात्रा, काबुल पर अधिकार कर बाबर का मुल्तान की ओर प्रस्थान।
180 1507 ई. गुजरात के शासक महमूद बेगड़ा का दीव (गोवा) में पुर्तग़ालियों के विरुद्ध अभियान।
181 1508 ई. द्वितीय मुग़ल सम्राट हुमायूँ का जन्म।
182 1509 ई. विजयनगर में कृष्णदेवराय सिंहासनरूढ़, पुर्तग़ाली गवर्नर फ़्रांसिस्को-द-अल्मेडा भारत आया।
183 1509–1527 ई. मेवाड़ में राणा सांगा का राज्यकाल।
184 1510 ई. गोवा पर पुर्तग़ालियों का अधिकार, अलबुकर्क गवर्नर बना।
185 1512–1518 ई. गोलकुण्डा बहमनी राज्य से मुक्त।
186 1517 ई. सिकन्दर लोदी की मृत्यु के पश्चात् इब्राहिम लोदी गद्दी पर बैठा।
187 1519 ई. बाबर का भारत आगमन।
188 1520 ई. बाबर का भीरा, सियालकोट पर आक्रमण।
189 1522 ई. बाबर का कंधार पर अधिकार।
190 1523 ई. लाहौर और सरहिन्द पर बाबर का आक्रमण, लाहौर पर अधिकार (1524)
191 1526 ई. (21 अप्रैल) बाबर तथा इब्राहिम लोदी के मध्य पानीपत का प्रथम युद्ध, इब्राहीम लोदी की पराजय तथा मृत्यु, दिल्ली पर क़ब्ज़े के साथ ही मुग़ल साम्राज्य की स्थापना।
192 1527 ई. राणा संग्राम सिंह तथा बाबर के मध्य खांडवा का युद्ध (16 मार्च), संग्राम सिंह पराजित।
193 1528 ई. राणा संग्राम सिंह की मृत्यु, बाबर ने सहयोग के बदले शेरशाह को सासाराम (बिहार) की पैतृक जाग़ीर वापस की।
194 1530 ई. बाबर की मृत्यु (29 मई), विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय की मृत्यु (26 दिसम्बर)।
195 1531 ई. गुजरात के बहादुरशाह का मालवा तथा उज्जैन पर अधिकार।
196 1532 ई. रायसेन, चंदेरी एवं मंदसौर पर बहादुरशाह का अधिकार तथा चित्तौड़ पर पहला हमला।
197 1533 ई. बहादुरशाह ने चित्तौड़ का घेरा उठाया, रणथम्भौर तथा अजमेर पर अधिकार, वैष्णव संत चैतन्य का निधन।
198 1534 ई. हुमायूँ का मालवा को प्रस्थान, शेरशाह ने सूरजगढ़ की लड़ाई में बंगाल के शासक महमूद ख़ाँ को परास्त किया।
199 1535 ई. पुर्तग़ालियों की सहायता से बहादुरशाह का चित्तौड़ पर अधिकार, हुमायूँ से बहादुरशाह पराजित, हुमायूँ की गुजरात तथा मालवा पर विजय।
200 1536 ई. हुमायूँ ने अस्करी को गुजरात का शासक नियुक्त किया, गुजरात में मुग़लों के विरुद्ध विद्रोह।
201 1537 ई. गुजरात के शासक बहादुरशाह की मृत्यु।
202 1538 ई. शेरशाह के हाथों बंगाल का शासक महमूदशाह परास्त, हुमायूँ का बंगाल पर आक्रमण, सिक्ख गुरु नानक देव का निधन।
203 1539 ई. चौसा के युद्ध में हुमायूँ शेरशाह से पराजित।
204 1540 ई. शेरशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
205 1542 ई. मारवाड़ के राजा मालदेव के आमंत्रण पर हुमायूँ जोधपुर पहुँचा, अमरकोट में (15 अक्टूबर) अकबर का जन्म।
206 1544 ई. हुमायूँ फ़ारस के तहमस्प शाह की शरण में पहुँचा।
207 1545 ई. शाह तहमस्प की मदद से कंधार-काबुल पर पुनः हुमायूँ का अधिकार, शेरशाह की मृत्यु, इस्लामशाह गद्दी पर बैठा।
208 1553 ई. सूर वंशी शासक इस्लामशाह की मृत्यु।
209 1555 ई. लाहौर पर हुमायूँ का अधिकार।
210 1556 ई. हुमायूँ की मृत्यु (24 जनवरी), बैरम ख़ाँ के संरक्षण में अकबर मुग़ल सम्राट बना, पानीपत के दूसरे युद्ध (5 नवम्बर) में अकबर के द्वारा आदिलशाह का दीवान हेमू पराजित, पुर्तग़ाल से पहला प्रेस भारत पहुँचा, जिसे जेसुइट पादरी गोवा लेकर आए थे।
211 1557 ई. ख़िज़्र ख़ाँ के साथ लड़ाई में आदिलशाह मारा गया, सिकन्दर सूर को हराकर मानकोट के क़िले पर अकबर का अधिकार।
212 1560 ई. अकबर के द्वारा बैरम ख़ाँ का निष्कासन।
213 1561 ई. अकबर की मालवा पर विजय।
214 1562 ई. आमेर की राजकुमारी (राजा भारमल की पुत्री) से अकबर का विवाह, युद्ध-बंन्दियों को दास बनाने की प्रथा का उन्मूलन।
215 1563 ई. अकबर द्वारा तीर्थयात्रा-कर की समाप्ति।
216 1564 ई. अकबर द्वारा जज़िया कर की उगाही बन्द, रानी दुर्गावती को परास्त कर गोंडवाना मुग़ल राज्य में सम्मिलित, रानी द्वारा आत्महत्या।
217 1564–1567 ई. उजबेकों का विद्रोह।
218 1565 ई. विजयनगर के शासक रामराय और बहमनी सुल्तानों के बीच तालीकोट का युद्ध, विजयनगर पराजित।
219 1567 ई. राधावल्लभ सम्प्रदाय के प्रवर्तक श्री हरिवंश का देवबन्द (सहारनपुर) में जन्म।
220 1568 ई. अकबर की चित्तौड़ पर विजय।
221 1569 रणथम्भौर और कालिंजर पर अकबर का अधिकार, युवराज सलीम (जहाँगीर) का जन्म।
