Betma Public Higher Secondary School

Betma Public Higher Secondary School education is the most powerful weapons in the world......

07/03/2026
आज दिनांक 23/04/2024   को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा -10 वी एवं कक्षा 12 वी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित...
29/04/2024

आज दिनांक 23/04/2024 को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा -10 वी एवं कक्षा 12 वी का
वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया , जिसमे एक बार पुन: आपके अपने बेटमा पब्लिक हायर सेकंडरी
स्कूल बेटमा ने विजय पताका लहराई , और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरा | कक्षा 10 वी में “ कृष्णा सोहन सिंह तंवर
ने (92%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया , वही हर्षिता जीतेन्द्र जोशी ने (91%) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त
किया , इशिका जीतेन्द्र चौहान ने (90%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया | कक्षा 10 का सम्पूर्ण रिजल्ट 98% रहा ,
साथ ही कक्षा 12 वी में “ रागिनी सुन्दर कुशवाहा ने (87%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया , वही ख़ुशी अर्जुन भरद्वाज
(83%) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही , लक्ष्मी संजीव पुन्धिर (81%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही | कक्षा 12 का
सम्पूर्ण रिजल्ट 97% रहा | कक्षा के सभी विधार्थियों को टोपर की श्रेणी में लाने का विद्यालय का लक्ष्य भी पूर्ण हुआ , कक्षा 10 के15 विद्यार्थियों ने 75 % से अधिक अंक , २० छात्र छात्राओ ने 70 % से अधिक अंक प्राप्त किये , 12 छात्र छात्राओ ने 60 % अंक प्राप्त किये |
कक्षा 12 के 6 छात्र छात्राओ ने 80 % से अधिक अंक , 15 छात्र छात्राओ ने 75% से अधिक अंक , 20 छात्र छात्राओ ने
65 % से अधिक अंक प्राप्त किये , और अपने माता पिता एवं विद्यालय का नाम नगर एवं नगर के चारो तरफ गोरान्वित
किया |

वार्षिक उत्सव में दी एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियांनाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदे...
22/02/2023

वार्षिक उत्सव में दी एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

बेटमा:- नगर के बेटमा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम स्थानीय बियाणी गार्डन में आयोजित किया गया जहां विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने प्रकृति प्रेम, जीव दया एवं मानवीय मूल्यों पर संवेदनशील नाटक के माध्यम से एक जागरूकता का संदेश भी दिया।

मंगलवार को देर रात तक चले इस कार्यक्रम में 12 वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया जहां विद्यार्थियों ने भावनात्मक रूप से विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि नगर परिषद अध्यक्ष शशि जायसवाल एवं शा.बा.उ.मां.वि. के प्राचार्य श्री प्रफुल कुमार शर्मा सर थे। विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने बेटमा थाना प्रभारी मीना कर्णावत मैडम के साथ उनके स्टाफ से एस आई श्री आशिक़ हुसेन सर, एस आई संदीप पोरवल सर , श्री सोलंकी सर भी पहुँची कर्णावत मैडम ने अपने विद्यार्थी जीवन के दिन याद करते हुए बताया कि उन्होंने 13 नेशनल स्पोर्ट अवार्ड जीते हैं एक महिला होने के नाते सभी छात्राओं से अनुरोध किया कि वे भी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी महत्ती भूमिका निभाये।
इन्हीं के साथ विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय मो हनीफ़ ख़ान सर के मित्र
श्री प्रकाश चंद्र मोरार जी , श्री पुष्पक मोदी सर , श्री राजाराम सोलंकी सर , श्री प्रदीप बाजपेयी सर ,श्रीमती रश्मी बरगला मैडम एवं श्री दिनेश बरगला सर पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे बेटमा पब्लिक स्कूल को अपना आशीर्वाद दे कर कार्यक्रम को खूब साराहा इसके साथ ही बेटमा के सभी पत्रकार बंधुओ ने भी अपना अमूल्य समय दिया , और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा कि!

Address

Indore
453001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Betma Public Higher Secondary School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Betma Public Higher Secondary School:

Shortcuts

Share

Category