12/08/2022
दे अ वि वि - माते. सुगनीदेवी कन्या महाविद्यालय इन्दौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दि. 6 अगस्त 2022 को महाविद्यालय परिसर में वृहत हरियाली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आम, जामुन, जाम, आंवला, पारिजात एवं अशोक के 120 पौधें परिसर में लगाए गए। साथ ही स्वयंसेवकों ने एक पौधें की जिम्मेदारी ली तथा अंकुर एप पर इसे दर्ज भी किया।
22/06/2022
प्रवेश एवं अधिक जानकारी हेतु कॉलेज में सीधे संपर्क करे।
31/05/2022
देअविवि- माते. सुगनीदेवी कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक कु रोशनी चावड़ा को मुंबई में दि. 22 से 28 मई 2022 को आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एवं मध्यप्रदेश की टीम में चयनित होने पर तथा सफलतापूर्वक शिविर में सहभागिता करने पर बधाई 👍👍 आप अपने जीवन में इसी तरह आगे बढ़े। महाविद्यालय परिवार को आप पर नाज़ है..
28/05/2022
महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि संसदीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित 16वी राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु महाविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना की दो छात्राओं कु सिमरन कुशवाह एवं कु कृतिका भुजाडे का चयन हुआ और दिनांक 27 मई 2022 को विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में इस युवा संसद का मंचन माननीय शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव जी एवं माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी जी की उपस्थिति में किया गया।
दोनों छात्राओं का प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा है। महाविद्यालय परिवार को आप दोनो पर नाज़ है।
19/05/2022
इंदौर. शहर में इन दिनों बड़ी संख्या में ग्रीष्मकालीन शिविर चल रहे हैं। यहां बच्चे अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न खेल गतिविधियों और अन्य कलाओं में हिस्सा ले रहे हैं। कोरोनाकाल में दो साल तक घरों में लगभग कैद हो चुके बच्चे जब यहां आ रहे हैं तो उनकी सेहत में भी बदलाव नजर आ रहा है। साथ ही ये अपना भविष्य भी संवार रहे हैं। चित्र सुगनीदेवी ग्राउंड पर चल रहे समर कैंप का है। फोटो: रवीन्द्र सेठिया
17/05/2022
सत्र 2021-22 में छात्राओं की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी...क्षेत्र में मास्क वितरण एवं कोविड से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम...
राष्ट्रीय सेवा योजना...
आज़ादी का अमृत महोत्सव...