222 1571 ई. अकबर द्वारा फ़तेहपुर सीकरी का निर्माण तथा राजधानी बनाने का निर्णय।
223 1572 ई. राणा उदयसिंह की मृत्यु, जालौर के राजा और मेवाड़ सेनापतियों के द्वारा राणा प्रताप को गद्दी पर बैठाया गया।
224 1573 ई. कबीर का निधन, गुजरात पर अकबर का आधिपत्य।
225 1574–76 ई. अकबर की बिहार-बंगाल पर विजय।
226 1575 ई. ठुकरोई (उड़ीसा) का युद्ध, अकबर द्वारा दाऊद ख़ाँ पराजित फ़तेहपुर सीकरी में इबादतख़ाना की स्थापना।
227 1576 ई. हल्दीघाटी का युद्ध, अकबर द्वारा राणा प्रताप पराजित, अकबर का बंगाल पर अधिकार, दाऊद ख़ाँ की मृत्यु।
228 1578 ई. भारतीय भाषा की पहली पुस्तक "डुट्रिना क्रिस्टा' (तमिल भाषा में) मुद्रित व प्रकाशित, इस पुस्तक के लिए टाइप जुआबों गुंजाल्बेज नाम के स्पेनी लुहार ने क्किलोन (केरल) में ढाले थे। (दक्षिण भारत)
229 1579–1580 ई. अकबर ने 'महजरनामा' (इन्फैलिबिलिटी डिक्री) जारी किया, बंगाल-बिहार में विद्रोह, अकबर के दरबार में गोवा से प्रथम जेसुइट मिशन आया (1580)।
230 1580–1611 ई. गोलकुण्डा में सुल्तान कुली कुतुबशाह द्वितीय के आश्रय में 'रेख्ता' (हिन्दुस्तानी के आदि रूप) के कवियों को प्रोत्साहन।
231 1611–1656 आदिलशाह बीजापुर की गद्दी पर आसीन।
232 1582 ई. अकबर के द्वारा दीन-ए-इलाही की घोषणा।
233 1583 ई. पहले पाँच अंग्रेज़ व्यापारी (जॉन न्यूबरी, रिचर्ड स्टेपर, राल्फ़, जेम्स स्टोरी तथा विलियम लीड्स) अकबर के नाम महारानी एलिजाबेथ का पत्र लेकर भारत पहुँचे, अकबर से इनकी मुलाक़ात नहीं हो पाई, लेकिन लीड्स को अकबर के यहाँ झवेरी की नौकरी मिल गई, फिंच आठ साल तक भारत-बर्मा की यात्रा करने के बाद 26 अप्रैल, 1591 को लन्दन पहुँचा, फिंच के विवरण से ही अंग्रेज़ व्यापारियों की भारत से व्यापार करने की लालसा बलवती हुई।
234 1585 ई. कश्मीर पर अकबर का आधिपत्य।
235 1589 ई. राजा टोडरमल की मृत्यु।
236 1590–1592 ई. अकबर की सिंध पर विजय।
237 1591 ई. फ़ैज़ी को मुग़ल राजदूत बनाकर दक्कन के राज्यों में भेजा गया।
238 1592 ई. उड़ीसा पर अकबर का अधिकार।
239 1595 ई. अकबर की कंधार विजय, बलूचिस्तान मुग़ल साम्राज्य में सम्मिलित।
240 1597 ई. राणा प्रताप की मृत्यु।
241 1600 ई. अहमदनगर का पतन, लन्दन में महारानी एलिजाबेथ द्वारा अपने भाई जार्ज, अर्ल ऑफ़ कम्बरलैंड तथा सर जॉन हॉर्ट की ईस्ट इंडिया कम्पनी (द गवर्नर एंड कम्पनी ऑफ़ लन्दन ट्रेडिंग इन टु द ईस्ट इंडीज) को भारत से व्यापार करने के लिए अधिकार पत्र प्रदान किया गया।
242 1601 ई. अकबर का असीरगढ़ पर अधिकार।
243 1602 ई. अबुल फ़जल की मृत्यु, डच यूनिवर्सल यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना, 13 वर्षों में ही हालैण्ड के एशिया व्यापार में असाधारण वृद्धि।
244 1601–1603 ई. अकबर के पुत्र सलीम का विद्रोह।
245 1605 ई. अकबर की मृत्यु (16 अक्टूबर), जहाँगीर गद्दी पर बैठा (24 अक्टूबर)।
246 1606 ई. शहजादा ख़ुसरो का विद्रोह, जहाँगीर के आदेशानुसार पाँचवें सिक्ख गुरु अर्जुन देव को प्राणदण्ड, ईरानियों द्वारा कंधार का घेराव, जहाँगीर की मेवाड़ पर चढ़ाई।
247 1607 ई. मुग़लों के द्वारा कंधार मुक्त।
248 1608 ई. अहमद नगर पर मलिक अम्बर का पुनः अधिकार, इंग्लैण्ड के राजा जेम्स प्रथम का पत्र लेकर विलियम हाकिंस जहाँगीर के दरबार में भारत आया तथा तीन साल तक उसके दरबार में रहा, 1612 में वापस इंग्लैण्ड लौटकर भारत यात्रा का विवरण लिखा, संत तुकाराम का जन्म।
249 1609 ई. पुलिकट में डच फैक्टरी स्थापित।
250 1611 ई. मसुलीपटटम में अंग्रेज़ फैक्टरी स्थापित, जहाँगीर का नूरजहाँ से विवाह।
251 1611-1625 ई. गोलकुण्डा में सुल्तान मुहम्मद कुतुबशाह का शासनकाल।
252 1612 ई. शाहजादा ख़ुर्रम (शाहजहाँ) का मुमताज़ महल से विवाह, बंगाल की राजधानी राजमहल से ढाका स्थानान्तरित।
253 1614 ई. मेवाड़ के राणा अमर सिंह से जहाँगीर की संधि।
254 1615 ई. मेवाड़ पर जहाँगीर का अधिकार, इंग्लैण्ड के शासक जेम्स प्रथम के राजदूत के रूप में सर टामस रो जहाँगीर के दरबार में आया।
255 1620 ई. कांगड़ा पर मुग़लों का अधिकार।
256 1622 ई. कंधार पर फ़ारस का पुनः अधिकार, शाहजहाँ का विद्रोह, गोस्वामी तुलसीदास का जन्म।
257 1625-1674 ई. गोलकुण्डा की गद्दी पर सुल्तान अब्दुल्ला कुत्बशाह बैठा।
258 1624 ई. अहमदनगर के मलिक अम्बर के हाथों मुग़ल सेना पराजित।
259 1626 ई. महावत ख़ाँ का विद्रोह।
