Sarvodaya

Sarvodaya सबका उदय सभी प्रकार से उदय का मूल तत्व

शादी के बाद बच्चा भी हो गया, अब क्या बुढ़ापे में आएगा रिजल्ट …’, निवाड़ी की नर्सिंग छात्रा की अपील वायरलNiwari Nursing St...
23/08/2026

शादी के बाद बच्चा भी हो गया, अब क्या बुढ़ापे में आएगा रिजल्ट …’, निवाड़ी की नर्सिंग छात्रा की अपील वायरल

Niwari Nursing Student Video Viral: मध्यप्रदेश की नर्सिंग छात्रा आरती कुशवाहा का वीडियो वायरल है। रिजल्ट में देरी से परेशान छात्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि उनका रिजल्ट जल्दी अपलोड करवाया जाए।


23/08/2026

#जमी जमाई व्यवस्था


23/08/2026



20/08/2026




खंडवा में जन सुनवाई में पहुंचा डॉग! डॉग की नसबंदी में 40 लाख रूपये को लेकर शिकायत लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्षनगर निगम द्व...
19/08/2026

खंडवा में जन सुनवाई में पहुंचा डॉग! डॉग की नसबंदी में 40 लाख रूपये को लेकर शिकायत लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

नगर निगम द्वारा शहर में डॉग की नसबंदी के लिए 40 लाख रूपये खर्च किये गये. नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने इसकी शिकायत को लेकर जन सुनवाई में डॉग को लेकर पहुंचे. आखिर डॉग तो असली नहीं था लेकिन सांकेतिक बनी व्यक्ति ने डॉग का मुखौटा पहना हुआ था.. जिसको सुनवाई ने जाने से पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. तीखी बहस के बीच आखिरकार अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने शिकायत सुनी. असल पूरा मामला खंडवा नगर निगम में आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनके नियंत्रण को लेकर नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर कलेक्टर की जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है कि, पिछले चार वर्षों में आवरों कुत्तों की नसबंदी के नाम पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद संख्या में कमी नहीं आई है।

खंडवा नगर निगम में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि, पिछले चार वर्षों में करीब 13,225 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं। इससे शहर के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है। नसबंदी कार्य में खर्च हुई राशि की वित्तीय एवं तकनीकी जांच कराने, संबंधित टेंडर की पूरी प्रक्रिया, कंपनी की पात्रता, दस्तावेज की जांच की जाए।
साथ ही नसबंदी किए गए कुत्तों की वास्तविक संख्या, उनकी पहचान, भुगतान और कार्य की गुणवत्ता का मौके पर भौतिक सत्यापन भी होना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी अपात्र कंपनी को नियमों के विरुद्ध टेंडर दिया गया है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ एफआईआर एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने कहा कि, जो शिकायत मिली है उसकी जांच कराएंगे। अगर कोई दोषी होता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

19/08/2026


Address

Indore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarvodaya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sarvodaya:

Shortcuts

Share

Category