PTC Indore

PTC Indore

Share

PTC Indore is the Best Police Training College of India, for constables & ORs

Photos from PTC Indore's post 23/05/2026
Photos from PTC Indore's post 21/05/2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में हार्टफुलनेस विशेष ध्यान सत्र का आयोजन*

पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, भोपाल आदरणीय रूचिवर्धन मिश्र मैडम के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर श्रीमती वाहनी सिंह मैडम के निर्देशन में आज दिनांक 21 मई 2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में हार्टफुलनेस (ध्यान ज्ञान) विषय पर विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीटीसी इंदौर के अधिकारीगण, स्टाफ एवं प्रशिक्षु नवआरक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदया ने हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ध्यान व्यक्ति के मानसिक संतुलन, आत्मनियंत्रण एवं सकारात्मक चिंतन को सुदृढ़ करता है। पुलिस अधीक्षक महोदया ने अपने उद्बोधन में ध्यान को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्थान के केंद्रीय समन्वयक श्री गजेंद्र जी एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही।

Photos from PTC Indore's post 16/05/2026

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आज दिनांक 16 मई 2026 को “Ethics & Values in Public Governance, Ethics & Corruption Issues एवं Community Policing” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर निरी. टीना शुक्ला द्वारा स्वागत एवं परिचय के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशासन में नैतिक मूल्यों, सुशासन, भ्रष्टाचार संबंधी चुनौतियों तथा सामुदायिक पुलिसिंग की भूमिका पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसहभागिता के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। सेमिनार प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें 78वें नव आरक्षक बैच के कुल 147 नव आरक्षक प्रशिक्षुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेमिनार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना एवं जनहित आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा।

Photos from PTC Indore's post 13/05/2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में बैठक सम्पन्न*

आज दिनांक 13 मई 2026 को नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह मैडम द्वारा सांदीपनि कॉन्फ्रेंस हॉल में पीटीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई। अधिकारियों द्वारा पीटीसी में चल रहे प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना की, साथ ही वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व साइबर अपराध के बदलते परिवेश के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर जोर दिया ताकि प्रशिक्षुगण चुनौतीपूर्ण माहौल में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन दक्षतापूर्वक कर सके। इस बैठक में पीटीसी के सभी राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक (आउटडोर/इंडोर), प्रभारी रक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Photos from PTC Indore's post 12/05/2026

पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्रीमती वाहनी सिंह मैडम के निर्देशन में आज दिनांक 12.05.2026 को 78वें नव आरक्षक प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन विषय पर व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से एसडीईआरएफ कार्यालय, इंदौर का भ्रमण कराया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन में उनकी टीम द्वारा आपदा प्रबंधन के समय पुलिस की भूमिका एवं बचाव कार्य में जाने वाली कार्यवाही का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

11/05/2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में नवागत पुलिस अधीक्षक ने ग्रहण किया पदभार

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में दिनांक 10.05.2026, रविवार को नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह (भा.पु.से.) ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना भदोरिया द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य, यूनिट चिकित्सा अधिकारी श्री नरेंद्र शाक्य, प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्रीमती अनुज्ञा जैन सहित पीटीसी इंदौर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Photos from PTC Indore's post 06/05/2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में संचालित 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं द्वारा तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षु नव आरक्षकों द्वारा पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान परिवार की भांति मिले स्नेह, मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने “जीवन एक रंगमंच है” का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का आगमन और प्रस्थान निश्चित है, किंतु उसके द्वारा किए गए कार्य ही उसे समाज में स्मरणीय बनाते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन उच्च स्तर की कार्यशैली एवं जनसेवा की भावना के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान मैडम द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Photos from PTC Indore's post 06/05/2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा का विदाई समारोह*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा सर का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (देहात) के पद पर होने पर पीटीसी में दिनांक 05.05.2026 को श्री राजेंद्र कुमार वर्मा सर का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पीटीसी परिवार की ओर से श्री राजेंद्र कुमार वर्मा सर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पमालाएं अर्पित कर पीटीसी से विदा हो रहे पुलिस अधीक्षक के प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर नवीन पदस्थापना की शुभकामनाएं दी।

Photos from PTC Indore's post 01/05/2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में साइबर संबंधी कार्यशाला प्रारंभ*

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह सर के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “सायबर लैब एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण” विषय पर 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (ToT/सेमिनार) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में साइबर क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, डिजिटल जांच प्रक्रियाओं एवं सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 30.04.2026 को परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य व्याख्यान श्री चिराग हेगड़े (Pelorus Technology) द्वारा दिया जा रहा है, जो प्रतिभागियों को सायबर अपराधों की जांच, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं विश्लेषण के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत करा रहे हैं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 07 अधिकारी (04 निरीक्षक, 01 उप निरीक्षक एवं 02 प्रधान आरक्षक) एवं सायबर क्षेत्र में चयनित 158 नव आरक्षक प्रशिक्षणार्थी इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।

आगामी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं सायबर लैब से संबंधित उन्नत तकनीकों का अभ्यास कराया जाएगा।

Want your school to be the top-listed School/college in Indore?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Police Training College, MusaKhedi, Ring Road
Indore
452010