260 1627 ई. जहाँगीर की मृत्यु (29 अक्टूबर), जुन्नार (पूना) के निकट शिवनेरी के क़िले में शिवाजी का जन्म (20 अप्रैल)।
261 1628 ई. शाहजहाँ मुग़ल सम्राट बना (6 फ़रवरी)।
262 1631 ई. मुमताज़ महल की मृत्यु (7 जून)।
263 1632 ई. बीजापुर पर मुग़ल आक्रमण, पुर्तग़ालियों के विरुद्ध सैन्य अभियन, हुगली में उनकी बस्ती नष्ट।
264 1633 ई. अहमदनगर के निज़ामशाही वंश का अन्त, अहमदनगर मुग़ल साम्राज्य में सम्मिलित, दौलताबाद के क़िले पर अधिकार।
265 1634 ई. अंग्रेज़ों को बंगाल में व्यापार करने का फ़रमान मिला, महावत ख़ाँ की मृत्यु।
266 1636 ई. बीजापुर और गोलकुण्डा से मुग़लों की संधि, औरंगज़ेब दक्कन का सूबेदार नियुक्त।
267 1638 ई. अली मर्दान द्वारा कंधार मुग़लों को समर्पित।
268 1638 ई. शाहजहाँ द्वारा नए राजधानी शहर शाहजहाँनाबाद का निर्माण प्रारम्भ।
269 1639 ई. अंग्रेज़ों द्वारा मद्रास में सेंट जॉर्ज फ़ोर्ट की आधारशिला रखी गई। (दक्षिण भारत)
270 1646 ई. बल्ख पर मुग़लों का अधिकार, तोरण पर शिवाजी का अधिकार।
271 1649 ई. कंधार पर पर पुनः फ़ारस का अधिकार।
272 1650 ई. मराठी संत तुकाराम का निधन।
273 1656 ई. शिवाजी का जावली पर आधिपत्य।
274 1657 ई. बीदर का पतन और मुग़लों द्वारा बीजापुर की घेराबन्दी, शाहजहाँ के अस्वस्थ होने पर 'उत्तराधिकारी का युद्ध' प्रारम्भ, बीजापुर के साथ द्वितीय सन्धि।
275 1658 ई. धरमत के युद्ध (5 मई) तथा सामूगढ़ के युद्ध (8 जून) में दारा की औरंगज़ेब के हाथों पराजय, शाहजहाँ आगरा में बन्दी (5 जून), औरंगज़ेब का राज्याभिषेक (31 जुलाई)।
76 1659 ई. दारा को मृत्युदण्ड, शिवाजी के हाथों अफ़ज़ल ख़ाँ की मृत्यु।
277 1660 ई. मीर जुमला बंगाल का सूबेदार नियुक्त, शिवाजी के द्वारा दक्षिण कर्नाटक क्षेत्र में चारों ओर हमले।
278 1661 ई. मुराद की हत्या, पुर्तग़ालियों द्वारा इस शर्त पर बम्बई अंग्रेज़ों को हस्तांतरित की गयी कि वे डचों को इस क्षेत्र में व्यापार से बाहर खदेड़ने में इनका साथ देंगे।
279 1662 ई. मीर जुमला का असम अभियान।
280 1663 ई. मीर जुमला की मृत्यु, शाइस्ता ख़ाँ बंगाल का सूबेदार नियुक्त।
281 1664 ई. शिवाजी का सूरत पर आक्रमण, स्थानीय पुर्तग़ाली उपनिवेश द्वारा शिवाजी को वार्षिक नज़राना देना स्वीकार, फ़्राँसीसी ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना।
282 1665 ई. राजा जयसिंह के हाथों शिवाजी की पराजय, मुग़लों के साथ शिवाजी की पुरन्दर सन्धि।
283 1666 ई. शाहजहाँ की मृत्यु, मुग़ल दरबार में शिवाजी बन्दी (मई), नज़रबन्दी से मुक्त।
284 1668 ई. औरंगज़ेब द्वारा हिन्दुओं के विरुद्ध नये आदेश, ईस्ट इंडिया कम्पनी का पूर्ण अधिकार।
285 1669 ई. मथुरा में जाट सरदार गोकुल सिंह का विद्रोह, बम्बई पर अंग्रेज़ कम्पनी का पूर्ण अधिकार।
286 1670 ई. शिवाजी का सूरत पर दूसरा आक्रमण।
287 1671 ई. छत्रसाल के नेतृत्व में बुंदेलों का विद्रोह।
288 1672 ई. अफ्रीदी तथा सतनामी विद्रोह, दम लौहेम के नेतृत्व में फ़्राँसीसियों ने श्रीलंका में त्रिंकोमाली तथा चेन्नई के निकट सेंट टोम पर अधिकार, कुछ समय के पश्चात् डचों ने फ़्राँसीसियों से दोनों स्थानों को छीन लिया।
289 1673 ई. शिवाजी का सूरत पर तीसरा आक्रमण, हिन्दी कवि धनानंद का जन्म।
290 1674 ई. फ़्राँसीसी कप्तान फ़्राँसिस मार्टिन के द्वारा पांण्डिचेरी की स्थापना, शिवाजी द्वारा राज्याभिषेक (रायगढ़ में) तथा 'छत्रपति' की उपाधि धारण, 'स्वराज' की स्थापना।
291 1675 ई. सिक्ख गुरु तेगबहादुर सिंह को औरंगज़ेब द्वारा मृत्युदण्ड।
292 1677 ई. कर्नाटक में शिवाजी की विजय।
293 1679 ई. औरंगज़ेब द्वारा जज़िया कर पुनः आरोपित, मारवाड़ अभियान।
294 1680 ई. शिवाजी की मृत्यु, शंभाजी पेशवा बना, अलंकारवादी हिन्दी कवि केशवदास का जन्म।
295 1681 ई. असम पुनः स्वतंत्र, औरंगज़ेब का दक्षिण में अभियान।
296 1685 ई. अंग्रेज़ ईस्ट इंडिया कम्पनी का मुख्य व्यापार कार्यालय सूरत से बम्बई स्थानान्तरित।
297 1686 ई. औरंगज़ेब का बीजापुर पर अधिकार।
298 1687 ई. गोलकुण्डा मुग़ल साम्राज्य में सम्मिलित, अंग्रेज़ कम्पनी द्वारा औरंगज़ेब के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
299 1689 ई. औरंगज़ेब द्वारा शंभाजी को प्राणदण्ड, राजाराम सत्तारूढ़, शाहू बन्दी बना।
300 1699 ई. मालवा प

24/01/2017

200 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के साथ

1. मंडल कमीशन किस प्रधान मंत्रीके कार्यकाल में लागू हुआ ?
उत्तर - वी. पी मे सिंह

2. सार्स क्या है ?
उत्तर - विषाणु द्वारा फैलने रोग

3. भारत में हरित क्रांति के जनक है
उत्तर - एम. एस. स्वामीनाथन

4. श्वेत क्रांति का सम्बन्ध है ।
उत्तर - दुग्ध से

5. गोधरा कांड किस लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर - रेलगाड़ी में लोगो को जलाये जाने के लिए

6. अंतिम मुगल शासक कौन था ?
उत्तर - बहादुर शाह जफर

7. सती प्रथा का सर्वाधिक विरोध किसने किया ?
उत्तर - राजा राम मोहन रॉय ।

8. OBC का फुल फार्म (Full Form) क्या है ।
उत्तर - Other Backward classes

9. SAIL क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर - स्टील उत्पादन के लिए ।

10. डिमांड ड्राफ्ट को क्रास क्यों किया जाता है ?
उत्तर - ताकि भुगतान बैंक के खाते के द्वारा ही किया जा सके ।

11. पुष्कर मेल कहाँ लगता है ?
उत्तर - जयपुर

12. आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना कहाँ हुई थी ?
उत्तर - सिंगापुर

13. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान है ।
उत्तर - सातवां

14. जाकिर हुसैन का सम्बन्ध है ।
उत्तर - तबला से

15. लाल बहादुर शास्त्री का समाधि स्थल है ।
उत्तर - विजय घाट

16. स्वेज नहर जोड़ती है ।
उत्तर - लाल सागर और भूमध्य सागर को

17. मसलो की रानी किसे कहते है ?
उत्तर - इलायची को

18. '][' का सूचक है।
उत्तर- पुल का

19. नाजीवाद के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर - हिटलर

20. 'दीन-ए-इलाही' धर्म किसने चलाया ?
उत्तर - अकबर ने

21. किसे 'गरीब नवाज़' खा जाता है ?
उत्तर - मुईनुद्दीन चिश्ती

22. क़ुतुब मीनार कहा है ?
उत्तर - दिल्ली में

23. पर्वत और पहाड़ के बीच की भूमि को कहते हैं ।
उत्तर - घाटी

24. सहरिया जनजाति पाई जाती है ।
उत्तर - राजस्थान में

25. मानचित्र में पर्वत और पहाड़ को दर्शाया जाता है ।
उत्तर- लाल रंग से

26. सिल्क (रेशम) का सबसे बड़ा उत्पादक देश है ।
उत्तर - चीन

27. कारगिल युद्ध के समय पाकिस्तान का प्रधानमंत्री कौन था ?
उत्तर - नवाज शरीफ

28. भारत का राष्ट्रीय पक्षी है ।
उत्तर - मोर

29. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर - 1885 ई.

30. कौन सी आकृति भूमिगत जल से बनी है ?
उत्तर - कार्स्टविडो

31. खरीफ फसल है ।
उत्तर - मक्का

32. बाजरे की फसल कब काटी जाती है ?
उत्तर - अक्टूबर-नवम्बर

33.एस्किमो के घर बने होते है ।
उत्तर - बर्फ के

34. दिल्ली से पहले भारत की राजधानी थी ।
उत्तर - कलकत्ता

35. लाल त्रिकोड़ (∆) का सम्बन्ध किससे है ।
उत्तर - परिवार कल्याण से

36. कंटूर रेखा दर्शाती है ।
उत्तर - समुद्र तल से समान ऊचाई और आकार वाले स्थानों से

37. कावेरी नदी बहती है ।
उत्तर - दक्षिण में

38. महाभारत के रचयिता कौन हैं ।
उत्तर - वेदव्यास

39. श्रीलंका में कौन सी जनजाति सबसे अधिक पाई जाती है ।
उत्तर - सिंहली

40. होलिका दहन के समय कौन सा अनाज जलाया जाता है ?
उत्तर - जौ

41. गांव के मेले में पंजीकरण शुल्क से किसे आय होती है ।
उत्तर - जिला परिषद को

42. 'खुदाई खिदमतगार' की स्थापना किसने की ?
उत्तर - खान अब्दुल गफ्फार खान ने

43. गंगा-यमुना नदी का संगम स्थल है ।
उत्तर - इलाहबाद में

44. हिमालय की सबसे उत्तरी पर्वत श्रेणियों को कहते है ।
उत्तर - हिमाद्रि

45. बुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?
उत्तर - सिद्धार्थ

46. भारत की समुद्री सीमा लम्बी है ।
उत्तर - 7500 की. मी.

47. मेगस्थनीज किसका राजदूत था ?
उत्तर - सेल्युकस का

48. कथक कली किस राज्य का नृत्य है ?
उत्तर - केरल

49. उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है ?
उत्तर - क्षिप्रा

50. दाल-बदल कानून कब पारित हुआ ?
उत्तर - 1985 ई. में

51.घाना पक्षी अभ्यारण्य किस राज्य में है?
उत्तर - राजस्थान

52. कौन सीमांत गांधी के नाम से जाने जाते है ।
उत्तर - खान अब्दुल गफ्फार खान

53. मौर्य साम्राज्य में सर्वप्रथम किस शासक की राजधानी ' पतीली पुत्र' थी ?
उत्तर - चन्द्रगुप्त मौर्य

54. मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है ।
उत्तर - 10 दिसम्बर

55. कौन भारत का प्रमुख चाय उत्पादक देश है ।
उत्तर - असम

56. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की दूसरी महिला है ।
उत्तर - सन्तोष यादव

57. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी ।
उत्तर - एनी बेसेंट

58. जिम कार्बेट पार्क कहा स्थित है ।
उत्तर - उत्तरांचल

59. सोमनाथ मन्दिर को किस मुसलमान अक्रमणकारी ने ध्वंस किया था ।
उत्तर - महमूद गजनवी

60. दादा साहब फाल्के पुरष्कार से सम्मानित प्रथम व्यक्ति थे ।
उत्तर - देविका रानी

61. 'U.N.O' की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर -1945 ई. में

62. भारत किस वस्तु का सबसे ज्यादा निर्यात करता है ।
उत्तर - सूती कपड़े का

63. चना किस फसल के अन्तर्गत आता है ?
उत्तर - दलहन

64. भारत में सबसे लम्बा रेलमार्ग कौन सा है ?
उत्तर - उत्तर रेलवे

65. देश के 12वें राष्ट्रपति थे ।
उत्तर - डॉ. अब्दुल कलाम

66. भारत के किस राज्य में रबर का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है ।
उत्तर - केरल

67. भांखड़ा नांगल बांध किस राज्य में है ?
उत्तर - पंजाब

68. महान पुरुष विरसा मुंडा किस राज्य से थे ?
उत्तर - झारखण्ड

69. भारतीय सेना के सर्वोच्च सेना कमांडर कौन है ?
उत्तर - राष्ट्रपति

70. रेलवे 'ब्रॉड-गेज' की दो पटरियों के बीच की दूरी होती है।
उत्तर - 1.675 मी.

71. सेन्ट्रल रेलवे का कार्यालय कहां है?
उत्तर - मुम्बई में

72. भारत का 29वां राज्य कौन सा है?
उत्तर तेलंगाना

73. विश्व का विशालतम रेगिस्तान है ।
उत्तर - सहारा

74. भारत द्वारा प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह है ।
उत्तर - आर्यभट्ट

75. ग्रामीण क्षेत्र में छोटे छोटे मामलो का निपटारा कौन करता है ।
उत्तर - अनुमंडलाधिकारी

76. भारत में सबसे ज्यादा स्वर्ण उत्पादन करने वाला राज्य है ।
उत्तर - कर्नाटक

77. डॉ. अब्दुल क़लाम सर्वाधिक किस क्षेत्र में प्रसिद्ध हुए ?
उत्तर - विज्ञान

78. भारत में सर्वाधिक चावल उत्पादक राज्य है ।
उत्तर - पश्चिम बंगाल

79. परमाणु परीक्षण अधिकतर किस स्थान पर होता है ?
उत्तर - पोखरण

80. गीत गोविन्द के रचयिता कौन है ?
उत्तर - जयदेव

81. गौतम बुध के पिता का नाम है ।
उत्तर - शुधोधन

82. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 12 जनवरी

83. ब्रिटिश द्वारा भारत में सर्व प्रथम बन्दरगाह कहाँ स्थापित की गई ?
उत्तर - सूरत

84. नेशनल डिफेन्स अकादमी कहाँ है ?
उत्तर - खड़गवासला

85. किसे विश्व का अपरिवर्तनीय नगर कहा जाता है ?
उत्तर - रोम

86. भारत का सर्वाधिक साक्षर राज्य है ।
उत्तर - केरल

87. भारत का सबसे लम्बा बांध है ।
उत्तर - हीराकुंड बांध

88. फतेहपुर सीकरी का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर - मुगल सम्राट अकबर

89. चन्द्रमा की सतह पर उतरने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
उत्तर - नील आर्मस्ट्रांग

90. भारत तेल क्षेत्र के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध स्थान है ।
उत्तर - डिगबोई-असम

91. जापान की राजधानी टोक्यो को किस उपनाम से जाना जाता है ?
उत्तर - ओसाका

92. हरिजन शब्द किसने दिया था ?
उत्तर - महात्मा गांधी

93. भारत में काफी अच्छी उपज कहा होती है ?
उत्तर - कर्नाटक में

94. 'कीकलि' नामक लोकनृत्य किस राज्य में प्रसिद्ध है ?
उत्तर - हरियाणा

95. 'गुगली' नामक शब्दावली किस खेल से है ?
उत्तर - क्रिकेट

96. सर्वाधिक कोयला उत्पादक राज्य कौन सा है ?
उत्तर - झारखण्ड

97. चारमीनार कहाँ स्थित है ?
उत्तर - हैदराबाद

98. भारत में मेट्रो सर्वप्रथम कहाँ चली ?
उत्तर - कलकत्ता

99. स्वर्ण मंदिर भारत के किस शहर में स्थित है ?
उत्तर - अमृतसर

100. राउरकेला किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर - लोहा

101. लूणी नदी किस राज्य में बहती है ?
उत्तर - राजस्थान

102. विश्व में अभ्रक का प्रमुख उत्पादक देश है ।
उत्तर - भारत

103. सांताक्रूज हवाई अड्डा कहाँ है ?
उत्तर - मुम्बई

104. भारत की प्रथम पूर्णतः रंगीन फ़िल्म कौन थी ?
उत्तर - झांसी की रानी

105. प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर - के. सी. नियोगी

106. भारत में गरीबी रेखा से नीछे रहने वाले सर्वाधिक किस राज्य में है ?
उत्तर - उड़ीसा

107. काली मिट्टी किस फसल के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त मणि जाती है ?
उत्तर - कपास

108. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 1 दिसम्बर

109. कोका-कोला कम्पनी का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर - एटलांटा

110. लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र होनी चाहिए ।
उत्तर - 25 वर्ष

111. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 8 मार्च

112. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ?
उत्तर - मांडला में

113. भारत का परमाणु रिएक्टर का ध्रुव कहाँ स्थित है ?
उत्तर - ट्राम्बे

114. 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' कहाँ स्थित है ?
उत्तर - न्यूयार्क में

115. 'रेड क्वायर' कहाँ स्थित है ?
उत्तर - मास्को में

116. आस्वान बांध किस नदी बना है ?
उत्तर - नील नदी पर

117. 'पेंटागन' क्या है ?
उत्तर - अमेरिका के रक्षा विभाग का कार्यालय

118. नर्मदा नदी का उद्गम स्थान है ।
उत्तर - अमरकंटक

119. किसी पिन(PIN) कोड का प्रथम अंक कहलाता है ।
उत्तर - डाकघर से सम्बंधित पोस्टल जॉन की संख्या

120. कौन सी जल-संयोगी यूरोप को अफ्रीका से अलग करती है ?
उत्तर - जिब्राल्टर

121. भारत में न्हावासेवा बन्दरगाह स्थित है ।
उत्तर - मुम्बई के पास

122. कौन सा बन्दरगाह पश्चिमी तट पर है ?
उत्तर - पाराद्वीप

123. भारत में टिन कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर - हजारीबाग (झारखण्ड)

124. शिवा जी को औरंगजेब का बन्दी किस राजदूत ने बनाया ?
उत्तर - राजा जयसिंह

125. राजस्थान की किस रानी ने बादशाह हुमायूँ के पास राखी भेजकर बहादुर शाह के विरुद्ध सहायता की याचना की थी?
उत्तर - रानी कर्णावती

126. सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर - नर्मदा नदी पर

127. राजस्थान में रेल वेगन का कारखाना (CIMMCO) कहाँ स्थित है ?
उत्तर - भरतपुर में

128. स्वतन्त्रता से पूर्व भारत में कुल देसी रियासते थीं ।
उत्तर - 562

129. ब्रिटिश संसद ने भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम कब पारित किया था ?
उत्तर - जुलाई 1947

130. भारत विभाजन परिषद के अध्यक्ष लार्ड माउंटबेटेन ने भारत विभाजन की घोषणा कब की थी ?
उत्तर - 3 जून 1947 को

131. द्विराष्ट्र की बात सर्वप्रथम किसने किसने की थी ?
उत्तर - मुहम्मद ईकबाल ने

132. 'फरवार्ड ब्लॉक' की स्थापना किसने की थी?
उत्तर - सुभाष चन्द्र बोस ने

133. गांधी जी के विरोध के बाद भी किसको कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया ?
उत्तर - सुभाष चन्द्र बोस को

134. 13, अप्रैल 1919 को अमृतसर में हुआ जलियाला वाला बाग हत्याकांड किसकी गिरफ़्तारी के विरोध में हुआ ?
उत्तर - सत्यपाल एवं सैफुद्दीन किचलू

135. सन् 1885 में व्योमकेश चन्द्र बनर्जी की अध्यक्षता में भारतीय राष्टीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेसन कहाँ हुआ था ?
उत्तर - मुम्बई

136. सन् 1905 में बंगाल विभाजन की घोषणा किसने की थी ?
उत्तर - लार्ड कर्जन ने

137. लोकसभा के निर्वाचन के लिए न्यूनतम आयु सीमा है ।
उत्तर - 25 वर्ष

138. किस शासक ने सम्राट हर्षवर्धन को पराजित किया था ?
उत्तर - पुलकेशिन द्वितीय ने

139. हिन्दू विधि को किसने सर्वप्रथम सहिंताबद्ध किया ?
उत्तर - मनु ने

140. मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर की मृत्यु कहाँ हुई थी ?
उत्तर - रंगून

141. भारत में कलर लाईट सिग्नलिंग की सुरुआत किस वर्ष की गई ?
उत्तर - 1928 ई. में

142. प्लासी की लड़ाई लार्ड क्लाइव ने किसको हराया था ?
उत्तर - सिराजुद्दौला को

143. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की मांग कब की थी ?
उत्तर - 1929 में

144. काजीरंगा अभ्यारण्य किसलिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर - एक सींग वाले गैंडे के लिए

145. किस नगर में भारतीय प्रामाणिक समय तथा स्थानीय समय समान है ?
उत्तर - इलाहबाद

146. नृत्यांगना सोनल मानसिंह किस नृत्य से सम्बंधित है ?
उत्तर - भरतनाट्यम से

147. मुस्लिम लीग ने 'मुक्ति दिवस' कब मनाया था ?
उत्तर - 1929 में

148. 'क्युबिज्म' का चित्रण पद्धति का अविष्कार किसने किया ?
उत्तर - पाब्लो पिकासो ने

149. जापान का नागासाकी नगर किस द्वीप पर स्थित है ?
उत्तर - क्यूशू

150. होर्मुज जल सन्धि किन दो देशो को अलग करती है ?
उत्तर - ईरान व ओमान को

151. राज्यसभा की पहली बैठक किस वर्ष सम्पन्न हुई थी ?
उत्तर - 1952 में

152. कैगा में होता है ।
उत्तर - नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन

153. संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञानं एवं संस्कृत संगठन (यूनेस्को) का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर - पेरिस में

154. प्रशासनिक दृष्टी से अब भारत कितने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशो में विभाजित है ?
उत्तर - 29 राज्य एवं 7 केंद्रशासित प्रदेश

155. पैगोडा क्या है ?
उत्तर - बौद्ध मन्दिर

156. जोरास्ट्रियन कहलाते है ।
उत्तर - अग्निपूजक जाती के लोग

157. किसको 'लैंड ऑफ़ गोल्डन पैगोडा' कहा जाता है ?
उत्तर - म्यांमार (बर्मा) को

158.हुमायूँ नामा किसकी रचना है ?
उत्तर - गुलबदन बेगम

159. वर्तमान में भारत के रेलमार्ग की कुल लम्बाई है ।
उत्तर - 64640 की. मी.

160. पश्चिमी और पूर्वी घाट कहाँ मिलती है ?
उत्तर - पालघाट पर

161. हड़प्पा सभ्यता के अवशेष किस स्थान से प्राप्त हुए थे ?
उत्तर - नागार्जुन कोंडा

162. मानवाधिकार पुरस्कार प्रथम प्राप्त कर्त्ता कौन थे ?
उत्तर - नेल्सन मण्डेला

163. भारत में मसालों का प्रदेश किसे खा जाता है ?
उत्तर - केरल

164. भारतीय थल सेना कितने कमांडो में संगठित है ?
उत्तर - पांच

165. '10-डाउनिंग स्ट्रीट' है ।
उत्तर - इंग्लॅण्ड के प्रधानमंत्री का निवास

166. कोलम्बिया (अमेरिकी स्पेश शटल ) दुर्घटना में मृत कल्पना चावला मूल रूप से कहाँ की रहने वाली थी ?
उत्तर - हरियाणा

167 . 0 देशान्तर जो ग्रीनविच से होकर गुजरता है ।
उत्तर - प्रमुख याम्योत्तर

168- गरसोप्पा जल-प्रपात किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर - शरावती

169. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समीति के सदस्यों की संख्या कितनी थी ?
उत्तर - 7

170. 1924 में 'हिंदुस्तान रिपुब्लिकन एसोसिएशन' की स्थापना किसने की ?
उत्तर - शचीन्द्रनाथ सान्याल

171. ऋग्वैदिक काल में ब्राह्मणों के प्रमुख देवता थे ।
उत्तर - सोम

172. 'ग्रीन पीस' क्या है ?
उत्तर - पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा एक अंतर्राष्ट्रीय सन्गठन

173. भुवनेश्वर, पुरी तथा पिलानी के मन्दिर किस शैली में निर्मित है ?
उत्तर - नागर

174. भारत में हीरा किस राज्य में पाया जाता है ?
उत्तर - मध्य प्रदेश

175. देश की प्रथम आई. एस. ओ.-9001 का सम्मान पाने वाली रेलगाड़ी का नाम है ।
उत्तर - भोपाल एक्सप्रेस

176.'थर्ड आई' शब्द किस खेल से सम्बंधित है ?
उत्तर - क्रिकेट

177. भारत दक्षिणतम बिंदु ' इंदिरा प्वाइंट' कहाँ स्थित है ?
उत्तर - बड़ा निकोबार द्वीप समूह

178. ग्लोब पर दो स्थानों की न्यूनतम दूरी होती है ?
उत्तर - प्रधान देशान्तर पर

179. किस जनजाति में ऋतु प्रवास का प्रचलन है ?
उत्तर - भूटिया

180. लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर - जी. वी. मावलंकर

181. जैन धर्म के त्रिरत्न है ।
उत्तर - सम्यक विकास, सम्यक् आचरण, सम्यक् विचार

182. भारतीय नौसेना की स्थापना कोचीन में कब हुई थी ?
उत्तर - जनवरी 1969 ई. में

183. यामिनी कृणामूर्ति का किस नृत्य से सम्बन्ध है ?
उत्तर - भारतनाट्यम नृत्य से

184. फ़ोर्ब्स किस ग्रह का उपग्रह है ?
उत्तर - मंगल

185. उरी जल विद्युत् परियोजना किस राज्य में है ?
उत्तर - जम्मू कश्मीर

186. लोसांग उत्सव किस देश में मनाया जाता है ?
उत्तर - ताईवान में

187. पुलित्जर पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
उत्तर - पत्रकारिता

188. विश्व में पर्यटन दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ।
उत्तर - 27 सितम्बर

189. उग्रवादी क्रांतिकारियों की प्रथम वृहत-स्तरीय कार्यवाई 'बड़ा डकैती' किससे सम्बन्ध है?

उत्तर - पूर्वी बंगाल

190. मशहूर यूरोपीय यात्री बर्नियर पेशे से क्या था ?
उत्तर - चिकित्सक

191. क़ुतुब मीनार का पूर्ण निर्माण कार्य का श्रेय किसे दिया जाता है ?
उत्तर - इल्तुमिश को

192. मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक कौन था ?
उत्तर - मुहम्मद शाह

193. जहांगीर की मृत्यु होने पर शाहजहाँ को गद्दी प्राप्त करने में सबसे बड़ा बधक कौन था ?
उत्तर - शहरयार

194. चालुक्यों की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर - वातापि

195. भारत में दशमलव प्रणाली का अविष्कार किस काल में हुआ ?
उत्तर - गुप्त कल

196. बौद्ध धर्म 'हीनयान' तथा 'महायान' दो स्पष्ट एवं स्वतन्त्र सम्प्रदयों में किस बौद्ध संगीति के समय विभक्त हो गया ?
उत्तर - चतुर्थ

197. पूर्वी और पश्चिमी घाट का मिलन बिंदु है ?
उत्तर - नीलगिरि की पहाड़ियाँ

198. भारत में सबसे लम्बी अवधि तक सेवा करने वाले मुख्यमन्त्री कौन थे ?
उत्तर - ज्योति बसु

199. माउन्ट आबू में दिलवाड़ा मन्दिर किस धर्म का है ?
उत्तर - जैन मन्दिर

200. कौन सा महाद्वीप श्वेत महाद्वीप कहलाता है ?
उत्तर - एन्टार्कटिकॉ।
कुलदीप पटेल
🙏�🙏�🙏�🙏�🙏�🙏�🙏�🙏�🙏�🙏

Address

Itarsi
461111

Telephone

7047854705

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when India gk and gs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category